अमेरिका से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर राइट-विंग पॉलिटिकल एक्टिविस्ट और Turning Point USA के फाउंडर चार्ली किर्क (Charlie Kirk) की Utah Valley University में एक इवेंट के दौरान गोली लगने से मौत हो गई। इस घटना ने अमेरिकी राजनीति और युवाओं के बीच सनसनी मचा दी है।
Utah Valley University में हुआ हमला
10 सितंबर 2025 को Utah Valley University, Orem, Utah में Turning Point USA का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसका नाम था – “American Comeback Tour – Prove Me Wrong”, जहां चार्ली किर्क छात्रों से बहस कर रहे थे।
इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई और किर्क जमीन पर गिर पड़े। चश्मदीदों के मुताबिक, गोली पास की बिल्डिंग की छत से चलाई गई थी, जो करीब 200 गज की दूरी पर थी। सिर्फ एक गोली चलाई गई, जो सीधा उनकी गर्दन पर लगी।
अस्पताल में तोड़ी आखिरी सांस
गोली लगने के तुरंत बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने काफी कोशिश की, लेकिन उनकी गंभीर चोटों के कारण चार्ली किर्क को बचाया नहीं जा सका। बाद में अस्पताल प्रशासन ने आधिकारिक रूप से उनकी मौत की पुष्टि की।
संदिग्ध और पुलिस जांच
हमले के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया था, लेकिन जांच में पता चला कि वह शूटर नहीं था। अब तक असली हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है और FBI व लोकल पुलिस मिलकर केस की जांच कर रही हैं।
Donald Trump और अन्य नेताओं की प्रतिक्रिया
Charlie Kirk अमेरिका में कंजरवेटिव (Conservative) पॉलिटिक्स का बड़ा चेहरा थे और वे डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के करीबी माने जाते थे।
- ट्रंप ने दुख जताते हुए कहा कि अमेरिका ने एक सच्चा देशभक्त खो दिया है।
- रिपब्लिकन नेताओं ने इस घटना को लोकतंत्र और फ्री स्पीच पर हमला बताया।
- सोशल मीडिया पर #CharlieKirk और #UtahShooting ट्रेंड करने लगा।
Charlie Kirk कौन थे?
- जन्म: 14 अक्टूबर 1993, Arlington Heights, Illinois
- संस्थापक: Turning Point USA (2012)
- पहचान: युवाओं के बीच कंजरवेटिव मूवमेंट का चेहरा
- करीबी: डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी से मजबूत जुड़ाव
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
