आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆BREAKINGएंटरटेनमेंटDiljit Dosanjh Concert: अहमदाबाद शो में चले लात-घूंसे, E-Cigarette का वीडियो वायरल◆BREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में 20.75 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में जज के सूने मकान में चोरी, चांदी की शिव प्रतिमा और जेवर ले गए चोर; दो गिरफ्तार◆BREAKINGदेश-हरपलNTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति◆BREAKINGदेश-हरपलपलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार◆BREAKINGछत्तीसगढ़रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है◆BREAKINGदेश-हरपलपहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल◆BREAKINGएंटरटेनमेंटDiljit Dosanjh Concert: अहमदाबाद शो में चले लात-घूंसे, E-Cigarette का वीडियो वायरल◆BREAKINGमध्य प्रदेशसीहोर में 20.75 लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGमध्य प्रदेशजबलपुर में जज के सूने मकान में चोरी, चांदी की शिव प्रतिमा और जेवर ले गए चोर; दो गिरफ्तार◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

पलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार

Table of Content

हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की फरीदाबाद यूनिट ने पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे आगरा चौक पर एक कार में रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा। इस मामले में ACB थाना फरीदाबाद में केस दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने 2019 में गांव रामपुर खोर निवासी हरिप्रमोद उर्फ प्रमोद दीक्षित से राधा कॉलोनी में ITI के पास 287 गज का दो मंजिला मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया था। बाद में विवाद होने पर मामला अदालत पहुंच गया।

मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे 70 हजार रुपए

अदालत ने मकान की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम करने और उसे कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। कब्जा दिलाने की जिम्मेदारी एडिशनल सिविल जज की अदालत ने बेलिफ श्याम सुंदर को सौंपी थी।

आरोप है कि श्याम सुंदर ने मकान का कब्जा दिलाने के बदले 70 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता पहले ही 20 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद उससे बाकी 50 हजार रुपए मांगे जा रहे थे।

आगरा चौक पर कार में रिश्वत लेते पकड़ा

शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने आगरा चौक पर कार में 50 हजार रुपए लेते हुए श्याम सुंदर को पकड़ लिया। रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई।

मौके पर राजपत्रित अधिकारी के तौर पर FMDA के XEN ओम दत्त मौजूद रहे। शिकायतकर्ता की ओर से पहले दिए गए 20 हजार रुपए के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें शिकायत

ACB ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो टोल फ्री नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर शिकायत करें। इसके अलावा सतर्क हरियाणा ऐप पर फोटो और वीडियो के साथ भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

क्या होता है बेलिफ?

बेलिफ (Bailiff) अदालत का एक कानूनी अधिकारी होता है। उसका मुख्य काम अदालत के आदेशों को लागू करवाना, कानूनी नोटिस या समन पहुंचाना और अदालत परिसर में व्यवस्था बनाए रखना होता है। भारत में इस पद से जुड़े अधिकारियों को नाजिर या अमीन के नाम से भी जाना जाता है।

Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

NTA परीक्षाओं में पेपर लीक रोकने के लिए चंडीगढ़ में हाईलेवल कमेटी गठित, परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी रणनीति

चंडीगढ़ में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षाओं में पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों को रोकने के लिए प्रशासन ने हाईलेवल कमेटी गठित की है। यह समिति परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, नकल रोकने, पेपर लीक नेटवर्क पर नजर रखने और परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी से निपटने की रणनीति तैयार करेगी। इसके लिए चंडीगढ़ प्रशासन, पुलिस और NTA के बीच सीधा समन्वय रखा जाएगा। केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्रालय और NTA महानिदेशक के आदेश पर चंडीगढ़ प्रशासन ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति बनाई है। तकनीकी शिक्षा सचिव को समिति का नोडल अधिकारी-सह-संयोजक बनाया गया है, जबकि चंडीगढ़ पुलिस के IGP को नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया गया है। परीक्षा से 15 दिन पहले बनेगी सुरक्षा रणनीति समिति हर परीक्षा के लिए अलग रणनीति तैयार करेगी। परीक्षा चक्र शुरू होने से कम से कम 15 दिन पहले बैठक आयोजित की जाएगी। बड़ी परीक्षाओं से पहले भी बैठक कर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा होगी। इस दौरान पेपर लीक करने वाले गिरोहों की गतिविधियों, परीक्षा में कदाचार और सुरक्षा से जुड़े संभावित खतरों की खुफिया जानकारी जुटाई जाएगी। इसके आधार पर समय रहते कार्रवाई की योजना बनाई जाएगी। मुख्य सचिव, DGP और NTA महानिदेशक के बीच होगी हॉटलाइन परीक्षा के दौरान किसी भी गड़बड़ी या आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए चंडीगढ़ के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक (DGP) और NTA के महानिदेशक के बीच सीधी हॉटलाइन स्थापित की जाएगी। इस व्यवस्था से परीक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान हो सकेगा। साथ ही संबंधित अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय के जरिए किसी भी आपात स्थिति में तेजी से कार्रवाई की जा सकेगी। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

