आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में अवैध पटाखों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 10 लाख से ज्यादा का माल जब्त◆BREAKINGछत्तीसगढ़1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का मामला: महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, हाईकोर्ट से जारी हुआ वारंट◆BREAKINGबिज़नेसभारत में हर साल 1.22 लाख करोड़ रुपए का खाना होता है बर्बाद, कोल्ड स्टोरेज की कमी और मौसम की मार से बढ़ रही महंगाई◆BREAKINGदेश-हरपलरेवाड़ी में नीलगाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत; अग्निवीर बनने वाला था गजेंद्र◆BREAKINGमध्य प्रदेश‘तारक मेहता’ के अय्यर पहुंचे उज्जैन, पिता के साथ किए महाकाल दर्शन; बोले- विज्ञान से ऊपर भगवान की महत्ता◆BREAKINGधर्म-कर्मDiwali 2026 Date: 8 या 9 नवंबर, कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ Muhurat और अमावस्या तिथि◆BREAKINGMore NewsTrump-Putin-Xi Jinping Meeting: चीन में यूक्रेन पर फैसले को लेकर सतर्क जिनपिंग, 18-19 नवंबर की बैठक पर सस्पेंस◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में युवतियों के दो गुटों के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में अवैध पटाखों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 10 लाख से ज्यादा का माल जब्त◆BREAKINGछत्तीसगढ़1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का मामला: महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, हाईकोर्ट से जारी हुआ वारंट◆BREAKINGबिज़नेसभारत में हर साल 1.22 लाख करोड़ रुपए का खाना होता है बर्बाद, कोल्ड स्टोरेज की कमी और मौसम की मार से बढ़ रही महंगाई◆BREAKINGदेश-हरपलरेवाड़ी में नीलगाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत; अग्निवीर बनने वाला था गजेंद्र◆BREAKINGमध्य प्रदेश‘तारक मेहता’ के अय्यर पहुंचे उज्जैन, पिता के साथ किए महाकाल दर्शन; बोले- विज्ञान से ऊपर भगवान की महत्ता◆BREAKINGधर्म-कर्मDiwali 2026 Date: 8 या 9 नवंबर, कब मनाई जाएगी दिवाली? जानें लक्ष्मी पूजा का शुभ Muhurat और अमावस्या तिथि◆BREAKINGMore NewsTrump-Putin-Xi Jinping Meeting: चीन में यूक्रेन पर फैसले को लेकर सतर्क जिनपिंग, 18-19 नवंबर की बैठक पर सस्पेंस◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में युवतियों के दो गुटों के बीच मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का मामला: महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, हाईकोर्ट से जारी हुआ वारंट

Table of Content

करीब 1000 करोड़ रुपए की संपत्तियों और कंपनियों के शेयरों से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस रायपुर पहुंची है। आरोपी महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता हाईकोर्ट से नया वारंट जारी हुआ है। पुलिस टीम रायपुर में गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोलकाता ले जाकर सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद पुलिस मामले में पूछताछ और जांच के लिए रिमांड की मांग करेगी।

यह मामला यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर कथित अवैध कब्जे से संबंधित है। कोलकाता के बोबाजार थाने में दर्ज FIR के अनुसार, महेंद्र गोयनका और उनके सहयोगियों पर जाली दस्तावेज, फर्जी हस्ताक्षर और कंपनी की नकली मुहरों के जरिए शेयरों का मालिकाना हक बदलने का आरोप है।

5 हजार शेयरों के मालिकाना हक को लेकर विवाद

FIR के मुताबिक, एडमिट विनट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गोपाल कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनकी कंपनी के पास व्यू टेक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के 5 हजार इक्विटी शेयर थे। ये शेयर उनकी कंपनी ने फ्यूचर डीलट्रेड प्राइवेट लिमिटेड से खरीदे थे।

शिकायतकर्ता के अनुसार, शेयर ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 फरवरी 2018 को इन शेयरों को एडमिट विनट्रेड के नाम दर्ज कर दिया गया था। शेयरों के मूल प्रमाणपत्र भी शिकायतकर्ता कंपनी के पास मौजूद थे।

पुराने रिकॉर्ड में बदलाव कर दोबारा दाखिल किया वार्षिक रिटर्न

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने 6 जुलाई 2018 की कथित बोर्ड मीटिंग के प्रस्ताव के आधार पर वित्तीय वर्ष 2016-17 का संशोधित वार्षिक रिटर्न (MGT-7) दाखिल किया।

