उत्तर भारत में मौसम ने अचानक ऐसा करवट बदली कि कई राज्यों में लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। UP में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई है। अलग-अलग हादसों में 94 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं राजस्थान में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि मध्य प्रदेश भी तेज गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान से परेशान है। UP में तेज आंधी और बारिश से बिगड़े हालात उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देर रात मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों को डरा दिया। मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में हवा की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। आंधी इतनी तेज थी कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक हवा के दबाव में संतुलन खोता दिखाई दिया। कई जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे गिरने से घंटों बिजली सप्लाई ठप रही। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर और आसपास के जिलों में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला। सुबह लोगों ने जब घरों से बाहर निकलकर देखा तो सड़कों पर टूटे पेड़ और बिखरा सामान नजर आया। 94 लोगों की मौत, कई घायल तेज तूफान, बिजली गिरने और दीवार गिरने जैसी घटनाओं में अब तक 94 लोगों की जान जा चुकी है। कई लोग घायल हुए हैं और अस्पतालों में उनका इलाज चल रहा है। ग्रामीण इलाकों में कच्चे मकानों को ज्यादा नुकसान पहुंचा है। कई परिवार रातभर डर के साये में जागते रहे। प्रशासन ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। Rajasthan में Heatwave का Red Alert एक तरफ यूपी में बारिश और तूफान का असर दिखा, वहीं राजस्थान भीषण गर्मी से झुलस रहा है। जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और जयपुर समेत कई शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग ने Heatwave को लेकर Red Alert जारी किया है। दोपहर के समय सड़कें लगभग खाली नजर आ रही हैं। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। डॉक्टरों ने बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने की सलाह दी है, क्योंकि लगातार बढ़ती गर्मी से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। MP में भी बढ़ी गर्मी की मार मध्य प्रदेश में भी गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भोपाल, ग्वालियर, इंदौर, रीवा और छतरपुर समेत कई शहरों में तापमान 44 डिग्री के पार पहुंच गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक लू चलने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने दी ये सलाह मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम और तेज गर्मी के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। उत्तर भारत में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज आने वाले दिनों में भी लोगों की चिंता बढ़ा सकता है। कहीं तूफान का खतरा है तो कहीं गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more