आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆BREAKINGदेश-हरपलपहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी◆BREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका◆BREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा◆BREAKINGस्पोर्ट्सराइजिंग स्टार्स एशिया कप: भारत-A ने नेपाल को 306 रन से हराया, कुशाग्र और तिलक के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशखंडवा में दर्दनाक हादसा: सीमेंट से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर 7 साल के बच्चे की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्ससैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: यूपी ने चंडीगढ़ को 30 रन से हराया, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

श्रीलंका अंडर-19 ने भारत को 1 विकेट से हराया, 2-1 से जीती यूथ वनडे सीरीज

हम्बनटोटा। श्रीलंका अंडर-19 टीम ने तीसरे और निर्णायक यूथ वनडे मुकाबले में भारत अंडर-19 को 1 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 290 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने अंतिम गेंद पर लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। वीके विनीत का शानदार शतक भारतीय टीम के लिए वीके विनीत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 136 गेंदों में 131 रन बनाए। उनकी पारी में 13 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। वहीं लक्ष्य रायचंदानी ने 63 गेंदों में 61 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। दोनों बल्लेबाजों ने तीसरे विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी कर भारतीय पारी को मजबूत आधार दिया। हालांकि, भारतीय शीर्ष क्रम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सका। कप्तान यशवर्धन चौहान 6 रन, रजत बघेल 8 रन, कुशाग्र ओझा 3 रन और अर्जुन राजपूत 14 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। निचले क्रम में शाविन विनोद ने 26 और मोहित ने नाबाद 19 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के गेंदबाजों का प्रदर्शन श्रीलंका की ओर से सेथमिका सेनेविरात्ने ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके। गिम्हान मेंडिस को 2 विकेट, जबकि कविजा गामगे को 1 सफलता मिली। चमिका हीनातिगला ने खेली मैच जिताऊ पारी 291 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन सेनुजा वेकुनागोडा ने 67 रन बनाकर टीम को संभाला। कविजा गामगे (29) और किथमा विथानापथिराना (31) ने भी उपयोगी पारियां खेलीं। अंत में चमिका हीनातिगला ने 68 गेंदों में नाबाद 84 रन की विस्फोटक पारी खेलकर श्रीलंका को यादगार जीत दिलाई। आखिरी ओवर में पलटा मैच श्रीलंका को अंतिम ओवर में जीत के लिए 11 रन की जरूरत थी। चमिका हीनातिगला ने दूसरी गेंद पर चौका लगाया, फिर दो डॉट गेंदों के बाद पांचवीं गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। आखिरी गेंद पर एक रन लेकर उन्होंने टीम को 1 विकेट से जीत दिलाई और श्रीलंका ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। अधिक जानकारी क्रिकेट और अन्य खेलों की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

यात्रियों के लिए राहत: शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में लगेगा अतिरिक्त AC-3 कोच, बढ़ेंगी कन्फर्म सीटें

बिलासपुर। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कन्फर्म बर्थ की उपलब्धता बढ़ाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल ने शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त एसी-3 टियर (AC-3) कोच लगाने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से यात्रा के दौरान अधिक यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी। इन ट्रेनों में लगेगा अतिरिक्त AC-3 कोच रेल प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार— यात्रियों को मिलेगा फायदा रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त कोच लगाए जाने से वेटिंग लिस्ट कम होगी और अधिक यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिल सकेगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी टिकट और ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य जांचने की अपील की है। अधिक जानकारी रेलवे और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

कार्य में लापरवाही पर नगर निगम आयुक्त की बड़ी कार्रवाई, कर्मचारी निलंबित, कई अधिकारियों के प्रभार बदले

