भोपाल के E-2 अरेरा कॉलोनी स्थित गजानंद पार्क में E -2 हाउस ओनर्स एसोसियेशन ने स्वच्छता अभियान चलाया। बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर साफ-सफाई का संदेश दिया।
भोपाल के E-2 अरेरा कॉलोनी स्थित गजानंद पार्क में रविवार को E -2 हाउस ओनर्स एसोसियेशन द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए पार्क और आसपास के क्षेत्र की सफाई की।
E -2 हाउस ओनर्स एसोसियेशन ने साफ-सफाई के साथ लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। कॉलोनीवासियों का कहना है कि जनभागीदारी और सामूहिक प्रयासों से ही भोपाल को स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर बनाए रखने का लक्ष्य पूरा किया जा सकता है।
अभियान के दौरान बच्चों में भी खास उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने स्वच्छता का संदेश देते हुए नियमित रूप से ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही। स्थानीय लोगों ने इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।



