आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बड़ा अनाज घोटाला? वेयरहाउस में पहुंचा 90% मिट्टी मिला गेहूं, जांच के आदेशBREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत: बढ़ेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेशBREAKINGदेश-हरपलEducation System Crisis: NEET-CBSE Controversy और Voter List Row ने बढ़ाई टेंशनBREAKINGछत्तीसगढ़हाथियों की मौत अब मानी जाएगी संभावित क्राइम सीन: छत्तीसगढ़ वन विभाग की नई पहलBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में बायोगैस संयंत्रों पर प्रशासन का फोकस, स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावाBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पत्नी ने नकाब हटाकर आरोपी को पहचानाBREAKINGस्पोर्ट्सTeam India vs Afghanistan Test: न्यू चंडीगढ़ में भारत की रिकॉर्ड जीत, पारी और 300 रन से मिली बड़ी सफलताBREAKINGदेश-हरपलWest Bengal Politics: TMC में घमासान, 20 सांसदों की बगावत से सियासी हलचलBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बड़ा अनाज घोटाला? वेयरहाउस में पहुंचा 90% मिट्टी मिला गेहूं, जांच के आदेशBREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत: बढ़ेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेशBREAKINGदेश-हरपलEducation System Crisis: NEET-CBSE Controversy और Voter List Row ने बढ़ाई टेंशनBREAKINGछत्तीसगढ़हाथियों की मौत अब मानी जाएगी संभावित क्राइम सीन: छत्तीसगढ़ वन विभाग की नई पहलBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में बायोगैस संयंत्रों पर प्रशासन का फोकस, स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावाBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, पत्नी ने नकाब हटाकर आरोपी को पहचानाBREAKINGस्पोर्ट्सTeam India vs Afghanistan Test: न्यू चंडीगढ़ में भारत की रिकॉर्ड जीत, पारी और 300 रन से मिली बड़ी सफलताBREAKINGदेश-हरपलWest Bengal Politics: TMC में घमासान, 20 सांसदों की बगावत से सियासी हलचल

NE

News Elementor

Latest Posts

Coldriff और Nextro - डीएस सिरप एमपी में बैन: छिंदवाड़ा में 9 बच्चों की मौत

Coldriff और Nextro – डीएस सिरप एमपी में बैन: छिंदवाड़ा में 9 बच्चों की मौत

छिंदवाड़ा में 9 मासूम बच्चों की मौत के बाद अब मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य में कोल्ड्रिफ (Coldriff) और नेक्स्ट्रो-डीएस (Nextro-DS) सिरप की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, इन दोनों सिरप को पीने से बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। तमिलनाडु सरकार पहले ही इन सिरप पर रोक लगा चुकी थी, और अब मध्य प्रदेश ने भी जनहित में कड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने सिर्फ इन दो सिरप ही नहीं, बल्कि इन्हें बनाने वाली कंपनी के सभी उत्पादों की जांच के आदेश दिए हैं और फिलहाल उन पर भी अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि बच्चों की मौत की वजह जानने के लिए फॉरेंसिक और लैब रिपोर्ट मंगाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। छिंदवाड़ा हादसे के बाद माता-पिता और स्थानीय लोग बेहद दुखी हैं। लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस तरह की दवाओं पर सख्त कार्रवाई हो ताकि आगे किसी और परिवार को ऐसा दर्द न झेलना पड़े। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Weather Forecast

October Weather Forecast दिल्ली, कोलकाता और पटना में बारिश और तूफान की संभावना

अक्टूबर 2025 में भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश और तूफानी मौसम का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार और दिल्ली में अगले कुछ दिनों तक बारिश और बादलों का सिलसिला जारी रहेगा। IMD ने इन राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। West Bengal में Rain Alert और मौसम अपडेट पश्चिम बंगाल के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना बनी हुई है। IMD ने South 24 Parganas, Hooghly, East Burdwan, Kolkata और North 24 Parganas जिलों के लिए Yellow Alert जारी किया है। Kolkata Weather Update: आज कोलकाता में Cloudy Weather के बीच बारिश का दौर रहेगा। अधिकतम तापमान लगभग 29°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहेगा। अगले सप्ताह बारिश की संभावना बनी रहेगी। Bihar में Fog और Rain Updates पटना में आज हल्की धुंध और बादल छाए रहेंगे। सुबह और दोपहर में बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले दिनों में Bihar में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। Patna Weather Forecast: Delhi में Weather Changes और Rain Prediction दिल्ली में मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। आज आंशिक रूप से बादल और धूप का मिश्रण रहेगा। आने वाले कुछ दिनों में बारिश और आंधी की संभावना है। Delhi Weather Update: मौसम विभाग का Yellow Alert: IMD ने इन राज्यों में बारिश, आंधी और तूफानी हवाओं के लिए चेतावनी जारी की है। नागरिकों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक और खेतों में सुरक्षा के लिए सावधान रहने की आवश्यकता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bhopal में नशेड़ी युवक-युवतियों ने सुबह ही जला दिया रावण

