आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या आज एक साथ, उज्जैन के शनि मंदिरों में उमड़ेगी भीड़

उज्जैन में शनिवार को आस्था का बड़ा महासंयोग बनने जा रहा है। करीब 13 साल बाद शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या एक ही दिन मनाई जाएगी। इस विशेष अवसर पर त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मान्यता है कि यहां तेल अर्पित करने और पूजा करने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलती है। शनि मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठान 16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या के मौके पर शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए जाएंगे। मंदिर में पंचामृत पूजन, 56 भोग, पुष्प सज्जा और आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी। 24 घंटे होगा तेल अर्पण त्रिवेणी स्थित प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर के महंत राकेश बैरागी के अनुसार, मंदिर में 24 घंटे तक तेल अर्पित किया जाएगा। देशभर से श्रद्धालु दर्शन, स्नान और पूजा के लिए उज्जैन पहुंचेंगे। भक्त सबसे पहले शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर स्नान करेंगे। इसके बाद मंदिर पहुंचकर शनिदेव को तेल, काला तिल, काला कपड़ा, नारियल, नमक और लोहा अर्पित करेंगे। देर रात से पहुंचने लगेंगे श्रद्धालु माना जा रहा है कि श्रद्धालु देर रात से ही मंदिर पहुंचना शुरू कर देंगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस, होमगार्ड और SDRF की टीमें भी तैनात की गई हैं। श्रमिकों के लिए होगा औजार दान अभियान शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या के मौके पर फ्रीगंज क्षेत्र के घास मंडी चौराहा पर जरूरतमंद श्रमिकों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत गैती, फावड़ा, तगारी और खुरपी जैसे श्रम उपकरण दान किए जाएंगे। कृष्णा गुरुजी ने बताया कि शनिचरी अमावस्या कर्म, सेवा और न्याय का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन जरूरतमंद श्रमिकों की सहायता करना सामाजिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से बेहद पुण्य का कार्य माना जाता है। 👉 धर्म, संस्कृति और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

खंडवा में दर्दनाक हादसा: 200 फीट नीचे गिरी बोलेरो, ड्राइवर की मौके पर मौत

खंडवा में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर नर्मदानगर ओवरब्रिज से करीब 200 फीट नीचे गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इंदिरा सागर बांध के पास हुआ हादसा यह हादसा खंडवा-भोपाल हाईवे पर स्थित नर्मदानगर ओवरब्रिज पर हुआ। यह ओवरब्रिज इंदिरा सागर बांध के मुहाने पर बना है। जानकारी के मुताबिक, भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। वाहन पहले सुरक्षा जाल तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि पावर स्टेशन की रिटेनिंग वॉल भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि अगर रिटेनिंग वॉल नहीं होती तो बोलेरो सीधे टरबाइन से निकलने वाले तेज बहाव वाले पानी में समा सकती थी। 200 फीट नीचे उतरकर निकाला शव घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम करीब 200 फीट नीचे उतरी और बोलेरो के गेट तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक नरगावे निवासी ग्राम अंजनिया खुर्द के रूप में हुई है। सिर और छाती में गंभीर चोट नर्मदानगर थाना प्रभारी विकास खिंची के मुताबिक, अभिषेक के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खुद चलाता था बोलेरो टैक्सी परिजनों ने बताया कि बोलेरो अभिषेक की खुद की थी और वह उसे टैक्सी के रूप में चलाता था। गुरुवार रात वह सवारी छोड़ने के लिए पुनासा से राजगढ़ गया था। वापसी के दौरान सुबह करीब 4 बजे यह हादसा हो गया। अभिषेक अविवाहित था। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

भोपाल में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, AI फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप

Bhopal के ऐशबाग इलाके में 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दो युवकों पर छात्रा को लगातार परेशान करने और एआई (AI) से बनाए गए कथित अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शुक्रवार को परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर ऐशबाग थाने का घेराव किया। सोशल मीडिया फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने का आरोप पुलिस के मुताबिक छात्रा ऐशबाग इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता बिट्टन मार्केट में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। परिजनों का आरोप है कि छोला क्षेत्र के रहने वाले दो युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहे थे। चाचा के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया से छात्रा की तस्वीरें लेकर AI की मदद से कथित अश्लील फोटो तैयार किए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा के पिता के साथ भी बदसलूकी की थी, लेकिन बदनामी के डर से पहले पुलिस में शिकायत नहीं की गई। स्कूल आते-जाते पीछा करने का आरोप परिजनों ने बताया कि आरोपी छात्रा पर मिलने का दबाव बनाते थे और स्कूल आते-जाते उसका पीछा भी करते थे। परिवार का कहना है कि छात्रा की आरोपियों से कभी सीधी मुलाकात तक नहीं हुई थी और उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया से लेकर एडिट किया गया था। छोटी बहन को बाहर भेजकर लगाई फांसी परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात छात्रा सामान्य व्यवहार कर रही थी। उसने छोटी बहन को सामान लाने के बहाने बाहर भेजा। इसी दौरान उसने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब छोटी बहन वापस लौटी तो छात्रा को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिवार ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजन शव लेकर सीधे ऐशबाग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को आरोपियों के नाम और ब्लैकमेलिंग की जानकारी देने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। ऐशबाग थाना टीआई संदीप पवार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more
शनि जयंती

शनि जयंती 2026: कल का दिन क्यों है खास? Shani Dev देंगे किसे सफलता और किसे चेतावनी

शनि जयंती 2026 इस बार 16 मई 2026 (शनिवार) को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इसे बेहद पवित्र और शक्तिशाली दिन माना जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान शनि देव के जन्मोत्सव का उत्सव होता है। शनिवार और ज्येष्ठ अमावस्या का यह दुर्लभ संयोग इस वर्ष शनि जयंती के महत्व को और बढ़ा रहा है। देशभर के शनि मंदिरों में इस दिन भक्त विशेष पूजा, व्रत और दान करते हैं। माना जाता है कि इस दिन शनि देव की कृपा से जीवन की परेशानियों में कमी आती है और कर्मों का फल बेहतर रूप में मिलता है। Shani Jayanti 2026 का धार्मिक महत्व Shani Jayanti को कर्म, न्याय और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है। शनि देव को “कर्मफल दाता” कहा गया है, यानी व्यक्ति के अच्छे-बुरे कर्मों का परिणाम समय के साथ देते हैं। इस दिन पूजा करने से जीवन में स्थिरता, बाधाओं से राहत और मानसिक शांति मिलने की मान्यता है। किसकी चमकेगी किस्मत? इस Shani Jayanti पर कुछ लोगों के लिए समय काफी शुभ माना जा रहा है: ऐसे लोगों के लिए रुके हुए कामों में तेजी, आर्थिक लाभ और नए अवसरों के योग बन सकते हैं। किसे रहना होगा सावधान? कुछ लोगों को इस समय थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत हो सकती है: इस समय सोच-समझकर कदम उठाना और धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी माना जाता है। सरल उपाय शनि देव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन ये उपाय किए जाते हैं: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Dhar

Dhar Bhojshala Case: कोर्ट का फैसला आया सामने, हिंदू पक्ष को बड़ी राहत

मध्य प्रदेश के धार (Dhar) स्थित भोजशाला परिसर को लेकर चल रहा वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में आए मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के फैसले ने इस मामले को नया मोड़ दे दिया है। इस निर्णय को हिंदू पक्ष अपनी बड़ी कानूनी जीत के रूप में देख रहा है, जबकि मुस्लिम पक्ष की कई प्रमुख मांगों को अदालत ने स्वीकार नहीं किया। क्या है पूरा मामला? धार की भोजशाला को लेकर लंबे समय से दो अलग-अलग दावे सामने आते रहे हैं। हिंदू पक्ष का कहना है कि यह स्थल प्राचीन वाग्देवी (सरस्वती) मंदिर है, जबकि मुस्लिम पक्ष इसे धार्मिक स्थल मानते हुए वहां नमाज अदा करने की अनुमति की मांग करता रहा है। इसी विवाद के बीच भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की रिपोर्ट और दिशा-निर्देश भी समय-समय पर सामने आते रहे, लेकिन अंतिम कानूनी निर्णय अदालत में लंबित था। हाई कोर्ट ने क्या कहा? हालिया सुनवाई में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने कई याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणी की। कोर्ट ने हिंदू पक्ष की दलीलों को अधिक मजबूत मानते हुए भोजशाला को वाग्देवी मंदिर के रूप में स्वीकार करने की दिशा में संकेत दिया। फैसले की मुख्य बातें इस तरह रहीं— क्यों माना जा रहा है यह फैसला अहम? यह फैसला सिर्फ एक कानूनी आदेश नहीं, बल्कि सामाजिक और ऐतिहासिक रूप से भी बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। वर्षों से चल रहे इस विवाद में अब एक नई कानूनी दिशा बनती दिख रही है। स्थानीय स्तर पर इस निर्णय को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे ऐतिहासिक न्याय मान रहे हैं, जबकि कुछ पक्ष आगे कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है। आगे क्या हो सकता है? अब यह मामला आगे की कानूनी प्रक्रिया और संभावित अपीलों पर निर्भर करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में इस विवाद पर और स्पष्ट स्थिति सामने आ सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Suvendu Adhikari के करीबी नेता की डंडों से पिटाई, ‘चंद्रनाथ जैसा हाल’ करने की धमकी

