आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपलवल में शराबी पिता ने पुलिस टीम से की मारपीट, SPO की वर्दी फाड़ी; परिवार ने भी लगाए पिटाई के आरोप◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का खुलासा, क्रेटा से करते थे रेकी; 20 लाख का माल बरामद◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण के भर्ती नियम मंजूर, अतिथि व्याख्याताओं की नीति में भी बदलाव◆BREAKINGस्पोर्ट्सवेस्टइंडीज ने भारत को दिया 406 रन का लक्ष्य, 3 बल्लेबाजों ने जड़े शतक; कुलदीप के 200 विकेट पूरे◆BREAKINGबिज़नेसLPG e-KYC की डेडलाइन आज खत्म, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें किसे मिलेगा 14.2 किलो सिलेंडर◆BREAKINGBreaking Newsदुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में हंगामा, पायलटों में मारपीट के बाद हाईजैक का अलर्ट; ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग◆BREAKINGदेश-हरपलNeela Drum Murder Case में कोर्ट का बड़ा फैसला, Muskan और Sahil दोषी करार◆BREAKINGदेश-हरपलModi Cabinet के 3 बड़े फैसले: MSP में बढ़ोतरी, ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज को मंजूरी◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल में शराबी पिता ने पुलिस टीम से की मारपीट, SPO की वर्दी फाड़ी; परिवार ने भी लगाए पिटाई के आरोप◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का खुलासा, क्रेटा से करते थे रेकी; 20 लाख का माल बरामद◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण के भर्ती नियम मंजूर, अतिथि व्याख्याताओं की नीति में भी बदलाव◆BREAKINGस्पोर्ट्सवेस्टइंडीज ने भारत को दिया 406 रन का लक्ष्य, 3 बल्लेबाजों ने जड़े शतक; कुलदीप के 200 विकेट पूरे◆BREAKINGबिज़नेसLPG e-KYC की डेडलाइन आज खत्म, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें किसे मिलेगा 14.2 किलो सिलेंडर◆BREAKINGBreaking Newsदुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट में हंगामा, पायलटों में मारपीट के बाद हाईजैक का अलर्ट; ताबुक में इमरजेंसी लैंडिंग◆BREAKINGदेश-हरपलNeela Drum Murder Case में कोर्ट का बड़ा फैसला, Muskan और Sahil दोषी करार◆BREAKINGदेश-हरपलModi Cabinet के 3 बड़े फैसले: MSP में बढ़ोतरी, ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज को मंजूरी◆

NE

News Elementor

Banner

LPG e-KYC की डेडलाइन आज खत्म, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें किसे मिलेगा 14.2 किलो सिलेंडर

Table of Content

अगर आपने अभी तक अपने LPG कनेक्शन का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) पूरा नहीं किया है, तो यह काम जल्द करना जरूरी है। 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को LPG से पूरी तरह वंचित नहीं किया जाएगा। 

27.43 करोड़ उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, 19 सितंबर 2026 तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता, यानी करीब 89.9%, अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को दोबारा कोई प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है और वे पहले की तरह रिफिल बुक कर सकेंगे। 

जिन उपभोक्ताओं का ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं हुआ है, उनके लिए रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस (RSP) पर सब्सिडी वाला रिफिल ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद ही उपलब्ध होगा। 

e-KYC नहीं कराने पर क्या बदलेगा?