Bhopal में नशेड़ी युवक-युवतियों ने सुबह ही जला दिया रावण

Bhopal में दशहरा उत्सव के दौरान एक अजीब वाकया देखने को मिला। सुबह-सुबह ही कुछ नशे की हालत में युवक-युवतियों ने रावण का पुतला जला दिया। यह देखकर आयोजकों के होश उड़ गए क्योंकि शाम को बड़े आयोजन के साथ रावण दहन होना था। घटना की जानकारी मिलते ही आयोजक तुरंत हरकत में आए और जल्दबाजी में दूसरा पुतला तैयार कराया। लोगों की भीड़ शाम को तय समय पर इकट्ठा हुई और धूमधाम से दशहरा मनाया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की हरकतें त्योहार की मर्यादा को आहत करती हैं। वहीं आयोजकों ने अपील की कि ऐसे अवसरों पर अनुशासन बनाए रखें ताकि त्योहार की खुशी सबके साथ मिलकर मनाई जा सके। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
NHRC Notice, मध्य प्रदेश मदरसे, Hindu बच्चों का दाखिला, धर्मांतरण रैकेट, अवैध मदरसे MP, Priyank Kanungo, Madrasa Foreign Funding, शिक्षा विभाग MP

MP के मदरसों में 556 हिंदू बच्चों कुरान की तालीम

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने मध्य प्रदेश के 27 अवैध मदरसों में 556 हिंदू बच्चों के दाखिले की शिकायत पर संज्ञान लिया है। आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग को 15 दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया। देश हरपल | भोपाल।राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (NHRC) ने मध्य प्रदेश के कई मदरसों में कथित धर्मांतरण रैकेट की शिकायत पर बड़ा कदम उठाया है। आयोग ने स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव को नोटिस भेजते हुए 15 दिन में एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी है। शिकायत में दावा किया गया है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों के 27 अवैध मदरसों में 556 हिंदू बच्चों को दाखिला देकर कुरान और हदीस पढ़ाई जा रही है। इनमें मुरैना के इस्लामपुरा, जौरा, पोरसा, अंबाह, कैलारस, सबलगढ़ और आसपास के क्षेत्र शामिल बताए गए हैं। आयोग के सवाल – हिंदू बच्चों को कैसे मिल रहा दाखिला? आयोग को मिली शिकायत के अनुसार: आयोग ने निर्देश दिए हैं कि – आयोग का बयान आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने कहा: “संविधान की धारा 21(ए) के अंतर्गत हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार है। यदि मदरसे स्कूल श्रेणी में नहीं आते तो हिंदू बच्चों का वहां दाखिला गंभीर सवाल खड़ा करता है।” शिकायतकर्ता ने इसे एक संगठित धर्मांतरण रैकेट बताते हुए कहा है कि बच्चों को बिना अभिभावक की अनुमति अवैध तरीके से इन मदरसों में भेजा जा रहा है। यह मामला सिर्फ बच्चों की शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें संवैधानिक अधिकार, धार्मिक स्वतंत्रता और कानून के पालन जैसे बड़े सवाल जुड़े हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि शिक्षा विभाग की रिपोर्ट के बाद मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस इस नेटवर्क पर क्या कार्रवाई करती है।
Read more
साध्वी प्रज्ञा सिंह बयान, नवरात्रि हिंदू मुस्लिम विवाद, साध्वी प्रज्ञा हिंदू महिलाएं, मुस्लिम पुरुष खतरा, भोपाल साध्वी प्रज्ञा न्यूज, हिंदू मुस्लिम संबंध, Madhya Pradesh News, Desh Harpal News

