आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆BREAKINGBreaking NewsIND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती◆BREAKINGदेश-हरपलदिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में पहले बिक चुका प्लॉट दोबारा बेचा, 3 लाख रुपए की धोखाधड़ी का केस दर्ज◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में ‘Gen Z Protest 2.0’ जारी, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़े युवा◆BREAKINGदेश-हरपलNeha Bora High Court: ‘न हमने कॉल दिया, न वहां गए’, CJP प्रदर्शन से किया किनारा◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

खंडवा में 32 साल के युवक की हार्ट अटैक से मौत, दोस्तों के साथ कार्यक्रम से लौट रहे थे घर

Khandwa के रामनगर क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय सौरभ मालवीय की बुधवार देर शाम हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे दोस्तों के साथ ग्राम सिंगोट में एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते समय अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, रास्ते में सौरभ ने सीने में तेज दर्द की शिकायत की। उनके दोस्त ने तुरंत कार रोकी, लेकिन कुछ ही देर में उनकी हालत और गंभीर हो गई। इसके बाद दोस्त उन्हें तुरंत शहर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो चुकी थी। “मां वैष्णो जल” नाम से चलाते थे RO प्लांट सौरभ मालवीय रामनगर क्षेत्र में “मां वैष्णो जल” नाम से RO वाटर प्लांट संचालित करते थे। वे अपने मिलनसार और शांत स्वभाव के कारण इलाके में अच्छी पहचान रखते थे। उनके परिवार में मां, पत्नी और सात साल की बेटी है। सौरभ के अचानक निधन की खबर से परिवार और परिचित गहरे सदमे में हैं। 7 दिन पहले मनाई थी शादी की सालगिरह परिजनों ने बताया कि सौरभ की शादी की सालगिरह सिर्फ सात दिन पहले ही मनाई गई थी। वहीं उनकी मां पिछले एक साल से बीमार चल रही हैं। उनका इलाज मुंबई में चल रहा था और इसी महीने उन्हें वापस घर लाया गया था। ऐसे में सौरभ की अचानक मौत ने पूरे परिवार को तोड़कर रख दिया है। घटना के बाद रामनगर क्षेत्र में शोक का माहौल है। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

भोपाल में 1.40 लाख के नकली नोटों के साथ युवक गिरफ्तार, खुद को बताता था MBBS डॉक्टर

Bhopal की कोहेफिजा पुलिस ने पश्चिम बंगाल के एक युवक को नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 500 रुपए के 280 नकली नोट बरामद हुए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 1.40 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी खुद को MBBS डॉक्टर बताता था। उसके पास से एक आईफोन, पेन ड्राइव और विदेशी सीरीज (+44) का मोबाइल नंबर भी मिला है। शुरुआती जांच में पुलिस को कुछ संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले हैं। इसी वजह से आरोपी को कोर्ट में पेश कर 7 दिन की रिमांड पर लिया गया है। सैफिया कॉलेज ग्राउंड के पास हुई गिरफ्तारी कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि बुधवार दोपहर पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक सैफिया कॉलेज ग्राउंड के पास कम कीमत में नकली नोट बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सैफुल इस्लाम (27) निवासी पश्चिम बंगाल बताया। 2024 से कर रहा था नकली नोटों का कारोबार पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साल 2024 से नकली नोटों के कारोबार में शामिल है। वह पहले भी दो बार भोपाल आकर नकली नोट चला चुका है। मई 2025 से वह भोपाल की गुलमोहर कॉलोनी में किराए से रह रहा था। इसी दौरान उसने शादी भी की थी। 300 रुपए लेकर देता था 500 का नकली नोट आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह 2 लाख रुपए की नकली करेंसी करीब 60 हजार रुपए में खरीदकर लाया था। पिछले 10 दिनों में वह करीब 60 हजार रुपए के नकली नोट बाजार में चला चुका है। वह लोगों से 300 रुपए असली लेकर बदले में 500 रुपए का नकली नोट देता था। जल्दी अमीर बनने की चाह में उसने यह काम शुरू किया था। नेपाल और पाकिस्तान जैसे पेपर पर छपे नोट पुलिस के अनुसार जब्त किए गए नोट नेपाल और पाकिस्तान में इस्तेमाल होने वाले कागज जैसे पेपर पर छपे हैं। इसी वजह से पुलिस अब मामले की जांच अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय एंगल से भी कर रही है। साइबर ठगी से भी जुड़ सकते हैं तार जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विदेशी नंबरों पर बातचीत करता था। पुलिस को शक है कि उसका संबंध साइबर ठगी गिरोह से भी हो सकता है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फर्जी बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम भी करता था। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

