आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशगांजा तस्करी में गिरफ्तारी पर पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप, पत्नी बोली- 1 लाख नहीं दिए तो पति को उठाया; हाईकोर्ट पहुंचा मामला◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर की 300 साल पुरानी बावड़ी का हुआ कायाकल्प, 50 गाड़ी गाद निकाली; अब सिंचाई में हो रहा पानी का इस्तेमाल◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Promise Me, America Joe Biden की किताब में ट्रम्प का जिक्र 200 बार, निजी खत से भी उठा पर्दा◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Trump on Ukraine War: पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रम्प का यूरोप को संदेश, यूक्रेन की मदद पर उठाए सवाल◆BREAKINGधर्म-कर्मDev Uthani Ekadashi: शादी-ब्याह का सीजन शुरू, 2026 में 11 और 2027 में मिलेंगे 96 शुभ मुहूर्त◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, एक दिन में हजारों रुपये गिरे दाम◆BREAKINGBreaking NewsYogi Adityanath Mother Passes Away: लंबे समय से बीमार थीं सावित्री देवी, 91 साल की उम्र में निधन◆BREAKINGछत्तीसगढ़कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव बदले; जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को मिली जिम्मेदारी◆BREAKINGमध्य प्रदेशगांजा तस्करी में गिरफ्तारी पर पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप, पत्नी बोली- 1 लाख नहीं दिए तो पति को उठाया; हाईकोर्ट पहुंचा मामला◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर की 300 साल पुरानी बावड़ी का हुआ कायाकल्प, 50 गाड़ी गाद निकाली; अब सिंचाई में हो रहा पानी का इस्तेमाल◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Promise Me, America Joe Biden की किताब में ट्रम्प का जिक्र 200 बार, निजी खत से भी उठा पर्दा◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Trump on Ukraine War: पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रम्प का यूरोप को संदेश, यूक्रेन की मदद पर उठाए सवाल◆BREAKINGधर्म-कर्मDev Uthani Ekadashi: शादी-ब्याह का सीजन शुरू, 2026 में 11 और 2027 में मिलेंगे 96 शुभ मुहूर्त◆BREAKINGबिज़नेसGold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, एक दिन में हजारों रुपये गिरे दाम◆BREAKINGBreaking NewsYogi Adityanath Mother Passes Away: लंबे समय से बीमार थीं सावित्री देवी, 91 साल की उम्र में निधन◆BREAKINGछत्तीसगढ़कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव बदले; जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को मिली जिम्मेदारी◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

इंदौर की 300 साल पुरानी बावड़ी का हुआ कायाकल्प, 50 गाड़ी गाद निकाली; अब सिंचाई में हो रहा पानी का इस्तेमाल

Table of Content

इंदौर में प्राचीन कुएं-बावड़ियों के संरक्षण के साथ अब इनके पानी का उपयोग भी किया जाने लगा है। नगर निगम ने जोन-3 के सदर बाजार स्थित करीब 300 साल पुरानी बावड़ी की सफाई और जीर्णोद्धार कराया है। यहां से 50 से अधिक गाड़ी गाद निकाली गई। सफाई और मरम्मत के बाद बावड़ी में दोबारा पानी की आवक शुरू हो गई है। अब इस पानी का इस्तेमाल उद्यानों, ग्रीन बेल्ट और सड़क के मीडियन में लगे पौधों की सिंचाई के लिए किया जा रहा है।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहर की पुरानी जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने कुएं-बावड़ियों की सफाई के साथ उनमें जमा पानी के उपयोग की योजना बनाई है।

निगम के मुताबिक, वार्ड-58 स्थित सदर बाजार की बावड़ी में लंबे समय से गाद जमा थी। अभियान के तहत निगम की टीम ने यहां से 50 से अधिक गाड़ी गाद निकाली। बावड़ी के कुछ हिस्सों में धंसाव होने के कारण उनकी मरम्मत भी कराई गई। इसके बाद यहां फिर से पानी आने लगा।