साध्वी प्रज्ञा सिंह का बड़ा बयान, हिंदू महिलायें मुस्लिम पुरुषों से दूर रहें

नवरात्रि 2025 के दौरान कट्टरपंथियों की हरकतों पर पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने हिंदू महिलाओं से अपील की कि वे मुस्लिम पुरुषों से दूर रहें और किसी भी रिश्ते में जाने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।रिपोर्ट्स के अनुसार, रविवार को भोपाल में विश्व हिन्दू परिषद की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी के नवरात्रि कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। उसी दौरान उन्होंने ये बातें कही। ठाकुर ने कहती हैं कि उनमे भाई-बहन का कोई रिश्ता नहीं होता है। साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि हिंदू समाज की बेटियों को चाहिए कि वे मुस्लिम पुरुषों से दूरी बनाएँ और किसी भी तरह के रिश्तों या मित्रता में पड़ने से बचें। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा –“जो लोग अपनी ही बहनों का सम्मान नहीं करते, वे आपको कैसे सम्मान देंगे?” साध्वी प्रज्ञा की अपील भोपाल समेत पूरे देश में नवरात्रि के आयोजन पूरे उत्साह से हो रहे हैं। इस दौरान साध्वी प्रज्ञा का यह बयान सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
Read more
Chhindwara

Chhindwara Kidney Infection MP में बच्चों की मौत पर प्रशासन ने किया अलर्ट

मध्यप्रदेश के Chhindwara जिले में एक रहस्यमयी Kidney Infection (किडनी संक्रमण) ने पिछले एक महीने में सात बच्चों की जान ले ली है। इस गंभीर स्थिति ने स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में ला दिया है। ताजा घटना Chhindwara जिले के तमिया और कोयलांचल क्षेत्रों में यह समस्या सबसे अधिक देखी जा रही है। इन क्षेत्रों से प्रभावित बच्चों में मुख्य लक्षण तेज बुखार और पेशाब में कठिनाई रहे हैं। ताजा मामले में, चार वर्षीय विकास यादववंशी का नागपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार उनके गांव दीघावनी में किया गया। प्रशासन का कदम इस स्वास्थ्य संकट के बीच जिला प्रशासन ने कई कड़े कदम उठाए हैं: स्वास्थ्य विभाग की चेतावनी स्वास्थ्य विभाग ने माता-पिता से आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों के स्वास्थ्य पर सतर्क रहें। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का सेवन न कराएँ और लक्षण पाए जाने पर तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें। जांच जारी प्रभावित क्षेत्रों से नमूने पुणे की लैब में जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने तक अधिकारियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Indore चिड़ियाघर पहुंचे CM Mohan Yadav, बच्चों की तरह पक्षियों को खिलाया दाना

Indore चिड़ियाघर पहुंचे CM Mohan Yadav, बच्चों की तरह पक्षियों को खिलाया दाना

मध्यप्रदेश के CM Mohan Yadav आज Indore चिड़ियाघर पहुंचे। यहां उन्होंने कुछ पल बेहद सादगी और आत्मीयता के साथ बिताए। सीएम यादव ने अपनी हथेलियों में दाना रखकर पक्षियों को खिलाया। बच्चों की तरह मुस्कुराते हुए वे पक्षियों के बीच घुलते-मिलते नजर आए। चिड़ियाघर में मौजूद लोगों ने जब यह नजारा देखा तो सभी के चेहरे पर खुशी झलक उठी। कई लोग सीएम के साथ तस्वीरें और वीडियो बनाने लगे। इंदौर दौरे के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव हरदा में आयोजित एक कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। यह छोटा-सा पल बताता है कि जिम्मेदारियों के बीच भी एक नेता के जीवन में सरलता और अपनापन कितना जरूरी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bihar

