आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में तीन लोगों के लापता होने पर दांगी समाज का प्रदर्शन, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम◆BREAKINGदेश-हरपलइशाक डार के पोते समेत 8 आरोपियों पर गैंगरेप और अपहरण के आरोप तय, दो विदेशी महिलाओं से जुड़ा मामला◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर की मेंटरशिप से बदली देपालपुर की तस्वीर, स्वच्छ शहर जोड़ी पहल में राष्ट्रीय स्तर पर मिला दूसरा स्थान◆BREAKINGदेश-हरपलस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर की मेंटरशिप में देपालपुर को मिली पहचान◆BREAKINGमध्य प्रदेशदेवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 12 मजदूरों की मौत के मामले में दो आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत◆BREAKINGदेश-हरपलअखिलेश यादव बोले- सिर्फ अयोध्या नहीं, केदारेश्वर और वृंदावन भी जाएंगे; रामलला के दर्शन पर पहली बार खुलकर बोले◆BREAKINGदेश-हरपलगलत पुलिस रिपोर्ट के कारण 7 महीने तक जमानत से वंचित रहा आरोपी, हाईकोर्ट ने दी राहत◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में मनरेगा मजदूरी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल; दोनों ने दर्ज कराया केस◆BREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में तीन लोगों के लापता होने पर दांगी समाज का प्रदर्शन, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम◆BREAKINGदेश-हरपलइशाक डार के पोते समेत 8 आरोपियों पर गैंगरेप और अपहरण के आरोप तय, दो विदेशी महिलाओं से जुड़ा मामला◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर की मेंटरशिप से बदली देपालपुर की तस्वीर, स्वच्छ शहर जोड़ी पहल में राष्ट्रीय स्तर पर मिला दूसरा स्थान◆BREAKINGदेश-हरपलस्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर की मेंटरशिप में देपालपुर को मिली पहचान◆BREAKINGमध्य प्रदेशदेवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 12 मजदूरों की मौत के मामले में दो आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत◆BREAKINGदेश-हरपलअखिलेश यादव बोले- सिर्फ अयोध्या नहीं, केदारेश्वर और वृंदावन भी जाएंगे; रामलला के दर्शन पर पहली बार खुलकर बोले◆BREAKINGदेश-हरपलगलत पुलिस रिपोर्ट के कारण 7 महीने तक जमानत से वंचित रहा आरोपी, हाईकोर्ट ने दी राहत◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में मनरेगा मजदूरी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन लोग घायल; दोनों ने दर्ज कराया केस◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे कल: रोहित शर्मा के पास 1000 छक्के पूरे करने का मौका, विराट कोहली भी बना सकते हैं रिकॉर्ड

Table of Content

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कल हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका रहेगा।

विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2,000 रन पूरे करने से सिर्फ 22 रन दूर हैं। वहीं, रोहित शर्मा को अपने करियर के 1,000 छक्के पूरे करने के लिए केवल एक छक्का लगाना है।

रोहित बन सकते हैं 1000 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

रोहित शर्मा अब तक टेस्ट में 88, वनडे में 383, टी-20 इंटरनेशनल में 205 और IPL में 323 छक्के लगा चुके हैं। एक और छक्का लगाते ही उनके नाम क्रिकेट करियर में 1,000 छक्के हो जाएंगे।

ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

SENA देशों में 5000 रन से 13 रन दूर रोहित

रोहित शर्मा के पास SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 5,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने का भी मौका है। इन चारों देशों में वह अब तक 4,987 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं।

महज 13 रन बनाते ही रोहित इन चारों देशों में 5,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन जाएंगे।

सीरीज में भारत 2-0 से आगे

भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था। इसके बाद वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। अब तीसरे मैच में टीम इंडिया की नजर सीरीज में बढ़त मजबूत करने पर होगी।

घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का शानदार रिकॉर्ड

न्यूजीलैंड ने 2019 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद से अपने घरेलू मैदान पर लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं।

सेडन पार्क में भी कीवी टीम का रिकॉर्ड भारत के मुकाबले बेहतर रहा है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक 8 वनडे खेले गए हैं। इनमें न्यूजीलैंड ने 6 और भारत ने एक मैच जीता है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।

