मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बुधवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल रिजल्ट में 73.42% रेगुलर छात्र पास हुए हैं। मेरिट लिस्ट में इस बार बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए हैं, जिससे छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।
प्रतिभा सिंह सोलंकी ने किया टॉप
पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।
दूसरे स्थान पर 498 अंक के साथ दो छात्र रहे—बालाघाट की अक्षरा घोडेश्वर और सीधी के अभय गुप्ता।
तीसरे स्थान पर 497 अंक हासिल करने वाले 7 छात्र शामिल हैं।
टॉप-10 में 378 छात्र
इस साल टॉप-10 मेरिट लिस्ट में कुल 378 छात्र शामिल हुए हैं, जिन्होंने 490 से 499 अंक प्राप्त किए हैं।
वहीं, टॉप-5 में ही 39 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है।
विदिशा की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
विदिशा जिले के गंजबासौदा की उपासना जाट ने 492 अंक हासिल कर राज्य में 8वां स्थान पाया।
उनके साथ मनन सुमन और भाविका राठौर ने भी 492 अंक लाकर क्रमशः 8वां और 10वां स्थान हासिल किया। तीनों छात्राएं डॉल्फिल स्कूल की हैं।

CBSE में भी चमके भोपाल के छात्र
भोपाल में CBSE 10वीं के रिजल्ट में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
आरोही वर्मा ने 499 अंक (99.8%) हासिल कर टॉप किया, जबकि अकुल नारंग ने 494 अंक (98.8%) प्राप्त किए। दोनों छात्र सेंट जोसेफ को-एड स्कूल के हैं।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए वे
👉 mpbse.mponline.gov.in
👉 DigiLocker App
👉 MPBSE Mobile App
👉 MP Mobile App
का उपयोग कर सकते हैं।
रिजल्ट देखने के लिए “Know Your Result” विकल्प चुनकर रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा।
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
मध्य प्रदेश सरकार और शिक्षा मंडल ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और ऐप का ही उपयोग करें। किसी भी अफवाह या अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा न करें।
👉 शिक्षा और करियर से जुड़ी ऐसी ही जरूरी खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
