आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपल30 Crore Voter ID Cards होंगे अपडेट, पहचान और Verification होगा आसानBREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs Afghanistan ODI 2026: पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तानBREAKINGएंटरटेनमेंटPranit More Controversy: महिलाओं पर विवादित Comments के बाद कॉमेडियन की माफीBREAKINGदेश-हरपल3 भारतीयों की मौत से भारत सख्त, US Secretary S Jaishankar की अहम बातचीतBREAKINGप्रदेश“खेल और पढ़ाई साथ-साथ चलेंगे” — Bhopal में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेशBREAKINGदेश-हरपलरात 3 बजे Abhishek Banerjee Residence पर Police Raid, सेंट्रल फोर्स भी तैनातBREAKINGदेश-हरपलभारत की नई सुरक्षा ढाल: 5000 KM तक मिसाइल रोकने वाला डिफेंस सिस्टम सफलBREAKINGदेश-हरपलIndian Air Force Plane Crash in Assam: Jorhat में लैंडिंग के तुरंत बाद हादसाBREAKINGदेश-हरपल30 Crore Voter ID Cards होंगे अपडेट, पहचान और Verification होगा आसानBREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs Afghanistan ODI 2026: पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तानBREAKINGएंटरटेनमेंटPranit More Controversy: महिलाओं पर विवादित Comments के बाद कॉमेडियन की माफीBREAKINGदेश-हरपल3 भारतीयों की मौत से भारत सख्त, US Secretary S Jaishankar की अहम बातचीतBREAKINGप्रदेश“खेल और पढ़ाई साथ-साथ चलेंगे” — Bhopal में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेशBREAKINGदेश-हरपलरात 3 बजे Abhishek Banerjee Residence पर Police Raid, सेंट्रल फोर्स भी तैनातBREAKINGदेश-हरपलभारत की नई सुरक्षा ढाल: 5000 KM तक मिसाइल रोकने वाला डिफेंस सिस्टम सफलBREAKINGदेश-हरपलIndian Air Force Plane Crash in Assam: Jorhat में लैंडिंग के तुरंत बाद हादसा

Latest Posts

खंडवा में दर्दनाक हादसा: 200 फीट नीचे गिरी बोलेरो, ड्राइवर की मौके पर मौत

खंडवा में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर नर्मदानगर ओवरब्रिज से करीब 200 फीट नीचे गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इंदिरा सागर बांध के पास हुआ हादसा यह हादसा खंडवा-भोपाल हाईवे पर स्थित नर्मदानगर ओवरब्रिज पर हुआ। यह ओवरब्रिज इंदिरा सागर बांध के मुहाने पर बना है। जानकारी के मुताबिक, भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। वाहन पहले सुरक्षा जाल तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि पावर स्टेशन की रिटेनिंग वॉल भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि अगर रिटेनिंग वॉल नहीं होती तो बोलेरो सीधे टरबाइन से निकलने वाले तेज बहाव वाले पानी में समा सकती थी। 200 फीट नीचे उतरकर निकाला शव घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम करीब 200 फीट नीचे उतरी और बोलेरो के गेट तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक नरगावे निवासी ग्राम अंजनिया खुर्द के रूप में हुई है। सिर और छाती में गंभीर चोट नर्मदानगर थाना प्रभारी विकास खिंची के मुताबिक, अभिषेक के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खुद चलाता था बोलेरो टैक्सी परिजनों ने बताया कि बोलेरो अभिषेक की खुद की थी और वह उसे टैक्सी के रूप में चलाता था। गुरुवार रात वह सवारी छोड़ने के लिए पुनासा से राजगढ़ गया था। वापसी के दौरान सुबह करीब 4 बजे यह हादसा हो गया। अभिषेक अविवाहित था। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

भोपाल में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, AI फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप

Bhopal के ऐशबाग इलाके में 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दो युवकों पर छात्रा को लगातार परेशान करने और एआई (AI) से बनाए गए कथित अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शुक्रवार को परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर ऐशबाग थाने का घेराव किया। सोशल मीडिया फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने का आरोप पुलिस के मुताबिक छात्रा ऐशबाग इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता बिट्टन मार्केट में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। परिजनों का आरोप है कि छोला क्षेत्र के रहने वाले दो युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहे थे। चाचा के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया से छात्रा की तस्वीरें लेकर AI की मदद से कथित अश्लील फोटो तैयार किए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा के पिता के साथ भी बदसलूकी की थी, लेकिन बदनामी के डर से पहले पुलिस में शिकायत नहीं की गई। स्कूल आते-जाते पीछा करने का आरोप परिजनों ने बताया कि आरोपी छात्रा पर मिलने का दबाव बनाते थे और स्कूल आते-जाते उसका पीछा भी करते थे। परिवार का कहना है कि छात्रा की आरोपियों से कभी सीधी मुलाकात तक नहीं हुई थी और उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया से लेकर एडिट किया गया था। छोटी बहन को बाहर भेजकर लगाई फांसी परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात छात्रा सामान्य व्यवहार कर रही थी। उसने छोटी बहन को सामान लाने के बहाने बाहर भेजा। इसी दौरान उसने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब छोटी बहन वापस लौटी तो छात्रा को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिवार ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजन शव लेकर सीधे ऐशबाग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को आरोपियों के नाम और ब्लैकमेलिंग की जानकारी देने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। ऐशबाग थाना टीआई संदीप पवार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more
Dhar

Dhar Bhojshala Case: कोर्ट का फैसला आया सामने, हिंदू पक्ष को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश के धार (Dhar) स्थित भोजशाला परिसर को लेकर चल रहा वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में आए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है। इस निर्णय को हिंदू पक्ष अपनी बड़ी कानूनी जीत के रूप में देख रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष की कई प्रमुख मांगों को अदालत ने स्वीकार नहीं किया। क्या है पूरा मामला? धार की भोजशाला को लेकर लंबे समय से दो अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं। हिंदू पक्ष का कहना है कि यह स्थल प्राचीन वाग्देवी (सरस्वती) मंदिर है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे धार्मिक स्थल मानते हुए वहां नमाज अदा करने की अनुमति की मांग करता रहा है। इसी विवाद के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट और दिशा-निर्देश भी समय-समय पर सामने आते रहे, लेकिन अंतिम कानूनी निर्णय अदालत में लंबित था। हाई कोर्ट ने क्या कहा? हालिया सुनवाई में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कई याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणी की। कोर्ट ने हिंदू पक्ष की दलीलों को अधिक मजबूत मानते हुए भोजशाला को वाग्देवी मंदिर के रूप में स्वीकार करने की दिशा में संकेत दिया। फैसले की मुख्य बातें इस तरह रहीं— क्यों माना जा रहा है यह फैसला अहम? यह फैसला सिर्फ एक कानूनी आदेश नहीं, बल्कि सामाजिक और ऐतिहासिक रूप से भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। वर्षों से चल रहे इस विवाद में अब एक नई कानूनी दिशा बनती दिख रही है। स्थानीय स्तर पर इस निर्णय को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे ऐतिहासिक न्याय मान रहे हैं, जबकि कुछ पक्ष आगे कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। आगे क्या हो सकता है? अब यह मामला आगे की कानूनी प्रक्रिया और संभावित अपीलों पर निर्भर करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इस विवाद पर और स्पष्ट स्थिति सामने आ सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Petrol Diesel Price Hike

Fuel Shock: भोपाल में पेट्रोल ₹107 के करीब, डीजल भी महंगा — देशभर में तेल के दामों में बड़ा झटका