Suvendu Adhikari के करीबी नेता की डंडों से पिटाई, ‘चंद्रनाथ जैसा हाल’ करने की धमकी

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। भाजपा नेता और बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के करीबी नेता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी दी। भाजपा की ओर से दावा किया गया है कि हमला करने वाले लोग तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़े कार्यकर्ता थे। पीड़ित नेता को कथित तौर पर यह धमकी भी दी गई कि उनका हाल भी चंद्रनाथ रथ जैसा किया जाएगा। चंद्रनाथ रथ वही नेता थे, जिनकी हाल ही में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद बंगाल की राजनीति में पहले से ही तनाव का माहौल बना हुआ है। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखने को मिली। पार्टी नेताओं ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है। वहीं, TMC की ओर से इन आरोपों को राजनीतिक बयानबाजी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़ित नेता को चोटें आई हैं और स्थानीय स्तर पर मामले की शिकायत भी की गई है। भाजपा नेताओं का कहना है कि बंगाल में लगातार राजनीतिक हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं और विपक्षी आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। अधिक जानकारी और ताजा खबरों के लिए विजिट करें Deshharpal News Portal हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Nifty

Share Market Update: Sensex में जोरदार उछाल, Nifty ने छुआ 23,800 लेवल

आज भारतीय शेयर बाजार में मजबूत तेजी देखने को मिली, जिससे निवेशकों के चेहरे पर राहत और उत्साह दोनों नजर आए। शुरुआती कारोबार में खरीदारी का माहौल इतना मजबूत रहा कि प्रमुख इंडेक्स तेजी के साथ हरे निशान में पहुंच गए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक Sensex करीब 300 अंक की छलांग लगाकर 75,700 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का इंडेक्स Nifty 50 भी लगभग 100 अंक की बढ़त के साथ 23,800 के ऊपर कारोबार करता दिखा। बाजार में तेजी क्यों आई? शेयर बाजार में इस उछाल के पीछे कई कारण सामने आए हैं: बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि यह तेजी फिलहाल निवेशकों की सकारात्मक भावना को दर्शाती है, हालांकि आगे उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रह सकती है। निवेशकों के लिए क्या संकेत? मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, आने वाले दिनों में बाजार की दिशा घरेलू आर्थिक डेटा, वैश्विक संकेतों और विदेशी निवेशकों (FII-DII) के रुख पर निर्भर करेगी। ऐसे में निवेशकों को सोच-समझकर और सतर्कता के साथ कदम उठाने की सलाह दी जा रही है। आज का सत्र कुल मिलाकर शेयर बाजार के लिए एक मजबूत और भरोसा बढ़ाने वाली शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
PM Modi

UAE दौरे पर PM Modi को मिला Royal Welcome, LPG Deal और F-16 Escort ने खींचा ध्यान