बिना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन वाले उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर से नियम अलग होंगे।

  • 14.2 किलो के सब्सिडी वाले सिलेंडर की बुकिंग: ऑथेंटिकेशन पूरा होने तक RSP पर सब्सिडी वाला रिफिल बुक नहीं किया जा सकेगा।
  • 5 और 10 किलो के सिलेंडर का विकल्प: जो उपभोक्ता बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन नहीं कराना चाहते या नहीं करा सकते, वे OMC के डिजिटल चैनल पर अपनी पसंद दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद स्थानीय उपलब्धता के आधार पर उन्हें 5 या 10 किलो के सिलेंडर बाजार मूल्य पर, बिना सब्सिडी दिए जा सकते हैं। 
  • e-KYC बाद में भी कर सकते हैं: ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद नियमित 14.2 किलो रिफिल की सब्सिडी वाली सुविधा फिर से उपलब्ध हो जाएगी। 

मोबाइल से ऐसे पूरा कर सकते हैं e-KYC

सरकार के मुताबिक उपभोक्ता घर बैठे संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनी के मोबाइल ऐप से भी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकते हैं।

  • Indane: IndianOil ONE
  • Bharatgas: HelloBPCL
  • HP Gas: HP PAY

इसके अलावा गैस डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के आधिकारिक डिवाइस से या LPG वितरक के शोरूम पर भी ऑथेंटिकेशन कराया जा सकता है। 

फेस ऑथेंटिकेशन फेल हो तो क्या करें?

अगर मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन पहली बार में सफल नहीं होता है, तो प्रक्रिया दोबारा की जा सकती है। चेहरे पर पर्याप्त रोशनी रखें और मोबाइल को स्थिर रखकर स्कैन करें।

सिर्फ फेस स्कैन हो जाने को e-KYC पूरा होना न मानें। ऐप में e-KYC/ऑथेंटिकेशन सफल होने का स्टेटस जरूर जांचें। समस्या बनी रहने पर संबंधित गैस एजेंसी से अपने कंज्यूमर रिकॉर्ड में स्टेटस की पुष्टि कर सकते हैं।

e-KYC की डेडलाइन कई बार बढ़ी

सरकार ने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय देने के लिए ऑथेंटिकेशन की समय-सीमा कई बार बढ़ाई। शुरुआती डेडलाइन 30 जून 2026 थी, जिसे क्रमशः 31 जुलाई, 7 अगस्त, 15 अगस्त, 23 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और फिर 14 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया। अब 1 अक्टूबर से नए नियम लागू होंगे। 

LPG पर 62 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की अंडर-रिकवरी

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 में घरेलू LPG पर निहित सब्सिडी करीब 210 रुपये प्रति 14.2 किलो सिलेंडर है। वहीं, 31 अगस्त 2026 तक सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की घरेलू LPG पर जमा अंडर-रिकवरी 62 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी थी। 

सरकार के अनुसार, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उद्देश्य सब्सिडी को वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाना तथा डुप्लीकेट और अपात्र कनेक्शनों को रोकना है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

पलवल में शराबी पिता ने पुलिस टीम से की मारपीट, SPO की वर्दी फाड़ी; परिवार ने भी लगाए पिटाई के आरोप