भोपाल नगर निगम को मिला नया मुख्यालय, ‘अटल भवन’ का CM मोहन यादव ने किया लोकार्पण

Bhopal के तुलसी नगर सेकंड स्टॉप पर भोपाल नगर निगम का नया मुख्यालय बनकर तैयार हो गया है। 43 करोड़ रुपए की लागत से बने इस भवन का नाम ‘अटल भवन’ रखा गया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने इसका लोकार्पण किया। अब शहरवासियों को नगर निगम के अलग-अलग कामों के लिए कई जगह भटकना नहीं पड़ेगा। निगम के ज्यादातर विभाग एक ही बिल्डिंग में काम करेंगे। प्रदेश की पहली जियोथर्मल तकनीक वाली नगरीय बिल्डिंग नगर निगम का यह नया मुख्यालय प्रदेश की पहली ऐसी नगरीय निकाय बिल्डिंग है, जिसमें जियोथर्मल तकनीक का उपयोग किया गया है। परिसर में लगाए गए सोलर पैनलों से करीब 300 किलोवाट बिजली तैयार होगी। लोकार्पण के साथ ही नीमच जिले में भोपाल निगम द्वारा स्थापित 10.5 मेगावॉट सोलर प्रोजेक्ट का भी शुभारंभ किया गया। एक जगह मिलेंगी सभी सुविधाएं नई बिल्डिंग में जनसुविधा केंद्र बनाया गया है, जहां नागरिकों को सभी विभागों से जुड़ी जानकारी और सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। यहां बिल्डिंग परमिशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, विवाह पंजीयन, जल कार्य, सीवेज, राजस्व, स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य, आईटी और स्मार्ट सिटी समेत कई विभाग संचालित होंगे। अभी अलग-अलग जगह चल रहे थे ऑफिस अब तक नगर निगम की कई शाखाएं शहर के अलग-अलग इलाकों में संचालित हो रही थीं। आईएसबीटी, माता मंदिर, शाहपुरा और फतेहगढ़ समेत कई जगहों पर विभागों के ऑफिस थे। नए मुख्यालय के शुरू होने से कामकाज आसान होने की उम्मीद है। नई बिल्डिंग में सामने आईं कुछ खामियां करीब 5 एकड़ जमीन पर बनी इस बिल्डिंग में कुछ कमियां भी सामने आई हैं। सबसे बड़ी कमी मीटिंग हॉल को लेकर बताई जा रही है। करोड़ों रुपए खर्च होने के बावजूद मीटिंग हॉल नहीं बनाया गया। अब इसके लिए पास की 0.25 एकड़ जमीन मांगी गई है, जिस पर करीब 10 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ग्रीन कॉन्सेप्ट पर तैयार हुआ भवन ‘अटल भवन’ को ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर तैयार किया गया है। परिसर में सोलर पैनल लगाए गए हैं। हालांकि विशेषज्ञों का मानना है कि पैनलों की दिशा उत्तर-दक्षिण होने से बिजली उत्पादन प्रभावित हो सकता है। किस फ्लोर पर कौन-सा विभाग? अधिक जानकारी और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Read more

ग्वालियर में पुरानी रंजिश ने ली जान, शादी में ‘भात’ देने जा रहे मामा की गोली मारकर हत्या