हाइड्रेंट लगाकर शुरू किया पानी का इस्तेमाल

बावड़ी के पानी का उपयोग करने के लिए नगर निगम ने यहां हाइड्रेंट लगाया है। इसके माध्यम से आसपास के ग्रीन बेल्ट, सड़क के मीडियन और उद्यानों में सिंचाई की जा रही है। इससे पौधों की देखभाल के लिए नर्मदा के पेयजल पर निर्भरता कम होगी और पेयजल की बचत भी हो सकेगी।

डीआरपी लाइन के 125 साल पुराने कुएं का भी जीर्णोद्धार

इसी जोन में डीआरपी लाइन स्थित महादेव मंदिर के पास बने 125 साल से अधिक पुराने कुएं का भी नगर निगम ने कायाकल्प कराया है। सफाई और जीर्णोद्धार के बाद यहां भी पानी की आवक दोबारा शुरू हो गई है। कुएं के पानी के इस्तेमाल के लिए नया हाइड्रेंट लगाया गया है, जिससे सार्वजनिक और हरित क्षेत्रों में सिंचाई की जा सकेगी।

नगर निगम की इस पहल से शहर की ऐतिहासिक जल धरोहरों को नया जीवन मिल रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर पानी का वैकल्पिक स्रोत भी तैयार हो रहा है। इससे उद्यानों और शहर की हरियाली को बनाए रखने के लिए नर्मदा के पेयजल की खपत कम करने में मदद मिलेगी।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

गांजा तस्करी में गिरफ्तारी पर पुलिस पर रिश्वत मांगने का आरोप, पत्नी बोली- 1 लाख नहीं दिए तो पति को उठाया; हाईकोर्ट पहुंचा मामला

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के घंसौर में डेयरी संचालक आदित्य उर्फ अज्जू की गांजा तस्करी के मामले में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। आदित्य की पत्नी विनिता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनके पति से 1 लाख रुपए की मांग की थी। रकम देने से इनकार करने पर पुलिस ने उन्हें घर के पास से जबरन उठाकर एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आदित्य फिलहाल सिवनी जेल में बंद हैं। पुलिस की कार्रवाई को चुनौती देते हुए 19 नवंबर को हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। मामले में जल्द सुनवाई होने की बात कही गई है। घर के पास से उठाकर ले जाने का आरोप याचिका के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब 1:10 बजे घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया पुलिस टीम के साथ आदित्य के घर पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बिना कोई बातचीत किए उन्हें गाड़ी में बैठा लिया और 1 लाख रुपए की मांग की। आदित्य ने रकम देने से इनकार किया तो उन्हें जबरन थाने ले जाया गया। पुलिस ने एफआईआर में आदित्य की बाइक से गांजा बरामद होने का उल्लेख किया है। वहीं, याचिका में दावा किया गया है कि आदित्य को घर के पास से ले जाने की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। अगले दिन डीवीआर लेने पहुंची पुलिस आदित्य को 29 अक्टूबर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पत्नी का आरोप है कि अगले दिन यानी 30 अक्टूबर को पुलिस सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने के इरादे से दोबारा मौके पर पहुंची और डीवीआर अपने साथ ले गई। हालांकि, तब तक पुलिस की कार्रवाई कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी थी। एसपी से आईजी तक की शिकायत, सीएम हेल्पलाइन में भी मामला आदित्य की पत्नी विनिता ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सिवनी एसपी से लेकर डीआईजी और आईजी तक शिकायत की है। याचिका में बताया गया है कि 17 नवंबर 2026 को एसपी को लिखित शिकायत के साथ इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य भी सौंपे गए थे। वहीं, 18 नवंबर को भी सीसीटीवी फुटेज दिए जाने की जानकारी सामने आई है। सुनवाई नहीं होने पर परिवार ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई। याचिका में एसडीओपी रीना पांडे पर शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया है। इसके अलावा परिजनों पर सीसीटीवी फुटेज डिलीट करने का दबाव बनाने की बात भी कही गई है। 1 किलो 206 ग्राम गांजा बरामद दिखाने का आरोप याचिका में दावा किया गया है कि रिश्वत की मांग पूरी नहीं होने पर आदित्य के खिलाफ 1 किलो 206 ग्राम गांजे की बरामदगी दिखाकर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने अपराध क्रमांक 292/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में कार्रवाई की है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रमोद सिंह तोमर ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया, एसडीओपी रीना पांडे और संबंधित पुलिस अधिकारियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की गई है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की न्यायिक जांच और सुनवाई का इंतजार है। 6