इसमें दर्शाया गया कि 9 मार्च 2017 को ही 5 हजार शेयर फ्यूचर डीलट्रेड से महेंद्र गोयनका एंड संस के नाम ट्रांसफर हो गए थे।

शिकायतकर्ता का दावा है कि उसकी कंपनी ने न तो शेयर बेचने की सहमति दी थी और न ही इसके बदले कोई भुगतान प्राप्त किया था। शेयर ट्रांसफर से संबंधित किसी दस्तावेज पर कंपनी की ओर से हस्ताक्षर भी नहीं किए गए थे।

आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए पुराने रिकॉर्ड में बदलाव कर शेयरों पर कब्जा करने की कोशिश की गई। शिकायत में इसे यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर नियंत्रण हासिल करने की कथित साजिश का हिस्सा बताया गया है।

महेंद्र गोयनका समेत कई लोगों के खिलाफ FIR

कोलकाता के बोबाजार थाने में 30 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज किया गया। FIR में महेंद्र गोयनका, अभिषेक अग्रवाल, अशोक रैकवार, मनीष गोयनका, सुरेंद्र सिंह सलूजा और धनेश शिवहरे के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा महेंद्र गोयनका एंड संस और सुशील गोयनका एंड संस का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

गिरफ्तारी के बाद कोलकाता ले जाएगी पुलिस

ताजा जानकारी के मुताबिक, कोलकाता हाईकोर्ट से नया वारंट जारी होने के बाद पुलिस टीम रायपुर पहुंची है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे कोलकाता ले जाकर सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा।

इसके बाद पुलिस मामले में आगे की पूछताछ और जांच के लिए रिमांड की मांग करेगी। फिलहाल मामला कथित शेयर धोखाधड़ी और कंपनी के मालिकाना हक में दस्तावेजों के जरिए बदलाव के आरोपों की जांच से जुड़ा है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में अवैध पटाखों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 10 लाख से ज्यादा का माल जब्त

दीपावली से पहले इंदौर में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में बिना लाइसेंस आतिशबाजी का सामान जमा करने और बेचने की सूचना पर पुलिस ने छह थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग ठिकानों से 10 लाख रुपए से अधिक कीमत के पटाखे जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छह थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अवैध विस्फोटक सामग्री और पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और संबंधित थानों की टीमों ने विजयनगर, लसूड़िया, एरोड्रम, परदेशीपुरा, खजराना और हीरानगर थाना क्षेत्रों में दबिश दी। जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोग बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेच रहे थे, जबकि कुछ ने रिहायशी इलाकों में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का सामान जमा कर रखा था। पुलिस ने इन सभी ठिकानों से पटाखों का स्टॉक जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। घनी आबादी में पटाखों का भंडारण खतरनाक क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी सामग्री रखना गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। ऐसी जगहों पर आग लगने या विस्फोट होने की स्थिति में आसपास के मकानों और लोगों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। बिना लाइसेंस पटाखे बेचने और अवैध रूप से उनका भंडारण करने वालों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्बाइड गन और पटाखों पर भी निगरानी पुलिस अब कार्बाइड गन, कार्बाइड लैंप और कार्बाइड से बने पटाखों की बिक्री व अवैध इस्तेमाल पर भी नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान अवैध विस्फोटक सामग्री की बिक्री और भंडारण रोकने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का मामला: महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, हाईकोर्ट से जारी हुआ वारंट