Gwalior के बड़ागांव खुरैरी इलाके में मंगलवार रात पुरानी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। मामूली विवाद के बाद पड़ोसियों ने छत पर चढ़कर फायरिंग कर दी। इस घटना में 50 वर्षीय रमेश उर्फ पप्पू कुशवाह की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और दो बेटे घायल हो गए। रमेश अपनी बहन के घर शादी में ‘भात’ देने जाने वाले थे। घर में खुशी का माहौल था, लेकिन कुछ ही देर में सब मातम में बदल गया। बाजार से लौटते समय हुआ विवाद परिवार के अनुसार रमेश बाजार से शादी का सामान लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ोसियों से कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच पिछले 5 साल से विवाद चल रहा था। देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया और आरोपी पक्ष के लोग छत पर चढ़ गए। इसके बाद उन्होंने नीचे खड़े कुशवाह परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घर के दरवाजे पर गिर पड़े रमेश स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में 20 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई। जान बचाने के लिए रमेश अपने घर की ओर भागे, लेकिन दरवाजे तक पहुंचते ही गोली लगने से गिर पड़े। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। बीच-बचाव करने आई पत्नी पुष्पा और बेटे अनिल व रवि भी गोली के छर्रों से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज चल रहा है। शादी वाले घर में छाया मातम जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अचानक मातम पसर गया। बुधवार को एक तरफ भांजी की डोली उठी, तो दूसरी तरफ मामा की चिता जली। इस दर्दनाक घटना से पूरा मोहल्ला सदमे में है। आरोपी परिवार फरार, पुलिस तैनात घटना के बाद आरोपी परिवार घर छोड़कर फरार हो गया। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपियों के घरों पर ताले लगे हैं। मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल ने बताया कि मामले में एक आरोपी अनार सिंह पाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।
Read more
Jalandhar और Amritsar में धमाके से दहशत, CM भगवंत मान ने BJP पर साधा निशाना

Jalandhar और Amritsar में धमाके से दहशत, CM भगवंत मान ने BJP पर साधा निशाना

पंजाब के Jalandhar स्थित BSF हेडक्वार्टर और Amritsar के आर्मी कैंप के बाहर हुए धमाकों से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इन धमाकों के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं और पूरे क्षेत्र में जांच शुरू कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ये ब्लास्ट छोटे स्तर के थे, लेकिन सेना और सुरक्षा ठिकानों के पास होने की वजह से इन्हें गंभीरता से लिया जा रहा है। घटनास्थल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इस घटना पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सब भारतीय जनता पार्टी (BJP) की चुनावी रणनीति का हिस्सा हो सकता है। उनका कहना है कि छोटे-मोटे धमाके कर लोगों में डर का माहौल बनाया जा रहा है, ताकि चुनाव में फायदा उठाया जा सके। हालांकि, अभी तक इन धमाकों के पीछे किसका हाथ है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जांच एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि धमाकों की आवाज सुनकर वे डर गए थे। कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और आसपास क्या हुआ, इसकी जानकारी लेने लगे। फिलहाल, प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील कर रहा है। 👉 अधिक अपडेट के लिए विजिट करें: Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Weather

Weather Alert India: कई राज्यों में बारिश-आंधी, Chhattisgarh में हाईवे डूबे, Ghaziabad में ओले

देश में इन दिनों मौसम (Weather) ने अचानक यू-टर्न ले लिया है। कुछ दिन पहले तक जहां भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब कई राज्यों में बारिश, ओले और ठंडी हवाओं ने राहत के साथ-साथ मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं। छत्तीसगढ़ में बारिश से बिगड़े हालात छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। कई इलाकों में सड़कों और हाईवे पर पानी भर गया, जिससे यातायात बाधित हुआ। निचले इलाकों में घरों में पानी घुसने की वजह से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। स्थानीय लोगों के लिए यह बारिश राहत नहीं, बल्कि परेशानी बन गई है। Ghaziabad में ओलावृष्टि से लोग चौंके उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और आसपास के NCR इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी के साथ ओले गिरने से लोग हैरान रह गए। सड़कों पर अचानक बदले मौसम ने ट्रैफिक और रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित किया, लेकिन गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली। MP और बिहार में बारिश का असर मध्य प्रदेश और बिहार में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी है। कई शहरों में बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। किसानों के लिए यह बारिश फायदेमंद हो सकती है, लेकिन तेज हवाएं फसलों को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। Rajasthan में तापमान 40°C से नीचे राजस्थान में जहां कुछ दिन पहले तक लू और तेज गर्मी का असर था, वहीं अब तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने से लोगों ने राहत की सांस ली है और मौसम थोड़ा सुहावना हो गया है। क्यों बदल रहा है मौसम? मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance), ट्रफ लाइन और नमी वाली हवाओं के एक्टिव होने से यह बदलाव देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि उत्तर और मध्य भारत में अलग-अलग जगहों पर बारिश, आंधी और ओलावृष्टि जैसी स्थिति बन रही है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more