न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर अपने पिछले 12 पूरे हुए वनडे मुकाबले भी जीते हैं। उसे यहां आखिरी हार फरवरी 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में मिली थी।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सीहोर में तीन लोगों के लापता होने पर दांगी समाज का प्रदर्शन, पुलिस को 24 घंटे का अल्टीमेटम

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में खाईखेड़ा गांव से लापता तीन लोगों की तलाश की मांग को लेकर दांगी समाज ने बुधवार को प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने भोपाली फाटक से एसपी और कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर लापता सुरेश दांगी, राजेश दांगी और ओमवती दांगी को जल्द खोजने की मांग की। दांगी समाज के अध्यक्ष बाबूलाल दांगी के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारी हाथों में लापता लोगों की तस्वीरें लेकर चल रहे थे। उन्होंने एएसपी प्रशांत चौबे और डिप्टी कलेक्टर किरण सिंह को ज्ञापन सौंपा। 3 नवंबर की रात से लापता हैं तीनों जानकारी के मुताबिक, किरण दांगी के पिता सुरेश दांगी, मां ओमवती दांगी और भाई राजेश दांगी 3 नवंबर की रात से लापता हैं। तीनों सीहोर जिले के खाईखेड़ा गांव में स्थित अपनी साढ़े तीन एकड़ पुश्तैनी जमीन पर खेत में पानी देने गए थे। परिवार के अनुसार, 3 नवंबर की शाम करीब 7 बजे तीनों से फोन पर बात हुई थी। उन्होंने जल्द घर लौटने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। समाज ने पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम प्रदर्शन के दौरान सेमरा दांगी के समाजसेवी विनय सिंह दांगी ने पुलिस प्रशासन को लापता लोगों की तलाश के लिए 24 घंटे का समय दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि तय समय में कोई ठोस जानकारी नहीं मिलने पर दांगी समाज धरना-प्रदर्शन करेगा। आम आदमी पार्टी के नेता केपी सिंह बघेल ने भी घटना को चिंताजनक बताते हुए पुलिस से गंभीरता से खोजबीन करने की मांग की। एसडीओपी ने दिया जल्द तलाश का आश्वासन एसपी कार्यालय में सीहोर एसडीओपी प्रेम नारायण भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस लगातार तीनों लापता लोगों की तलाश कर रही है और उन्हें जल्द खोजने का प्रयास किया जा रहा है। प्रदर्शन में दांगी समाज के बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समाज ने प्रशासन से मामले में तेजी से कार्रवाई करने की मांग की है।

इशाक डार के पोते समेत 8 आरोपियों पर गैंगरेप और अपहरण के आरोप तय, दो विदेशी महिलाओं से जुड़ा मामला