करीब 1000 करोड़ रुपए की संपत्तियों और कंपनियों के शेयरों से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस रायपुर पहुंची है। आरोपी महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता हाईकोर्ट से नया वारंट जारी हुआ है। पुलिस टीम रायपुर में गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोलकाता ले जाकर सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद पुलिस मामले में पूछताछ और जांच के लिए रिमांड की मांग करेगी। यह मामला यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर कथित अवैध कब्जे से संबंधित है। कोलकाता के बोबाजार थाने में दर्ज FIR के अनुसार, महेंद्र गोयनका और उनके सहयोगियों पर जाली दस्तावेज, फर्जी हस्ताक्षर और कंपनी की नकली मुहरों के जरिए शेयरों का मालिकाना हक बदलने का आरोप है। 5 हजार शेयरों के मालिकाना हक को लेकर विवाद FIR के मुताबिक, एडमिट विनट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गोपाल कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनकी कंपनी के पास व्यू टेक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के 5 हजार इक्विटी शेयर थे। ये शेयर उनकी कंपनी ने फ्यूचर डीलट्रेड प्राइवेट लिमिटेड से खरीदे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, शेयर ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 फरवरी 2018 को इन शेयरों को एडमिट विनट्रेड के नाम दर्ज कर दिया गया था। शेयरों के मूल प्रमाणपत्र भी शिकायतकर्ता कंपनी के पास मौजूद थे। पुराने रिकॉर्ड में बदलाव कर दोबारा दाखिल किया वार्षिक रिटर्न शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने 6 जुलाई 2018 की कथित बोर्ड मीटिंग के प्रस्ताव के आधार पर वित्तीय वर्ष 2016-17 का संशोधित वार्षिक रिटर्न (MGT-7) दाखिल किया। इसमें दर्शाया गया कि 9 मार्च 2017 को ही 5 हजार शेयर फ्यूचर डीलट्रेड से महेंद्र गोयनका एंड संस के नाम ट्रांसफर हो गए थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसकी कंपनी ने न तो शेयर बेचने की सहमति दी थी और न ही इसके बदले कोई भुगतान प्राप्त किया था। शेयर ट्रांसफर से संबंधित किसी दस्तावेज पर कंपनी की ओर से हस्ताक्षर भी नहीं किए गए थे। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए पुराने रिकॉर्ड में बदलाव कर शेयरों पर कब्जा करने की कोशिश की गई। शिकायत में इसे यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर नियंत्रण हासिल करने की कथित साजिश का हिस्सा बताया गया है। महेंद्र गोयनका समेत कई लोगों के खिलाफ FIR कोलकाता के बोबाजार थाने में 30 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज किया गया। FIR में महेंद्र गोयनका, अभिषेक अग्रवाल, अशोक रैकवार, मनीष गोयनका, सुरेंद्र सिंह सलूजा और धनेश शिवहरे के नाम शामिल हैं। इसके अलावा महेंद्र गोयनका एंड संस और सुशील गोयनका एंड संस का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। गिरफ्तारी के बाद कोलकाता ले जाएगी पुलिस ताजा जानकारी के मुताबिक, कोलकाता हाईकोर्ट से नया वारंट जारी होने के बाद पुलिस टीम रायपुर पहुंची है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे कोलकाता ले जाकर सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की पूछताछ और जांच के लिए रिमांड की मांग करेगी। फिलहाल मामला कथित शेयर धोखाधड़ी और कंपनी के मालिकाना हक में दस्तावेजों के जरिए बदलाव के आरोपों की जांच से जुड़ा है।

भारत में हर साल 1.22 लाख करोड़ रुपए का खाना होता है बर्बाद, कोल्ड स्टोरेज की कमी और मौसम की मार से बढ़ रही महंगाई