इंदौर की 300 साल पुरानी बावड़ी का हुआ कायाकल्प, 50 गाड़ी गाद निकाली; अब सिंचाई में हो रहा पानी का इस्तेमाल

इंदौर में प्राचीन कुएं-बावड़ियों के संरक्षण के साथ अब इनके पानी का उपयोग भी किया जाने लगा है। नगर निगम ने जोन-3 के सदर बाजार स्थित करीब 300 साल पुरानी बावड़ी की सफाई और जीर्णोद्धार कराया है। यहां से 50 से अधिक गाड़ी गाद निकाली गई। सफाई और मरम्मत के बाद बावड़ी में दोबारा पानी की आवक शुरू हो गई है। अब इस पानी का इस्तेमाल उद्यानों, ग्रीन बेल्ट और सड़क के मीडियन में लगे पौधों की सिंचाई के लिए किया जा रहा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल के निर्देश पर शहर की पुरानी जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जलकार्य प्रभारी अभिषेक शर्मा ने कुएं-बावड़ियों की सफाई के साथ उनमें जमा पानी के उपयोग की योजना बनाई है। निगम के मुताबिक, वार्ड-58 स्थित सदर बाजार की बावड़ी में लंबे समय से गाद जमा थी। अभियान के तहत निगम की टीम ने यहां से 50 से अधिक गाड़ी गाद निकाली। बावड़ी के कुछ हिस्सों में धंसाव होने के कारण उनकी मरम्मत भी कराई गई। इसके बाद यहां फिर से पानी आने लगा। हाइड्रेंट लगाकर शुरू किया पानी का इस्तेमाल बावड़ी के पानी का उपयोग करने के लिए नगर निगम ने यहां हाइड्रेंट लगाया है। इसके माध्यम से आसपास के ग्रीन बेल्ट, सड़क के मीडियन और उद्यानों में सिंचाई की जा रही है। इससे पौधों की देखभाल के लिए नर्मदा के पेयजल पर निर्भरता कम होगी और पेयजल की बचत भी हो सकेगी। डीआरपी लाइन के 125 साल पुराने कुएं का भी जीर्णोद्धार इसी जोन में डीआरपी लाइन स्थित महादेव मंदिर के पास बने 125 साल से अधिक पुराने कुएं का भी नगर निगम ने कायाकल्प कराया है। सफाई और जीर्णोद्धार के बाद यहां भी पानी की आवक दोबारा शुरू हो गई है। कुएं के पानी के इस्तेमाल के लिए नया हाइड्रेंट लगाया गया है, जिससे सार्वजनिक और हरित क्षेत्रों में सिंचाई की जा सकेगी। नगर निगम की इस पहल से शहर की ऐतिहासिक जल धरोहरों को नया जीवन मिल रहा है। साथ ही स्थानीय स्तर पर पानी का वैकल्पिक स्रोत भी तैयार हो रहा है। इससे उद्यानों और शहर की हरियाली को बनाए रखने के लिए नर्मदा के पेयजल की खपत कम करने में मदद मिलेगी।
Joe Biden

Promise Me, America Joe Biden की किताब में ट्रम्प का जिक्र 200 बार, निजी खत से भी उठा पर्दा