Bihar Politics में नया मोड़ तेज प्रताप यादव का Janshakti Janata Dal

बिहार की राजनीति में बदलाव की नई लहर चल रही है। तेज प्रताप यादव, जो पहले राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एक प्रमुख नेता थे, ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले अपनी नई पार्टी “Janshakti Janata Dal” की घोषणा की है। यह ऐतिहासिक घोषणा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर की और बिहार के समग्र विकास के लिए अपना संकल्प व्यक्त किया। पार्टी का चुनाव चिन्ह — BlackBoard तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी का चुनाव चिन्ह “BlackBoard” चुना है। यह चिन्ह शिक्षा, जागरूकता और सामाजिक बदलाव का प्रतीक है। उनका मानना है कि ब्लैकबोर्ड का प्रतीक पार्टी की पहचान को मजबूत करेगा और आगामी चुनाव में मतदाताओं के बीच एक नया प्रभाव बनाएगा। पोस्टर में पांच महान नेताओं की तस्वीरें तेज प्रताप यादव के पार्टी पोस्टर में उनकी तस्वीर के साथ महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीरें शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि पोस्टर में उनके माता-पिता लालू यादव और राबड़ी देवी की तस्वीर नहीं है, जो उनके और RJD नेतृत्व के बीच राजनीतिक मतभेदों को दर्शाता है। गठबंधन और रणनीति RJD से निष्कासित होने के बाद तेज प्रताप यादव ने न केवल अपनी नई पार्टी बनाई, बल्कि पांच क्षेत्रीय दलों के साथ एक गठबंधन का ऐलान किया। इस गठबंधन में VVIP (Vanchit Vikas Insaan Party) शामिल है। उन्होंने कांग्रेस और RJD को भी इस गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। उनका उद्देश्य बिहार की राजनीति में एक नई दिशा लाना और व्यापक जनसमर्थन जुटाना है। पार्टी कार्यालय उद्घाटन और धार्मिक योगदान तेज प्रताप यादव ने बिहिया, बक्सर में अपनी पार्टी का कार्यालय उद्घाटन किया और महथिन माई मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य सरकार से इसे धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की अपील की। यह कदम पार्टी के सामाजिक और सांस्कृतिक एजेंडे को दर्शाता है। राजनीतिक असर और भविष्य “Janshakti Janata Dal” के गठन से बिहार की राजनीतिक तस्वीर बदल सकती है। आगामी Bihar Assembly Elections 2025 में यह नई पार्टी और गठबंधन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जो राज्य की राजनीतिक दिशा और जनता की उम्मीदों पर गहरा प्रभाव डाल सकते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
CM Mohan Yadav

मध्य प्रदेश CM Mohan Yadav Delhi Visit तीसरे दिन लगातार चर्चा

मुख्यमंत्री मोहन यादव का लगातार तीसरा दिल्ली दौरा मध्य प्रदेश के CM Mohan Yadav इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। सोमवार और मंगलवार के बाद, बुधवार को भी उन्होंने जबलपुर से दिल्ली का रुख किया। इस यात्रा का उद्देश्य महत्वपूर्ण राजनीतिक और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा करना बताया जा रहा है। BJP नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों से हुई बैठकें दिल्ली में CM Mohan Yadav ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ बैठकें कीं। इन बैठकों में मुख्य रूप से मध्य प्रदेश की विकास योजनाएँ और OBC Quota (ओबीसी आरक्षण) Hearing जैसे संवेदनशील मुद्दों पर चर्चा हुई। यात्रा का उद्देश्य और संभावित नतीजे सूत्रों के अनुसार,CM Mohan Yadav का यह लगातार दिल्ली दौरा प्रदेश के लिए नई योजनाओं और नीतियों के क्रियान्वयन में तेजी लाने का संकेत है। इस दौरान कई केंद्रीय मंत्रालयों के साथ समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। राजनीतिक और विकास दृष्टिकोण विशेषज्ञ मानते हैं कि CM Mohan Yadav की यह यात्रा न केवल राजनीतिक बल्कि विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आने वाले समय में मध्य प्रदेश में नई योजनाओं और ओबीसी आरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण घोषणाएँ होने की संभावना है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Shashi Tharoor

Shashi Tharoor का बयान Indian Cricket Team को Pakistan के साथ Handshake करना चाहिए था