भारत में हर साल करीब 1.22 लाख करोड़ रुपए का खाद्य उत्पादन लोगों की थाली तक पहुंचने से पहले ही बर्बाद हो जाता है। क्लाइमेट ट्रेंड्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके पीछे दो प्रमुख वजहें हैं। पहली, फल-सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की कमी और दूसरी, मौसम में बदलाव के साथ बढ़ती गर्मी। रिपोर्ट के अनुसार, देश के कुल ताजे कृषि उत्पादन में से केवल 4% को ही कोल्ड स्टोरेज में रखने की सुविधा मिल पाती है। खाद्य पदार्थों की इस बर्बादी से बाजार में आपूर्ति प्रभावित होती है, जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब और खाद्य महंगाई पर पड़ रहा है। देश में 30 से 40% फल और सब्जियां बाजार या ग्राहकों तक पहुंचने से पहले ही खराब हो जाती हैं। वहीं, उचित रखरखाव और परिवहन की कमी के कारण 5 से 6% अनाज भी रास्ते में बर्बाद हो जाता है। खाद्य महंगाई बढ़कर 8.20% होने का अनुमान रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों की बर्बादी को महंगाई बढ़ने की एक अहम वजह बताया गया है। दिए गए अनुमानों के मुताबिक, अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर सितंबर के 5.54% से बढ़कर 5.93% तक पहुंच सकती है। वहीं, खाद्य महंगाई सितंबर के 7.74% से बढ़कर अक्टूबर में 8.20% होने का अनुमान है। इसका सबसे ज्यादा असर आम परिवारों के रसोई बजट पर पड़ रहा है। कम बारिश के कारण सब्जियों और फसलों की आवक प्रभावित हुई है। वहीं, विदेशी बाजारों से आने वाला खाद्य तेल भी महंगा हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2026 की शुरुआत से प्याज के दाम करीब 108% तक बढ़ चुके हैं। दूध, मीट और अंडे की कीमतों में भी तेजी दर्ज की गई है। फसल सड़ने से बिगड़ रहा घर का बजट गर्मी और खराब मौसम के कारण फल-सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। रिपोर्ट में दिल्ली की आजादपुर मंडी के एक फल व्यापारी का उदाहरण दिया गया है। वर्ष 2024 में गर्मी के कारण आम सड़ने से उसे एक ही दिन में एक लाख रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, देश की दो करोड़ हेक्टेयर से ज्यादा खेती की जमीन यानी करीब 14% कृषि क्षेत्र खराब मौसम से प्रभावित है, जबकि 45% हिस्से पर बाढ़ का खतरा बना रहता है। विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम की मार का असर अब केवल खेतों तक सीमित नहीं है। इसका प्रभाव बाजार में खाद्य पदार्थों की उपलब्धता, बढ़ती कीमतों और आम आदमी के रसोई बजट पर भी पड़ रहा है। RBI बढ़ा सकता है ब्याज दरें खाने-पीने की चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से भारतीय रिजर्व बैंक की चिंता भी बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, RBI ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए महंगाई का अनुमान बढ़ाकर 5.2% कर दिया है। आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए रिजर्व बैंक दिसंबर में होने वाली मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट 0.25% यानी 25 बेसिस पॉइंट बढ़ा सकता है। ऐसा होने पर होम लोन और कार लोन की EMI महंगी होने की आशंका है। फसल की बर्बादी किसान का नहीं, पूरे सिस्टम का नुकसान क्लाइमेट ट्रेंड्स की रिसर्च प्रमुख डॉ. पलक बालियान के मुताबिक, भारत में अनाज और फल-सब्जियों का खराब होना केवल खेती से जुड़ी समस्या नहीं है, बल्कि यह इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लाई चेन की कमजोरियों को भी दिखाता है। उनका कहना है कि करीब एक-तिहाई फल और सब्जियां ग्राहकों तक पहुंचने से पहले ही बर्बाद हो जाती हैं। गर्मी और बेमौसम बारिश जैसी परिस्थितियां इस नुकसान को और बढ़ा देती हैं। डेयरी किसानों को हर साल हजारों करोड़ का नुकसान बढ़ते तापमान का असर दूध उत्पादन पर भी पड़ रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, गर्मी के कारण गायों और भैंसों की उत्पादन क्षमता प्रभावित होती है। इससे भारत में हर साल करीब 18 लाख टन दूध का उत्पादन कम हो जाता है और देश को लगभग 2,661 करोड़ रुपए का नुकसान उठाना पड़ता है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि देश के करीब 40% मवेशी खराब मौसम से सीधे प्रभावित हैं। इसका असर डेयरी किसानों की कमाई के साथ बाजार में दूध की उपलब्धता पर भी पड़ सकता है। क्लाइमेट चेंज से निपटने के लिए कोल्ड स्टोरेज जरूरी क्लाइमेट ट्रेंड्स ने सरकार को कोल्ड स्टोरेज और कोल्ड चेन नेटवर्क बढ़ाने का सुझाव दिया है, ताकि फल-सब्जियों को खराब होने से बचाया जा सके। इसके साथ ही मौसम की सटीक जानकारी देने वाले चेतावनी तंत्र विकसित करने, किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने और मौसम की मार झेलने में सक्षम खेती को बढ़ावा देने की जरूरत बताई गई है। रिसर्च प्रमुख डॉ. पलक बालियान के अनुसार, केवल मौसम की जानकारी देना पर्याप्त नहीं है। अनाज और सब्जियों को सुरक्षित रखने के लिए स्टोरेज सुविधाओं, आधुनिक तकनीकों और बाजार तक सीधी पहुंच में निवेश करना जरूरी है। इससे मौसम के कारण होने वाले नुकसान का पूरा बोझ अकेले किसानों पर नहीं पड़ेगा।

