आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई; ‘प्रगति 50’ पर फोकस◆BREAKINGबिज़नेससोना 1.26 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी ₹6,953 की तेजी; दो दिन में इतने बढ़े दाम◆BREAKINGभोपालमहिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: फाइनल में जगह बनाने उतरेगी भारतीय टीम, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला◆BREAKINGप्रदेशराष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर भोपाल में खास आयोजन, दुग्ध उत्पादकों से संवाद कर MPCDF ने जानी जमीनी हकीकत◆BREAKINGछत्तीसगढ़छठ महापर्व और सिंदूर पर टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में प्रदर्शन, कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़PWD में टेंडर मंजूर होने के 15 दिन के भीतर जारी करना होगा वर्कऑर्डर, सचिव ने दिए निर्देश◆BREAKINGएंटरटेनमेंटZee TV New Show: फहमान खान और बृंदा दहल की जोड़ी मचाएगी धमाल, 30 नवंबर से शुरू होगा ‘शुभ शगुन शहनाइयां’◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय महिला की मौत; पिता और 5 साल का बेटा घायल◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई; ‘प्रगति 50’ पर फोकस◆BREAKINGबिज़नेससोना 1.26 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी ₹6,953 की तेजी; दो दिन में इतने बढ़े दाम◆BREAKINGभोपालमहिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: फाइनल में जगह बनाने उतरेगी भारतीय टीम, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला◆BREAKINGप्रदेशराष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर भोपाल में खास आयोजन, दुग्ध उत्पादकों से संवाद कर MPCDF ने जानी जमीनी हकीकत◆BREAKINGछत्तीसगढ़छठ महापर्व और सिंदूर पर टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में प्रदर्शन, कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़PWD में टेंडर मंजूर होने के 15 दिन के भीतर जारी करना होगा वर्कऑर्डर, सचिव ने दिए निर्देश◆BREAKINGएंटरटेनमेंटZee TV New Show: फहमान खान और बृंदा दहल की जोड़ी मचाएगी धमाल, 30 नवंबर से शुरू होगा ‘शुभ शगुन शहनाइयां’◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय महिला की मौत; पिता और 5 साल का बेटा घायल◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

सोना 1.26 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी ₹6,953 की तेजी; दो दिन में इतने बढ़े दाम

Table of Content

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,658 रुपए महंगा होकर 1.26 लाख रुपए के पार पहुंच गया। गुरुवार को इसकी कीमत 1.23 लाख रुपए थी।

वहीं, एक किलो चांदी के भाव में 6,953 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही चांदी 1.54 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 1.47 लाख रुपए था।

दो दिन में सोना ₹5,261 और चांदी ₹11,355 महंगी

लगातार दो दिनों की तेजी में सोने की कीमत कुल 5,261 रुपए बढ़ गई है। वहीं, चांदी के भाव में 11,355 रुपए का उछाल आया है। दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी से खरीदारों की जेब पर असर पड़ सकता है।

ऐसी ही ताजा खबरों और बाजार के अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें Desh Har Pal वेबसाइट।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई; ‘प्रगति 50’ पर फोकस

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद बिलासपुर नगर निगम ने अब केंद्र सरकार की नई स्वच्छता पहल ‘प्रगति 50’ की तैयारी शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने साफ कहा है कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था और आगामी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, एचओ, जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप, सभी जोन के सेनेटरी इंस्पेक्टर, वार्ड सुपरवाइजर और स्वास्थ्य व स्वच्छता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में गैरहाजिर कर्मचारियों को लेकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई और उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘प्रगति 50’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए हर 15 दिन में बैठक आयोजित करने और सफाई कार्यों में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने को कहा। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी गंदगी या कचरे का ढेर दिखाई नहीं देना चाहिए। सड़कें, सार्वजनिक स्थान, चौक-चौराहे, मोहल्ले और गलियां साफ-सुथरी रहनी चाहिए। सफाई में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सफाई एजेंसी को तय समय-सारणी के अनुसार काम करने के निर्देश कमिश्नर ने सफाई ठेका एजेंसी लायन सर्विसेज को तय समय-सारणी के मुताबिक मुख्य सड़कों, मोहल्लों और गलियों में सफाई कराने को कहा। साथ ही सफाई कर्मचारियों की पूरी उपस्थिति और हर इलाके में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कमिश्नर ने हर घर से नियमित कचरा उठाने, इसकी निगरानी करने और लोगों के बीच जनजागरूकता गतिविधियां चलाने पर जोर दिया। कचरा वाहन को कचरा नहीं देने वालों को करेंगे जागरूक कमिश्नर ने बताया कि कई जगहों पर लोग घर से कचरा लेने आने वाले वाहनों को कचरा नहीं देते हैं। ऐसे लोगों को जागरूक किया जाएगा और उनसे अपील की जाएगी कि वे अपना कचरा निर्धारित वाहन में ही डालें। उन्होंने कहा कि समझाइश के बाद भी सहयोग नहीं करने वाले अपार्टमेंट और कॉलोनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर मलबा फेंकने वालों पर चलेगा अभियान सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री और मलबा फेंकने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। कमिश्नर ने कहा कि सड़क पर निर्माण सामग्री और मलबा पड़े रहने से शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बिलासपुर को मिली उपलब्धि अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। अब लक्ष्य शहर को स्वच्छता के मामले में देश में पहला स्थान दिलाना है। इसके लिए सफाई व्यवस्था की कमियों की पहचान कर उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा।

