दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं जहां महंगाई, मंदी और व्यापारिक तनाव से जूझ रही हैं, वहीं India ने अपनी ग्रोथ और एक्सपोर्ट्स से सबको चौंका दिया है।अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी Moody’s ने अपनी ताज़ा Global Macro Outlook 2026-27 रिपोर्ट में कहा है कि भारत आने वाले वर्षों में 6.5% वार्षिक वृद्धि दर के साथ सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना रहेगा। India की Growth Story अब भी Strong Moody’s के अनुसार, Global Tariff War और व्यापारिक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की अर्थव्यवस्था ने स्थिरता दिखाई है।इन्फ्रास्ट्रक्चर निवेश, मजबूत घरेलू मांग और सरकार की नीतियों ने भारत को अन्य देशों से आगे बनाए रखा है। Export Data में जबरदस्त बढ़ोतरी सितंबर 2025 में भारत के कुल निर्यात (Exports) में 6.75% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।भले ही अमेरिका को जाने वाला निर्यात 11.9% घटा हो, लेकिन भारत ने एशिया, अफ्रीका और यूरोप के नए बाजारों में अपनी पकड़ मजबूत की है।इससे यह साफ है कि भारत अब किसी एक देश पर निर्भर नहीं है। Infrastructure Investment बना Growth का इंजन रिपोर्ट बताती है कि भारत में सड़कों, बंदरगाहों, औद्योगिक कॉरिडोर और डिजिटल नेटवर्क में लगातार निवेश हो रहा है।इन परियोजनाओं ने रोजगार के अवसर बढ़ाए हैं और प्रोडक्टिविटी में भी तेजी लाई है। Domestic Demand ने संभाली अर्थव्यवस्था Moody’s का मानना है कि भारत की मजबूत घरेलू मांग (Domestic Demand) और उपभोग शक्ति ने अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है।हालांकि निजी निवेश (Private Investment) की रफ्तार थोड़ी धीमी है, लेकिन उपभोक्ता खर्च ने देश की ग्रोथ को टिकाए रखा है। Global Economy vs India Moody’s का अनुमान है कि आने वाले वर्षों में दुनिया की औसत ग्रोथ रेट केवल 2.5–2.6% रहेगी,जबकि भारत 6.5% की दर से आगे बढ़ेगा।इससे यह स्पष्ट है कि भारत आज “Global Bright Spot” बन चुका है। Global Economic Challenges के बावजूद भारत ने साबित किया है कि उसकी अर्थव्यवस्था लचीली (Resilient) और मजबूत है।मजबूत नीतियों, बढ़ते एक्सपोर्ट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश ने भारत को दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में कायम रखा है।Moody’s का यह भरोसा भारत के लिए एक सकारात्मक संकेत है कि आने वाले वर्षों में देश की ग्रोथ स्टोरी और भी मजबूत होगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more