हरियाणा के पलवल में शराब के नशे में घर पर हंगामा कर रहे पिता की शिकायत उसकी बेटी ने पुलिस से की। सूचना मिलने पर ERV टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि वह शांत होने के बजाय पुलिसकर्मियों से ही उलझ गया और उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। मामला 28 सितंबर की रात का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने SPO की वर्दी भी फाड़ दी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस कर्मचारी और व्यक्ति एक-दूसरे को थप्पड़ मारते दिखाई दे रहे हैं। बेटी ने पुलिस को फोन कर बताया- पिता कर रहे हैं हंगामा चांदहट थाना प्रभारी अश्वनी के अनुसार, 28 सितंबर की रात ERV-501 पर तैनात पुलिस टीम को प्रीति नाम की युवती ने फोन किया था। उसने बताया कि उसके पिता सुखबीर शराब के नशे में घर पर विवाद कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद ERV टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, सुखबीर शराब के नशे में मिला। टीम ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह शांत नहीं हुआ। SPO से मारपीट और वर्दी फाड़ने का आरोप पुलिस का आरोप है कि समझाने के दौरान सुखबीर ने SPO हरकेश शर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी। उसने हरकेश की वर्दी भी फाड़ दी और अन्य पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह सुखबीर को काबू किया। घटना के दौरान पुलिसकर्मियों और सुखबीर के बीच हाथापाई का वीडियो भी सामने आया है। सुखबीर और SPO का कराया गया मेडिकल घटना के बाद सुखबीर और SPO हरकेश शर्मा को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का मेडिकल कराया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक, मेडिकल रिपोर्ट में सुखबीर के मुंह से शराब की गंध आने की बात दर्ज की गई है। पुलिस ने उसके खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों से मारपीट, गाली-गलौज और धमकी देने समेत संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। परिवार ने पुलिस पर ही मारपीट करने का लगाया आरोप दूसरी तरफ, सुखबीर के बेटे मनोज और बेटी प्रीति ने पुलिस के आरोपों को गलत बताया है। परिवार का कहना है कि सुखबीर ने शराब पी रखी थी और इसी वजह से घर में विवाद हो रहा था। प्रीति ने इसी परेशानी के चलते पुलिस से मदद मांगी थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने सुखबीर को समझाने के बजाय उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। थाने में भी पिटाई का आरोप मनोज का आरोप है कि पुलिसकर्मी उसके पिता को अपने साथ थाने ले गए, जहां भी उनके साथ मारपीट की गई। उसका कहना है कि रात में वह अपने पिता को थाने से घर लेकर आया, लेकिन हालत खराब होने के कारण उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिवार के मुताबिक, मारपीट के बाद सुखबीर ठीक से चल भी नहीं पा रहे हैं। SP से निष्पक्ष जांच की मांग सुखबीर के बेटे मनोज ने पुलिस पर झूठा केस दर्ज करने का भी आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि जब उन्होंने खुद पुलिस को मदद के लिए बुलाया था, तो पुलिसकर्मियों ने उनके पिता के साथ मारपीट क्यों की। परिवार ने SP पलवल को शिकायत देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ERV टीम में शामिल SPO का भी एल्कोहल टेस्ट कराया गया है। पलवल पुलिस के मौजूदा वरिष्ठ अधिकारियों में SP दीप्ति गर्ग शामिल हैं।

खंडवा में अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का खुलासा, क्रेटा से करते थे रेकी; 20 लाख का माल बरामद