भोपाल में क्या हुए नए रेट? मध्यप्रदेश की राजधानी Bhopal में पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। नई बढ़ोतरी के बाद भोपाल में पेट्रोल लगभग ₹99.90 प्रति लीटर और डीजल ₹91.80 प्रति लीटर के आसपास पहुंच गया है।15 मई से लागू हुई इस बढ़ोतरी में देशभर में पेट्रोल और डीजल करीब ₹3 प्रति लीटर महंगे हुए हैं। देश के बड़े शहरों में नया तेल झटका ⛽ पेट्रोल के नए रेट शहर पहले कितना था अब कितना हुआ बढ़ोतरी 🔴 दिल्ली ₹94.77 ₹97.77 +₹3 🔵 मुंबई ₹103.50 ₹106.68 +₹3.14 🟡 कोलकाता ₹105.45 ₹108.74 +₹3.29 🟢 चेन्नई ₹100.80 ₹103.67 +₹2.87 ⭐ भोपाल ₹103.00 (लगभग) ₹106.70 +₹3 🚛 डीजल के नए रेट शहर पुराने रेट नए रेट फर्क 🔴 दिल्ली ₹87.67 ₹90.67 +₹3 🔵 मुंबई ₹90.03 ₹93.14 +₹3.11 🟡 कोलकाता ₹92.02 ₹95.13 +₹3.11 🟢 चेन्नई ₹92.39 ₹95.25 +₹2.86 ⭐ भोपाल ₹89.70 (लगभग) ₹92.80 +₹3 नोट: भोपाल के रेट स्थानीय टैक्स और VAT के अनुसार थोड़ा बदल सकते हैं। भारत का तेल हीट-मैप: कहाँ सबसे ज्यादा मार? 📌 सबसे महंगा पेट्रोल: कोलकाता📌 मध्य भारत का दबाव: भोपाल में ₹100 के करीब पेट्रोल आखिर दाम क्यों बढ़े? तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल यानी क्रूड ऑयल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं।ईरान-अमेरिका तनाव और पश्चिम एशिया में युद्ध जैसे हालात के कारण क्रूड ऑयल 70 डॉलर से बढ़कर 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इससे सरकारी तेल कंपनियों —Indian Oil Corporation,Bharat Petroleum औरHindustan Petroleumपर भारी दबाव बढ़ गया। कंपनियों को कितना नुकसान? पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक तेल कंपनियों को हर महीने करीब ₹30 हजार करोड़ तक का नुकसान हो रहा था। सरकार का दावा है कि लंबे समय तक कीमतें नहीं बढ़ाने के कारण कंपनियां घाटे में चल रही थीं। क्या अभी और बढ़ सकते हैं दाम? एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह बढ़ोतरी सिर्फ शुरुआत हो सकती है। अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार महंगा रहा तो आने वाले दिनों में: पीएम मोदी की अपील Narendra Modi ने हाल ही में कहा था कि देशवासियों को पेट्रोल-डीजल और गैस का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करना चाहिए ताकि विदेशी मुद्रा बचाई जा सके और युद्ध के असर को कम किया जा सके। Desh Harpal Analysis भोपाल समेत पूरे मध्यप्रदेश में यह बढ़ोतरी सीधे मध्यम वर्ग और रोजाना वाहन इस्तेमाल करने वालों की जेब पर असर डालेगी।अगर अंतरराष्ट्रीय हालात नहीं सुधरे तो आने वाले हफ्तों में पेट्रोल ₹100 के पार जाना लगभग तय माना जा रहा है।
Read more
भोपाल में जज की नवविवाहित बहू की संदिग्ध मौत, नोएडा से आए मेजर भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Bhopal में जज की नवविवाहित बहू की संदिग्ध मौत, नोएडा से आए मेजर भाई ने लगाया हत्या का आरोप

Bhopal से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जज की नवविवाहित बहू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस मामले ने पूरे परिवार और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। मृतका की शादी करीब एक साल पहले लव मैरिज के रूप में हुई थी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना के बाद परिजनों ने इसे सामान्य मौत बताया, लेकिन स्थिति तब बदल गई जब नोएडा से आए मृतका के भाई, जो भारतीय सेना में मेजर हैं, ने इस पर गंभीर सवाल उठाए। भाई ने आरोप लगाया है कि यह मामला सिर्फ सामान्य मौत नहीं बल्कि हत्या हो सकती है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। Bhopal में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूरी सच्चाई सामने लाने की बात कह रही है।
Read more
Haldi की रस्म के बाद दर्दनाक हादसा, दुल्हन की बिगड़ी तबीयत; शादी वाले दिन मचा मातम