सोना 1.26 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी ₹6,953 की तेजी; दो दिन में इतने बढ़े दाम

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,658 रुपए महंगा होकर 1.26 लाख रुपए के पार पहुंच गया। गुरुवार को इसकी कीमत 1.23 लाख रुपए थी। वहीं, एक किलो चांदी के भाव में 6,953 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही चांदी 1.54 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 1.47 लाख रुपए था। दो दिन में सोना ₹5,261 और चांदी ₹11,355 महंगी लगातार दो दिनों की तेजी में सोने की कीमत कुल 5,261 रुपए बढ़ गई है। वहीं, चांदी के भाव में 11,355 रुपए का उछाल आया है। दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी से खरीदारों की जेब पर असर पड़ सकता है। ऐसी ही ताजा खबरों और बाजार के अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें Desh Har Pal वेबसाइट।

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: फाइनल में जगह बनाने उतरेगी भारतीय टीम, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला

भोपाल में चल रही महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन भारत सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ मैदान में उतरेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 7 बजे होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजर जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। दिन का पहला सेमीफाइनल जापान और चीन के बीच शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 28 नवंबर को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। कोरिया ने थाईलैंड को 4-1 से हराया शुक्रवार को पांचवें और छठे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में कोरिया ने थाईलैंड को 4-1 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। कोरिया की ओर से पार्क मिहयांग ने दो गोल किए, जबकि पार्क सेउंगए और जू सोयोन ने एक-एक गोल दागा। थाईलैंड की ओर से इनपा कुंजिरा ने पेनल्टी स्ट्रोक पर एकमात्र गोल किया। क्वार्टरवार स्कोर में कोरिया ने 1-1-0-2 और थाईलैंड ने 0-1-0-0 गोल किए। 19 नवंबर को भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया था भारत और मलेशिया का इस टूर्नामेंट में पहले भी आमना-सामना हो चुका है। 19 नवंबर को खेले गए लीग मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को 4-1 से शिकस्त दी थी। अब सेमीफाइनल में भी भारतीय टीम उसी प्रदर्शन को दोहराकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। हालांकि नॉकआउट मुकाबले में मलेशिया को हल्के में लेना भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। टूर्नामेंट का फाइनल और कांस्य पदक मुकाबला 28 नवंबर को भोपाल के इसी हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसी ही ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें Desh Har Pal वेबसाइट।
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर भोपाल में खास आयोजन, दुग्ध उत्पादकों से संवाद कर MPCDF ने जानी जमीनी हकीकत

भारत में श्वेत क्रांति की नींव रखने वाले डॉ. वर्गीज कुरियन के योगदान को याद करते हुए मध्य प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ (MPCDF) ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महासंघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दुग्ध उत्पादकों के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद किया और सहकारी समितियों की जमीनी हकीकत को समझने की कोशिश की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, उनकी जरूरतों और सहकारी समितियों के कामकाज को करीब से जानना था। इसके लिए एमपीसीडीएफ की चार अलग-अलग टीमों ने आशापुरी, बंदोली, बड़नगर और तितोरा स्थित दुग्ध सहकारी समितियों का दौरा किया। गांवों में पहुंचीं टीमें, दुग्ध उत्पादकों से जाना हाल दौरे के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दुग्ध उत्पादकों से बातचीत की। उन्होंने दूध संग्रहण से लेकर समितियों की रोजमर्रा की गतिविधियों तक की जानकारी ली। इस संवाद के जरिए यह समझने का प्रयास किया गया कि दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं और सहयोग किस तरह उपलब्ध कराया जा सकता है। दौरे से लौटने के बाद चारों टीमों ने भोपाल स्थित एमपीसीडीएफ मुख्यालय में अपने अनुभव साझा किए। बैठक में जमीनी स्तर पर सामने आए मुद्दों और सदस्य समितियों को अधिक प्रभावी सहयोग देने के लिए व्यावहारिक कदमों पर चर्चा की गई। ‘मंथन’ फिल्म के जरिए याद की गई श्वेत क्रांति की कहानी राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के कार्यक्रम का समापन कर्मचारियों के लिए विशेष फिल्म प्रदर्शन के साथ हुआ। इस अवसर पर श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी चर्चित फिल्म ‘मंथन’ दिखाई गई। फिल्म भारत के दुग्ध सहकारी आंदोलन की शुरुआत और उसके विकास की कहानी को पर्दे पर उतारती है। साथ ही यह भी बताती है कि किस तरह छोटे-छोटे दुग्ध उत्पादकों की एकजुटता ने देश में श्वेत क्रांति को नई दिशा दी। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर आयोजित यह पहल सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने दुग्ध उत्पादकों और महासंघ के बीच सीधे संवाद को भी महत्व दिया। डॉ. वर्गीज कुरियन के विचारों और सहकारिता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