खंडवा शहर के पॉश इलाकों और कॉलोनियों में कार से घूमकर बंद मकानों की रेकी करने वाले कथित अंतरराज्यीय नकबजन गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरोह के सदस्य बंद मकानों की पहचान करने के बाद मौका मिलते ही ताले तोड़कर नकदी और जेवर चोरी करते थे। कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए का मशरूका बरामद किया गया है। इसमें करीब 3 लाख रुपए नकद, करीब 9 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार शामिल है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है। क्रेटा से घूमकर बंद मकानों की करते थे रेकी CSP अभिनव बारंगे के अनुसार, आरोपी ऐसे इलाकों को निशाना बनाते थे जहां लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है। बाहर से आने वाले व्यक्ति पर आसानी से शक न हो, इसलिए वे बाइक या संदिग्ध वाहन की जगह क्रेटा कार का इस्तेमाल करते थे। आरोपी सामान्य तरीके से कॉलोनियों में कार से घूमते और देखते थे कि कौन-सा मकान लंबे समय से बंद है या किस घर में लोगों की आवाजाही नहीं हो रही है। मौका मिलते ही ताला तोड़कर घर में घुसते और नकदी-जेवर चोरी कर कार से फरार हो जाते थे। केंद्रीय विद्यालय क्वार्टर में एक साथ पांच मकानों के ताले तोड़े 12 सितंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालय स्टाफ क्वार्टर में बदमाशों ने एक साथ पांच मकानों के ताले तोड़ दिए थे। यहां से नकदी और सोने-चांदी के जेवर चोरी किए गए। एक ही परिसर में कई मकानों के ताले टूटने से पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपियों की तलाश शुरू की। इसके बाद सिविल लाइन स्थित केशव कुंज कॉलोनी में भी चोरी की वारदात सामने आई। यहां बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर सोने की झुमकियां, मंगलसूत्र, नथ, मोती और अंगूठी समेत अन्य जेवर चोरी किए। चांदी का करधौना और पायल भी चोरी की गई। बेटे के इलाज के लिए रखे 6 लाख रुपए भी चोरी गिरोह ने लक्ष्मी नगर-नवकार नगर क्षेत्र में भी एक मकान को निशाना बनाया। पुलिस के अनुसार, यहां से बदमाशों ने घर में रखे 6 लाख रुपए नकद चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने यह रकम अपने बेटे के इलाज के लिए जुटाकर रखी थी। बेटे को ब्रेन हेमरेज होने के कारण इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने इस वारदात को भी अंजाम देना स्वीकार किया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर धार में दबिश लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस टीम ने घटनास्थलों से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जानकारी और अन्य इनपुट का विश्लेषण किया। जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के बारे में सुराग मिले। इसके बाद कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की टीम ने धार जिले के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में उड्डान सिंह पिता करन सिंह (34), सूरज सिंह पिता रकसिंह सेंगर, ईडा पिता बनसिंह बघेल (50), बिलाम पिता रणसिंह सेंगर (21) और अनेश पिता अभयसिंह मंडलोई (25) शामिल हैं। सभी धार जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले बताए गए हैं। स्कूल-कॉलेज और संस्थानों की भी करते थे रेकी पुलिस पूछताछ में कथित तौर पर सामने आया कि आरोपी केवल घरों को ही निशाना नहीं बनाते थे। शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी के दौरान उनकी भी रेकी की जाती थी। आरोपी पहले कार से इलाके में घूमकर यह पता लगाते थे कि कौन-सा मकान या संस्थान लंबे समय से बंद है और दिन के समय कहां ताला लगा रहता है। इसके बाद मौका देखकर ताला तोड़ते और नकदी व सोने-चांदी के सामान लेकर कार से निकल जाते थे। खंडवा के अलावा कई जिलों और राज्यों में वारदात का दावा टीआई प्रवीण आर्य के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने खंडवा के कोतवाली, मूंदी और जावर थाना क्षेत्रों के अलावा सिवनी, देवास और धार में भी चोरी की वारदातों में शामिल होना बताया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महाराष्ट्र और गुजरात में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात कही है। अब पुलिस इन राज्यों और जिलों में दर्ज अन्य चोरी के मामलों से आरोपियों के संभावित संबंधों की जांच कर रही है। 20 लाख का मशरूका बरामद, एक आरोपी फरार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है। इसमें करीब 3 लाख रुपए नकद, लगभग 9 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर और वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार शामिल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से पूछताछ जारी है और अन्य वारदातों में चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में कैलाश पिता नवल सिंह भूरिया, निवासी देवधा, बाग, धार, फरार बताया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसके पकड़े जाने के बाद गिरोह की अन्य वारदातों और नेटवर्क के बारे में और जानकारी सामने आने की उम्मीद है। खंडवा में हाल के दिनों में नकबजनी के मामलों पर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई भी की है। सितंबर में पदमनगर थाना पुलिस ने सूने मकानों में चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति और वारदात में इस्तेमाल वाहन बरामद किया था। 

छत्तीसगढ़ में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% आरक्षण के भर्ती नियम मंजूर, अतिथि व्याख्याताओं की नीति में भी बदलाव