Haldi की रस्म के बाद दर्दनाक हादसा, दुल्हन की बिगड़ी तबीयत; शादी वाले दिन मचा मातम

एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं। बताया जा रहा है कि दुल्हन की Haldi की रस्म पूरी होने के बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिवार के अनुसार, हल्दी की रस्म के बाद दुल्हन को तेज रिएक्शन हुआ और उसकी हालत तेजी से खराब होने लगी। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, लेकिन इलाज के दौरान स्थिति संभल नहीं पाई। सबसे दुखद बात यह रही कि जिस दिन उसकी डोली उठनी थी, उसी दिन उसकी अर्थी उठ गई। इस घटना के बाद पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शादी की तैयारियों के बीच हुआ यह हादसा सभी के लिए गहरा सदमा बन गया है। फिलहाल डॉक्टरों ने मामले में मेडिकल कारणों की जांच की बात कही है।
Read more
दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, UCC तैयारी और मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई अहम चर्चा

Delhi में Amit Shah से मिले CM Mohan Yadav, UCC तैयारी और मंत्रिमंडल विस्तार पर हुई अहम चर्चा

Mohan Yadav ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah से मुलाकात की। इस बैठक को मध्यप्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC), प्रदेश के विकास कार्यों और संभावित मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में निगम-मंडलों में नियुक्तियों के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। ऐसे में CM मोहन यादव की यह मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रदेश में कुछ मंत्री पद अभी खाली हैं और संगठन स्तर पर भी कई बदलावों की अटकलें लगाई जा रही हैं। बैठक के दौरान UCC यानी समान नागरिक संहिता को लेकर भी चर्चा होने की खबर है। भाजपा शासित राज्यों में इस मुद्दे पर लगातार मंथन चल रहा है और मध्यप्रदेश में भी इसकी तैयारियों को लेकर सरकार गंभीर नजर आ रही है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश सरकार संगठन और प्रशासन दोनों स्तरों पर बड़े फैसले ले सकती है। वहीं, मुख्यमंत्री मोहन यादव लगातार दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से संपर्क बनाए हुए हैं, जिससे यह साफ संकेत मिल रहे हैं कि सरकार आगामी रणनीति को लेकर पूरी तरह सक्रिय है। प्रदेश की राजनीति में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं। आम लोगों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा और सरकार आगे कौन से बड़े फैसले लेती है। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Bhopal मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर फैसला टला, वक्फ बोर्ड मामले की सुनवाई 23 जून को तय

Bhopal मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर फैसला टला, वक्फ बोर्ड मामले की सुनवाई 23 जून को तय

Bhopal से दो अहम मामलों को लेकर अपडेट सामने आया है। शहर में प्रस्तावित मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट पर फिलहाल फैसला टाल दिया गया है, जिससे परियोजना से जुड़े अगले कदम पर अभी इंतजार बढ़ गया है। अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी और अन्य जरूरी पहलुओं की समीक्षा के बाद ही इस पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इससे मेट्रो प्रोजेक्ट की रफ्तार पर अस्थायी असर पड़ सकता है। वहीं, वक्फ बोर्ड से जुड़े एक मामले में भी सुनवाई आगे बढ़ा दी गई है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 23 जून को होगी। इससे जुड़े पक्षों को नई तारीख की जानकारी दे दी गई है। इन दोनों फैसलों के टलने के बाद संबंधित विभागों और हितधारकों की नजर अब अगली सुनवाई और निर्णय पर टिकी हुई है।
Read more
CM की Amit Shah से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

