Gujarat की राजनीति में आज बड़ा बदलाव देखने को मिला। राज्य में नई कैबिनेट का गठन हुआ और 26 मंत्रियों ने शपथ ली। खास बात यह रही कि इनमें से 19 नए चेहरे हैं, जिससे पार्टी ने एक बार फिर युवाओं और नए नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
नई कैबिनेट में हर्ष संघवी को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वे लंबे समय से संगठन और सरकार दोनों में सक्रिय रहे हैं और युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है।
गौरतलब है कि इससे पहले बुधवार को 16 मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दिया था, जिससे नए मंत्रियों के लिए रास्ता साफ हुआ।
शपथ समारोह गांधीनगर में हुआ, जहां मुख्यमंत्री, वरिष्ठ नेता और कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। भाजपा नेतृत्व का कहना है कि यह टीम “युवा और अनुभवी नेतृत्व” का संतुलन पेश करती है।
इस बदलाव के साथ अब उम्मीद की जा रही है कि गुजरात सरकार नई ऊर्जा और दृष्टिकोण के साथ जनता के बीच काम करेगी।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