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पूर्व अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने के फैसले को लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर को हुई कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ लोक सेवा पूर्व अग्निवीर सैनिक भर्ती नियम-2026को मंजूरी दी गई। इसके तहत राज्य की तृतीय श्रेणी की भर्तियों में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा।  पुलिस, वन और जेल विभाग में मिलेगा आरक्षण राज्य सरकार पहले ही सिविल सेवाओं के तृतीय श्रेणी पदों में पूर्व अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रावधान कर चुकी है। अब इसके लिए भर्ती नियम तय कर दिए गए हैं। आरक्षण का लाभ मुख्य रूप से इन पदों पर मिलेगा: नए नियमों में पूर्व अग्निवीरों की नियुक्ति एवं सेवा शर्तों के साथ भर्ती के मापदंड, आरक्षण और चयन प्रक्रिया निर्धारित की गई है।  अतिथि व्याख्याताओं की मेरिट में बदलाव कैबिनेट ने शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति-2024 में संशोधन के बाद जारी नीति-2026 का कार्योत्तर अनुमोदन भी किया है। अब मेरिट सूची में एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के अंक समान होने पर छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।  राजकीय विश्वविद्यालय में पढ़ाने के अनुभव को भी मेरिट में शामिल किया गया है। एक शैक्षणिक सत्र में कम से कम 5 महीने अध्यापन करने पर अनुभव के लिए 5 अंक दिए जाएंगे। हालांकि अनुभव के लिए अधिकतम अंक 30 ही रहेंगे। इसके अलावा राजकीय विश्वविद्यालयों के विस्थापित अतिथि व्याख्याताओं को उनके पूर्व अनुभव के आधार पर रिक्त पदों पर पुनर्नियोजन का अवसर देने का फैसला किया गया है। मानदेय तय करने की व्यवस्था में भी बदलाव होगा। अब कालखंड के आधार पर भुगतान करने के बजाय कार्य किए गए दिनों के आधार पर मानदेय निर्धारित किया जाएगा।  ‘हनुमान अंश’ के लिए सिनेमाघरों को SGST की प्रतिपूर्ति कैबिनेट ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ को टैक्स फ्री किए जाने से जुड़े वाणिज्यिक कर विभाग के आदेश का भी अनुसमर्थन किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 10 सितंबर 2026 को फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की थी। इसके बाद फिल्म के प्रदर्शन पर दर्शकों से लिए जाने वाले प्रवेश शुल्क पर देय राज्य माल एवं सेवा कर (SGST) के बराबर राशि सिनेमाघरों को प्रतिपूर्ति किए जाने का आदेश जारी किया गया था। कैबिनेट ने अब इस आदेश को मंजूरी दे दी है। 

वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 406 रन का लक्ष्य, 3 बल्लेबाजों ने जड़े शतक; कुलदीप के 200 विकेट पूरे

गुवाहाटी में खेले जा रहे दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 406 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट पर 405 रन बनाए। यह वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले टीम ने 2019 में इंग्लैंड के खिलाफ 389 रन बनाए थे।  भारत की पारी शुरू हो चुकी है। शुरुआती ओवरों में शुभमन गिल और रोहित शर्मा क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए 406 रन बनाने होंगे। कैंपबेल, होप और जांगू के शतक वेस्टइंडीज की पारी में जॉन कैंपबेल ने 101, शाई होप ने 104 और अमीर जांगू ने 114 रन बनाए। तीनों बल्लेबाजों के शतकों की बदौलत वेस्टइंडीज ने बड़ा स्कोर खड़ा किया।  कैंपबेल ने 65 गेंदों में शतक पूरा किया, जबकि जांगू ने 77 गेंदों में 114 रन बनाए।  भारत के खिलाफ भी वेस्टइंडीज का सबसे बड़ा स्कोर 405 रन वेस्टइंडीज का भारत के खिलाफ वनडे में सबसे बड़ा स्कोर भी है। इससे पहले उसका भारत के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 1983 में जमशेदपुर में बनाया गया 333 रन था।  कुलदीप यादव के 200 वनडे विकेट पूरे भारत की ओर से कुलदीप यादव ने 2 विकेट लिए और इसी दौरान उन्होंने वनडे क्रिकेट में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के नौवें गेंदबाज बने।  गुरनूर बराड़ ने भी दो विकेट हासिल किए। भारत के सामने सबसे बड़ा रन चेज भारत को अब वनडे इतिहास का अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज करने के लिए 405 रन का स्कोर पार करना होगा। भारत का मौजूदा सबसे बड़ा सफल वनडे रन चेज 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था, जब टीम ने 360 रन का लक्ष्य हासिल किया था।  पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी। 