CM की Amit Shah से मुलाकात के बाद बढ़ी हलचल, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

राजनीतिक गलियारों में इन दिनों कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री की हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah से हुई मुलाकात के बाद सियासी हलचल और बढ़ गई है। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, विकास कार्यों और मंत्रियों के प्रदर्शन पर भी चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि कुछ मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट को लेकर भी समीक्षा की गई है। इसी के बाद अब यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही कैबिनेट में फेरबदल या विस्तार हो सकता है। हालांकि, अभी तक इस पर किसी भी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अगर कैबिनेट विस्तार होता है, तो इसमें कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है, जबकि कुछ मौजूदा मंत्रियों की भूमिका में बदलाव भी संभव है। फिलहाल सभी की नजरें सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं, क्योंकि आने वाले दिनों में इस मामले में बड़ा फैसला हो सकता है।
Read more

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने दिया फ्यूल बचाने का संदेश, ई-बाइक से पहुंचे पेट्रोल पंप

मध्यप्रदेश के उज्जैन में सांसद Anil Firojiya गुरुवार को शहर के लंगर पेट्रोल पंप पहुंचे, जहां उन्होंने लोगों से पेट्रोल-डीजल का उपयोग जरूरत पड़ने पर ही करने की अपील की। इस दौरान सांसद खुद ई-बाइक से पेट्रोल पंप पहुंचे और लोगों को ईंधन बचाने तथा वैकल्पिक ऊर्जा अपनाने का संदेश दिया। लोगों से ई-व्हीकल अपनाने की अपील ईरान-अमेरिका तनाव के बीच प्रधानमंत्री Narendra Modi द्वारा देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील के बाद सांसद अनिल फिरोजिया ने यह पहल की। देवास रोड स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने खुद भी ई-व्हीकल का उपयोग शुरू कर दिया है। साथ ही शाम के समय साइकिल चलाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि आसपास कहीं जाना हो तो ई-व्हीकल या साइकिल का उपयोग करना चाहिए। यह केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि देशहित से भी जुड़ा विषय है। “भारत घूमिए, विदेश यात्राएं कम कीजिए” सांसद ने लोगों से विदेश घूमने की बजाय भारत के पर्यटन स्थलों को प्राथमिकता देने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल बचाने, एक साल तक सोना खरीदने से बचने और विदेश यात्राएं कम करने का आग्रह किया है। विदेशी मुद्रा बचाने पर दिया जोर अनिल फिरोजिया ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और सोने का आयात डॉलर में होता है। यदि देशवासी इनकी खपत कम करेंगे तो विदेशी मुद्रा की बचत होगी और देश आर्थिक रूप से ज्यादा मजबूत बनेगा। उन्होंने लोगों से ऊर्जा बचत को जनआंदोलन बनाने की अपील भी की। 👉 ऐसी ही ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहें www.deshharpal.com Portal के साथ।
Read more
1 16 17 18 19 20 98