PM Modi का संयुक्त अरब अमीरात (UAE) दौरा भारत के लिए कई मायनों में खास रहा। इस दौरे में भारत और UAE के बीच ऊर्जा सहयोग को लेकर बड़ा LPG समझौता हुआ। UAE के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan के साथ हुई बैठक में दोनों देशों ने गैस सप्लाई, व्यापार, निवेश और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई। इस दौरान एक और चीज़ जिसने लोगों का ध्यान खींचा, वह था PM मोदी के विमान को UAE एयरस्पेस में मिला खास सुरक्षा सम्मान। प्रधानमंत्री के विमान को F-16 फाइटर जेट्स ने एस्कॉर्ट किया, जिसे दोनों देशों के मजबूत रिश्तों का प्रतीक माना जा रहा है। LPG Deal से भारत को क्या होगा फायदा? भारत दुनिया के सबसे बड़े LPG उपभोक्ता देशों में शामिल है और UAE लंबे समय से भारत का भरोसेमंद ऊर्जा साझेदार रहा है। नए समझौते के बाद भारत को स्थिर और लंबी अवधि तक LPG सप्लाई मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव और वैश्विक तेल बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच यह डील भारत की Energy Security को मजबूत करेगी। इससे घरेलू गैस सप्लाई और ईंधन जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। Strategic Petroleum Reserve पर भी बनी सहमति बैठक में रणनीतिक पेट्रोलियम भंडारण (Strategic Petroleum Reserve) को लेकर भी चर्चा हुई। भारत भविष्य की किसी भी ऊर्जा संकट की स्थिति से निपटने के लिए अपने तेल भंडार को मजबूत करना चाहता है। UAE के साथ बढ़ता सहयोग इस दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। Trade और Investment बढ़ाने पर जोर PM मोदी और अल नाहयान की बातचीत सिर्फ ऊर्जा क्षेत्र तक सीमित नहीं रही। दोनों नेताओं ने व्यापार, ग्रीन एनर्जी, इंफ्रास्ट्रक्चर, टेक्नोलॉजी और निवेश के नए अवसरों पर भी चर्चा की। भारत और UAE के बीच पिछले कुछ वर्षों में व्यापारिक संबंध तेजी से मजबूत हुए हैं। दोनों देश अब आर्थिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की तैयारी में हैं। F-16 Escort बना चर्चा का विषय PM मोदी के विमान को UAE एयरफोर्स के F-16 फाइटर जेट्स द्वारा एस्कॉर्ट किए जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। इसे प्रधानमंत्री मोदी के लिए सम्मान और भारत-UAE की गहरी दोस्ती के तौर पर देखा जा रहा है। पांच देशों के दौरे का पहला पड़ाव UAE दौरा प्रधानमंत्री मोदी की बहुचर्चित पांच देशों की यात्रा का पहला चरण है। इसके बाद वह कई अन्य देशों का दौरा करेंगे, जहां व्यापार, निवेश, रक्षा और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दों पर अहम बैठकें होने वाली हैं। भारत और UAE के बीच हुआ यह नया LPG समझौता सिर्फ एक ऊर्जा डील नहीं, बल्कि दोनों देशों के मजबूत होते रिश्तों और भरोसे का संकेत भी माना जा रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Petrol

Petrol-Diesel Price Hike: चुनाव खत्म, बढ़ गई महंगाई! Congress ने सरकार पर साधा निशाना

देश में एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की चिंता बढ़ा दी है। नई दरें लागू होने के बाद कई शहरों में ईंधन महंगा हो गया है, जिसका असर अब सीधे लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है। बढ़ती महंगाई के बीच विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है और इसे “जनता पर आर्थिक बोझ” बताया है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि चुनाव खत्म होते ही जनता से “वसूली” शुरू कर दी गई है। वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने तंज कसते हुए कहा कि अब “साइकिल ही सबसे अच्छा विकल्प” बचा है। Congress का हमला- “महंगाई से परेशान है जनता” कांग्रेस नेताओं ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए हैं। पार्टी का कहना है कि पहले ही रसोई गैस, खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा के सामान की कीमतें बढ़ी हुई हैं, ऐसे में ईंधन महंगा होने से आम परिवारों का बजट और बिगड़ जाएगा। कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि “महंगाई मैन मोदी” ने फिर जनता पर महंगाई का हंटर चला दिया है। विपक्ष का आरोप है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी नहीं हुई, फिर भी देश में पेट्रोल-डीजल महंगे किए जा रहे हैं। Akhilesh Yadav बोले- “अब साइकिल ही सहारा” समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भी इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के कारण अब आम आदमी के लिए वाहन चलाना मुश्किल होता जा रहा है। ऐसे हालात में “साइकिल ही बेहतर विकल्प” है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे महंगाई पर सरकार के खिलाफ तीखे व्यंग्य के तौर पर देख रहे हैं। आम लोगों पर कैसे पड़ेगा असर? पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहता। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ती है, जिससे फल, सब्जियां, दूध, राशन और दूसरी जरूरी चीजों की कीमतें भी बढ़ सकती हैं। ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि अगर ईंधन की कीमतें लगातार बढ़ती रहीं, तो माल ढुलाई महंगी होगी और इसका असर बाजार में साफ दिखाई देगा। आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। जनता को राहत मिलेगी या बढ़ेगी मुश्किल? देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर चर्चा तेज है। आम लोग उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार जल्द राहत देने के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकती है। वहीं विपक्ष इस मुद्दे को जनता से जुड़े बड़े राजनीतिक मुद्दे के रूप में उठाने की तैयारी में है। महंगाई और ईंधन की बढ़ती कीमतों के बीच अब हर किसी की नजर सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
बंगाल

