PM Narendra Modi ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों से संवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा नॉर्थईस्ट और खासकर अरुणाचल प्रदेश को नजरअंदाज किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच ने इस पूरे क्षेत्र को सालों तक उपेक्षा और पिछड़ेपन में रखा।
मोदी ने बताया कि उनकी सरकार ने नॉर्थईस्ट को भारत के विकास की धारा से जोड़ने के लिए लगातार काम किया है। सड़क, रेल, हवाई मार्ग और डिजिटल कनेक्टिविटी पर तेज़ी से काम हुआ है। आज नॉर्थईस्ट सिर्फ सीमावर्ती इलाका नहीं बल्कि “भारत की प्रगति का द्वार” बन रहा है।
पीएम मोदी ने कहा—
“पहले की सरकारों ने नॉर्थईस्ट को अपने नक्शे से बाहर कर दिया था। लेकिन हमने इस सोच से देश को मुक्त किया। आज अरुणाचल और पूरा नॉर्थईस्ट भारत के विकास का गौरव बन रहा है।”
लोगों ने मोदी की बातों का जोरदार समर्थन किया और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाए।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