LPG e-KYC की डेडलाइन आज खत्म, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें किसे मिलेगा 14.2 किलो सिलेंडर

अगर आपने अभी तक अपने LPG कनेक्शन का बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) पूरा नहीं किया है, तो यह काम जल्द करना जरूरी है। 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा। हालांकि, सरकार ने स्पष्ट किया है कि e-KYC नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं को LPG से पूरी तरह वंचित नहीं किया जाएगा।  27.43 करोड़ उपभोक्ताओं की e-KYC पूरी पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, 19 सितंबर 2026 तक 27.43 करोड़ सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता, यानी करीब 89.9%, अपना बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा कर चुके हैं। इन उपभोक्ताओं को दोबारा कोई प्रक्रिया करने की जरूरत नहीं है और वे पहले की तरह रिफिल बुक कर सकेंगे।  जिन उपभोक्ताओं का ऑथेंटिकेशन पूरा नहीं हुआ है, उनके लिए रेगुलेटेड रिटेल सेलिंग प्राइस (RSP) पर सब्सिडी वाला रिफिल ऑथेंटिकेशन पूरा होने के बाद ही उपलब्ध होगा।  e-KYC नहीं कराने पर क्या बदलेगा? बिना बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन वाले उपभोक्ताओं के लिए 1 अक्टूबर से नियम अलग होंगे। मोबाइल से ऐसे पूरा कर सकते हैं e-KYC सरकार के मुताबिक उपभोक्ता घर बैठे संबंधित ऑयल मार्केटिंग कंपनी के मोबाइल ऐप से भी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा गैस डिलीवरी के समय डिलीवरी कर्मचारी के आधिकारिक डिवाइस से या LPG वितरक के शोरूम पर भी ऑथेंटिकेशन कराया जा सकता है।  फेस ऑथेंटिकेशन फेल हो तो क्या करें? अगर मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन पहली बार में सफल नहीं होता है, तो प्रक्रिया दोबारा की जा सकती है। चेहरे पर पर्याप्त रोशनी रखें और मोबाइल को स्थिर रखकर स्कैन करें। सिर्फ फेस स्कैन हो जाने को e-KYC पूरा होना न मानें। ऐप में e-KYC/ऑथेंटिकेशन सफल होने का स्टेटस जरूर जांचें। समस्या बनी रहने पर संबंधित गैस एजेंसी से अपने कंज्यूमर रिकॉर्ड में स्टेटस की पुष्टि कर सकते हैं। e-KYC की डेडलाइन कई बार बढ़ी सरकार ने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त समय देने के लिए ऑथेंटिकेशन की समय-सीमा कई बार बढ़ाई। शुरुआती डेडलाइन 30 जून 2026 थी, जिसे क्रमशः 31 जुलाई, 7 अगस्त, 15 अगस्त, 23 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और फिर 14 सितंबर 2026 तक बढ़ाया गया। अब 1 अक्टूबर से नए नियम लागू होंगे।  LPG पर 62 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की अंडर-रिकवरी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर 2026 में घरेलू LPG पर निहित सब्सिडी करीब 210 रुपये प्रति 14.2 किलो सिलेंडर है। वहीं, 31 अगस्त 2026 तक सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की घरेलू LPG पर जमा अंडर-रिकवरी 62 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी थी।  सरकार के अनुसार, बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का उद्देश्य सब्सिडी को वास्तविक और पात्र उपभोक्ताओं तक पहुंचाना तथा डुप्लीकेट और अपात्र कनेक्शनों को रोकना है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.