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने अपनी नई किताब के जरिए एक बार फिर डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अपने राजनीतिक रिश्तों और व्हाइट हाउस के अनुभवों को सामने रखा है। उनकी किताब Promise Me, America में ट्रम्प का करीब 200 बार जिक्र किया गया है। इसमें Joe Biden ने 6 जनवरी 2021 को अमेरिकी संसद (Capitol) पर हुए हमले के लिए ट्रम्प को जिम्मेदार ठहराया है। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्रम्प का वह निजी हस्तलिखित पत्र भी सार्वजनिक कर दिया है, जो ट्रम्प ने जनवरी 2021 में राष्ट्रपति पद छोड़ते समय उनके लिए व्हाइट हाउस में छोड़ा था। 17 नवंबर को रिलीज हुई इस किताब में सिर्फ ट्रम्प की आलोचना ही नहीं, बल्कि 2024 के राष्ट्रपति चुनाव, कमला हैरिस, डेमोक्रेटिक पार्टी के नेताओं, अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी और इजरायल-हमास संघर्ष जैसे कई अहम मुद्दों पर भी बाइडेन ने अपने अनुभव साझा किए हैं। किताब में 200 बार क्यों आया Donald Trump का नाम? Biden की करीब 480 पन्नों की किताब में डोनाल्ड ट्रम्प सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले नेताओं में शामिल हैं। किताब में उनका नाम लगभग 200 बार आया है। इसके मुकाबले कमला हैरिस और नैन्सी पेलोसी जैसे दूसरे प्रमुख नेताओं का जिक्र कम हुआ है। बाइडेन ने अपनी सरकार के फैसलों की तुलना ट्रम्प की नीतियों से की है। इसमें 2020 के राष्ट्रपति चुनाव, अमेरिकी अर्थव्यवस्था, NATO, विदेश नीति और ट्रम्प की दोबारा व्हाइट हाउस में वापसी जैसे विषय शामिल हैं। किताब की शुरुआत भी 6 जनवरी 2021 की घटना से होती है। बाइडेन के मुताबिक, ट्रम्प के पहले कार्यकाल के आखिरी दिनों में हुई इस घटना ने अमेरिकी लोकतंत्र और सत्ता के शांतिपूर्ण हस्तांतरण को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे। Capitol Attack पर ट्रम्प को ठहराया जिम्मेदार 6 जनवरी 2021 को ट्रम्प समर्थकों की भीड़ ने अमेरिकी संसद परिसर में प्रवेश कर लिया था। उस समय कांग्रेस 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन की जीत को औपचारिक रूप से प्रमाणित करने की प्रक्रिया पूरी कर रही थी। बाइडेन ने अपनी किताब में लिखा है कि ट्रम्प ने चुनाव में हार स्वीकार नहीं की और सत्ता में बने रहने की कोशिश की। उन्होंने इस घटना को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताया। बाइडेन ने लिखा कि ट्रम्प ने विद्रोह का नेतृत्व किया था और इस घटना को कभी भुलाया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जनवरी 2025 में व्हाइट हाउस लौटने के बाद ट्रम्प ने इस मामले में दोषी ठहराए गए लोगों को माफी क्यों दी। ट्रम्प ने 6 जनवरी की घटना से जुड़े 1,500 से ज्यादा लोगों को माफी या राहत दी। उन्होंने उस दिन ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों के साथ हुई घटनाओं को भी याद किया। ट्रम्प का Private Letter पढ़कर बाइडेन भी हुए थे हैरान इस किताब का सबसे दिलचस्प हिस्सा ट्रम्प का निजी पत्र है। यह पत्र उन्होंने जनवरी 2021 में व्हाइट हाउस छोड़ने से पहले बाइडेन के लिए लिखा था। दो पन्नों का यह हस्तलिखित पत्र व्हाइट हाउस के आधिकारिक कागज पर काले मार्कर