आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGबिज़नेसभारत का सरकारी कर्ज-GDP अनुपात 2031 तक घटकर 75.1% पर आने का अनुमान, चीन-अमेरिका का बढ़ सकता है कर्ज◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में धूल से निपटने के लिए उतरीं 19 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, ₹923 करोड़ की परियोजना पर काम◆BREAKINGभोपालभोपाल में युवक के अपहरण का आरोप, पारधी परिवार ने पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट के आरोप◆BREAKINGस्पोर्ट्स3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या की जगह संभालेंगे कमान◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई; ‘प्रगति 50’ पर फोकस◆BREAKINGबिज़नेससोना 1.26 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी ₹6,953 की तेजी; दो दिन में इतने बढ़े दाम◆BREAKINGभोपालमहिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: फाइनल में जगह बनाने उतरेगी भारतीय टीम, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला◆BREAKINGप्रदेशराष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर भोपाल में खास आयोजन, दुग्ध उत्पादकों से संवाद कर MPCDF ने जानी जमीनी हकीकत◆BREAKINGबिज़नेसभारत का सरकारी कर्ज-GDP अनुपात 2031 तक घटकर 75.1% पर आने का अनुमान, चीन-अमेरिका का बढ़ सकता है कर्ज◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में धूल से निपटने के लिए उतरीं 19 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, ₹923 करोड़ की परियोजना पर काम◆BREAKINGभोपालभोपाल में युवक के अपहरण का आरोप, पारधी परिवार ने पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट के आरोप◆BREAKINGस्पोर्ट्स3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या की जगह संभालेंगे कमान◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई; ‘प्रगति 50’ पर फोकस◆BREAKINGबिज़नेससोना 1.26 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी ₹6,953 की तेजी; दो दिन में इतने बढ़े दाम◆BREAKINGभोपालमहिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: फाइनल में जगह बनाने उतरेगी भारतीय टीम, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला◆BREAKINGप्रदेशराष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर भोपाल में खास आयोजन, दुग्ध उत्पादकों से संवाद कर MPCDF ने जानी जमीनी हकीकत◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

भारत का सरकारी कर्ज-GDP अनुपात 2031 तक घटकर 75.1% पर आने का अनुमान, चीन-अमेरिका का बढ़ सकता है कर्ज

Table of Content

भारत का जनरल गवर्नमेंट डेट-टू-GDP रेश्यो 2025 के 84.3% से घटकर 2031 तक 75.1% पर आ सकता है। यानी इसमें 9.2 प्रतिशत अंक की कमी आने का अनुमान है। EY की नवंबर 2026 की इकोनॉमी वॉच रिपोर्ट में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुमानों के हवाले से यह जानकारी दी गई है।

यह अनुमान ऐसे समय में सामने आया है, जब दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर सरकारी कर्ज का बोझ बढ़ने की आशंका है। EY के मुताबिक, ज्यादातर उभरती अर्थव्यवस्थाओं में GDP के मुकाबले सरकारी कर्ज बढ़ सकता है, जबकि भारत में इसमें गिरावट का अनुमान है।

चीन और अमेरिका पर बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

रिपोर्ट के अनुसार, उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का डेट-टू-GDP अनुपात 2025 के 73.7% से बढ़कर 2031 में 84.2% तक पहुंच सकता है। इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह चीन के कर्ज में संभावित इजाफा माना जा रहा है।

चीन का डेट-टू-GDP अनुपात 2025 के 98.6% से बढ़कर 2031 तक 122.1% होने का अनुमान है। वहीं, अमेरिका का सरकारी कर्ज भी इसी अवधि में GDP के 124.4% से बढ़कर 145% तक पहुंच सकता है।

FY27 में 7.7% तक रह सकती है GDP ग्रोथ

EY की रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की दूसरी तिमाही में भारत की रियल GDP ग्रोथ 7.5% से 7.7% के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान नॉमिनल GDP ग्रोथ करीब 11% रह सकती है। इससे सरकार के टैक्स रेवेन्यू को सहारा मिलने की उम्मीद है।

FY27 की पहली छमाही में केंद्र सरकार का ग्रॉस टैक्स रेवेन्यू 6.1% बढ़ा है, जबकि कुल सरकारी खर्च में 10.7% की वृद्धि हुई। इसी अवधि में सब्सिडी पर खर्च 10.1% बढ़ा है।

