Afghanistan की राजधानी काबुल में शनिवार सुबह जोरदार धमाकों से हड़कंप मच गया। Pakistan की वायुसेना ने तालिबान शासित इलाके में एयर स्ट्राइक की, जिसमें उसने TTP (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के टॉप कमांडर और चीफ के मारे जाने का दावा किया है।
हालांकि, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। तालिबान प्रवक्ता ने कहा कि “हमारे देश में किसी तरह का बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालात पूरी तरह कंट्रोल में हैं।”
इस हमले के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान की ये कार्रवाई TTP के बढ़ते आतंकी हमलों के जवाब में की गई। पिछले कुछ महीनों से TTP ने पाकिस्तान के कई इलाकों में हमले तेज कर दिए थे।
अफगानिस्तान के नागरिकों ने बताया कि सुबह के समय अचानक विस्फोटों की आवाजें सुनाई दीं और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें धुएं के गुबार और फायरिंग की आवाजें सुनी जा सकती हैं।
फिलहाल, दोनों देशों की सेनाएं अलर्ट मोड पर हैं और सीमा पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