खंडवा। कार्य में लापरवाही और प्रशासनिक दायित्वों के निर्वहन में शिथिलता पाए जाने पर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही चार कर्मचारियों को उनके प्रभारों से मुक्त करते हुए विभिन्न शाखाओं में नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। एक कर्मचारी निलंबित, चार अधिकारियों से छीने प्रभार नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार स्थायीकर्मी राजेंद्र मलैया को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वहीं राजेश सिंह राजपूत, आनंद मंगल गुरु, सईदुद्दीन कुरैशी और हरेंद्र खटीक को उनके वर्तमान प्रभारों से मुक्त कर दिया गया है। कई शाखाओं में नए अधिकारियों की नियुक्ति आदेश के अनुसार वाहन शाखा में हरेंद्र खटीक के स्थान पर कार्यपालन यंत्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। वहीं उपयंत्री आयुष शुक्ला और कृष्ण कुमार चौरसिया को सहायक प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा कृष्ण कुमार चौरसिया को मजदूरी शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। स्वास्थ्य और बाजार शाखा में भी बदलाव स्वास्थ्य विभाग में राजेश सिंह राजपूत के स्थान पर सहायक आयुक्त तबस्सुम खान को प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि शशांक रावत को सहायक प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी बनाया गया है। वहीं आनंद मंगल गुरु से बाजार शाखा सहित सभी प्रभार वापस लेकर यह जिम्मेदारी प्रभारी राजस्व अधिकारी बृजेश तिवारी को सौंपी गई है। सहायक आयुक्त तबस्सुम खान को जीपीएफ, पेंशन, लोक सूचना अधिकारी और एनपीएस शाखा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। फायर शाखा में भी बदले प्रभारी फायर शाखा में सईदुद्दीन कुरैशी के स्थान पर कार्यपालन यंत्री जितेन्द्र कुमार गुप्ता को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं कृष्ण कुमार चौरसिया और आयुष शुक्ला को सहायक फायर अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है। कर्मचारी का तबादला, आनंद मंगल गुरु को नोटिस नगर निगम आयुक्त ने स्वास्थ्य स्थापना शाखा में पदस्थ राजेंद्र सनकत का स्थानांतरण कर उन्हें पंतनगर जोन क्रमांक-8 में सफाई कार्य के लिए पदस्थ किया है। इसके साथ ही सहायक स्वच्छता अधिकारी आनंद मंगल गुरु को कर्मचारी संघों की मांगों के निराकरण से जुड़े मामलों में अपेक्षित कार्रवाई नहीं करने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में उन्हें एक दिन के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: निगम आयुक्त नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने स्पष्ट कहा है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही, उदासीनता और दायित्वों के प्रति असंवेदनशीलता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिक जानकारी मध्य प्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com
Read more

खंडवा में अवैध हथियारों का खुलासा: गैंगस्टर अमन लाला से पूछताछ में मिली 3 देसी पिस्टल, 4 आरोपी गिरफ्तार

खंडवा। खंडवा जिले की मोघट रोड थाना पुलिस ने लूट के एक मामले में गिरफ्तार गैंगस्टर सैयद उर्फ अमन लाला से पूछताछ के दौरान अवैध हथियारों के नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन देसी पिस्टल बरामद की हैं और इस मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी इन अवैध पिस्टलों से अलग-अलग वाहनों पर फायरिंग कर उसके वीडियो बनाते थे और सोशल मीडिया पर रील अपलोड करते थे। अब पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इन हथियारों का इस्तेमाल अन्य आपराधिक घटनाओं में तो नहीं हुआ। पुलिस रिमांड में हुआ बड़ा खुलासा पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि जिले में गंभीर अपराधों, महिला अपराधों में फरार आरोपियों और अवैध गतिविधियों में शामिल बदमाशों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मोघट रोड थाना पुलिस ने लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपी सैयद उर्फ अमन पिता नासिर (19) निवासी बापूनगर, खंडवा को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान अमन ने खुलासा किया कि उसने तीन युवकों को अवैध पिस्टल उपलब्ध कराई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन देसी पिस्टल बरामद कर लीं। हथियारों की सप्लाई करने वाला भी गिरफ्तार जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अयान पिता अनवर खान (19) निवासी चंपानगर, रामेश्वर ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। चारों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया रील के लिए करते थे फायरिंग पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध पिस्टलों से अलग-अलग वाहनों पर फायरिंग कर वीडियो बनाते थे और सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करते थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन हथियारों का इस्तेमाल किसी अन्य अपराध में तो नहीं किया गया। गिरफ्तार आरोपी पुलिस टीम की रही अहम भूमिका पूरी कार्रवाई मोघट रोड थाना प्रभारी निरीक्षक विकास खींची के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुभाष नावड़े, रूप सिंह सोलंकी, आरक्षक अमित यादव, शेखर चौहान, अंकुश और संजय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अधिक जानकारीमध्य प्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com
Read more

कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी ड्रग सप्लाई केस में गिरफ्तार, कांग्रेस ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