EY ने महंगाई के दबाव के बीच फूड, फर्टिलाइजर और पेट्रोलियम उत्पादों से जुड़ी सब्सिडी पर सरकारी खर्च बढ़ने की आशंका जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 6.1% और थोक महंगाई 12.3% पर पहुंच गई। इसके चलते EY ने दिसंबर की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक में RBI को पॉलिसी रेट बढ़ाने की सिफारिश भी की है।

गरीबी और आर्थिक असमानता में आई कमी

रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने आर्थिक विकास की रफ्तार बनाए रखने के साथ गरीबी और असमानता कम करने में भी प्रगति की है।

वर्ल्ड बैंक के अनुमानों का हवाला देते हुए EY ने बताया कि प्रतिदिन 3 डॉलर (PPP यानी क्रय शक्ति समता के आधार पर) की सीमा पर भारत में अत्यधिक गरीबी दर 2011 के 27.1% से घटकर 2024 में अनुमानित 2.3% रह गई है। इसके साथ ही समय के साथ प्रति व्यक्ति खपत खर्च में असमानता भी कम हुई है।

सरकार के सामने खर्च और कर्ज में संतुलन की चुनौती

EY ने वित्त वर्ष के बाकी हिस्से में घरेलू मांग को मजबूती देने के लिए सरकारी कैपिटल एक्सपेंडिचर यानी पूंजीगत खर्च जारी रखने पर जोर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जहां निर्यात की मांग मजबूत दिखाई दे रही है, वहीं घरेलू मांग को भी सहारे की जरूरत है।

ऐसे में सरकार के सामने विकास कार्यों पर खर्च बनाए रखने के साथ राजकोषीय घाटे और कर्ज को नियंत्रित करने की चुनौती होगी। बढ़ती महंगाई और सब्सिडी पर संभावित अतिरिक्त खर्च के बीच फिस्कल कंसोलिडेशन के लक्ष्यों को हासिल करना भी अहम रहेगा।

डेट-टू-GDP रेश्यो क्या होता है?

किसी देश के कुल बकाया सरकारी कर्ज और उसकी कुल GDP के बीच के अनुपात को डेट-टू-GDP रेश्यो कहा जाता है। इससे पता चलता है कि देश की आर्थिक पैदावार की तुलना में उस पर कितना सरकारी कर्ज है। यह अनुपात सरकार की कर्ज चुकाने की क्षमता और वित्तीय स्थिति को समझने में मदद करता है।

रियल GDP और नॉमिनल GDP में क्या अंतर है?

रियल GDP में महंगाई के असर को हटाकर देश में वस्तुओं और सेवाओं के वास्तविक उत्पादन में हुई वृद्धि मापी जाती है। वहीं, नॉमिनल GDP की गणना मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर होती है, जिसमें महंगाई का असर भी शामिल रहता है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भारत का सरकारी कर्ज-GDP अनुपात 2031 तक घटकर 75.1% पर आने का अनुमान, चीन-अमेरिका का बढ़ सकता है कर्ज

