आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में हत्या के प्रयास के आरोपी को 5 साल की सजा, 5 हजार रुपए का जुर्माना◆BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में स्कूल बसें अधिग्रहित करने का आदेश निरस्त, 13 नवंबर को सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे सभी स्कूल◆BREAKINGमध्य प्रदेशदिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले फिर मिली बम धमाके की धमकी, महापौर सचिवालय को तीसरा ई-मेल◆BREAKINGदेश-हरपलमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का, बायां हाथ कटा; आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGदेश-हरपलसूरत में चलती लग्जरी बस से गिरा 3 साल का बच्चा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान; CCTV फुटेज वायरल◆BREAKINGदेश-हरपलपंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 12 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति; 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची◆BREAKINGदेश-हरपलफरीदाबाद में 12वीं के छात्र ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली, घर के बाथरूम में मिला शव◆BREAKINGस्पोर्ट्सश्रीलंका ने पाकिस्तान पर पहली पारी में बनाई 12 रन की बढ़त, धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में हत्या के प्रयास के आरोपी को 5 साल की सजा, 5 हजार रुपए का जुर्माना◆BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में स्कूल बसें अधिग्रहित करने का आदेश निरस्त, 13 नवंबर को सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे सभी स्कूल◆BREAKINGमध्य प्रदेशदिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले फिर मिली बम धमाके की धमकी, महापौर सचिवालय को तीसरा ई-मेल◆BREAKINGदेश-हरपलमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का, बायां हाथ कटा; आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGदेश-हरपलसूरत में चलती लग्जरी बस से गिरा 3 साल का बच्चा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान; CCTV फुटेज वायरल◆BREAKINGदेश-हरपलपंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 12 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति; 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची◆BREAKINGदेश-हरपलफरीदाबाद में 12वीं के छात्र ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली, घर के बाथरूम में मिला शव◆BREAKINGस्पोर्ट्सश्रीलंका ने पाकिस्तान पर पहली पारी में बनाई 12 रन की बढ़त, धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस के शतक◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

योगी कैबिनेट के 23 बड़े फैसले: PRD जवानों का मानदेय बढ़ा, 900 नई कोर्ट खुलेंगी; अग्निवीरों को 20% आरक्षण

Table of Content

लखनऊ में मंगलवार शाम 5 बजे योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने PRD जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी और उन्हें कैशलेस इलाज की सुविधा देने के साथ प्रदेश में 900 नई अदालतें खोलने का फैसला किया है।

इसके अलावा अयोध्या के मिल्कीपुर में NSG का रीजनल सेंटर, अलीगढ़ में नई यूनिवर्सिटी, मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट और 14,429 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली।

बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री मनोज पांडेय हेलिकॉप्टर से पहुंचे। वह इन दिनों अपने क्षेत्र में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा करा रहे हैं। इसी वजह से सरकार की ओर से उनके लिए हेलिकॉप्टर की व्यवस्था की गई।

PRD जवानों का मानदेय बढ़ा, 5 लाख तक कैशलेस इलाज

कैबिनेट ने प्रांतीय रक्षक दल (PRD) जवानों के मानदेय में बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। अब उन्हें 500 रुपए की जगह 600 रुपए प्रतिदिन मानदेय मिलेगा। प्रदेश में करीब 27,794 PRD जवान हैं।

इसके अलावा जवानों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को 5 लाख रुपए तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना पर सरकार करीब 9.34 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसका लाभ लेने के लिए एक वित्तीय वर्ष में कम से कम तीन महीने सेवा करना जरूरी होगा।

यूपी में खुलेंगी 900 नई कोर्ट, 6,656 पद होंगे सृजित

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के मुताबिक, लंबित मामलों के जल्द निपटारे के लिए प्रदेश में 900 नई अदालतें खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

इनमें 237 HJS, 391 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 272 सिविल जज जूनियर डिवीजन की अदालतें शामिल होंगी। इनके लिए कुल 6,656 नए पद बनाए जाएंगे।

इन पदों पर हर साल करीब 693.59 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। सरकार के मुताबिक, प्रदेश के जिला न्यायालयों में 1,20,66,105 मामले लंबित हैं। नई अदालतों से मामलों के निपटारे में तेजी आने की उम्मीद है।

अग्निवीरों को प्रवर्तन सिपाही भर्ती में 20% आरक्षण

परिवहन विभाग में प्रवर्तन सिपाही की भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही उन्हें अधिकतम आयु सीमा में 7 साल की छूट भी मिलेगी।