सीहोर में खेत के टप्पर में लगी आग, किसान को 2 लाख का नुकसान

सीहोर जिले के भैरूंदा क्षेत्र के हबीबनगर गांव में एक किसान के खेत में बने टप्पर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में किसान का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अचानक भड़की आग, तेज हवा से बढ़ी लपटें ग्राम हबीबनगर निवासी किसान रामकृष्ण मालवीय के खेत में बने टप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। गर्मी और तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई। आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों ने धुआं और लपटें देखकर तुरंत मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश शुरू की। दमकल ने पाया काबू, तब तक सब जल चुका था ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टप्पर में रखा सारा कृषि सामान जलकर नष्ट हो चुका था। किसान को भारी नुकसान पीड़ित किसान रामकृष्ण मालवीय के मुताबिक इस आगजनी में करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। जले सामान में कृषि उपकरण और जरूरी सामग्री शामिल थी। जांच जारी फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं।
Read more

उज्जैन में BCom परीक्षा में डमी कैंडिडेट मामला गरमाया, NSUI का प्रदर्शन

उज्जैन के सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में बीकॉम छठे सेमेस्टर की परीक्षा में डमी कैंडिडेट (सॉल्वर) बैठाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज होने के बावजूद यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर NSUI ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया। छात्रों ने कुलगुरु के खिलाफ नारेबाजी की और पुतला दहन करने की कोशिश की, हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पुतला छीन लिया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। क्या है पूरा मामला? यह मामला 4 मई का है, जब वाग्देवी भवन में आयोजित बीकॉम परीक्षा के दौरान छात्रा सपना भदौरिया की जगह इंदौर निवासी विशाखा माहेश्वरी परीक्षा देती हुई पकड़ी गई। छात्र नेता तरुण परिहार की सूचना पर विभागाध्यक्ष ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे परीक्षा से रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने विशाखा माहेश्वरी सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि यह सॉल्वर गैंग के जरिए परीक्षा दिलाने का मामला है। प्रशासन पर सवाल, छात्रों का गुस्सा NSUI का आरोप है कि पुलिस ने तो अपनी कार्रवाई कर दी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन अब तक चुप्पी साधे हुए है। इसी के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। NSUI के परिक्षेत्र अध्यक्ष तरुण परिहार ने कहा, “जब पुलिस कार्रवाई कर सकती है, तो यूनिवर्सिटी प्रशासन क्यों पीछे है? दोषियों पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए।” आगे क्या? फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं। छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। और अपडेट्स के लिए जुड़े रहें www.deshharpal.com के साथ।
Read more

रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल: 136 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, तुरंत लागू आदेश

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरेट ने प्रशासनिक कसावट लाने के लिए बड़े स्तर पर तबादले किए हैं।जारी आदेश के अनुसार कुल 136 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को एक थाने से दूसरे थाने में ट्रांसफर किया गया है। किन-किन पदों पर हुआ ट्रांसफर? सूची के मुताबिक तबादले में शामिल हैं: इन सभी को अलग-अलग थानों और यूनिट्स में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। क्यों किया गया फेरबदल? पुलिस विभाग के अनुसार यह कदम: के उद्देश्य से उठाया गया है। तुरंत लागू हुआ आदेश पुलिस कमिश्नर कार्यालय की ओर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।इस फैसले के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। 👉 ताजा खबरों के लिए जुड़े रहें: www.deshharpal.com
Read more

सागर में गर्भवती की मौत पर हंगामा: परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया

मध्य प्रदेश के सागर के मकरोनिया इलाके स्थित सेवा हॉस्पिटल में सोमवार रात एक गर्भवती महिला की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। क्या है पूरा मामला? जानकारी के अनुसार, रहली निवासी 25 वर्षीय विद्या राय करीब 1.5 माह की गर्भवती थीं। इसके बाद उनके पेट में दर्द शुरू हुआ, जिसके चलते उन्होंने रहली और सागर में इलाज कराया। इलाज के दौरान बिगड़ी हालत सोमवार को परिजन उन्हें सागर लेकर आए, जहां सोनोग्राफी के बाद सफाई (अबॉर्शन) की सलाह दी गई।इसके बाद उन्हें सेवा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान अचानक उनकी हालत बिगड़ गई।डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर करने की तैयारी की, लेकिन इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप—इलाज में लापरवाही मृतका के परिजनों का कहना है कि: परिजनों ने डॉक्टर की लापरवाही को मौत की वजह बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टर का पक्ष भी सामने आया अस्पताल की डॉक्टर निधि मिश्रा ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि: उन्होंने कहा कि मरीज को बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस ने शुरू की जांच हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया।पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 👉 ऐसी ही ग्राउंड रिपोर्ट और अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें: www.deshharpal.com
Read more
1 … 75 76 77 78 79 … 151