India vs Pakistan Asia Cup 2025 में Handshake विवाद Asia Cup 2025 के एक बड़े मैच में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आईं। मैच खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम ने पाकिस्तानी टीम के साथ हाथ नहीं मिलाया, जिससे क्रिकेट फैंस और राजनीति जगत में विवाद गहराया। यह Handshake Controversy खेल और कूटनीति दोनों का मुद्दा बन गई है। Shashi Tharoor का बयान कांग्रेस सांसद Shashi Tharoor ने इस मुद्दे पर साफ कहा कि Indian Cricket Team को Pakistan टीम के साथ Handshake करना चाहिए था। उनका कहना है कि खेल में यह Gesture दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों और Sportsmanship को बढ़ावा देता है। Tharoor के अनुसार, खेल को राजनीतिक तनाव से ऊपर रखना चाहिए। Indian Cricket Team का रुख भारतीय टीम ने इस Handshake न करने के फैसले का कारण राष्ट्रीय भावनाओं और हाल की घटनाओं से जोड़ा है। अप्रैल 2025 में हुई पहलगाम आतंकवादी घटना के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। इस परिस्थिति में Indian Team ने इसे एक राजनीतिक और देशभक्ति का संदेश माना। Pakistan Cricket Board की प्रतिक्रिया पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस कदम पर कड़ा विरोध जताया। PCB ने इसे “Spirit of Cricket” का उल्लंघन कहा और इस तरह के व्यवहार को खेल भावना के खिलाफ बताया। Sports & Politics का संगम यह Handshake विवाद यह दिखाता है कि Cricket केवल खेल नहीं है, बल्कि यह International Relations का भी एक हिस्सा बन गया है। India vs Pakistan मैच में इस तरह की घटनाएँ Sports Diplomacy और Public Sentiment पर गहरा असर डालती हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 55 56 57 58 59 95

Editor's Picks

सागर में बड़ा अनाज घोटाला? वेयरहाउस में पहुंचा 90% मिट्टी मिला गेहूं, जांच के आदेश

सागर के गंभीरिया स्थित श्री देव प्रभा वेयर हाउस में मिट्टी मिला अमानक गेहूं पहुंचने का मामला सामने आया है। ट्रक में करीब 600 बोरियां भरकर गेहूं लाया गया था, लेकिन जांच में बोरियों में लगभग 10 प्रतिशत गेहूं और 90 प्रतिशत मिट्टी होने का दावा किया गया है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। कर्मचारी को हुआ शक, खुली मिलावट की पोल जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी नगर स्थित श्री देव प्रभा वेयर हाउस को वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन की सांईखेड़ा ब्रांच ने करीब एक माह पहले अधिग्रहित किया था। यहां विभिन्न उपार्जन केंद्रों से गेहूं लाकर संग्रहित किया जा रहा है। इसी दौरान ट्रक क्रमांक MP 15 ZR 9190 करीब 600 बोरियां लेकर वेयर हाउस पहुंचा। मजदूर जब बोरियां उतार रहे थे, तभी वेयर हाउस की निगरानी कर रहे कर्मचारी को गेहूं की गुणवत्ता पर संदेह हुआ। जांच करने पर बोरियों में बड़ी मात्रा में मिट्टी भरी मिली। सुपरवाइजर ने तुरंत लौटाई खेप वेयरहाउस सुपरवाइजर ने बोरियों में मिलावटी और अमानक गेहूं पाए जाने के बाद पूरी खेप वापस लौटा दी। इसके बाद मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई। कलेक्टर प्रतिभा पाल ने दिए जांच के आदेश मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रतिभा पाल ने तत्काल जांच के निर्देश दिए। सोमवार को प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम वेयर हाउस पहुंची और गेहूं की गुणवत्ता, खरीद प्रक्रिया, परिवहन और उसके स्रोत की जांच शुरू की। गेहूं कहां से आया, कौन जिम्मेदार? जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि गेहूं कहां से लाया गया, किसके द्वारा खरीदा गया और इसमें इतनी बड़ी मिलावट कैसे हुई। स्थानीय स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई कलेक्टर प्रतिभा पाल ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com

मध्य प्रदेश के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत: बढ़ेगा वेतन, वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