भारत का जनरल गवर्नमेंट डेट-टू-GDP रेश्यो 2025 के 84.3% से घटकर 2031 तक 75.1% पर आ सकता है। यानी इसमें 9.2 प्रतिशत अंक की कमी आने का अनुमान है। EY की नवंबर 2026 की इकोनॉमी वॉच रिपोर्ट में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) के अनुमानों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। यह अनुमान ऐसे समय में सामने आया है, जब दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर सरकारी कर्ज का बोझ बढ़ने की आशंका है। EY के मुताबिक, ज्यादातर उभरती अर्थव्यवस्थाओं में GDP के मुकाबले सरकारी कर्ज बढ़ सकता है, जबकि भारत में इसमें गिरावट का अनुमान है। चीन और अमेरिका पर बढ़ सकता है कर्ज का बोझ रिपोर्ट के अनुसार, उभरते बाजारों और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं का डेट-टू-GDP अनुपात 2025 के 73.7% से बढ़कर 2031 में 84.2% तक पहुंच सकता है। इस बढ़ोतरी की प्रमुख वजह चीन के कर्ज में संभावित इजाफा माना जा रहा है। चीन का डेट-टू-GDP अनुपात 2025 के 98.6% से बढ़कर 2031 तक 122.1% होने का अनुमान है। वहीं, अमेरिका का सरकारी कर्ज भी इसी अवधि में GDP के 124.4% से बढ़कर 145% तक पहुंच सकता है। FY27 में 7.7% तक रह सकती है GDP ग्रोथ EY की रिपोर्ट में वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) की दूसरी तिमाही में भारत की रियल GDP ग्रोथ 7.5% से 7.7% के बीच रहने का अनुमान जताया गया है। इस दौरान नॉमिनल GDP ग्रोथ करीब 11% रह सकती है। इससे सरकार के टैक्स रेवेन्यू को सहारा मिलने की उम्मीद है। FY27 की पहली छमाही में केंद्र सरकार का ग्रॉस टैक्स रेवेन्यू 6.1% बढ़ा है, जबकि कुल सरकारी खर्च में 10.7% की वृद्धि हुई। इसी अवधि में सब्सिडी पर खर्च 10.1% बढ़ा है। EY ने महंगाई के दबाव के बीच फूड, फर्टिलाइजर और पेट्रोलियम उत्पादों से जुड़ी सब्सिडी पर सरकारी खर्च बढ़ने की आशंका जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में रिटेल महंगाई बढ़कर 6.1% और थोक महंगाई 12.3% पर पहुंच गई। इसके चलते EY ने दिसंबर की मॉनेटरी पॉलिसी बैठक में RBI को पॉलिसी रेट बढ़ाने की सिफारिश भी की है। गरीबी और आर्थिक असमानता में आई कमी रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत ने आर्थिक विकास की रफ्तार बनाए रखने के साथ गरीबी और असमानता कम करने में भी प्रगति की है। वर्ल्ड बैंक के अनुमानों का हवाला देते हुए EY ने बताया कि प्रतिदिन 3 डॉलर (PPP यानी क्रय शक्ति समता के आधार पर) की सीमा पर भारत में अत्यधिक गरीबी दर 2011 के 27.1% से घटकर 2024 में अनुमानित 2.3% रह गई है। इसके साथ ही समय के साथ प्रति व्यक्ति खपत खर्च में असमानता भी कम हुई है। सरकार के सामने खर्च और कर्ज में संतुलन की चुनौती EY ने वित्त वर्ष के बाकी हिस्से में घरेलू मांग को मजबूती देने के लिए सरकारी कैपिटल एक्सपेंडिचर यानी पूंजीगत खर्च जारी रखने पर जोर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जहां निर्यात की मांग मजबूत दिखाई दे रही है, वहीं घरेलू मांग को भी सहारे की जरूरत है। ऐसे में सरकार के सामने विकास कार्यों पर खर्च बनाए रखने के साथ राजकोषीय घाटे और कर्ज को नियंत्रित करने की चुनौती होगी। बढ़ती महंगाई और सब्सिडी पर संभावित अतिरिक्त खर्च के बीच फिस्कल कंसोलिडेशन के लक्ष्यों को हासिल करना भी अहम रहेगा। डेट-टू-GDP रेश्यो क्या होता है? किसी देश के कुल बकाया सरकारी कर्ज और उसकी कुल GDP के बीच के अनुपात को डेट-टू-GDP रेश्यो कहा जाता है। इससे पता चलता है कि देश की आर्थिक पैदावार की तुलना में उस पर कितना सरकारी कर्ज है। यह अनुपात सरकार की कर्ज चुकाने की क्षमता और वित्तीय स्थिति को समझने में मदद करता है। रियल GDP और नॉमिनल GDP में क्या अंतर है? रियल GDP में महंगाई के असर को हटाकर देश में वस्तुओं और सेवाओं के वास्तविक उत्पादन में हुई वृद्धि मापी जाती है। वहीं, नॉमिनल GDP की गणना मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर होती है, जिसमें महंगाई का असर भी शामिल रहता है।

दिल्ली में धूल से निपटने के लिए उतरीं 19 नई मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें, ₹923 करोड़ की परियोजना पर काम

दिल्ली में सड़क की धूल से होने वाले प्रदूषण को कम करने के लिए नगर निगम (MCD) ने मैकेनिकल सफाई का दायरा बढ़ाने की तैयारी की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को 19 नई स्वचालित मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों और सपोर्ट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मशीनों से सड़कों पर जमा धूल और कचरे की सफाई की जाएगी। एमसीडी 923.57 करोड़ रुपए की परियोजना के तहत कुल 70 मैकेनिकल रोड स्वीपर मशीनें शामिल कर रहा है। इनमें 55 इलेक्ट्रिक और 15 सीएनजी से चलने वाली मशीनें हैं। परियोजना में मशीनों के 10 साल तक संचालन और रखरखाव की व्यवस्था भी शामिल है। ब्रश और सक्शन सिस्टम से होगी सड़कों की सफाई सिविक सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में मेयर प्रवेश वाही, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, सांसद प्रवीण खंडेलवाल, डिप्टी मेयर मोनिका पंत, स्थायी समिति अध्यक्ष सत्या शर्मा, सदन के नेता जय भगवान यादव और निगमायुक्त संजीव खिरवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक, नई मशीनों में मैकेनिकल ब्रश और सक्शन सिस्टम लगाए गए हैं। ये सड़क पर जमा धूल और मलबे को उठाने में सक्षम हैं। इटली और स्विट्जरलैंड की कंपनियों से खरीदी गई इन मशीनों से मैकेनाइज्ड सफाई को बढ़ावा मिलेगा और मैनुअल सफाई पर निर्भरता कम होगी। पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण मशीनों की आपूर्ति प्रभावित यूरोप से आने वाली सभी 70 मशीनों की आपूर्ति पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण प्रभावित हुई है। ऐसे में एमसीडी प्रदूषण के हॉटस्पॉट वाले इलाकों में सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए अतिरिक्त मशीनें किराए पर लेने की संभावना भी तलाश रहा है। इसके अलावा सड़कों पर धूल कम करने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। निगम एंटी स्मॉग गन और जेटिंग मशीनों का भी इस्तेमाल कर रहा है।