इंदौर। इंदौर पुलिस ने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के छोटे भाई कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी को ड्रग सप्लाई से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, एक कथित ड्रग सप्लायर से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई। गुरुवार दोपहर गिरफ्तारी के बाद राजेंद्र नगर थाना पुलिस उन्हें आगे की पूछताछ के लिए अज्ञात स्थान पर ले गई। नाना पटवारी पर पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, कुलभूषण उर्फ नाना पटवारी के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें लगभग सात साल पुराने हत्या के प्रयास के मामले में फरार रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जमीन विवाद मामले में भी दर्ज हुई थी एफआईआर वर्ष 2025 में इंदौर के तेजाजी नगर थाने में नाना पटवारी और उनके दो सहयोगियों के खिलाफ जमीन विवाद को लेकर एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता नरेंद्र मेहता ने आरोप लगाया था कि उनकी जमीन पर धोखाधड़ी से कब्जा करने की कोशिश की गई। विरोध करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। महिला से छेड़छाड़ का मामला भी रहा चर्चा में नवंबर 2018 में नाना पटवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354(क) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता महिला ने आरोप लगाया था कि नाना पटवारी अपने साथियों के साथ उनके घर पहुंचे, जबरन घर में घुसे और हथियारों से लैस थे। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि नाना पटवारी ने उनका हाथ बुरी नीयत से पकड़ा था। खुशी कूलवाल सुसाइड केस में भी आया था नाम जुलाई 2018 में इंदौर की रहने वाली 37 वर्षीय खुशी कूलवाल की आत्महत्या के मामले की जांच के दौरान भी नाना पटवारी का नाम सामने आया था। हालांकि उस समय पूछताछ के बाद उनके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई थी। वर्ष 2025 में यह मामला एक बार फिर चर्चा में आया, जब पुलिस ने ड्रग कनेक्शन और हाई प्रोफाइल पार्टियों से जुड़े संभावित संबंधों की जांच शुरू की। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि खुशी कूलवाल किन लोगों के संपर्क में थीं और आत्महत्या से पहले की परिस्थितियों में किसकी क्या भूमिका रही। कांग्रेस ने गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक प्रतिशोध सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने कानूनी सलाहकारों से चर्चा की। कांग्रेस ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध करार देते हुए आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जीतू पटवारी ने हाल ही में प्रदेश में भ्रष्टाचार और उज्जैन भूमि खरीद मामले को लेकर आंदोलन की घोषणा की थी, जिसके बाद सरकार ने दबाव बनाने के लिए उनके भाई के खिलाफ कार्रवाई कराई है। हालांकि, पुलिस ने गिरफ्तारी को जांच के आधार पर की गई कानूनी कार्रवाई बताया है। अधिक जानकारी और मध्य प्रदेश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: deshharpal.com
Read more
Covid-19

Covid-19 Case in Andhra Pradesh: 4 दिन इलाज के बाद मरीज की मौत, 5 Active Cases ने बढ़ाई चिंता

आंध्र प्रदेश में एक बार फिर कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। राज्य में 46 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए चार दिनों तक लगातार इलाज किया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो सका। इसी बीच राज्य के दो जिलों से कोरोना के पांच एक्टिव केस सामने आए हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। चार दिन तक चला इलाज, आखिर नहीं बच सकी जान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमित व्यक्ति को तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज करती रही। चार दिनों तक चले उपचार के बावजूद मरीज की हालत लगातार गंभीर बनी रही और अंततः उसकी मौत हो गई। अधिकारियों का कहना है कि मरीज की मेडिकल हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि संक्रमण के अलावा कोई अन्य गंभीर बीमारी भी उसकी स्थिति पर असर डाल रही थी या नहीं। संक्रमण फैलने से रोकने के लिए कंटेनमेंट जोन में रखा गया कोरोना की पुष्टि होने के बाद मरीज को निर्धारित कंटेनमेंट व्यवस्था के तहत अलग रखा गया था। स्वास्थ्य विभाग ने उसके संपर्क में आए लोगों की पहचान शुरू कर दी है। सभी संभावित संपर्कों की जांच और स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है ताकि संक्रमण आगे न फैल सके। दो जिलों में 5 Active Cases, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मरीज की मौत के साथ ही राज्य के दो जिलों में कोविड-19 के पांच सक्रिय मामले भी दर्ज किए गए हैं। सभी संक्रमितों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और उनकी नियमित निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन किसी भी नई स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन और अस्पतालों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को बुखार, खांसी, गले में दर्द या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और जरूरत पड़ने पर कोविड जांच कराएं। विशेष रूप से बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और पहले से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनने, हाथों की सफाई रखने और व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने की भी सलाह दी गई है। फिलहाल घबराने की नहीं, सावधानी बरतने की जरूरत विशेषज्ञों का मानना है कि इस समय घबराने की बजाय सतर्क रहना ज्यादा जरूरी है। कोरोना के मामले अभी सीमित संख्या में हैं, लेकिन समय रहते सावधानी बरतने से संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आवश्यक कदम उठाने की तैयारी में है।
Read more
TMC