Trending News

Editor's Picks

IND vs NZ

IND vs NZ 1st T20I: संजू सैमसन-नमन धीर का धमाका, भारत ने रचा रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच पहले T20 इंटरनेशनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की। 226 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि न्यूजीलैंड के गेंदबाज दबाव में आ गए। संजू सैमसन की तूफानी पारी और नमन धीर की आखिरी ओवरों में विस्फोटक बल्लेबाजी ने मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया। मुकाबले में भारत ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 230 रन बनाए और 4 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की T20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। 226 रन का लक्ष्य हासिल करना भारत के लिए T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया रिकॉर्ड भी रहा। NZ vs IND: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का बड़ा स्कोर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। मेजबान टीम के बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की। ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं, फिन एलन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दी। बेवॉन जैकब्स ने भी 16 गेंदों पर 31 रन की अहम पारी खेली। न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख दिया। उस समय लग रहा था कि भारतीय टीम के लिए इस स्कोर तक पहुंचना आसान नहीं होगा। Sanju Samson ने खेली तूफानी पारी लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को संजू सैमसन ने शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैदान के चारों ओर शॉट लगाए। संजू ने 33 गेंदों पर 67 रन बनाए। उनकी पारी में 8 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्होंने केवल 23 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। दूसरी ओर, अभिषेक शर्मा ने भी तेजी से रन बनाए। उन्होंने 12 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों की आक्रामक शुरुआत से भारत को बड़े लक्ष्य का पीछा करने में काफी मदद मिली। हालांकि, शुरुआती विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम की रफ्तार कुछ धीमी हुई। न्यूजीलैंड ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारत के बल्लेबाजों ने मैच को हाथ से निकलने नहीं दिया। Shreyas Iyer ने संभाली जिम्मेदारी मध्यक्रम में विकेट गिरने के बाद श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला। उन्होंने 28 गेंदों पर 42 रन बनाकर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया। ऐसे मुकाबलों में सिर्फ तेजी से रन बनाना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि सही समय पर पारी को संभालना भी अहम होता है। अय्यर ने यही भूमिका निभाई और भारत की उम्मीदों को बनाए रखा। इसके बाद नमन धीर ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। Naman Dhir बने भारत की जीत के हीरो मैच के आखिरी ओवरों में नमन धीर की बल्लेबाजी ने भारतीय प्रशंसकों का उत्साह बढ़ा दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। नमन ने तेजी से रन बनाकर न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ाया। भारतीय टीम को जब जीत के लिए तेज रन बनाने की जरूरत थी, तब उनकी आक्रामक बल्लेबाजी सबसे ज्यादा काम आई। भारत ने 19.4 ओवर में 230 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संजू सैमसन की शुरुआत और नमन धीर की शानदार फिनिशिंग इस ऐतिहासिक रनचेज की सबसे बड़ी वजह बनी। IND vs NZ 1st T20I Scorecard: एक नजर में पूरा मैच न्यूजीलैंड: 225/4 (20 ओवर) भारत: 230/6 (19.4 ओवर) नतीजा: भारत 4 विकेट से जीता। न्यूजीलैंड के टॉप स्कोरर: ग्लेन फिलिप्स – 82* रन भारत के टॉप स्कोरर: संजू सैमसन – 67 रन मैच के अहम बल्लेबाज: नमन धीर – 15 गेंदों पर नाबाद 42 रन भारत ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड इस जीत की सबसे खास बात भारत का रिकॉर्ड रनचेज रहा। 226 रन जैसे बड़े लक्ष्य को हासिल करके टीम इंडिया ने T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया। संजू सैमसन ने तेज शुरुआत देकर टीम को मजबूत आधार दिया, श्रेयस अय्यर ने मध्यक्रम में पारी संभाली और नमन धीर ने अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाकर जीत सुनिश्चित की। इस प्रदर्शन ने एक बार फिर दिखाया कि भारतीय टीम बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भी दबाव में संयम बनाए रख सकती है। दूसरे T20I में भी रहेगी जीत की उम्मीद पहले मुकाबले में जीत के बाद भारतीय टीम सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। पहले मैच में दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। ऐसे में अगले मुकाबले में भी क्रिकेट प्रशंसकों को एक रोमांचक भिड़ंत देखने की उम्मीद रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
India vs New Zealand