से लिखा गया था। इसकी शुरुआत ‘To ’46’ से होती है, जो अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए था। पत्र में ट्रम्प ने बाइडेन को शुभकामनाएं देते हुए लिखा था कि उन्हें भरोसा है कि बाइडेन अमेरिकी लोगों के प्रति सच्चे रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि बाइडेन का अमेरिकी लोगों के प्रति प्यार उन्हें इतिहास में अलग पहचान दिला सकता है। बाइडेन ने इस पत्र को अप्रत्याशित और काफी उदार बताया था। खास बात यह है कि ट्रम्प ने बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लिया था, लेकिन उनके लिए यह निजी संदेश जरूर छोड़ा था। बाइडेन ने अब अपनी किताब में इस पत्र को पूरी तरह शामिल कर दिया है। इससे दोनों नेताओं के सार्वजनिक राजनीतिक टकराव और निजी बातचीत के बीच का अंतर भी सामने आया है। 2024 चुनाव के बाद ओवल ऑफिस में क्या हुआ था? किताब में नवंबर 2024 की उस मुलाकात का भी जिक्र है, जब राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद ट्रम्प व्हाइट हाउस पहुंचे थे। बाइडेन के मुताबिक, ओवल ऑफिस में करीब दो घंटे तक चली मुलाकात के दौरान ट्रम्प का व्यवहार अपेक्षाकृत दोस्ताना था। उन्होंने लिखा कि ट्रम्प के सार्वजनिक बयानों और निजी बातचीत के अंदाज में काफी अंतर दिखाई देता था। बाइडेन ने इस अनुभव को बताते हुए लिखा कि ऐसा लगा जैसे ट्रम्प के दो अलग-अलग रूप हैं। एक तरफ सार्वजनिक मंच पर उनकी तीखी राजनीतिक बयानबाजी और दूसरी तरफ निजी बातचीत में शुभकामनाएं देने वाला व्यवहार। चुनाव से हटने के फैसले पर भी बाइडेन ने रखी अपनी बात किताब में बाइडेन ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस लेने के फैसले पर भी विस्तार से बात की है। जून 2024 में ट्रम्प के साथ पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट के बाद बाइडेन की उम्र और चुनाव लड़ने की क्षमता को लेकर डेमोक्रेटिक पार्टी में सवाल उठने लगे थे। इसके बाद पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें चुनावी दौड़ से हटने की सलाह दी। बाइडेन ने किताब में स्वीकार किया कि डिबेट में उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। उन्होंने नैन्सी पेलोसी और चक शूमर के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया है। जुलाई 2024 में उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया और कमला हैरिस को डेमोक्रेटिक उम्मीदवार का समर्थन दिया। हालांकि, बाइडेन का कहना है कि वह खुद को चुनाव लड़ने के लिए सक्षम मानते थे और उन्हें भरोसा था कि वह ट्रम्प को चुनौती दे सकते थे। उन्होंने कमला हैरिस के चुनाव प्रचार की भी तारीफ की है। इजरायल और गाजा युद्ध पर भी खुलकर बोले बाइडेन बाइडेन ने अपनी किताब में इजरायल-हमास युद्ध को लेकर भी अपने अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले के बाद इजरायल के साथ खड़े होने के फैसले पर उन्हें पछतावा नहीं है, लेकिन गाजा में आम नागरिकों की मौत और मानवीय संकट को लेकर उन्हें दुख है। उन्होंने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना भी की। बाइडेन ने उनके व्यवहार में ट्रम्प जैसी कुछ राजनीतिक प्रवृत्तियां होने की बात कही है और आरोप लगाया कि नेतन्याहू ने कई मौकों पर...
Trump

