Team india की टी20 टीम का नया कप्तान बनाए जाने के बाद श्रेयस अय्यर ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि देश के लिए कप्तानी करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है। साथ ही उन्होंने उन सभी प्रशंसकों का धन्यवाद किया, जिन्होंने मुश्किल समय में भी उनका साथ दिया।
टी20 लीग के मौजूदा सीजन में खेल रहे श्रेयस अय्यर को 6 जून को भारतीय टीम का नया टी20 कप्तान नियुक्त किया गया। इसी दिन शाम को उन्हें मुंबई टी20 लीग में सोबो मुंबई फॉल्कन्स की ओर से मैदान पर उतरना था।
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भी श्रेयस का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने मैच में 61 रनों की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
मैच के बाद जब उनसे भारतीय टीम की कप्तानी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, “देश का नेतृत्व करना मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। मैं उन सभी फैंस का दिल से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने वर्षों से मेरा समर्थन किया और मुझ पर भरोसा बनाए रखा।”
श्रेयस अय्यर का यह बयान सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में है। क्रिकेट प्रशंसक उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दे रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि उनके नेतृत्व में भारतीय टीम नए मुकाम हासिल करेगी।