तीन जिलों में नए बस स्टैंड बनाए जाएंगे

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ और बढ़नी तथा हरदोई के सवायजपुर में नए बस स्टैंड बनाए जाएंगे। इसके लिए राजस्व विभाग की जमीन परिवहन विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी।

ATS के नियमों में बदलाव

ऑटोमेटिक टेस्टिंग सेंटर (ATS) बनाने के नियमों में भी बदलाव किया गया है। पहले इसके लिए कम से कम ढाई एकड़ जमीन जरूरी थी। जमीन की उपलब्धता नहीं होने के कारण कई प्रस्ताव आगे नहीं बढ़ पा रहे थे।

अब एक लाइन के ATS के लिए 1,500 वर्गमीटर, दो लाइन के लिए 3,000 वर्गमीटर और दोपहिया वाहनों की टेस्टिंग शामिल होने पर तीन लाइन के ATS के लिए 3,500 वर्गमीटर जमीन जरूरी होगी।

ATS के लिए पोर्टल अब लगातार खुला रहेगा। इच्छुक लोग कभी भी आवेदन कर सकेंगे। एक जिले में अधिकतम तीन ATS खोले जा सकेंगे। एक मशीन से साल में करीब 24 हजार वाहनों की टेस्टिंग की जा सकेगी।

LOI जारी होने के बाद सेंटर शुरू करने के लिए छह महीने का समय दिया जाएगा।

मथुरा के छाता में एथेनॉल प्लांट को मंजूरी

गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बताया कि मथुरा के छाता में 19 साल पहले बंद हुई शुगर फैक्ट्री को दोबारा शुरू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। फिलहाल यहां गन्ने और धान से एथेनॉल बनाया जाएगा।

प्लांट साल में करीब 11 महीने चलेगा और एक साल में लगभग 3.96 करोड़ लीटर एथेनॉल उत्पादन का लक्ष्य है। परियोजना पर करीब 200 करोड़ रुपए खर्च होंगे।

इसके लिए करीब 96 एकड़ जमीन उपलब्ध है। सरकार के मुताबिक, इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर पैदा होंगे। भविष्य में गन्ने की पर्याप्त उपलब्धता होने पर यहां शुगर उत्पादन भी शुरू किया जा सकता है।

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे का होगा विस्तार

चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे के संशोधित प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। इसका करीब 15.172 किलोमीटर विस्तार किया जाएगा। एक्सप्रेसवे भरतकूप से चित्रकूट तक बनाया जाएगा।

परियोजना पर करीब 1,008 करोड़ 67 लाख रुपए खर्च होंगे। एक्सप्रेसवे की चौड़ाई 110 मीटर रखी जाएगी और निर्माण कार्य दो साल में पूरा करने का लक्ष्य है।

14,429 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट क्लास

बेसिक शिक्षा परिषद के 14,429 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इसके लिए सरकार ने 300 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

हर स्कूल को करीब 2.07 लाख रुपए दिए जाएंगे। स्कूलों में इंटरनेट कनेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।

यूपी खिलौना निर्माण नीति-2026 को मंजूरी

कैबिनेट ने उत्तर प्रदेश खिलौना निर्माण नीति-2026 को भी मंजूरी दी है। इसके तहत NCR में खिलौना प्लांट लगाने पर 10 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी और प्रदेश के अन्य हिस्सों में 30 प्रतिशत सब्सिडी देने का प्रावधान है।

सरकार का लक्ष्य राज्य में खिलौना उद्योग को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र में घरेलू उत्पादन को मजबूत करना है।

किराए के मकान-दुकान पर स्टांप ड्यूटी में बदलाव

स्टांप एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल के मुताबिक, किराए की संपत्ति के लिए स्टांप ड्यूटी की व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

पहले किराए की संपत्ति के सर्किल रेट की चार गुना राशि पर 4 प्रतिशत स्टांप ड्यूटी लगती थी। अब वार्षिक किराए के आधार पर निर्धारित स्टांप ड्यूटी देनी होगी।

नई व्यवस्था के तहत 2 लाख रुपए सालाना किराए पर 1,000 रुपए, 5 लाख रुपए पर 3,000 रुपए और 10 लाख रुपए सालाना किराए पर 4,000 रुपए स्टांप ड्यूटी देनी होगी।

इंजीनियरों की आर्थिक सीमा बढ़ी

PWD, सिंचाई, लघु सिंचाई और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में इंजीनियरों की काम कराने की आर्थिक सीमा बढ़ा दी गई है। यह बदलाव करीब 31 साल बाद किया गया है।