बंगाल में Bulldozer Action शुरू, यूपी से मंगाए गए 24 Bulldozer; अवैध निर्माणों पर सख्ती

पश्चिम बंगाल में अब अवैध कब्जों और गैरकानूनी निर्माणों के खिलाफ बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है। राज्य प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उत्तर प्रदेश से करीब 24 बुलडोजर मंगवाए हैं। इन बुलडोजरों का इस्तेमाल सरकारी जमीन पर हुए कब्जों, अवैध इमारतों और बिना अनुमति चल रही फैक्ट्रियों को हटाने के लिए किया जाएगा। राज्य में इस कार्रवाई की चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि लोग इसे “Yogi Model” से जोड़कर देख रहे हैं। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई पिछले कुछ वर्षों में कानून व्यवस्था और अवैध कब्जों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कदम का प्रतीक बन चुकी है। अब बंगाल में भी उसी तरह की कार्रवाई की तैयारी ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। Kolkata और Siliguri समेत कई इलाकों में चलेगा अभियान सूत्रों के मुताबिक कोलकाता, सिलीगुड़ी और आसपास के कई इलाकों में प्रशासन ने अवैध निर्माणों की पहचान शुरू कर दी है। हाल ही में कोलकाता के तिलजला इलाके में एक अवैध फैक्ट्री में लगी आग के बाद प्रशासन और ज्यादा सतर्क हो गया। जांच में सामने आया कि कई इमारतें बिना वैध नक्शे और जरूरी सुरक्षा मानकों के बनाई गई थीं। इसी के बाद प्रशासन ने साफ संदेश दिया कि जिन इमारतों के पास वैध अनुमति, फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट या कानूनी दस्तावेज नहीं होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई तय है। सरकार का फोकस: Illegal Construction और Land Encroachment अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान केवल अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं रहेगा। सरकारी जमीनों पर कब्जा, अवैध टोल बूथ, गैरकानूनी फैक्ट्रियां और नियमों को ताक पर रखकर बनाए गए निर्माण प्रशासन के निशाने पर हैं। सरकार का दावा है कि ऐसे अवैध निर्माण कई बार लोगों की सुरक्षा के लिए भी खतरा बन जाते हैं। इसलिए अब पूरे राज्य में बड़े स्तर पर जांच और कार्रवाई की तैयारी चल रही है। Mamata Banerjee ने बुलडोजर कार्रवाई पर उठाए सवाल इस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुलडोजर कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि “बंगाल बुलडोजर स्टेट नहीं है।” उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई में कानूनी प्रक्रिया का पालन जरूरी है। वहीं कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि कार्रवाई के दौरान सभी कानूनी प्रक्रियाओं और नियमों का पालन किया जाए। क्यों चर्चा में आया ‘Bulldozer Politics’? देश की राजनीति में पिछले कुछ समय से “Bulldozer Politics” बड़ा मुद्दा बनी हुई है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई को सख्त प्रशासनिक कदम के तौर पर पेश किया था। अब पश्चिम बंगाल में भी बड़े पैमाने पर बुलडोजर अभियान की तैयारी ने राजनीतिक बहस को और तेज कर दिया है। आने वाले दिनों में राज्य के कई शहरों में अवैध निर्माणों पर बड़ी कार्रवाई देखने को मिल सकती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 36 37 38 39 40 … 67

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.