आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलRam Mandir कर्मचारी के घर सोना मिलने से जांच तेज, निर्माण प्रभारी का भतीजा रडार परBREAKINGदेश-हरपलBengal Politics: TMC नेता Soumitra Banerjee पर Egg Attack, कोर्ट के बाहर हंगामाBREAKINGछत्तीसगढ़‘धन दोगुना’ करने का झांसा देकर व्यापारी से 2.50 लाख की ठगी, खुद को अयोध्या का पंडित बताने वाला आरोपी गिरफ्तारBREAKINGमध्य प्रदेशगुना में खाई में गिरी स्लीपर बस, 5 गंभीर घायल: महाकाल दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकारBREAKINGदेश-हरपलMamata Banerjee कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं CM ममता, दायर की अहम याचिकाBREAKINGMore NewsSkoda RS Heritage Returns: भारत में आएगी 7-Seater Kodiaq RS SUV, जानें डिटेल्सBREAKINGबिज़नेसGold Silver Rate Today: चांदी ₹4,421 टूटी, सोना भी हुआ सस्ताBREAKINGमध्य प्रदेशमदनमहल रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंसे यात्री, 50 मिनट बाद सुरक्षित निकाले गएBREAKINGदेश-हरपलRam Mandir कर्मचारी के घर सोना मिलने से जांच तेज, निर्माण प्रभारी का भतीजा रडार परBREAKINGदेश-हरपलBengal Politics: TMC नेता Soumitra Banerjee पर Egg Attack, कोर्ट के बाहर हंगामाBREAKINGछत्तीसगढ़‘धन दोगुना’ करने का झांसा देकर व्यापारी से 2.50 लाख की ठगी, खुद को अयोध्या का पंडित बताने वाला आरोपी गिरफ्तारBREAKINGमध्य प्रदेशगुना में खाई में गिरी स्लीपर बस, 5 गंभीर घायल: महाकाल दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकारBREAKINGदेश-हरपलMamata Banerjee कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं CM ममता, दायर की अहम याचिकाBREAKINGMore NewsSkoda RS Heritage Returns: भारत में आएगी 7-Seater Kodiaq RS SUV, जानें डिटेल्सBREAKINGबिज़नेसGold Silver Rate Today: चांदी ₹4,421 टूटी, सोना भी हुआ सस्ताBREAKINGमध्य प्रदेशमदनमहल रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में फंसे यात्री, 50 मिनट बाद सुरक्षित निकाले गए

NE

News Elementor

गुना में खाई में गिरी स्लीपर बस, 5 गंभीर घायल: महाकाल दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार

Table of Content

गुना जिले में नेशनल हाईवे-46 पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कानपुर से उज्जैन होते हुए रतलाम जा रही समय शताब्दी ट्रेवल्स की स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पेड़ों से टकरा गई। हादसे में बस चालक, हेल्पर समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4:30 बजे बिलोनिया के पास गुना बायपास मोड़ से पहले हुआ। बस यात्रियों से भरी हुई थी। इसमें छोटे बच्चों के साथ बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी सवार थे, जो उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस जैसे ही खाई में पलटी और पेड़ों से टकराई, स्लीपर सीटों पर सो रहे यात्री नीचे गिर पड़े। अचानक हुए हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे।

पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों में कानपुर निवासी अतुल वाजपेयी और उनकी पत्नी अल्का वाजपेयी के अलावा रेलवे भर्ती परीक्षा देने जा रहे प्रशांत गौतम भी शामिल हैं।

बस चालक राहुल मिश्रा और हेल्पर इमरान को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दुर्घटना के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। अस्पताल में भर्ती चालक राहुल मिश्रा ने बताया कि बस का ऑयल अचानक निकल गया था, जिससे स्टीयरिंग जाम हो गया और बस पर नियंत्रण नहीं रहा।

हादसे की वजह पर अलग-अलग दावे

वहीं, कुछ यात्रियों का आरोप है कि रास्ते में ड्राइवर की शिफ्ट बदली गई थी और नए चालक को नींद का झोंका आने के कारण हादसा हुआ।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी और चालक की लापरवाही सहित सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Ram Mandir

Ram Mandir कर्मचारी के घर सोना मिलने से जांच तेज, निर्माण प्रभारी का भतीजा रडार पर

अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) निर्माण से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मंदिर निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारी टिन्नू के घर से कथित तौर पर सोना मिलने के बाद जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। अब इस मामले में निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों के करीबी लोगों पर भी नजर रखी जा रही है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिन्होंने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि टिन्नू अक्सर ट्रेन से बड़े बोरे लेकर सफर करता था, जबकि वापसी फ्लाइट से करता था। उसकी यात्रा का यह तरीका अब जांच का अहम हिस्सा बन गया है। ट्रेन से जाता था, फ्लाइट से लौटता था जांच एजेंसियों को मिले शुरुआती इनपुट में यह बात सामने आई है कि आरोपी कई बार ट्रेन के जरिए भारी सामान लेकर दूसरे शहरों तक जाता था। वहीं वापसी के लिए फ्लाइट का इस्तेमाल करता था। अधिकारियों को शक है कि इस दौरान कीमती सामान की आवाजाही की जाती थी। जांच टीम अब उसके ट्रैवल रिकॉर्ड, बैंक लेनदेन और कॉल डिटेल्स खंगाल रही है। साथ ही CCTV फुटेज और अन्य दस्तावेजों की भी जांच जारी है। निर्माण प्रभारी का भतीजा भी रडार पर मामले ने नया मोड़ तब लिया जब जांच में निर्माण प्रभारी के भतीजे का नाम भी सामने आया। सूत्रों का कहना है कि एजेंसियां उसके संपर्कों और आर्थिक लेनदेन की भी जांच कर रही हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी व्यक्ति की भूमिका को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मंदिर प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी इस पूरे घटनाक्रम के बाद मंदिर प्रशासन और ट्रस्ट ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। निर्माण कार्य से जुड़े कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और सप्लाई सिस्टम की दोबारा जांच शुरू कर दी गई है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह मामला सिर्फ एक व्यक्ति तक सीमित नहीं हो सकता। आने वाले दिनों में इस केस में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। क्या कह रही हैं जांच एजेंसियां? फिलहाल अधिकारी पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रहे हैं। एजेंसियों की कोशिश है कि यह पता लगाया जा सके कि सोना कहां से आया और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हो सकते हैं। राम मंदिर जैसे बड़े और संवेदनशील प्रोजेक्ट से जुड़ा होने की वजह से यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Soumitra Banerjee

Bengal Politics: TMC नेता Soumitra Banerjee पर Egg Attack, कोर्ट के बाहर हंगामा

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) के युवा नेता सौमित्र बनर्जी ( Soumitra Banerjee) पर कोर्ट ले जाते समय अंडों से हमला किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भीड़ जोर-जोर से नारेबाजी करती दिखाई दे रही है। पुलिस ने किसी तरह हालात संभालते हुए उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। कोर्ट पेशी के दौरान हुआ बवाल जानकारी के मुताबिक, पुलिस सौमित्र बनर्जी को एक मामले में पेशी के लिए कोर्ट लेकर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में मौजूद कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और भीड़ ने उन पर अंडे फेंकने शुरू कर दिए। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी सुरक्षा घेरा बनाकर TMC नेता को भीड़ से बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान “चोर-चोर” के नारे भी सुनाई दिए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सोशल मीडिया पर VIDEO Viral घटना के बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से शेयर किया जाने लगा। कई लोगों ने इसे बंगाल की बिगड़ती राजनीतिक स्थिति से जोड़कर देखा, जबकि TMC समर्थकों ने इसे विपक्ष की साजिश बताया है। राजनीतिक गलियारों में इस घटना को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विपक्ष का कहना है कि राज्य में जनता का गुस्सा अब खुलकर सामने आने लगा है, जबकि TMC नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ बताया। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले यह पहली बार नहीं है जब किसी TMC नेता के खिलाफ इस तरह का विरोध देखने को मिला हो। हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष के साथ भी अंडा फेंके जाने की घटना हुई थी। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने बंगाल की राजनीति का तापमान और बढ़ा दिया है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राज्य में बढ़ती बयानबाजी और टकराव की राजनीति आने वाले दिनों में और तेज हो सकती है। ऐसे माहौल में नेताओं की सुरक्षा भी बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। पुलिस जांच में जुटी फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

‘धन दोगुना’ करने का झांसा देकर व्यापारी से 2.50 लाख की ठगी, खुद को अयोध्या का पंडित बताने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर में एक व्यापारी को रातों-रात अमीर बनाने का सपना दिखाकर 2.50 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को अयोध्या का पंडित (महाराज) बताकर व्यापारी को अपने जाल में फंसाया था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह दुर्ग में जाकर छिप गया था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम रोगदा निवासी 57 वर्षीय जनकराम साहू किराना व्यवसायी हैं। 12 जून को वे खरीदारी के लिए बिलासपुर के व्यापार विहार पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात दो व्यक्तियों से हुई, जिन्होंने खुद को अयोध्या का पंडित बताकर उनसे बातचीत शुरू की। अमीर बनाने का दिया लालच आरोपियों ने व्यापारी को विश्वास में लेकर दावा किया कि वे विशेष पूजा और विधि के जरिए धन को दोगुना कर सकते हैं। उनकी बातों में आकर जनकराम साहू ने अपने पैसों से भरा बैग आरोपियों को सौंप दिया। मौका मिलते ही दोनों ठग 2 लाख 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। शिकायत के बाद शुरू हुई जांच ठगी का अहसास होने पर व्यापारी ने तारबाहर थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तारबाहर थाना और एसीसीयू की संयुक्त टीम गठित की गई। CCTV और तकनीकी जांच से मिला सुराग पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी दुर्ग जिले में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने दुर्ग के केला बाड़ी क्षेत्र में दबिश देकर मुख्य आरोपी हैदर अली अंसारी (60) को गिरफ्तार कर लिया। पहले भी दर्ज हैं कई मामले पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से चोरी और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं। वहीं इस मामले का दूसरा आरोपी वासिम खान अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि धन दोगुना करने, चमत्कार दिखाने या तंत्र-मंत्र के नाम पर पैसे मांगने वाले लोगों से सावधान रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com