भोपाल में युवक के अपहरण का आरोप, पारधी परिवार ने पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों पर लगाए मारपीट के आरोप

भोपाल की बैरसिया तहसील के ग्राम कड़ैयाशाह में पारधी समाज के एक परिवार ने मारपीट, महिला से दुर्व्यवहार और करीब 20 वर्षीय युवक के अपहरण का आरोप लगाया है। कृष्णा बाई ने कलेक्टर और डीआईजी को शिकायत देकर अपने बेटे राजीव को तलाशने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बैरसिया थाने के एक सब इंस्पेक्टर सहित गांव के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामले में 27 नवंबर को जांच के आदेश दिए गए हैं। 14 साल की बेटी से दुर्व्यवहार का आरोप आवेदन के मुताबिक, कुछ महीने पहले कृष्णा बाई की 14 वर्षीय बेटी के साथ दुर्व्यवहार का मामला सामने आया था। परिवार का आरोप है कि इसकी शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम और स्थानीय पुलिस से की गई, लेकिन नाबालिग को न्याय दिलाने के बजाय डराया-धमकाया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि किशोरी को रातभर थाने में रखने के बाद अगले दिन छोड़ दिया गया। इसके बाद मां-बेटी शर्मिंदगी और तनाव के चलते घर छोड़कर राजस्थान चली गईं। शिकायत में दावा किया गया है कि वहां मानसिक तनाव और खाना-पीना छोड़ देने के कारण किशोरी की मौत हो गई। गर्भवती महिला के पेट में डंडा मारने का आरोप शिकायत के अनुसार, किशोरी की मौत के बाद परिवार अपनी धार्मिक परंपरा के मुताबिक खेत पर अस्थि कलश से जुड़ा कार्यक्रम करना चाहता था। इसी दौरान आरोप है कि क्षेत्रीय पुलिसकर्मियों, सब इंस्पेक्टर कौरव और गांव के कुछ लोगों ने परिवार पर डंडों से हमला कर दिया। परिवार का कहना है कि मौके पर तीन लोगों की पिटाई की गई। एक गर्भवती महिला के पेट में डंडा मारने और कार्यक्रम में शामिल होने आए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। मातम के बीच युवक को ले जाने का आरोप परिवार का आरोप है कि इसी दौरान करीब 20 वर्षीय राजीव को मारपीट करते हुए अपने साथ ले जाया गया। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। परिजनों ने आशंका जताई है कि राजीव की हत्या कर दी गई या उसका अपहरण कर कहीं ले जाया गया है। ज्ञापन में 112 पर सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने और पुलिस द्वारा परिवार को ही धमकाने का आरोप भी लगाया गया है। परिजनों ने राजीव को तत्काल तलाशने, पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर 23 नवंबर 2026 की तारीख अंकित है। थाना प्रभारी बोले- बेची हुई जमीन पर अस्थि दफन कर रहे थे थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि कृष्णा बाई के ससुर पांच एकड़ जमीन तीन साल पहले 7 लाख रुपए में बेच चुके हैं। जमीन बेचने के बाद कृष्णा का परिवार गुना में शिफ्ट हो गया था। किशोरी की मौत राजस्थान में हुई थी। थाना प्रभारी के मुताबिक, अस्थि विसर्जन के लिए कृष्णा बाई और उनका परिवार ग्राम कड़ैयाशाह स्थित बेची हुई जमीन पर पहुंचा था। वहां वे अस्थि दफन कर रहे थे। इससे नाराज जमीन मालिक गोवर्धन मीणा, घोटा मीणा और जगदीश मीणा ने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के पति पर हमला किया। उन्होंने बताया कि विवाद के कारण तनाव की स्थिति बन गई थी। स्थिति बिगड़ने से रोकने के लिए एसआई कौरव और उनकी टीम ने डायल 112 पर मिले इवेंट के आधार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए और भीड़ को तितर-बितर किया। वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले की जांच करा रहे हैं।