पाकिस्तान की एक अदालत ने उपप्रधानमंत्री इशाक डार के पोते मोहम्मद रजा डार समेत आठ आरोपियों के खिलाफ दो विदेशी महिलाओं के अपहरण और गैंगरेप के मामले में आरोप तय कर दिए हैं। सभी आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया है। अदालत ने अभियोजन पक्ष को 9 दिसंबर को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है। मामले में रजा डार पर आरोप है कि क्रिप्टोकरेंसी कारोबार में निवेश को लेकर विवाद के बाद उसने नीदरलैंड और वेनेजुएला की दो महिलाओं को पाकिस्तान बुलाया। आरोप है कि इसके बाद दोनों को लाहौर के एक घर में बंधक बनाकर उनके साथ यौन हिंसा की गई और उनसे जबरन पैसे वसूले गए। हालांकि, पुलिस की जांच रिपोर्ट में रजा डार और उसके चार साथियों को रेप के आरोप से क्लीन चिट दी गई थी। पुलिस ने यौन हिंसा के लिए रजा के तीन कर्मचारियों को जिम्मेदार बताया था। सिंगापुर में हुई मुलाकात, क्रिप्टो कारोबार में लगाया पैसा पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, नीदरलैंड की स्टेफनी अदनाना माउ-अरुण और वेनेजुएला की एस्ट्रिड रॉबिन्सन बाराचो की मुलाकात वर्ष 2025 में सिंगापुर में रजा डार से हुई थी। दोनों महिलाएं क्रिप्टोकरेंसी का कारोबार करती थीं और उन्होंने रजा को अपने बिजनेस में निवेश करने का प्रस्ताव दिया था। रजा ने शुरुआत में निवेश किया और उसे मुनाफा भी मिला। इसके बाद उसने कारोबार में 5 लाख डॉलर से ज्यादा, यानी करीब 4.75 करोड़ रुपए लगाए। आरोप है कि इस बार उसे न तो मुनाफा मिला और न ही निवेश की रकम वापस की गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। निवेश की रकम लौटाने के बहाने पाकिस्तान बुलाया पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, जून 2026 में रजा ने दोनों महिलाओं को पाकिस्तान बुलाया। उनसे कहा गया कि वहां उनकी मुलाकात एक अन्य निवेशक से कराई जाएगी। दोनों महिलाएं पाकिस्तान पहुंचीं और इस्लामाबाद के एक होटल में रुकीं। वे अपनी मर्जी से मुरी हिल स्टेशन भी घूमने गईं। इसके बाद 29 जून को उन्हें लाहौर के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके में स्थित एक घर ले जाया गया। आरोप है कि यहां दोनों महिलाओं को बंधक बना लिया गया और निवेश की रकम लौटाने के लिए दबाव बनाया गया। हथियार दिखाकर धमकाया, 19,500 डॉलर ट्रांसफर कराए पुलिस के मुताबिक, घर में हथियारबंद लोग तैनात थे। उन्होंने महिलाओं को चाकू, बंदूक और टूटे हुए शीशे से डराया। आरोप है कि उन्हें धमकी दी गई कि पैसे नहीं देने पर उनकी हत्या कर दी जाएगी और उनके शरीर के अंग बेच दिए जाएंगे। पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है कि महिलाओं से जबरन 19,500 डॉलर यानी करीब 17 लाख रुपए ट्रांसफर कराए गए। महिलाओं के बयानों के मुताबिक, आरोपियों ने उनसे इससे कहीं ज्यादा रकम की मांग की थी। दोनों महिलाओं ने मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए गए बयानों में यौन और शारीरिक हिंसा के आरोप भी लगाए। रिपोर्ट के अनुसार, मेडिकल जांच में उनके साथ रेप की पुष्टि हुई थी। कार का एक्सीडेंट हुआ तो बचकर भागीं महिलाएं महिलाओं के आरोपों के मुताबिक, बाद में उन्हें लाहौर एयरपोर्ट ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे के बाद दोनों महिलाओं को मदद मांगने का मौका मिला और वे वहां से निकलने में सफल रहीं। इसके बाद पुलिस ने उन्हें अपने संरक्षण में लिया। दोनों के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए गए और मेडिकल जांच कराई गई। कुछ दिनों बाद वे अपने-अपने देश लौट गईं। पुलिस ने रजा डार को दी थी रेप के आरोप से क्लीन चिट इस मामले में पुलिस ने कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया था। 3 नवंबर को पंजाब पुलिस ने अदालत में जांच रिपोर्ट पेश की। इसमें रजा डार और उसके चार साथियों को रेप के आरोप से क्लीन चिट दे दी गई। पुलिस का कहना था कि इन पांचों के खिलाफ रेप के पर्याप्त सबूत नहीं मिले। पुलिस ने इसके बजाय रजा के तीन कर्मचारियों पर महिलाओं के साथ यौन हिंसा करने का आरोप लगाया। वहीं, रजा डार और उसके साथियों पर महिलाओं को अवैध रूप से बंधक बनाने और उनसे जबरन पैसे वसूलने जैसे आरोप लगाए गए। पुलिस ने महिलाओं से वसूले गए करीब 43 लाख पाकिस्तानी रुपए बरामद करने का दावा भी किया था। जांच रिपोर्ट पर सवाल भी उठे। आरोपियों के एक वकील ने जांच में पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है और उनके कर्मचारियों को फंसाया जा रहा है। 9 दिसंबर को पेश होंगे गवाह लाहौर की अदालत के जज रफाकत अली गोंडल ने 10 नवंबर को रजा डार समेत सभी आठ आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए। सभी आरोपियों ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार किया है। अदालत ने अभियोजन पक्ष को 9 दिसंबर को गवाह पेश करने का निर्देश दिया है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। अब मुकदमे की सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और अन्य सबूत पेश किए जाएंगे। अदालत का अंतिम फैसला आने तक सभी आरोपी कानूनी रूप से निर्दोष माने जाएंगे।