India vs New Zealand: आखिरी 3 ओवर में 29 रन की जरूरत, रोमांचक मोड़ पर मैच

भारत और न्यूजीलैंड (India vs New Zealand) के बीच T20 मुकाबला अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। न्यूजीलैंड के 226 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 197 रन बना लिए हैं। अब जीत के लिए भारत को 18 गेंदों में 29 रन बनाने हैं। क्रीज पर श्रेयस अय्यर और नमन धीर मौजूद हैं। ऐसे में भारतीय फैंस की नजरें दोनों बल्लेबाजों पर टिकी हैं। मैच के इस मोड़ पर एक छोटी-सी गलती भी टीम की मुश्किल बढ़ा सकती है। वहीं, अगर भारतीय बल्लेबाजों ने तेजी से रन बनाए और विकेट बचाए रखे, तो जीत हासिल करने का मौका बना हुआ है। IND vs NZ: न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रन का स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन बनाए। टीम की ओर से ग्लेन फिलिप्स ने शानदार बल्लेबाजी की और 40 गेंदों पर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीवी बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। बड़े शॉट खेलने के साथ-साथ उन्होंने रन गति को भी धीमा नहीं पड़ने दिया। इसी वजह से भारत के सामने 226 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य आया। India vs New Zealand: लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की स्थिति 226 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को तेजी से रन बनाने थे। टीम ने स्कोर आगे बढ़ाया, लेकिन पांच विकेट गिरने के बाद मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब श्रेयस अय्यर और नमन धीर के सामने दोहरी चुनौती है। उन्हें एक तरफ जरूरी रन बनाने हैं, तो दूसरी तरफ विकेट भी बचाकर रखना है। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी भारत को जीत के करीब पहुंचा सकती है। आखिरी 18 गेंदों का खेल होगा निर्णायक भारत को 18 गेंदों में 29 रन चाहिए। इसका मतलब है कि टीम को बचे हुए तीन ओवरों में लगातार रन बनाने होंगे। T20 क्रिकेट में यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है, लेकिन न्यूजीलैंड के गेंदबाज भी इस मौके को आसानी से हाथ से जाने नहीं देना चाहेंगे। अगर भारतीय बल्लेबाज शुरुआती गेंदों पर बाउंड्री लगाने में सफल रहते हैं, तो आखिरी ओवर का दबाव कम हो सकता है। वहीं, विकेट गिरने की स्थिति में भारत की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। क्या Team India हासिल कर पाएगी जीत? मैच का रुख अब काफी हद तक श्रेयस अय्यर और नमन धीर की बल्लेबाजी पर निर्भर करेगा। भारतीय टीम को जीत के लिए बड़े शॉट खेलने के साथ समझदारी से स्ट्राइक भी बदलनी होगी। न्यूजीलैंड की टीम अपने स्कोर का बचाव करने की पूरी कोशिश करेगी। ऐसे में अंतिम तीन ओवर में गेंदबाजों और बल्लेबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। फिलहाल मुकाबला रोमांचक स्थिति में है और भारत के पास लक्ष्य हासिल करने का मौका मौजूद है। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज आखिरी गेंदों में टीम को जीत दिला पाते हैं या न्यूजीलैंड मुकाबले पर कब्जा जमा लेता है। IND vs NZ Live Score: मैच की ताजा स्थिति हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

दिल्ली-NCR में GRAP-1 लागू, प्रदूषण से निपटने के लिए 334 टीमें करेंगी निगरानी; 1 नवंबर से सख्ती

दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) का पहला चरण लागू कर दिया है। इस बीच दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने दावा किया कि सरकार के प्रयासों और जनभागीदारी के कारण इस बार पिछले वर्षों की तुलना में GRAP-1 देर से लागू हुआ है। सिरसा के मुताबिक, सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली सरकार 11 सूत्रीय एक्शन प्लान पर काम कर रही है। इसमें करीब 30 एजेंसियां शामिल हैं। प्रदूषण नियंत्रण के लिए अल्पकालिक और दीर्घकालिक, दोनों तरह के उपाय किए जा रहे हैं। 334 टीमें करेंगी निगरानी, मॉनिटरिंग स्टेशन बढ़कर होंगे 60 पर्यावरण मंत्री ने बताया कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाले स्टेशनों की संख्या 47 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए 334 प्रवर्तन टीमें तैनात की जाएंगी। सिरसा ने दावा किया कि दिल्ली के प्रदूषण में स्थानीय स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 30% है, जबकि आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से 60 से 65% प्रदूषण आता है। ऐसे में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पूरे NCR में समन्वित कार्रवाई जरूरी है। 1 नवंबर से प्रदूषण रोकने के लिए प्रस्तावित सख्त कदम सरकार की ओर से साझा की गई योजना के मुताबिक, प्रदूषण नियंत्रण के लिए कई उपाय किए जाने हैं। 1. वैध PUC प्रमाणपत्र के बिना नहीं मिलेगा ईंधन ‘नो पीयूसीसी, नो फ्यूल’ व्यवस्था के तहत वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) के बिना वाहनों को पेट्रोल या डीजल नहीं देने का प्रावधान है। 2. बाहरी राज्यों के वाहनों पर प्रतिबंध योजना के अनुसार, 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर-BS-VI वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इलेक्ट्रिक और CNG वाहनों को इससे छूट देने की बात कही गई है। 3. सरकारी और निजी दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम प्रदूषण कम करने के लिए सरकारी और निजी कार्यालयों के आधे कर्मचारियों से घर से काम कराने की योजना भी शामिल है। 4. सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव योजना के मुताबिक, नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक और दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक संचालित किए जाने का प्रस्ताव है। 5. पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना निजी वाहनों के इस्तेमाल को हतोत्साहित करने के लिए 1 नवंबर से पार्किंग शुल्क दोगुना करने की योजना है। मेट्रो पार्किंग को इससे छूट देने की बात कही गई है। 6. निर्माण और तोड़फोड़ के काम पर रोक धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए 1 नवंबर से 31 जनवरी तक धूल फैलाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ कार्यों पर रोक लगाने का प्रावधान है। इसके अलावा, 10 दिसंबर से 20 जनवरी तक निर्माण गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध की योजना भी बताई गई है।

दिवाली से पहले दिल्ली में रात को भी होगी सफाई, CM रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

दीपावली और अन्य त्योहारों को देखते हुए दिल्ली के रिहायशी इलाकों और प्रमुख बाजारों में अब रात के समय भी सफाई कराई जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में उच्चस्तरीय बैठक कर राजधानी की सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां भी कूड़े के ढेर लगे हैं, उन्हें तत्काल हटाया जाए और नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों से सफाई व्यवस्था में सुधार के लिए तेजी से काम करने को कहा। कूड़ा नहीं उठने की शिकायतों पर CM नाराज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली के कई इलाकों से समय पर कूड़ा नहीं उठने और जगह-जगह गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। कुछ जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर लापरवाही भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि सफाई के प्रयासों के बावजूद जमीन पर अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं दे रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। साथ ही, सफाई व्यवस्था में किए जा रहे सुधार सड़कों और बाजारों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने चाहिए। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कर्मचारी होंगे तैनात मुख्यमंत्री ने मेयर प्रवेश वाही और नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार को पूरी दिल्ली में सफाई अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सफाई कर्मचारियों की कमी है, वहां अतिरिक्त स्टाफ लगाया जाए। जरूरत पड़ने पर रात में सफाई के लिए नए कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाए। रात में सफाई से दिन में नहीं होगी परेशानी मुख्यमंत्री के मुताबिक, बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में रात के समय सफाई कराने से दिन में लोगों की आवाजाही प्रभावित नहीं होगी। इससे त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलेगी। बैठक में शहरी विकास मंत्री आशीष सूद, मेयर प्रवेश वाही, मुख्य सचिव राजीव वर्मा, नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे

छत्तीसगढ़ में 11 डॉक्टरों के तबादले, डॉ. संजय कुमार बने रायपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन

छत्तीसगढ़ सरकार के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 डॉक्टरों का तबादला किया है। प्रशासनिक आधार पर चिकित्सा अधिकारियों और विशेषज्ञों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन से अवर सचिव दिव्या वैष्णव की ओर से जारी आदेश के तहत यह फेरबदल किया गया है। डॉ. संजय कुमार को मिली रायपुर जिला अस्पताल की जिम्मेदारी तबादला आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर (पंडरी) में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए प्रशासनिक फेरबदल विभाग के अनुसार, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है। इसके तहत दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों के साथ शहरी अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है। तबादला आदेश में सभी संबंधित डॉक्टरों को बिना देरी किए अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.