Varanasi। धर्मनगरी काशी में मीट, मांस और मछली की shops को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। वाराणसी नगर निगम की बैठक में तय किया गया है कि शहर के भीतर संचालित होने वाली सभी मीट, मांस और मछली की दुकानों को शहर की सीमा के बाहर स्थानांतरित किया जाएगा।
नगर निगम के इस फैसले के बाद अब शहर के अंदर कच्चा मीट और मछली की बिक्री नहीं होगी। प्रस्ताव के अनुसार मौजूदा दुकानों को रामनगर, सूजाबाद, गनेशपुर, अवलेशपुर और शिवपुर जैसे बाहरी क्षेत्रों में शिफ्ट किया जाएगा।
इस मुद्दे को सबसे पहले नगर निगम सदन में पार्षद गुलशन अली ने उठाया था। उन्होंने पिछले वर्ष मांग की थी कि मीट और मछली की दुकानों को शहर के बाहर स्थानांतरित किया जाए। उनका कहना था कि सावन माह के दौरान मीट की दुकानें लंबे समय तक बंद रहती हैं, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
नगर निगम का मानना है कि इस फैसले से शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखने में मदद मिलेगी, वहीं व्यापारियों के लिए भी व्यवस्थित तरीके से कारोबार करने का विकल्प उपलब्ध होगा।