गुना में खाई में गिरी स्लीपर बस, 5 गंभीर घायल: महाकाल दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं में मची चीख-पुकार

गुना जिले में नेशनल हाईवे-46 पर मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कानपुर से उज्जैन होते हुए रतलाम जा रही समय शताब्दी ट्रेवल्स की स्लीपर बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पेड़ों से टकरा गई। हादसे में बस चालक, हेल्पर समेत 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 4:30 बजे बिलोनिया के पास गुना बायपास मोड़ से पहले हुआ। बस यात्रियों से भरी हुई थी। इसमें छोटे बच्चों के साथ बड़ी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी सवार थे, जो उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद मची अफरा-तफरी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस जैसे ही खाई में पलटी और पेड़ों से टकराई, स्लीपर सीटों पर सो रहे यात्री नीचे गिर पड़े। अचानक हुए हादसे से बस में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री घबरा गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। पुलिस ने चलाया रेस्क्यू अभियान घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों में कानपुर निवासी अतुल वाजपेयी और उनकी पत्नी अल्का वाजपेयी के अलावा रेलवे भर्ती परीक्षा देने जा रहे प्रशांत गौतम भी शामिल हैं। बस चालक राहुल मिश्रा और हेल्पर इमरान को भी गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के कारणों को लेकर अलग-अलग बातें सामने आ रही हैं। अस्पताल में भर्ती चालक राहुल मिश्रा ने बताया कि बस का ऑयल अचानक निकल गया था, जिससे स्टीयरिंग जाम हो गया और बस पर नियंत्रण नहीं रहा। हादसे की वजह पर अलग-अलग दावे वहीं, कुछ यात्रियों का आरोप है कि रास्ते में ड्राइवर की शिफ्ट बदली गई थी और नए चालक को नींद का झोंका आने के कारण हादसा हुआ। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी खराबी और चालक की लापरवाही सहित सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee कलकत्ता हाई कोर्ट पहुंचीं CM ममता, दायर की अहम याचिका

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनका कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) पहुंचना और एक नई याचिका दायर करना। इस कदम के बाद राज्य की राजनीति में फिर से हलचल तेज हो गई है। क्या है पूरा मामला? जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी ने हाई कोर्ट में ऐसी याचिका दाखिल की है जो राज्य में कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक फैसलों या हाल की परिस्थितियों से जुड़ी मानी जा रही है। हालांकि याचिका की पूरी डिटेल अभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई है, लेकिन इसे बंगाल की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से जोड़कर देखा जा रहा है। पहले भी कोर्ट पहुंच चुकी हैं ममता यह पहली बार नहीं है जब ममता बनर्जी सीधे अदालत पहुंची हों। इससे पहले भी वे पोस्ट-पोल हिंसा और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में कलकत्ता हाई कोर्ट में पेश होकर अपना पक्ष रख चुकी हैं। उस दौरान भी उन्होंने प्रशासन और पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए थे। बंगाल की राजनीति में बढ़ी गर्माहट इस नए घटनाक्रम के बाद पश्चिम बंगाल का राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है।विपक्ष पहले से ही राज्य सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमलावर है, वहीं TMC इसे प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा बता रही है। राज्य में पहले से ही कई विवाद, जांच और राजनीतिक बयानबाज़ी चल रही है, ऐसे में यह मामला और ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। हाई कोर्ट पर टिकी नजरें अब सबकी निगाहें कलकत्ता हाई कोर्ट पर हैं कि वह इस याचिका पर क्या रुख अपनाता है। कोर्ट का अगला कदम राज्य की राजनीति और प्रशासनिक फैसलों पर असर डाल सकता है। क्या होगा आगे? आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल यह साफ है कि ममता बनर्जी का यह कदम बंगाल की राजनीति में एक नया मोड़ लेकर आया है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.