अब 3 लाख रुपए तक के काम की मंजूरी देने वाले इंजीनियरों की सीमा बढ़ाकर 15 लाख रुपए कर दी गई है। अन्य श्रेणियों में भी आर्थिक सीमा बढ़ाई गई है।

11 जिलों में पूर्व सैनिकों के लिए पॉलीक्लिनिक

भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना (ECHS) के तहत 11 जिलों में पॉलीक्लिनिक के लिए जमीन उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।

इन जिलों में गोंडा, इटावा, जालौन, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, बुलंदशहर, बांदा, गाजीपुर, मिर्जापुर, सुल्तानपुर और आजमगढ़ शामिल हैं।

सरकार के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में करीब 18 लाख भूतपूर्व सैनिक हैं। पॉलीक्लिनिक शुरू होने से उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

अंसल टाउनशिप को LDA पूरा कराएगा

लखनऊ की अंसल प्राइवेट हाईटेक टाउनशिप से जुड़े मामले में भी कैबिनेट ने अहम फैसला लिया है। मामला NCLT में लंबित है। अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को NCLT में अपना पक्ष रखने की अनुमति दी गई है।

LDA इस परियोजना को अपने हाथ में लेकर पूरा कराने का प्रस्ताव NCLT के सामने रखेगा। इससे करीब 5 हजार आवंटियों को राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना पर करीब 2,952 करोड़ रुपए की देनदारी बताई गई है।

इसके अलावा भू-उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया को भी आसान किया गया है। अब 6,000 वर्गमीटर तक के भू-उपयोग परिवर्तन का फैसला विकास प्राधिकरण खुद कर सकेंगे।

मिल्कीपुर में बनेगा NSG का रीजनल सेंटर

अयोध्या के मिल्कीपुर में NSG का रीजनल सेंटर बनाए जाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली है। यहां जवानों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इसके अलावा अलीगढ़ में नई यूनिवर्सिटी खोलने के प्रस्ताव को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है। विशेष सुरक्षा बल (SPG) को हाईटेक हथियार उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति दी गई है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सागर में हत्या के प्रयास के आरोपी को 5 साल की सजा, 5 हजार रुपए का जुर्माना

मध्य प्रदेश के सागर में हत्या के प्रयास के मामले में अदालत ने आरोपी नरेंद्र राजपूत को 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सत्र न्यायाधीश एमके शर्मा की अदालत ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। आरोपी की पहचान 43 वर्षीय नरेंद्र राजपूत, निवासी ग्राम देवलचौरी के रूप में हुई है। बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर चाकू से किया था हमला अभियोजन के अनुसार, घटना 27 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7:20 बजे राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम देवलचौरी में हुई थी। फरियादी हनुमत सिंह राजपूत के घर के सामने विवाद चल रहा था। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे ग्राम मेनवारा निवासी 55 वर्षीय खेत सिंह ठाकुर पर नरेंद्र राजपूत ने बटनदार चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार खेत सिंह के पेट में लगा, जिससे उनकी छोटी आंत में छेद हो गया। पेट में करीब 700 से 800 मिलीलीटर खून जमा हो गया था और उनकी हालत गंभीर हो गई थी। घायल को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल सागर पहुंचाया गया। वहां से उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां ऑपरेशन के बाद करीब 15 दिनों तक उनका उपचार चला। फरियादी और चश्मदीद गवाह अपने बयान से मुकर गए मामले की सुनवाई के दौरान फरियादी हनुमत सिंह राजपूत, जागृति राजपूत सहित अन्य चश्मदीद गवाह अपने पहले दिए गए बयानों से मुकर गए। इसके बावजूद अदालत ने घायल खेत सिंह ठाकुर की गवाही को प्रत्यक्ष, विश्वसनीय और सुसंगत मानते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया। अदालत ने सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न न्याय दृष्टांतों और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 139 में निहित सिद्धांतों का उल्लेख किया। कोर्ट ने कहा कि किसी मामले में गवाहों की संख्या से अधिक महत्वपूर्ण उनके साक्ष्य की गुणवत्ता होती है। अन्य गवाहों के पक्षद्रोही हो जाने मात्र से घायल की विश्वसनीय गवाही को खारिज नहीं किया जा सकता। डॉक्टरों की गवाही और बरामद चाकू बने अहम साक्ष्य घायल की गवाही की पुष्टि चिकित्सकीय साक्ष्यों, डॉक्टरों के बयानों और आरोपी की निशानदेही पर बरामद चाकू से हुई। इन साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने नरेंद्र राजपूत को हत्या के प्रयास का दोषी ठहराया और 5 साल के सश्रम कारावास के साथ 5 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

