सीहोर जिले के अहमदपुर में सूने मकान से सोने-चांदी के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ शिब्बू के पास से करीब 16 तोला सोना और 250 ग्राम चांदी बरामद की गई है। चोरी हुए जेवरों की कुल कीमत 20 लाख 75 हजार रुपए आंकी गई है।
सूने घर को बनाया था निशाना
पुलिस के मुताबिक, अहमदपुर के नया बाजार मोहल्ले में रहने वाले ललता प्रसाद दांगी ने 21 अक्टूबर को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 20 अक्टूबर की रात 10 बजे से 21 अक्टूबर की रात 12:30 बजे के बीच चोर उनके घर में घुसा और सोने-चांदी के कीमती आभूषण चुराकर ले गया।
BNS की धाराओं में दर्ज हुआ था मामला
शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी।
पुलिस ने आरोपी की पहचान मेन मार्केट अहमदपुर निवासी ओमप्रकाश उर्फ शिब्बू (23), पिता जगदीश शर्मा के रूप में की है। उसके पास से चोरी के करीब 16 तोला सोने और 250 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं।
पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।