इंदौर की मेंटरशिप से बदली देपालपुर की तस्वीर, स्वच्छ शहर जोड़ी पहल में राष्ट्रीय स्तर पर मिला दूसरा स्थान

इंदौर ने अपनी स्वच्छता व्यवस्था, तकनीक और अनुभव साझा कर देपालपुर की तस्वीर बदल दी। इसी उपलब्धि के लिए ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत इंदौर-देपालपुर की जोड़ी को राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान मिला है। बुधवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों शहरों को सम्मानित किया। करीब 20 हजार आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देपालपुर ने यह उपलब्धि हासिल की है। इंदौर की मेंटरशिप में महज एक साल के भीतर शहर की सफाई व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ। सभी 15 वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण, पुराने कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण और नियमित मॉनिटरिंग ने शहर की तस्वीर बदलने में अहम भूमिका निभाई। 378वीं रैंक से राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान करीब दो साल पहले देपालपुर मध्य प्रदेश के 380 शहरों में स्वच्छता के मामले में 378वें स्थान पर था। पिछले सर्वेक्षण में देश के 2030 शहरों की सूची में इसे 1710वीं रैंक मिली थी। इसके बाद इंदौर को देपालपुर का जोड़ीदार और मेंटर शहर बनाया गया। इंदौर ने अपनी स्वच्छता व्यवस्था, तकनीक और संसाधन साझा किए। इसका असर यह हुआ कि करीब 20 हजार आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देपालपुर ने दूसरा स्थान हासिल कर राष्ट्रीय सम्मान के लिए जगह बनाई। 100 दिनों में स्वच्छ नगर परिषद बनाने का लक्ष्य 30 सितंबर 2025 को शुरू हुई ‘स्वच्छ शहर जोड़ी’ पहल के तहत इंदौर को देपालपुर का मेंटर बनाया गया था। इंदौर नगर निगम ने शुरुआती 100 दिनों में देपालपुर को स्वच्छ नगर परिषद बनाने का लक्ष्य तय किया। इसके लिए कचरा संग्रहण के रूट निर्धारित किए गए, निगरानी व्यवस्था तैयार की गई और हर वार्ड में एनजीओ की तैनाती की गई। सफाई व्यवस्था को केवल संसाधन उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि नियमित मॉनिटरिंग और नागरिकों की भागीदारी पर भी जोर दिया गया। आठ वाहनों से 15 वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण देपालपुर में पहले कचरा संग्रहण की व्यवस्था कमजोर थी। इसे सुधारने के लिए इंदौर ने सीएसआर के माध्यम से चार नए कचरा वाहन उपलब्ध कराए और पुराने वाहनों की मरम्मत भी कराई। अब आठ वाहनों से सभी 15 वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण किया जा रहा है। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के लिए घरों में 14 हजार डस्टबिन वितरित किए गए। इससे कचरा संग्रहण के साथ उसके पृथक्करण की व्यवस्था भी मजबूत हुई। 50 लाख रुपए से तैयार हुए कचरा प्रसंस्करण केंद्र कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण के लिए देपालपुर में 40 लाख रुपए की लागत से मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर और 10 लाख रुपए की लागत से कंपोस्टिंग यूनिट स्थापित की गई। एमआरएफ सेंटर में सूखे कचरे का प्रसंस्करण किया जाता है, जबकि गीले कचरे से खाद तैयार की जा रही है। इन व्यवस्थाओं से शहर में कचरे के निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और वैज्ञानिक बनाया गया है।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26: नवी मुंबई देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर की मेंटरशिप में देपालपुर को मिली पहचान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के 10वें संस्करण के पुरस्कार प्रदान किए। इस बार शहरी स्वच्छता के क्षेत्र में महाराष्ट्र के नवी मुंबई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश में पहला स्थान हासिल किया, जबकि गुजरात का सूरत दूसरे स्थान पर रहा। मध्य प्रदेश के शहरों ने भी अलग-अलग श्रेणियों में अपनी उपलब्धि दर्ज कराई। जबलपुर देश के सबसे स्वच्छ शहरों की सूची में दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, देवास और उज्जैन ने अपनी-अपनी आबादी श्रेणियों में पहला स्थान हासिल किया। स्वच्छ शहर जोड़ी पहल में इंदौर-देपालपुर को पहचान स्वच्छ शहर जोड़ी पहल के तहत तीन शहरों की जोड़ियों को मेंटर सिटी के रूप में मान्यता दी गई। इनमें अहमदाबाद के साथ साणंद, इंदौर के साथ देपालपुर और तिरुपति के साथ कुप्पम शामिल हैं। इस पहल का उद्देश्य बेहतर स्वच्छता व्यवस्था वाले शहरों के अनुभव और कार्यप्रणाली को दूसरे शहरों तक पहुंचाना है, ताकि छोटे शहर भी कचरा प्रबंधन, सफाई और निगरानी व्यवस्था में सुधार कर सकें। मध्य प्रदेश के शहरों का प्रदर्शन स्वच्छ सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के शहरों ने अलग-अलग आबादी श्रेणियों में उपलब्धियां हासिल कीं। जबलपुर ने देश के स्वच्छ शहरों की सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि देवास और उज्जैन अपनी-अपनी जनसंख्या श्रेणियों में अव्वल रहे। इन उपलब्धियों से प्रदेश में शहरी स्वच्छता और बेहतर कचरा प्रबंधन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को पहचान मिली है।