Editor's Picks

Voter ID

30 Crore Voter ID Cards होंगे अपडेट, पहचान और Verification होगा आसान

देशभर के करोड़ों मतदाताओं के लिए जल्द बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। चुनाव आयोग पुराने वोटर आईडी कार्ड्स को अपडेट करने की तैयारी में है। इस अभियान के तहत करीब 30 करोड़ Voter ID Cards में मौजूद धुंधले फोटो बदले जाएंगे और जिन कार्ड्स में मकान नंबर की जगह “00” लिखा है, वहां पूरा और सही पता दर्ज किया जाएगा। दरअसल, लंबे समय से शिकायतें सामने आ रही थीं कि कई वोटर कार्ड्स में फोटो इतने पुराने या धुंधले हैं कि पहचान करना मुश्किल हो जाता है। वहीं कई कार्ड्स में अधूरा पता होने से वोटिंग के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब चुनाव आयोग इन खामियों को दूर करने के लिए बड़ा अपडेट अभियान शुरू करने जा रहा है। Blur Photo और गलत Address बने परेशानी की वजह ग्रामीण और शहरी इलाकों में बड़ी संख्या में ऐसे वोटर कार्ड पाए गए हैं, जिनमें फोटो साफ दिखाई नहीं देते। कई मामलों में कार्ड पर सिर्फ “00” लिखा होने से सही पता पता नहीं चल पाता। इससे मतदान केंद्रों पर पहचान सत्यापन में समय ज्यादा लगता है और कई बार विवाद जैसी स्थिति भी बन जाती है। इसी को देखते हुए अब रिकॉर्ड को ज्यादा सटीक और डिजिटल बनाने पर जोर दिया जा रहा है। माना जा रहा है कि इस कदम से फर्जी मतदान रोकने में भी मदद मिलेगी। कैसे होगा Voter Card Update? जानकारी के मुताबिक चुनाव आयोग चरणबद्ध तरीके से यह प्रक्रिया पूरी करेगा। जरूरत पड़ने पर मतदाताओं से नया फोटो और सही पता मांगा जा सकता है। कई जगह ऑनलाइन अपडेट की सुविधा भी दी जाएगी ताकि लोगों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। अगर किसी मतदाता के कार्ड में फोटो साफ नहीं है या पता गलत दर्ज है, तो उसे अपडेट करवाने का मौका मिलेगा। आयोग का फोकस डेटा को पूरी तरह साफ और आधुनिक बनाने पर है। चुनाव से पहले रिकॉर्ड सुधारने की तैयारी आने वाले चुनावों को देखते हुए चुनाव आयोग मतदाता सूची और पहचान संबंधी रिकॉर्ड को मजबूत करना चाहता है। साफ फोटो और सही एड्रेस होने से मतदान प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान और पारदर्शी हो सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह अभियान करोड़ों लोगों के लिए राहत लेकर आएगा, क्योंकि लंबे समय से लोग पुराने और खराब प्रिंट वाले वोटर कार्ड्स की समस्या झेल रहे थे।
India vs Afghanistan

India vs Afghanistan ODI 2026: पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगा अफगानिस्तान

भारत और अफगानिस्तान (India vs Afghanistan) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज धर्मशाला के खूबसूरत HPCA स्टेडियम में होने जा रहा है। यह सीरीज इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि अफगानिस्तान पहली बार भारत के खिलाफ पूरी ODI सीरीज खेलने उतर रहा है। दोनों टीमों के फैंस इस मुकाबले का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, लेकिन मैच से पहले मौसम ने चिंता बढ़ा दी है। Kohli-Hardik के बिना उतरेगी Team India भारतीय टीम इस सीरीज में कई बड़े बदलावों के साथ मैदान पर उतरेगी। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं, जबकि हार्दिक पंड्या भी फिटनेस समस्या की वजह से टीम से बाहर हैं। ऐसे में टीम इंडिया की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा और युवा खिलाड़ियों पर होगी। टीम मैनेजमेंट इस सीरीज को भविष्य की तैयारी के तौर पर देख रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले बड़े टूर्नामेंट्स को ध्यान में रखते हुए कुछ नए खिलाड़ियों को मौका दिया जा सकता है। ईशान किशन, यशस्वी जायसवाल और नितीश कुमार रेड्डी जैसे युवा खिलाड़ियों पर सभी की नजरें रहेंगी। Afghanistan के पास भी हैं मैच विनर खिलाड़ी अफगानिस्तान की टीम अब सिर्फ कमजोर टीम नहीं मानी जाती। पिछले कुछ वर्षों में टीम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। राशिद खान, मोहम्मद नबी और रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे खिलाड़ी किसी भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। भारतीय परिस्थितियों में खेलने का अनुभव भी अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के पास है। ऐसे में टीम इंडिया के लिए यह सीरीज आसान नहीं रहने वाली। Dharamshala Weather ने बढ़ाई टेंशन धर्मशाला में मौसम मैच का सबसे बड़ा विलेन बन सकता है। मौसम विभाग के अनुसार मुकाबले के दौरान करीब 55 प्रतिशत बारिश की संभावना है। सुबह से ही इलाके में बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी देखने को मिली है। अगर बारिश लगातार होती रही तो मैच में ओवर कट सकते हैं या मुकाबला प्रभावित भी हो सकता है। हालांकि फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि मौसम साफ हो और उन्हें पूरा मैच देखने को मिले। तेज गेंदबाजों को मिल सकती है मदद धर्मशाला की पिच आमतौर पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। बादलों और नमी की वजह से शुरुआती ओवरों में गेंद ज्यादा स्विंग कर सकती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। मैच की जरूरी जानकारी भारत जहां घरेलू मैदान का फायदा उठाकर सीरीज में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगा, वहीं अफगानिस्तान की नजर इतिहास रचने पर होगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि बारिश के बीच कौन सी टीम मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Pranit More

