देश में बेरोजगारी की बड़ी चुनौती को देखते हुए मोदी सरकार ने युवाओं के लिए एक बड़ी पहल की है। कैबिनेट ने मंगलवार को Employment Linked Incentive (ELI) Scheme को हरी झंडी दे दी है। सरकार का दावा है कि इस योजना से अगले दो सालों में 3.5 करोड़ से ज्यादा लोगों को सीधा रोजगार मिलेगा।
इस योजना का मकसद कंपनियों को ज्यादा से ज्यादा लोगों को नौकरी देने के लिए प्रेरित करना है। यानी अगर कोई कंपनी नए कर्मचारियों को नौकरी देती है, तो सरकार उस पर इंसेंटिव देगी। इससे प्राइवेट सेक्टर में भी नौकरी के नए अवसर खुलेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए गए। सरकार का कहना है कि यह स्कीम देश के युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है, खासकर उन राज्यों में जहां रोजगार की कमी है।
सरकार कैसे करेगी मदद?
- कंपनियों को हर नए भर्ती पर सब्सिडी या इंसेंटिव मिलेगा
- नौजवानों को स्किल ट्रेनिंग भी दी जाएगी
- ग्रामीण और छोटे शहरों को प्राथमिकता दी जाएगी
सरकार का ये कदम ना सिर्फ रोजगार बढ़ाएगा बल्कि अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