TMC Bank Account Case: हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, फ्रीज खातों से खर्च की मिली अनुमति

तृणमूल कांग्रेस (TMC) को बैंक अकाउंट फ्रीज मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने पार्टी को फ्रीज किए गए बैंक खातों का इस्तेमाल करने की अनुमति दे दी है, लेकिन इसके लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं। कोर्ट के इस फैसले के बाद TMC अपने संगठन से जुड़े जरूरी खर्चों को पूरा कर सकेगी। मामले की सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने कहा कि बैंक खातों का इस्तेमाल पूरी तरह से नियमों और निगरानी के तहत किया जाएगा। खातों से होने वाले हर लेनदेन पर नजर रखी जाएगी, ताकि वित्तीय पारदर्शिता बनी रहे। TMC को मिली बड़ी राहत, लेकिन रहेगी निगरानी कलकत्ता हाई कोर्ट ने TMC के फ्रीज बैंक अकाउंट्स को सीमित तरीके से दोबारा ऑपरेट करने की अनुमति दी है। अदालत ने साफ किया कि पार्टी इन खातों का इस्तेमाल रोजमर्रा के जरूरी खर्चों और संगठनात्मक गतिविधियों के लिए कर सकती है। हालांकि, कोर्ट ने इस प्रक्रिया को नियंत्रित रखने के लिए निगरानी व्यवस्था भी तय की है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बैंक खातों से होने वाले सभी लेनदेन नियमों के अनुसार हों। क्या है पूरा Bank Account Freeze Case? दरअसल, TMC के कुछ बैंक खातों को जांच और शिकायतों के आधार पर फ्रीज किया गया था। इसके बाद पार्टी ने इस कार्रवाई को चुनौती देते हुए कलकत्ता हाई कोर्ट का रुख किया था। TMC की ओर से दलील दी गई कि बैंक खाते फ्रीज होने से पार्टी के नियमित कामकाज और जरूरी खर्च प्रभावित हो रहे हैं। पार्टी ने अदालत से खातों के संचालन की अनुमति मांगी थी। कोर्ट ने कार्रवाई पर उठाए थे सवाल सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया को लेकर कई सवाल पूछे थे। अदालत ने जांच एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई के आधार और प्रक्रिया की जानकारी मांगी थी। इसके बाद कोर्ट ने संतुलित फैसला देते हुए TMC को राहत दी, लेकिन साथ ही निगरानी की शर्त भी लागू कर दी। West Bengal Politics में फिर बढ़ी हलचल TMC के बैंक खातों से जुड़ा यह मामला पश्चिम बंगाल की राजनीति में काफी चर्चा का विषय रहा है। पार्टी ने जहां इसे अपने कामकाज में बाधा बताया, वहीं विपक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। अब हाई कोर्ट के फैसले के बाद राजनीतिक हलकों में एक बार फिर बहस तेज हो गई है। TMC को राहत जरूर मिली है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया अभी जारी रहेगी। TMC के लिए क्यों अहम है यह फैसला? बैंक खातों के इस्तेमाल की अनुमति मिलने से पार्टी को अपने रोजमर्रा के खर्च, प्रशासनिक काम और संगठनात्मक गतिविधियों को चलाने में मदद मिलेगी। हालांकि, कोर्ट की शर्तों के कारण वित्तीय लेनदेन पर पूरी नजर बनी रहेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
PM Modi

PM Modi Speech in Melbourne: Indian Community की तारीफ, बोले- विदेशों में भारतीय बना रहे भारत की पहचान