रेवाड़ी में नीलगाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत; अग्निवीर बनने वाला था गजेंद्र

हरियाणा के रेवाड़ी में छोटी दीपावली पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिवाली की खरीदारी कर घर लौट रहे युवकों की कार अचानक सामने आई नीलगाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार चालक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गजेंद्र और सुमित को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल मोहित को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान गांव मूंदी निवासी गजेंद्र और सुमित के रूप में हुई है। गजेंद्र की जनवरी में अग्निवीर के तौर पर जॉइनिंग होनी थी, जबकि सुमित 12वीं कक्षा का छात्र था। दोनों की मौत की खबर मिलते ही परिवारों में मातम छा गया। दिवाली की खरीदारी के लिए निकले थे युवक जानकारी के मुताबिक, गांव मूंदी के तीन युवक गजेंद्र, सुमित और मोहित शनिवार को बलेनो कार से दिवाली की खरीदारी करने निकले थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक नीलगाय आ गई। उसे बचाने की कोशिश में कार चालक ने वाहन मोड़ा, लेकिन कार से नियंत्रण खो गया। नीलगाय को बचाते समय पेड़ से टकराई कार जांच अधिकारी संदीप के अनुसार, नीलगाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार युवक घायल हो गए। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने गजेंद्र और सुमित को मृत घोषित कर दिया, जबकि मोहित का इलाज जारी है। जनवरी में होनी थी गजेंद्र की अग्निवीर जॉइनिंग हादसे में जान गंवाने वाले गजेंद्र की जनवरी में अग्निवीर के रूप में जॉइनिंग होनी थी। वहीं, सुमित 12वीं कक्षा में पढ़ता था। दोनों युवकों की असमय मौत से परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में पसरा मातम, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपे शव हादसे की सूचना मिलने पर खोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दोनों युवकों की मौत की खबर गांव मूंदी पहुंचते ही मातम छा गया। परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे और पुलिस से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को सड़क से हटवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

‘तारक मेहता’ के अय्यर पहुंचे उज्जैन, पिता के साथ किए महाकाल दर्शन; बोले- विज्ञान से ऊपर भगवान की महत्ता

टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में अय्यर का किरदार निभाने वाले अभिनेता तनुज महाशब्दे शनिवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए और जलद्वार पर जलाभिषेक किया। इस दौरान उनके 80 वर्षीय पिता भी साथ मौजूद रहे। मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत किया गया। दर्शन के बाद तनुज ने मीडिया से बातचीत में कहा कि महाकाल के दर्शन से उन्हें उम्मीद से भी ज्यादा खुशी मिली। दर्शन का अनुभव इतना अच्छा रहा कि उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। बोले- विज्ञान कितना भी आगे बढ़ जाए, भगवान सर्वोपरि तनुज महाशब्दे ने कहा कि विज्ञान चाहे कितनी भी तरक्की कर ले, भगवान की महत्ता हमेशा सबसे ऊपर रहेगी। धारावाहिक में वे एक साइंटिस्ट का किरदार निभाते हैं, लेकिन भगवान महाकाल से बढ़कर कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि महाकाल सर्वोपरि हैं और उनका स्मरण करते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। देश पर भी बाबा महाकाल की कृपा बनी हुई है। सिंहस्थ-2028 के लिए देशभर के श्रद्धालुओं को दिया न्योता सिंहस्थ-2028 की तैयारियों को लेकर तनुज ने कहा कि उज्जैन में निर्माण कार्य और आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। उन्हें उम्मीद है कि सिंहस्थ का आयोजन अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री भी इस आयोजन में रुचि ले रहे हैं। तनुज ने देशभर के श्रद्धालुओं को उज्जैन आने और सिंहस्थ का लाभ लेने का न्योता दिया। बोले- माता-पिता की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें अपने प्रशंसकों और देशवासियों को संदेश देते हुए अभिनेता ने कहा कि सभी स्वस्थ रहें और अपने माता-पिता का ध्यान रखें। उनकी सेवा करें और उनका आशीर्वाद लेकर जीवन में आगे बढ़ें। उन्होंने लोगों से अवसर मिलने पर उज्जैन आकर बाबा महाकाल के दर्शन करने की अपील भी की।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.