Trump on Ukraine War: पुतिन से मुलाकात के बाद ट्रम्प का यूरोप को संदेश, यूक्रेन की मदद पर उठाए सवाल

रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म कराने की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यूरोपीय देशों को यूक्रेन की आर्थिक मदद को लेकर बड़ा संदेश दिया है। चीन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के कुछ घंटों बाद ट्रम्प ने यूरोपीय नेताओं से सवाल किया कि आखिर वे यूक्रेन को सैन्य और आर्थिक सहायता देने पर अरबों डॉलर क्यों खर्च कर रहे हैं? उनका कहना है कि युद्ध खत्म होने से न सिर्फ लोगों की जान बचेगी, बल्कि देशों का पैसा भी बचेगा। 19 नवंबर को Trump ने एयर फोर्स वन से बर्लिन में चल रही यूक्रेन समर्थक देशों की बैठक में फोन के जरिए हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुतिन युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत को लेकर गंभीर हैं। हालांकि, ट्रम्प के इस रुख के बावजूद यूरोपीय देश यूक्रेन की मदद जारी रखने और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दे रहे हैं। Trump ने यूरोप से पूछा- यूक्रेन पर इतना पैसा क्यों खर्च कर रहे? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Trump ने बर्लिन में मौजूद यूरोपीय नेताओं से बातचीत के दौरान यूक्रेन को दी जा रही अरबों डॉलर की मदद पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध में लगातार लोगों की जान जा रही है और भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। Trump का मानना है कि अगर रूस और यूक्रेन के बीच समझौता हो जाता है तो दोनों पक्षों को राहत मिलेगी। यूरोपीय देश भी अपना पैसा युद्ध के बजाय विकास और दूसरी जरूरतों पर खर्च कर सकेंगे। यह बातचीत चीन में पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ ट्रम्प की बैठक के बाद हुई। इससे युद्ध को लेकर अमेरिका की आगे की रणनीति और यूरोप की भूमिका पर नई चर्चा शुरू हो गई है। व्हाइट हाउस ने Funding रोकने के आदेश से किया इनकार ट्रम्प के बयान के बाद यह सवाल उठने लगा कि क्या अमेरिका यूरोपीय देशों पर यूक्रेन की आर्थिक मदद बंद करने का दबाव बना रहा है। हालांकि, व्हाइट हाउस ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति ने यूरोप को यूक्रेन की फंडिंग रोकने का कोई सीधा आदेश नहीं दिया है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि ट्रम्प की प्राथमिकता युद्ध को खत्म कराना है। उनका मानना है कि लगातार बढ़ते खर्च और जानमाल के नुकसान को रोकने के लिए शांति समझौते की दिशा में तेजी से काम होना चाहिए। पुतिन से मुलाकात में शी जिनपिंग भी रहे मौजूद Trump ने 19 नवंबर को चीन के शेनझेन में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ मुलाकात की। इस बैठक में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और अमेरिका-रूस संबंधों सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। यूक्रेन युद्ध को लेकर भी शांति की संभावनाओं पर बातचीत हुई। ट्रम्प ने बैठक के बाद संकेत दिया कि पुतिन बातचीत के जरिए संघर्ष खत्म करने के लिए तैयार हैं। हालांकि, रूस और यूक्रेन के बीच क्षेत्रीय विवाद, सुरक्षा व्यवस्था और युद्धविराम की शर्तों पर अभी सहमति नहीं बनी है। इसलिए केवल इस मुलाकात को युद्ध खत्म होने का संकेत मानना जल्दबाजी होगी। बर्लिन में जुटे 