अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा भारत पर लगाए गए 25% आयात शुल्क (Import Tariff) को लेकर देश की राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर सीधा हमला करते हुए कहा कि मोदी सरकार अमेरिका के खिलाफ सख्त रुख नहीं अपना पा रही क्योंकि अमेरिकी जांच एजेंसियां अडानी समूह (Adani Group Investigation) के खिलाफ बड़े पैमाने पर जांच कर रही हैं।
Trump Tariff से India-US Trade Tension
1 अगस्त 2025 से अमेरिका ने भारतीय आयात पर 25% टैरिफ लगा दिया है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर भारत ने व्यापार नीतियों और रूसी तेल आयात में बदलाव नहीं किया तो आयात शुल्क को “बहुत ज्यादा” बढ़ा दिया जाएगा। इस फैसले से भारतीय निर्यातकों और अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।
Adani Group Investigation का असर
अमेरिका में गौतम अडानी (Gautam Adani) के नेतृत्व वाले अडानी समूह पर रिश्वतखोरी और सिक्योरिटी फ्रॉड के गंभीर आरोप लगे हैं। अमेरिकी अभियोजकों का दावा है कि भारतीय अधिकारियों को करीब 265 मिलियन डॉलर की रिश्वत दी गई। इन आरोपों से अडानी के कई ग्लोबल प्रोजेक्ट्स रद्द हुए और शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।
Rahul Gandhi का बड़ा आरोप
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लिखा – “मोदी जी के हाथ बंधे हुए हैं क्योंकि अमेरिका में अडानी जांच से PM Modi, Adani और Ambani के वित्तीय रिश्तों का खुलासा हो सकता है। इसी वजह से वह Trump Tariff के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रहे।”
राहुल ने यह भी कहा कि ट्रंप का भारत की अर्थव्यवस्था को “Dead Economy” कहना गलत नहीं है, क्योंकि मोदी सरकार की क्रोनी कैपिटलिज्म नीतियों से आम जनता और बिजनेस दोनों प्रभावित हुए हैं।
India-US Relations में बढ़ी खटास
भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से चल रही व्यापार डील अब ठप हो गई है। ट्रंप की पाकिस्तान के साथ नजदीकियां और भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव गहराता जा रहा है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
