छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बुधवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। भंवतरा गांव में अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर एक ही परिवार के चार लोगों की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों में 70 वर्षीय मेदनी प्रसाद कश्यप, उनकी पत्नी कांति बाई (65), नातिन मोगरा (25) और नाती पीतांबर (17) शामिल हैं। खाट पर खून से लथपथ मिले शव जानकारी के मुताबिक, चारों के शव निर्माणाधीन मकान में खाट पर खून से लथपथ हालत में मिले। गुरुवार सुबह जब मकान में काम करने के लिए मिस्त्री पहुंचा, तब घटना का खुलासा हुआ। शवों को देखकर उसने तुरंत गांव के सरपंच को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मौके से मिली खून से सनी कुल्हाड़ी पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी बरामद कर ली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए Nivedita Pal, Umesh Kashyap और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वहीं, Sheshraj Harvansh ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की। 17 साल पहले भी हुई थी परिवार के सदस्य की हत्या जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि करीब 16-17 साल पहले मृतक परिवार के एक बेटे की भी हत्या हुई थी। ऐसे में पुलिस पुरानी रंजिश, जमीन विवाद और पारिवारिक दुश्मनी समेत सभी एंगल से जांच कर रही है। निर्माणाधीन मकान में सो रहे थे चारों बताया जा रहा है कि परिवार का नया मकान बन रहा था और चारों लोग उसी निर्माणाधीन घर में सो रहे थे। देर रात हमलावरों ने सोते समय हमला कर वारदात को अंजाम दिया। पड़ोसी हिरासत में एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने बताया कि शुरुआती जांच में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस ने पड़ोस के एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। 👉 ऐसी ही ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें www.deshharpal.com Portal के साथ।
Read more