मध्य प्रदेश के एक लाख से अधिक संविदा अधिकारी और कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने उनके पारिश्रमिक में 4.46 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि लागू करने का फैसला किया है। वित्त विभाग ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। पिछले साल से ज्यादा बढ़ा पारिश्रमिक इस बार संविदा कर्मचारियों को मिलने वाली वृद्धि दर पिछले साल की तुलना में अधिक है। वर्ष 2025 में संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में 3.87 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि इस बार यह बढ़कर 4.46 प्रतिशत हो गई है। CPI के आधार पर तय होती है बढ़ोतरी वित्त विभाग ने यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के आधार पर जारी किया है। इस नीति के अनुसार उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर हर साल संविदा कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि की जाती है। डेढ़ लाख में से सिर्फ एक लाख कर्मचारियों को फायदा प्रदेश में करीब डेढ़ लाख संविदा अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत हैं, लेकिन नई बढ़ोतरी का लाभ सभी को नहीं मिलेगा। जिन विभागों में अभी तक 2023 की संविदा नीति लागू नहीं हुई है, वहां के कर्मचारियों को इस बढ़ोतरी का फायदा नहीं दिया जाएगा। ऐसे में करीब एक लाख कर्मचारियों को ही इसका लाभ मिल पाएगा। संघ ने उठाई सभी विभागों में लागू करने की मांग संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ ने सरकार से मांग की है कि जिन विभागों में अभी तक नई संविदा नीति लागू नहीं हुई है, वहां भी कर्मचारियों को CPI आधारित पारिश्रमिक वृद्धि का लाभ दिया जाए। संघ का कहना है कि सभी संविदा कर्मचारियों को समान रूप से फायदा मिलना चाहिए। कर्मचारियों में खुशी का माहौल सरकार के इस फैसले के बाद संविदा कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। महंगाई के दौर में वेतन वृद्धि को कर्मचारियों ने राहत देने वाला कदम बताया है। अधिक खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
NEET

Education System Crisis: NEET-CBSE Controversy और Voter List Row ने बढ़ाई टेंशन

देश में शिक्षा व्यवस्था और चुनावी प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge ने CBSE और NEET परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों और SIR वोटर लिस्ट से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। इस पूरे मामले ने अब राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया है। खड़गे ने साफ कहा है कि लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और इसके लिए शिक्षा मंत्री को पद छोड़ना चाहिए। NEET और CBSE Controversy: छात्रों के भविष्य पर सवाल NEET और CBSE परीक्षा प्रणाली को लेकर विपक्ष ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं: इन घटनाओं के चलते देशभर में छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखी जा रही है। SIR Voter List Issue: करोड़ों नाम हटाने का आरोप विपक्ष का आरोप है कि SIR (Special Intensive Revision) प्रक्रिया के दौरान: इस मुद्दे को लेकर विपक्ष इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला बता रहा है, जबकि सरकार ने इन आरोपों को खारिज किया है। INDIA Bloc का अगला कदम: CJI को Letter की तैयारी इस पूरे विवाद को गंभीर बताते हुए INDIA ब्लॉक ने कहा है कि वे जल्द ही देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखेंगे। उनका कहना है कि इस मामले में न्यायिक हस्तक्षेप जरूरी है ताकि पूरी प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच हो सके और सच्चाई सामने आए। Political Heat Rising in India इस पूरे विवाद ने देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। विपक्ष सरकार पर लगातार सवाल उठा रहा है, जबकि सत्ता पक्ष इन आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बता रहा है। छात्रों से लेकर मतदाताओं तक, दोनों मुद्दों ने आम लोगों के बीच भी चिंता बढ़ा दी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