30 से ज्यादा देशों के नेता ट्रम्प की बातचीत के दौरान जर्मनी की राजधानी बर्लिन में ‘Coalition of the Willing’ की बैठक आयोजित की गई। इसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों के नेता शामिल हुए। बैठक में 30 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद थी। जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहम ने यूक्रेन की सुरक्षा और भविष्य की शांति व्यवस्था पर चर्चा की। जर्मनी का कहना है कि यूक्रेन और यूरोपीय देशों को शामिल किए बिना कोई भी शांति समझौता स्थायी नहीं हो सकता। वहीं, यूक्रेन चाहता है कि किसी भी समझौते में उसकी क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा से समझौता न किया जाए। जेलेंस्की बोले- यूक्रेन को चाहिए मजबूत Security Guarantee यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने बैठक में साफ किया कि युद्ध खत्म करने के लिए सिर्फ समझौता काफी नहीं होगा। यूक्रेन को ऐसी सुरक्षा गारंटी चाहिए, जिससे भविष्य में रूस की ओर से दोबारा हमला होने का खतरा कम हो सके। उन्होंने अमेरिका और यूरोपीय देशों से यूक्रेन की हवाई सुरक्षा मजबूत करने की भी अपील की। खासतौर पर सर्दियों के मौसम में ऊर्जा और नागरिक बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को महत्वपूर्ण बताया। अमेरिकी प्रतिनिधियों जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ ने भी यूरोपीय नेताओं तथा यूक्रेनी अधिकारियों के साथ बातचीत की। इन चर्चाओं में युद्ध के बाद यूक्रेन की सुरक्षा, आर्थिक पुनर्निर्माण और अगली बहुपक्षीय वार्ता की तैयारी शामिल रही। EU ने यूक्रेन के लिए 45 अरब यूरो के Loan का प्रस्ताव दिया ट्रम्प जहां यूरोपीय देशों से यूक्रेन पर होने वाले खर्च को लेकर सवाल कर रहे हैं, वहीं यूरोपीय संघ ने 2027 के लिए यूक्रेन को अतिरिक्त आर्थिक सहायता देने की तैयारी की है। यूरोपीय आयोग ने 18 नवंबर को यूक्रेन के लिए 45 अरब यूरो यानी करीब 49 अरब डॉलर के अतिरिक्त ऋण का प्रस्ताव पेश किया। इसमें 25 अरब यूरो तक सैन्य सहायता और 20 अरब यूरो तक बजट संबंधी जरूरतों के लिए रखे गए हैं। यूरोपीय आयोग के मुताबिक, यूक्रेन को 2027 में लगभग 70 अरब यूरो की वित्तीय जरूरत हो सकती है। प्रस्तावित ऋण से इस जरूरत का एक बड़ा हिस्सा पूरा करने में मदद मिलेगी। उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोप यूक्रेन को समर्थन देना जारी रखेगा। प्रस्ताव के अनुसार, यूक्रेन को इस ऋण का मूलधन रूस से युद्ध क्षतिपूर्ति मिलने के बाद चुकाना होगा। हालांकि, इसके लिए संबंधित प्रस्तावों को मंजूरी मिलना जरूरी है। पुतिन ने यूरोपीय नेताओं को मॉस्को आने का न्योता दिया चीन में बैठक के बाद पुतिन ने कहा कि रूस यूरोपीय नेताओं के साथ भी बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने राजनयिक माध्यमों से यूरोपीय प्रतिनिधियों को मॉस्को आने का प्रस्ताव दिए जाने की बात कही। पुतिन का कहना है कि यूरोप की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर यूरोपीय देशों के बिना चर्चा करना व्यावहारिक नहीं है। हालांकि, रूस यूक्रेन और यूरोप के बीच सैन्य सहयोग को लेकर अपनी आपत्ति भी जता रहा है। दूसरी तरफ जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने कहा कि भविष्य की बातचीत में यूक्रेन की भागीदारी जरूरी है।...
Dev Uthani Ekadashi

