JEE एडवांस 2026 का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। जिले के तीन छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। इनमें जुड़वां भाई-बहन भी शामिल हैं। वहीं एक छात्र के पिता पीएचई विभाग में एसडीओ पद पर पदस्थ हैं।
व्योम नीखरा ने हासिल की 459वीं ऑल इंडिया रैंक
जानकारी के अनुसार, जिले के व्योम नीखरा, पृथ्वीश भोज और प्रियांशी भोज का चयन JEE एडवांस 2026 में हुआ है।
व्योम नीखरा ने ऑल इंडिया 459वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता सुधींद्रनाथ नीखरा राघौगढ़ (गुना) में पीएचई विभाग में एसडीओ के पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले व्योम ने CBSE 12वीं परीक्षा में 94 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे।
व्योम समाजसेवी इंजीनियर डीएन नीखरा के भतीजे हैं। उनकी इस सफलता पर परिवार, शुभचिंतकों और सामाजिक बंधुओं ने खुशी जताते हुए बधाई दी है।

जुड़वां भाई-बहन ने भी पास की परीक्षा
दूसरी ओर NFL कर्मचारी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भोज और विज्ञान शिक्षिका मंजू भोज के दोनों बच्चों ने भी JEE एडवांस परीक्षा में सफलता हासिल की है। दोनों जुड़वां भाई-बहन हैं।
पृथ्वीश भोज ने ऑल इंडिया SC वर्ग में 115वीं रैंक प्राप्त की है। वहीं उनकी बहन प्रियांशी भोज ने SC वर्ग में 1424वीं रैंक हासिल की है।
दोनों बच्चों की सफलता से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सभी ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