पलवल कोर्ट का बेलिफ 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे थे 70 हजार

हरियाणा विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की फरीदाबाद यूनिट ने पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। टीम ने उसे आगरा चौक पर एक कार में रिश्वत की रकम लेते हुए पकड़ा। इस मामले में ACB थाना फरीदाबाद में केस दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उसने 2019 में गांव रामपुर खोर निवासी हरिप्रमोद उर्फ प्रमोद दीक्षित से राधा कॉलोनी में ITI के पास 287 गज का दो मंजिला मकान खरीदने का एग्रीमेंट किया था। बाद में विवाद होने पर मामला अदालत पहुंच गया। मकान का कब्जा दिलाने के बदले मांगे 70 हजार रुपए अदालत ने मकान की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम करने और उसे कब्जा दिलाने का आदेश दिया था। कब्जा दिलाने की जिम्मेदारी एडिशनल सिविल जज की अदालत ने बेलिफ श्याम सुंदर को सौंपी थी। आरोप है कि श्याम सुंदर ने मकान का कब्जा दिलाने के बदले 70 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता पहले ही 20 हजार रुपए दे चुका था। इसके बाद उससे बाकी 50 हजार रुपए मांगे जा रहे थे। आगरा चौक पर कार में रिश्वत लेते पकड़ा शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। इंस्पेक्टर राजकुमार के नेतृत्व में टीम ने आगरा चौक पर कार में 50 हजार रुपए लेते हुए श्याम सुंदर को पकड़ लिया। रिश्वत की रकम जब्त कर ली गई। मौके पर राजपत्रित अधिकारी के तौर पर FMDA के XEN ओम दत्त मौजूद रहे। शिकायतकर्ता की ओर से पहले दिए गए 20 हजार रुपए के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। रिश्वत मांगने पर इन नंबरों पर करें शिकायत ACB ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो टोल फ्री नंबर 1064 या 1800-180-2022 पर शिकायत करें। इसके अलावा सतर्क हरियाणा ऐप पर फोटो और वीडियो के साथ भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। क्या होता है बेलिफ? बेलिफ (Bailiff) अदालत का एक कानूनी अधिकारी होता है। उसका मुख्य काम अदालत के आदेशों को लागू करवाना, कानूनी नोटिस या समन पहुंचाना और अदालत परिसर में व्यवस्था बनाए रखना होता है। भारत में इस पद से जुड़े अधिकारियों को नाजिर या अमीन के नाम से भी जाना जाता है। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के पदाधिकारी का विवादित बयान, बोले- जय श्रीराम के नारे से आतंकवादी का गर्भपात हो जाए

रायपुर में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की कार्यकर्ता कार्यशाला के दौरान संगठन के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री प्रदीप गौर ने एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि ‘जय श्रीराम’ के नारे इतनी जोर से लगाए जाएं कि जिस महिला के गर्भ में आतंकवादी पल रहा है, उसका गर्भपात हो जाए। प्रदीप गौर ने अपने संबोधन में हनुमान जी के लंका जाने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने दावा किया कि जब हनुमान जी लंका पहुंचे थे, तब उनके ‘जय श्रीराम’ के नारों से राक्षसनियों के गर्भ में पल रहे बच्चों का गर्भपात हो गया था। इसी प्रसंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जोरदार नारे लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगवाए। कार्यशाला में बड़ी संख्या में शामिल हुए कार्यकर्ता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की यह कार्यकर्ता कार्यशाला सोमवार को रायपुर के विमतारा भवन में आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया भी कार्यशाला में मौजूद रहे। कौन हैं प्रदीप गौर? प्रदीप गौर की उम्र 48 वर्ष है। वे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री हैं। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

इंदौर में पानी की समस्या पर धरने पर बैठे समाजसेवी किशोर कोडवानी, बोले- संकट नहीं, मिसमैनेजमेंट है