छठ महापर्व और सिंदूर पर टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में प्रदर्शन, कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी की मांग

राजस्थान के स्टैंडअप कॉमेडियन यश माहेश्वरी की छठ महापर्व, सिंदूर और महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में गुरुवार रात बिलासपुर में लोग थाने पहुंचे। पाटलीपुत्र संस्कृति विकास मंच, भोजपुरी समाज, सहजानंद समाज और शहरवासियों ने एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारी सिविल लाइन थाने और पुलिस कार्यालय पहुंचे। छठ पूजा समिति बिलासपुर की ओर से थाना प्रभारी सिविल लाइन और एडिशनल एसपी शहर को आवेदन सौंपा गया। समाज के लोगों ने कहा कि कथित टिप्पणी से सनातन संस्कृति, धार्मिक आस्था और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। समिति का कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर धार्मिक आस्था, क्षेत्रीय पहचान और महिलाओं के सम्मान को आहत करने की छूट नहीं दी जा सकती। बिलासपुर में छठ महापर्व का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है। शहर में एशिया का सबसे बड़ा स्थायी छठ घाट है, जहां हर साल बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं और श्रद्धालु सूर्योपासना के लिए जुटते हैं। महिलाओं के सम्मान से जुड़ा है मामला: प्रवीण झा छठ पूजा समिति के अध्यक्ष प्रवीण झा ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, संस्कृति और महिलाओं के सम्मान का प्रतीक है। कॉमेडियन की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि कॉमेडी के नाम पर किसी धर्म, पर्व, क्षेत्र या महिलाओं का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता। लोकप्रियता के लिए भावनाओं से खिलवाड़ न करें: रौशन सिंह समिति के सदस्य रौशन सिंह ने कहा कि उनकी मांग किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी निकालने की नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और महिलाओं के सम्मान की रक्षा करने की है। किसी को भी लोकप्रियता पाने के लिए समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि केवल वीडियो हटाने या माफी मांगने से मामला खत्म नहीं होगा। पुलिस निष्पक्ष जांच करे और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। 21 नवंबर को यूट्यूब पर अपलोड हुआ था वीडियो यश माहेश्वरी राजस्थान के जयपुर के रहने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। वे ‘अलमोस्ट यश’ नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। विवाद की शुरुआत उनके स्टैंडअप शो के एक वीडियो से हुई, जिसे 21 नवंबर को यूट्यूब पर अपलोड किया गया था। इसमें उन्होंने छठ पूजा के दौरान बिहार की विवाहित महिलाओं के नाक से माथे तक सिंदूर लगाने की परंपरा को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। माफी के बाद भी जारी है विवाद विरोध बढ़ने पर कॉमेडियन ने वीडियो जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और अपनी गलती स्वीकार की। इसके बावजूद विवाद नहीं थमा। 24 नवंबर को पटना साइबर थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। वहीं, 26 नवंबर को दिल्ली के साकेत थाने में भी शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। अब बिलासपुर में भी विभिन्न संगठनों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन में ये लोग रहे मौजूद प्रदर्शन में छठ पूजा समिति के अभय नारायण राय, सुधीर झा, विजय ओझा, राम प्रताप सिंह, रौशन सिंह, धनंजय झा, दिलीप चौधरी, कुमुद रंजन सिंह, प्रशांत सिंह, राजीव गिरी, राजीव कुमार, सीएम सिंह, चंद्र किशोर प्रसाद, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, शशि नारायण मिश्रा, सतीश सिंह, रविंद्र कुशवाहा, धीरज झा, विकास राय, भरत भूषण झा, पंकज सिंह, विनोद सिंह, राम गोस्वामी, राजेश्वर शर्मा, बृजराज सिंह, मनोज सिंह, जटाशंकर झा और ऋषि सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। ऐसी ही ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें Desh Har Pal वेबसाइट।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.