Pranit More Controversy: महिलाओं पर विवादित Comments के बाद कॉमेडियन की माफी

स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। महिलाओं को लेकर किए गए विवादित कमेंट्स के बाद इंटरनेट पर उनके खिलाफ भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। मामला बढ़ने के बाद अब कॉमेडियन ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांगते हुए लोगों से एक मौका देने की अपील की है। प्रणित मोरे का एक वीडियो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह महिलाओं को लेकर ऐसी टिप्पणियां करते दिखाई दिए, जिन्हें कई लोगों ने अपमानजनक और असंवेदनशील बताया। वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स ने जमकर आलोचना शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला सोशल मीडिया ट्रेंड बन गया। Viral Video के बाद बढ़ा विवाद वीडियो वायरल होने के बाद X, Instagram और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। कई यूजर्स ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर महिलाओं का मजाक उड़ाना गलत है। कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर मनोरंजन की सीमा क्या होनी चाहिए। सोशल मीडिया पर #PranitMoreControversy ट्रेंड करने लगा और कई महिला संगठनों ने भी इस बयान पर नाराजगी जताई। सोशल मीडिया पोस्ट में मांगी माफी लगातार बढ़ते विवाद के बीच प्रणित मोरे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा नोट शेयर किया। उन्होंने माना कि उनके शब्दों से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। प्रणित ने लिखा, “मैं समझता हूं कि लोग मुझसे नाराज हैं। शायद मैं इस नफरत का हकदार भी हूं, लेकिन मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि लोग मुझे खुद को सुधारने का एक मौका दें।” उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य किसी का अपमान करना नहीं था, लेकिन अब उन्हें अपनी गलती का एहसास हो चुका है। लोगों की राय बंटी हुई नजर आई इस पूरे मामले में सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंटे नजर आए। कुछ लोगों का कहना है कि सार्वजनिक मंच पर इस तरह की भाषा स्वीकार नहीं की जानी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ कुछ यूजर्स का मानना है कि गलती मान लेने के बाद किसी को सुधारने का मौका मिलना चाहिए। हालांकि, विवाद अभी भी पूरी तरह शांत नहीं हुआ है और सोशल मीडिया पर बहस जारी है। करियर पर पड़ सकता है असर मनोरंजन जगत से जुड़े लोगों का मानना है कि इस विवाद का असर प्रणित मोरे की इमेज और करियर पर पड़ सकता है। आज के डिजिटल दौर में किसी भी बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया देखने को मिलती है और सोशल मीडिया का दबाव कई बार कलाकारों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। फिलहाल, सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि दर्शक और इंडस्ट्री उनके माफीनामे को किस तरह लेते हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
S Jaishankar