इंदौर के समाजसेवी किशोर कोडवानी सोमवार को नगर निगम कमिश्नर के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। वे अपनी मांगों को लेकर निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से मिलने पहुंचे थे, लेकिन काफी देर इंतजार करने के बाद भी मुलाकात नहीं हो सकी। कोडवानी का कहना है कि इंदौर में पानी की कमी नहीं, बल्कि उसके प्रबंधन की समस्या है। नर्मदा, बिलावली, यशवंत सागर, ट्यूबवेल और ट्रीटेड वॉटर जैसे कई स्रोत होने के बावजूद शहर के लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। 200 लीटर पानी का हिसाब नहीं होने का आरोप किशोर कोडवानी ने कहा कि शहर में प्रति व्यक्ति 311 लीटर पानी निर्धारित है, लेकिन टंकियों के माध्यम से लोगों तक करीब 100 लीटर पानी ही पहुंच रहा है। बाकी 200 लीटर पानी का कोई हिसाब-किताब नहीं है। उन्होंने बताया कि इस मामले में वे 2009 से न्यायिक लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान कई आदेश भी जारी हुए, लेकिन उनका पालन नहीं किया जा रहा है। निगमायुक्त को कई बार लिख चुके हैं पत्र कोडवानी के मुताबिक, उन्होंने निगमायुक्त को दो महीने पहले और फिर एक महीने पहले पत्र लिखा था। इस बीच जून में जल प्रभारी, उपायुक्त और महापौर के साथ दो बार बैठक भी हुई, लेकिन कोई निर्णय नहीं निकला। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 और 2025 में हाईकोर्ट ने पानी सहित अन्य मुद्दों पर दायर अभ्यावेदनों की सुनवाई करते हुए नगर निगम को निर्णय लेने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अब तक इन निर्देशों पर अमल नहीं हुआ। 7 दिन में कार्रवाई नहीं हुई तो फिर देंगे धरना कोडवानी ने कहा कि इस साल शहर में जल संकट की स्थिति बनी है। उनके अनुसार, यह पानी की उपलब्धता का नहीं, बल्कि भूजल और प्रबंधन का संकट है। उन्होंने दावा किया कि इंदौर को नर्मदा और यशवंत सागर से 200 एमएलडी से अधिक पानी मिलता है, जबकि टंकियों में 100 एमएलडी पानी भी नहीं भर पा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि पानी की उपलब्धता और वितरण के बीच इतना बड़ा अंतर क्यों है। कोडवानी ने नगर निगम को कार्रवाई के लिए 7 दिन का समय दिया है। उनका कहना है कि यदि इस अवधि में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो वे दोबारा चौराहे पर धरना देंगे और न्यायालय में अवमानना का आवेदन पेश करेंगे। उन्होंने बताया कि इस बार आवेदन में दो मांगें भी शामिल की जाएंगी। पहली, निगमायुक्त को निजी खर्च पर वकील के माध्यम से न्यायालय में उपस्थित होना पड़े। दूसरी, न्यायालय की अवमानना के लिए उन पर आर्थिक दंड लगाया जाए। सिंघल बोले- पहले हाईकोर्ट के आदेशों का अध्ययन करेंगे निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने बताया कि किशोर कोडवानी उनसे मिलने आए थे। उन्होंने पेयजल से संबंधित हाईकोर्ट के कुछ आदेशों का हवाला दिया, जिन पर दोबारा सुनवाई की आवश्यकता बताई गई थी। सिंघल के मुताबिक, कोडवानी से उन आदेशों की प्रतियां और उनमें दर्ज सभी बिंदु उपलब्ध कराने को कहा गया है। पहले इनका अध्ययन किया जाएगा। जिन अन्य पक्षों का इन मामलों से संबंध है, उन्हें भी सुना जाएगा। सभी पक्षों को सुनने के बाद ही आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

पहली बार दिल्ली के LG आवास पहुंचे PM मोदी, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर शबद कीर्तन में हुए शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार दिल्ली स्थित उपराज्यपाल आवास पहुंचे। यहां दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर शबद कीर्तन का आयोजन किया। प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव की शिक्षाओं और उनके संदेशों को याद किया जाता है। इस आयोजन को सिख परंपरा और गुरबाणी के प्रति समर्पित रखा गया। पिछले महीने भजन क्लबिंग कार्यक्रम में भी हुए थे शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले महीने 25 सितंबर को दिल्ली के दीनदयाल पार्क में जेन-जी के बीच पहुंचे थे। वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान पीएम मोदी ने खंजरी बजाई और भजनों के साथ गुनगुनाते हुए भी नजर आए थे। Desh Har Pal वेबसाइट पर ऐसी ही खबरों और ताजा अपडेट के लिए विजिट करें।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.