Dev Uthani Ekadashi: शादी-ब्याह का सीजन शुरू, 2026 में 11 और 2027 में मिलेंगे 96 शुभ मुहूर्त

चार महीने से शादी-ब्याह का इंतजार कर रहे परिवारों के लिए अच्छी खबर है। आज 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi) मनाई जा रही है। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाएगा और कल यानी 21 नवंबर से शादी-विवाह का सीजन शुरू हो जाएगा। अब घरों में शहनाइयों की गूंज सुनाई देगी और बाजारों में भी Wedding Shopping की रौनक बढ़ने लगेगी। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं। इसे देवोत्थान एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी भी कहा जाता है। इस दिन के बाद विवाह, गृह प्रवेश और दूसरे मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस साल नवंबर और दिसंबर में शादी के लिए कुल 11 शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। वहीं, साल 2027 में विवाह के लिए 96 शुभ दिन मिलने की जानकारी सामने आई है। खास बात यह है कि मई और जून में सबसे ज्यादा 34 विवाह मुहूर्त रहेंगे। Dev Uthani Ekadashi 2026: क्यों खास है आज का दिन? कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर भगवान विष्णु क्षीरसागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं। इसके बाद चार महीने तक चातुर्मास रहता है। कार्तिक शुक्ल एकादशी पर भगवान विष्णु के जागने के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है। इसी वजह से इस दिन को मांगलिक कार्यों की शुरुआत के लिए खास माना जाता है। इस अवसर पर घरों और मंदिरों में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। शाम को दीप जलाए जाते हैं और तुलसी के पौधे के पास विशेष पूजा-अर्चना होती है। कल से शुरू होगा Wedding Season, 2026 में सिर्फ 11 शुभ मुहूर्त देवउठनी एकादशी के बाद शादी-विवाह के आयोजन शुरू हो जाएंगे। नवंबर और दिसंबर 2026 में विवाह के लिए कुल 11 शुभ तारीखें बताई गई हैं। नवंबर 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त दिसंबर 2026 के शुभ विवाह मुहूर्त जो परिवार इसी साल शादी करने की तैयारी में हैं, उनके लिए ये तारीखें महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, विवाह का अंतिम मुहूर्त स्थानीय पंचांग और लग्न के अनुसार तय करना चाहिए। 2027 में शादी के लिए मिलेंगे 96 शुभ दिन अगले साल शादी की योजना बना रहे लोगों के लिए 2027 काफी खास रहने वाला है। पंचांग आधारित रिपोर्टों के अनुसार, पूरे साल में विवाह के लिए 96 शुभ मुहूर्त मिलने की जानकारी सामने आई है। जनवरी से जुलाई तक शादी के कई अवसर मिलेंगे। इसके बाद चातुर्मास के कारण कुछ महीनों तक विवाह समारोहों पर विराम रहेगा। नवंबर और दिसंबर में फिर से शादी का सीजन शुरू होगा। यानी जिन परिवारों को इस साल अपनी पसंद की तारीख नहीं मिल पाई है, उनके पास अगले साल कई विकल्प हो सकते हैं। मई-जून 2027 में सबसे ज्यादा 34 Wedding Muhurat 2027 में मई और जून शादी के लिहाज से सबसे व्यस्त महीने रहने वाले हैं। पंचांग आधारित उपलब्ध जानकारी के मुताबिक: इस तरह दोनों महीनों में कुल 34 शुभ दिन मिलेंगे। यही वजह है कि इन महीनों में शादी की तैयारियों और बुकिंग को लेकर ज्यादा गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। 16 दिसंबर से फिर लगेगा ब्रेक, जानिए कब खत्म होगा खरमास शादी का यह सीजन ज्यादा लंबा नहीं रहने वाला है। 16 दिसंबर 2026 से सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के साथ खरमास शुरू होगा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान विवाह और दूसरे मांगलिक कार्य नहीं किए जाते। इसके बाद मकर संक्रांति के आसपास खरमास समाप्त होगा। 15 जनवरी 2027 से विवाह के शुभ मुहूर्त दोबारा शुरू होने की जानकारी दी गई है। तुलसी विवाह से जुड़ी है देवउठनी एकादशी की परंपरा देवउठनी एकादशी के अगले दिन तुलसी विवाह की परंपरा भी निभाई जाती है। इस दिन माता तुलसी का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से कराया जाता है। कई घरों में तुलसी विवाह को पारंपरिक शादी की तरह मनाया जाता है। तुलसी के पौधे को सजाया जाता है, मंडप तैयार किया जाता है और विवाह की रस्में पूरी की जाती हैं। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी विवाह के साथ ही विवाह समारोहों का शुभ समय शुरू हो जाता है। Wedding Season शुरू होते ही बाजारों में बढ़ेगी रौनक शादी का सीजन सिर्फ परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि कारोबारियों के लिए भी खास होता है। देवउठनी एकादशी के बाद कपड़ों, गहनों, मिठाइयों, होटल, मैरिज गार्डन और कैटरिंग की मांग बढ़ने लगती है। इसके साथ ही फोटोग्राफी, डेकोरेशन, बैंड-बाजा और ट्रैवल से जुड़े कारोबारों में भी तेजी आने की उम्मीद रहती है। 2027 में मई-जून के दौरान अधिक विवाह मुहूर्त होने से इन कारोबारों को अच्छी मांग मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर, देवउठनी एकादशी के साथ चार महीने का इंतजार खत्म हो रहा है। कल से शादियों का सीजन शुरू होगा। इस साल शादी के लिए 11 शुभ तारीखें बची हैं, जबकि 2027 में 96 विवाह मुहूर्त मिलने की जानकारी है। ऐसे में जिन घरों में शादी की तैयारियां चल रही हैं, वहां अब खरीदारी से लेकर आयोजन तक की हलचल तेज होने वाली है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.