हाथियों की मौत अब मानी जाएगी संभावित क्राइम सीन: छत्तीसगढ़ वन विभाग की नई पहल

छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने के लिए वन विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। अब जंगल में किसी हाथी की मौत होने पर उसे सिर्फ सामान्य घटना नहीं माना जाएगा, बल्कि संभावित अपराध स्थल मानकर उसकी वैज्ञानिक जांच की जाएगी। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य हाथियों की संदिग्ध मौतों के पीछे की असली वजह सामने लाना है। रायगढ़ में हुआ विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम इसी उद्देश्य से रायगढ़ में दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर से 78 वन अधिकारी और पशु चिकित्सा विशेषज्ञ शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन और प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित किया गया। वैज्ञानिक जांच पर दिया गया जोर प्रशिक्षण में हाथियों की मौत के कारणों की वैज्ञानिक जांच, वन्यजीव अपराधों की पहचान और संरक्षण उपायों पर विशेष फोकस किया गया। अधिकारियों को बताया गया कि किसी मृत हाथी के मिलने पर घटनास्थल को सुरक्षित रखना, सबूत जुटाना और विषप्रयोग, शिकार या अन्य संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करना बेहद जरूरी है। प्रदेश में बढ़ रही हाथियों की चुनौती वन विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ में फिलहाल करीब 450 हाथी विचरण कर रहे हैं। रायगढ़, जशपुर, कोरबा और सूरजपुर जिलों में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और मानव-हाथी संघर्ष की घटनाओं को देखते हुए यह प्रशिक्षण बेहद अहम माना जा रहा है। पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच की ट्रेनिंग वन अधिकारियों और पशु चिकित्सकों को हाथियों की शारीरिक संरचना, स्वास्थ्य प्रबंधन और वैज्ञानिक पोस्टमार्टम प्रक्रिया की जानकारी दी गई। साथ ही जैविक नमूनों के संग्रहण, संरक्षण और लैब परीक्षण की आधुनिक तकनीकों पर भी प्रशिक्षण दिया गया। फील्ड में कराया गया प्रैक्टिकल प्रशिक्षण के दूसरे दिन अधिकारियों को मैदानी स्तर पर शव परीक्षण, रक्त और ऊतक नमूने लेने, रोग और विष विज्ञान जांच करने और दुर्गम इलाकों में सुरक्षित जांच प्रक्रिया अपनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। राष्ट्रीय विशेषज्ञों ने साझा किया अनुभव कार्यक्रम में भारतीय वन्यजीव संस्थान, भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान और वन्यजीव फोरेंसिक एवं स्वास्थ्य अध्ययन संस्थान के विशेषज्ञों ने आधुनिक जांच तकनीकों की जानकारी साझा की। इस दौरान वरिष्ठ वन अधिकारी प्रियंका पांडे सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। वन मंत्री बोले- संरक्षण सर्वोच्च प्राथमिकता वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक अनुसंधान के जरिए हाथियों समेत सभी वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। देश और प्रदेश की ताजा खबरों के लिए पढ़ें:www.deshharpal.com

बिलासपुर में बायोगैस संयंत्रों पर प्रशासन का फोकस, स्वच्छ ऊर्जा और जैविक खेती को मिलेगा बढ़ावा

बिलासपुर जिले में स्वच्छ ऊर्जा, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रशासन अब बायोगैस संयंत्रों के प्रभावी संचालन पर जोर दे रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर Sanjay Agrawal और जिला पंचायत सीईओ Sandeep Agrawal ने तखतपुर जनपद पंचायत के ग्राम गनियारी स्थित बायोगैस (गोबर गैस) संयंत्र का निरीक्षण किया। गैस उत्पादन और जैविक खाद पर हुई चर्चा निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संयंत्र की कार्यप्रणाली, गैस उत्पादन क्षमता, गोबर की उपलब्धता और जैविक खाद निर्माण को लेकर चर्चा की। कलेक्टर ने कहा कि बायोगैस परियोजनाएं सिर्फ स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ग्रामीण रोजगार, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने का भी प्रभावी माध्यम हैं। गोबर की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टर ने गौठानों और पशुपालकों के माध्यम से गोबर की नियमित और पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संयंत्र को पूरी क्षमता से चलाने के लिए कच्चे माल की लगातार आपूर्ति जरूरी है। इससे ग्रामीणों को भी अधिक लाभ मिल सकेगा। घरेलू ईंधन की जरूरत होगी पूरी अधिकारियों ने बताया कि बायोगैस संयंत्र से बनने वाली गैस का उपयोग घरेलू ईंधन के रूप में किया जा सकता है। इससे ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ और सस्ता ईंधन उपलब्ध होगा। संयंत्र से निकलने वाली स्लरी उच्च गुणवत्ता वाली जैविक खाद के रूप में किसानों के लिए उपयोगी साबित हो रही है। जैविक खाद से किसानों को फायदा इससे खेती की लागत कम होगी और रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता भी घटेगी। प्रशासन का मानना है कि इससे प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिलेगा। तकनीकी व्यवस्थाओं की समीक्षा निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाइप लाइन, वाल्व, डाइजेस्टर और अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने आवश्यक सुधार कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों को नियमित निगरानी और दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बल प्रशासन का मानना है कि बायोगैस संयंत्रों के बेहतर संचालन से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा, अपशिष्ट प्रबंधन और जैविक खेती को नई दिशा मिलेगी। इससे आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का लक्ष्य भी मजबूत होगा। देश और प्रदेश की ताजा खबरों के लिए पढ़ें:www.deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.