3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या की जगह संभालेंगे कमान

रोहित शर्मा को तीन साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। वे हार्दिक पंड्या की जगह टीम की कमान संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। रोहित 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी अगुआई में टीम ने पांच बार IPL का खिताब जीता। इसके अलावा 2013 में मुंबई ने चैंपियंस लीग टी-20 की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पिछले तीन सीजन में केवल एक बार प्लेऑफ में पहुंच सकी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स में भेज दिया। उनके बदले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया गया है। रोहित ने तिलक वर्मा को कप्तान बनाने का दिया था सुझाव न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा से कप्तानी को लेकर बातचीत की थी। इस दौरान रोहित ने तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपने का सुझाव दिया था। हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से बार-बार आग्रह किए जाने के बाद रोहित दोबारा कप्तानी संभालने के लिए राजी हो गए। 2013 में पहली बार कप्तानी मिली, उसी सीजन बनाया चैंपियन रोहित शर्मा को IPL 2013 के बीच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी। उस समय ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग टीम की कमान संभाल रहे थे। शुरुआती छह मैचों में मुंबई को तीन जीत मिली थीं। वहीं, पोंटिंग का बल्ला भी नहीं चल रहा था। ऐसे में उन्होंने खुद को प्लेइंग-11 से बाहर रखने का फैसला किया और कप्तानी छोड़ दी। उस समय मुंबई की टीम में सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद थे, जो पहले कप्तानी कर चुके थे। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए 26 वर्षीय रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी। रोहित ने 24 अप्रैल 2013 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहली बार मुंबई की कप्तानी की। टीम ने उसी सीजन IPL का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यह मुंबई इंडियंस का पहला IPL खिताब था।

बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई; ‘प्रगति 50’ पर फोकस

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद बिलासपुर नगर निगम ने अब केंद्र सरकार की नई स्वच्छता पहल ‘प्रगति 50’ की तैयारी शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने साफ कहा है कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था और आगामी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, एचओ, जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप, सभी जोन के सेनेटरी इंस्पेक्टर, वार्ड सुपरवाइजर और स्वास्थ्य व स्वच्छता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में गैरहाजिर कर्मचारियों को लेकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई और उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘प्रगति 50’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए हर 15 दिन में बैठक आयोजित करने और सफाई कार्यों में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने को कहा। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी गंदगी या कचरे का ढेर दिखाई नहीं देना चाहिए। सड़कें, सार्वजनिक स्थान, चौक-चौराहे, मोहल्ले और गलियां साफ-सुथरी रहनी चाहिए। सफाई में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सफाई एजेंसी को तय समय-सारणी के अनुसार काम करने के निर्देश कमिश्नर ने सफाई ठेका एजेंसी लायन सर्विसेज को तय समय-सारणी के मुताबिक मुख्य सड़कों, मोहल्लों और गलियों में सफाई कराने को कहा। साथ ही सफाई कर्मचारियों की पूरी उपस्थिति और हर इलाके में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कमिश्नर ने हर घर से नियमित कचरा उठाने, इसकी निगरानी करने और लोगों के बीच जनजागरूकता गतिविधियां चलाने पर जोर दिया। कचरा वाहन को कचरा नहीं देने वालों को करेंगे जागरूक कमिश्नर ने बताया कि कई जगहों पर लोग घर से कचरा लेने आने वाले वाहनों को कचरा नहीं देते हैं। ऐसे लोगों को जागरूक किया जाएगा और उनसे अपील की जाएगी कि वे अपना कचरा निर्धारित वाहन में ही डालें। उन्होंने कहा कि समझाइश के बाद भी सहयोग नहीं करने वाले अपार्टमेंट और कॉलोनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर मलबा फेंकने वालों पर चलेगा अभियान सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री और मलबा फेंकने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। कमिश्नर ने कहा कि सड़क पर निर्माण सामग्री और मलबा पड़े रहने से शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बिलासपुर को मिली उपलब्धि अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। अब लक्ष्य शहर को स्वच्छता के मामले में देश में पहला स्थान दिलाना है। इसके लिए सफाई व्यवस्था की कमियों की पहचान कर उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.