3 भारतीयों की मौत से भारत सख्त, US Secretary S Jaishankar की अहम बातचीत

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने अपने नागरिकों की मौत को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्री S Jaishankar ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से फोन पर बातचीत कर कॉमर्शियल जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत पर गहरी चिंता और विरोध दर्ज कराया। भारत ने साफ शब्दों में कहा है कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर चल रहे व्यावसायिक जहाजों को निशाना बनाना पूरी तरह गलत है और इससे वैश्विक सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है। क्या है पूरा मामला? हाल ही में मध्य पूर्व के समुद्री क्षेत्र में एक कॉमर्शियल जहाज पर हमला हुआ था। इस हमले में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। घटना के बाद भारत सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और पीड़ित परिवारों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री से बातचीत के दौरान इस मुद्दे को गंभीरता से उठाया और कहा कि निर्दोष नागरिकों की जान जाना बेहद दुखद है। भारत ने क्या कहा? विदेश मंत्री जयशंकर ने बातचीत में कहा कि समुद्री व्यापार दुनिया की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। ऐसे में कॉमर्शियल जहाजों पर हमला न केवल अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है, बल्कि इससे वैश्विक व्यापार और कई देशों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है और इस तरह की घटनाओं को लेकर बेहद संवेदनशील है। Middle East Tension पर बढ़ी चिंता मध्य पूर्व में पिछले कुछ समय से तनाव लगातार बढ़ रहा है। कई देशों ने समुद्री रास्तों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के हमले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दबाव और कूटनीतिक गतिविधियों को और तेज कर सकते हैं। भारत भी लगातार शांति और सुरक्षित समुद्री व्यापार की वकालत करता रहा है। भारत सरकार की नजर स्थिति पर सरकार ने कहा है कि प्रभावित भारतीयों के परिवारों को हर संभव सहायता दी जाएगी। साथ ही क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस घटना के बाद भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील भी की है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
धर्मेंद्र प्रधान

“खेल और पढ़ाई साथ-साथ चलेंगे” — Bhopal में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों को दिया बड़ा संदेश

भोपाल में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों के साथ संवाद करते हुए देश की नई शिक्षा और खेल नीति को लेकर बड़ा संदेश दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर धर्मेंद्र प्रधान मध्यप्रदेश पहुंचे, जहां उन्होंने खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास सारंग के साथ शूटिंग एकेडमी का दौरा किया। खिलाड़ियों से सीधा संवाद, स्किल और स्पोर्ट्स पर जोर इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और कहा कि भारत अब शिक्षा के साथ-साथ स्किल और स्पोर्ट्स सेक्टर में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के जरिए पहली बार खेल और पढ़ाई को एक साथ जोड़ने पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। पढ़ाई और खेल साथ-साथ चलेंगे धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि अब ऐसा सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ी अपनी पढ़ाई और खेल दोनों को संतुलित तरीके से आगे बढ़ा सकें। इसके लिए अलग से कोर्स वर्क तैयार किया जा रहा है, ताकि छात्रों को खेल गतिविधियों का भी अकादमिक लाभ मिल सके। APAAR ID और Credit Score सिस्टम पर काम उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों की APAAR ID के माध्यम से उनकी पढ़ाई और खेल उपलब्धियों को एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ा जाएगा। साथ ही इंटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी को क्रेडिट स्कोर सिस्टम से जोड़ने की तैयारी भी की जा रही है। इससे खिलाड़ियों को भविष्य में शिक्षा और करियर दोनों में फायदा मिलेगा। IIT में Sports Quota से युवाओं को मिलेगा फायदा केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पहली बार IIT जैसे बड़े संस्थानों में स्पोर्ट्स कोटा लागू किया गया है। यह कदम उन युवाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आया है, जो खेल के साथ-साथ उच्च शिक्षा में भी आगे बढ़ना चाहते हैं। 2036 Olympics और Developed India Vision 2047 पर फोकस उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले 20 वर्षों में भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा गया है। भारत का फोकस अब 2036 ओलंपिक की तैयारियों पर भी है और देश खेलों में विश्व स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाने की दिशा में काम कर रहा है। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जब भारत आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा, तब प्रधानमंत्री मोदी का विकसित भारत का सपना साकार होगा और देश दुनिया की महाशक्ति के रूप में उभरेगा। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.