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 12 मजदूरों की मौत के मामले में दो आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत

मध्य प्रदेश के देवास में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बेंच ने दो आरोपियों को जमानत दे दी है। इस हादसे में 12 मजदूरों की मौत हुई थी, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जस्टिस आलोक अवस्थी ने आरोपी मुकेश विज और अनिल मालवीय की ओर से पेश अपील स्वीकार करते हुए जिला अदालत के जमानत खारिज करने वाले आदेश को निरस्त कर दिया। दोनों आरोपी 17 मई 2026 से जेल में बंद थे। हाईकोर्ट ने कहा कि किसी व्यक्ति का फैक्ट्री में मालिक, फाइनेंसर, मैनेजर या पार्टनर होना अपने आप में उसकी आपराधिक जिम्मेदारी तय करने के लिए पर्याप्त नहीं है। अभियोजन पक्ष को यह साबित करना होगा कि संबंधित व्यक्ति की अपराध में व्यक्तिगत भूमिका क्या थी और उसने कौन-सा आपराधिक कृत्य किया। 14 मई को हुआ था भीषण विस्फोट देवास जिले में 14 मई 2026 को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ था। हादसे में 12 मजदूरों की जान चली गई थी, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। जांच के दौरान फैक्ट्री में अग्नि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने, जरूरी एनओसी और लाइसेंस संबंधी शर्तों का पालन नहीं करने तथा निर्धारित सीमा से अधिक विस्फोटक सामग्री रखने की बात सामने आई थी। मुकेश विज और अनिल मालवीय पर क्या थे आरोप? जांच में मुकेश विज पर फैक्ट्री के वित्तीय नियंत्रण और साझेदारी की भूमिका होने का आरोप लगाया गया था। वहीं, अनिल मालवीय पर फैक्ट्री के संचालन की जिम्मेदारी होने की बात कही गई थी। सुनवाई के दौरान शासन की ओर से दलील दी गई कि दोनों आरोपियों के वित्तीय लेन-देन और फैक्ट्री में उनकी भूमिका से घटना की जानकारी और साझा मंशा जाहिर होती है। इसके विपरीत, बचाव पक्ष ने तर्क दिया कि हादसे में हुई मौतों के लिए दोनों आरोपियों का कोई विशिष्ट आपराधिक कृत्य सामने नहीं आया है। चार्जशीट भी दाखिल हो चुकी है, इसलिए उनकी हिरासत जारी रखने का कोई औचित्य नहीं है। हादसा गंभीर, लेकिन केवल आरोपों के आधार पर लंबी हिरासत उचित नहीं हाईकोर्ट ने हादसे को गंभीर और दुखद बताते हुए कहा कि यदि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया होता तो इस घटना को टाला जा सकता था। हालांकि, अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल आरोपों की गंभीरता के आधार पर किसी व्यक्ति को लंबे समय तक हिरासत में रखना उचित नहीं है। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि आरोपियों को जमानत मिलने का अर्थ पटाखा निर्माण या विस्फोटक सामग्री के भंडारण की गतिविधियां दोबारा शुरू करने की अनुमति नहीं है।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.