ग्वालियर में स्कूल बसें अधिग्रहित करने का आदेश निरस्त, 13 नवंबर को सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे सभी स्कूल

सभी स्कूल में 13 नवंबर को होने वाले किसान सम्मेलन सह पशु मेले के लिए निजी स्कूलों की बसें अधिग्रहित करने का आदेश निरस्त कर दिया गया है। अब शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे और नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। कलेक्टर रुचिका चौहान ने विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए आदेश निरस्त कराया है। साथ ही प्रशासनिक लापरवाही के मामले में एडीएम सीबी प्रसाद और आरटीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। स्कूल बसें लेने के आदेश से बनी थी असमंजस की स्थिति दरअसल, 13 नवंबर को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में किसान सम्मेलन सह पशु मेले का आयोजन होना है। कार्यक्रम में हितग्राहियों को लाने और ले जाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) ने निजी स्कूलों की बसों सहित अन्य वाहनों के अधिग्रहण का आदेश जारी किया था। इस आदेश के बाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई थी। उन्हें चिंता थी कि शुक्रवार को बच्चों के स्कूल आने-जाने और नियमित पढ़ाई की व्यवस्था कैसे होगी। मामला कलेक्टर रुचिका चौहान के संज्ञान में आया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले में ग्रामीणों के आवागमन के लिए प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में दूसरे वाहन उपलब्ध हैं। प्रारूप के आधार पर गलती से जारी हुआ था आदेश प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन अधिग्रहण के एक प्रारूप के आधार पर गलती से निजी स्कूलों की बसें लेने का आदेश जारी हो गया था। कलेक्टर के निर्देश पर अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सीबी प्रसाद ने तत्काल प्रभाव से पहले जारी किए गए सभी अधिग्रहण आदेश निरस्त कर दिए। एडीएम और आरटीओ को कारण बताओ नोटिस आदेश जारी होने से पैदा हुई भ्रम की स्थिति को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रशासनिक चूक के लिए जवाबदेही तय करते हुए एडीएम सीबी प्रसाद और आरटीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि किसान सम्मेलन सह पशु मेले के लिए किसी भी स्कूल की बस अधिग्रहित नहीं की जाएगी। शुक्रवार को सभी स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी।

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले फिर मिली बम धमाके की धमकी, महापौर सचिवालय को तीसरा ई-मेल

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में प्रस्तावित लाइव कॉन्सर्ट से पहले बम धमाकों की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। इसे सचिवालय को भेजा गया तीसरा धमकी भरा ई-मेल बताया जा रहा है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इस बीच पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पहले मिले धमकी भरे ई-मेल में से एक देवास के युवक की हैक की गई ई-मेल आईडी से भेजा गया था। जांच में अमेरिका का एक संदिग्ध IP एड्रेस और VPN के इस्तेमाल की जानकारी मिली है। देवास के युवक की हैक की गई ई-मेल आईडी से भेजा गया था संदेश अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने गुरुवार को बताया कि धमकी भरे ई-मेल की जांच के दौरान देवास निवासी निखिल गुप्ता का नाम सामने आया। निखिल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। जांच में पता चला कि उनका ई-मेल अकाउंट इसी साल मार्च या अप्रैल में हैक हो गया था। वे लंबे समय से अकाउंट रिकवर करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने निखिल के बयान दर्ज किए हैं। तकनीकी जांच में अकाउंट के लॉगिन रिकॉर्ड खंगालने पर अमेरिका का संदिग्ध IP एड्रेस मिला। पुलिस के मुताबिक, इस IP एड्रेस का इस्तेमाल VPN के जरिए किया गया था। निखिल की ई-मेल आईडी से धमकी भरा संदेश भेजे जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच जारी है। डार्क वेब और साइबर नेटवर्क के एंगल से जांच महापौर सचिवालय को ताजा धमकी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है। साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले शहर के तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को अलग-अलग ई-मेल आईडी से धमकी भरे संदेश मिले थे। इनमें दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाकर बम विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। अलग-अलग ई-मेल आईडी के इस्तेमाल को देखते हुए पुलिस किसी संगठित साइबर नेटवर्क की भूमिका की भी जांच कर रही है। इसमें डार्क वेब के जरिए ई-मेल डेटा खरीदने और हैक किए गए अकाउंट के इस्तेमाल जैसे पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक जांच में सामने आई धमकियां फर्जी और भ्रामक पाई गई हैं। हालांकि, बार-बार धमकी मिलने के कारण सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। 15 नवंबर के कॉन्सर्ट को अभी अनुमति नहीं दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर के C21 ग्राउंड पर प्रस्तावित है। कार्यक्रम के आयोजकों ने पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, आयोजकों के आवेदन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। फिलहाल कार्यक्रम को लेकर अंतिम अनुमति नहीं दी गई है।

मुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का, बायां हाथ कटा; आरोपी गिरफ्तार

मुंबई की लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना 20 वर्षीय युवती को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर एक व्यक्ति ने उसे नायगांव स्टेशन के पास ट्रेन से धक्का दे दिया। हादसे में युवती का बायां हाथ कोहनी के पास से कट गया, जबकि सिर में 16 टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र हिरमुखे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 4 नवंबर की है। युवती गोरेगांव से नायगांव जा रही थी। आरोप के मुताबिक, सफर के दौरान जितेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पीड़िता बोली- मुझे न्याय चाहिए पीड़िता ने बताया कि वह गोरेगांव से ट्रेन में सवार हुई थी और उसे नायगांव स्टेशन पर उतरना था। यात्रा के दौरान आरोपी उसे गलत तरीके से छू रहा था। विरोध करने पर विवाद हुआ और वह नीचे उतर गई, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने उसे परेशान करना जारी रखा। युवती के मुताबिक, उसने आरोपी से कहा कि क्या उसके घर में मां-बहन नहीं हैं, लेकिन वह नहीं माना। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे गालियां दीं, चप्पल से मारा और फिर धक्का दे दिया। पीड़िता ने कहा कि इस घटना से उसकी जिंदगी प्रभावित हुई है। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। उसने कहा कि अब उसे सिर्फ न्याय चाहिए। परिवार ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल पीड़िता के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित BNS की धारा 109 क्यों नहीं लगाई गई। इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पदाधिकारियों ने रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक से मुलाकात की। पुलिस ने जांच के आधार पर आवश्यक धाराएं जोड़ने का आश्वासन दिया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 117 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जितेंद्र हिरमुखे पुलिस की गिरफ्त में है।

सूरत में चलती लग्जरी बस से गिरा 3 साल का बच्चा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान; CCTV फुटेज वायरल

गुजरात के सूरत में एक चलती लग्जरी बस से तीन साल का बच्चा सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम थी और चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस रोक दी। बच्चा किसी दूसरे वाहन की चपेट में आने से बच गया। हादसे में उसे मामूली चोटें आईं। घटना 7 नवंबर की है, जिसका बस में लगे CCTV कैमरे का फुटेज अब सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मां फोन पर बात करती रही, बच्चा पहुंचा ड्राइवर केबिन तक जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट लग्जरी बस सौराष्ट्र के राजकोट से सूरत जा रही थी। बस में एक महिला अपने तीन साल के बेटे और आठ साल की बेटी के साथ सफर कर रही थी। यात्रा के दौरान महिला मोबाइल फोन पर बात करने में व्यस्त थी। इसी बीच बच्चा खेलते-खेलते एक सीट से दूसरी सीट पर होते हुए ड्राइवर के केबिन तक पहुंच गया। चालक की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसने उसे पकड़ने के लिए हाथ बढ़ाया और जोर-जोर से आवाज लगाई। हालांकि, एक हाथ से स्टीयरिंग संभालने के कारण वह बच्चे तक नहीं पहुंच सका। बस में मौजूद किसी यात्री ने भी उसकी आवाज पर ध्यान नहीं दिया। दो सेकंड में बस से नीचे गिर गया बच्चा ड्राइवर के हाथ बढ़ाने के करीब दो सेकंड बाद बच्चा दरवाजे के पास वाली सीट से संतुलन खो बैठा और चलती बस से सड़क पर गिर गया। उस समय बस सूरत के किम इलाके से गुजर रही थी। ट्रैफिक के कारण बस की रफ्तार कम थी। बच्चे को गिरता देख चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया और बस रोककर यात्रियों को आवाज दी। बस रुकते ही मां नीचे उतरी और बच्चे को उठाकर वापस बस में ले आई। पीछे आ रही कार में मौजूद डॉक्टर ने की जांच खुशकिस्मती से बच्चा सड़क पर गिरने के बाद किसी दूसरे वाहन की चपेट में नहीं आया। इसी दौरान बस के पीछे आ रही एक कार में मौजूद डॉक्टर ने बच्चे की जांच की। प्रारंभिक जांच में बच्चा स्वस्थ पाया गया। उसे केवल मामूली चोटें आई थीं। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद ड्राइवर की तत्परता की चर्चा हो रही है।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.