मेलबर्न में PM Modi का संबोधन भारतीय समुदाय के लिए एक यादगार पल बन गया। करीब 30 हजार भारतीयों की मौजूदगी में पीएम मोदी ने कहा कि विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी मेहनत, प्रतिभा और संस्कारों से न सिर्फ भारत का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के रिश्तों को भी नई मजबूती दे रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान भारतीय समुदाय में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। लोगों ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और देश के प्रति अपने जुड़ाव को प्रदर्शित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत किया। Indian Diaspora की भूमिका को पीएम मोदी ने सराहा पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बसे भारतीय भारत की पहचान को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला भारतीय समुदाय दोनों देशों के बीच एक मजबूत कड़ी की तरह काम कर रहा है। उन्होंने भारतीयों की मेहनत और उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीय जहां भी जाते हैं, वहां अपनी मेहनत और ईमानदारी से विश्वास पैदा करते हैं। India-Australia Relations में भारतीयों का बड़ा योगदान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे हैं। दोनों देशों के बीच व्यापार, शिक्षा, तकनीक, ऊर्जा और रणनीतिक सहयोग जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि इन रिश्तों को मजबूत बनाने में भारतीय समुदाय की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले भारतीय दोनों देशों की संस्कृति और अवसरों को जोड़ने का काम कर रहे हैं। Melbourne में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग पहुंचे। माहौल में भारत की संस्कृति और देशभक्ति की झलक देखने को मिली। लोगों ने भारतीय संगीत, परंपराओं और उत्साह के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया। 30 हजार भारतीयों की मौजूदगी ने इस कार्यक्रम को खास बना दिया। कई लोगों ने इसे भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मजबूत होते रिश्तों का प्रतीक बताया। पीएम मोदी का संदेश- भारतीयों की मेहनत है देश की पहचान पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय समुदाय दुनिया में अपनी अलग पहचान बना रहा है। विदेशों में रहने वाले भारतीय अपनी उपलब्धियों से भारत की सकारात्मक छवि को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों की वजह से भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते नई ऊंचाइयों तक पहुंचे हैं और आने वाले समय में दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते खुलेंगे। मेलबर्न में हुआ यह कार्यक्रम सिर्फ एक राजनीतिक संबोधन नहीं, बल्कि भारत और भारतीय समुदाय के बीच मजबूत भावनात्मक जुड़ाव का भी उदाहरण बना। 30 हजार भारतीयों की भागीदारी ने दिखाया कि दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में रहने वाले भारतीय आज भी अपनी जड़ों और भारत की प्रगति से जुड़े हुए हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
China

China GDP Data Controversy: आर्थिक आंकड़ों को लेकर आवाज उठाने वाले Economist की मौत ने बढ़ाई चिंता

China की अर्थव्यवस्था और सरकारी आंकड़ों को लेकर आवाज उठाने वाले एक जाने-माने अर्थशास्त्री की मौत ने नई चर्चा शुरू कर दी है। अर्थशास्त्री ने पहले चीन के GDP Data की पारदर्शिता और आधिकारिक आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए थे। अब उनकी संदिग्ध मौत के बाद कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, China सरकार ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा है कि अर्थशास्त्री की मौत बीमारी के कारण हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे और उनकी मौत प्राकृतिक कारणों से हुई। लेकिन दूसरी तरफ, सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों के बीच इस मामले को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं। GDP Data को लेकर पहले भी उठ चुकी है बहस चीन लंबे समय से अपनी तेज आर्थिक ग्रोथ के लिए जाना जाता है, लेकिन वहां के आर्थिक आंकड़ों को लेकर समय-समय पर सवाल उठते रहे हैं। कई अर्थशास्त्रियों और वैश्विक संस्थानों ने चीन के GDP Growth, बेरोजगारी दर और आर्थिक प्रदर्शन से जुड़े आंकड़ों की पारदर्शिता पर चर्चा की है। मृतक अर्थशास्त्री भी चीन की आर्थिक नीतियों और सरकारी डेटा सिस्टम के आलोचक माने जाते थे। उन्होंने कहा था कि किसी भी देश की मजबूत अर्थव्यवस्था के लिए सही और भरोसेमंद आंकड़े बेहद जरूरी होते हैं। अर्थशास्त्री की बेबाक राय बनी चर्चा का विषय अर्थशास्त्री अपनी स्वतंत्र सोच और आर्थिक विश्लेषण के लिए जाने जाते थे। उन्होंने चीन की आर्थिक व्यवस्था में मौजूद चुनौतियों पर खुलकर अपनी राय रखी थी। खासतौर पर GDP Data की वास्तविक स्थिति और आर्थिक विकास के दावों को लेकर उनके विचारों ने काफी ध्यान खींचा था। उनकी मौत के बाद चीन में आर्थिक मामलों पर खुलकर बोलने और डेटा पारदर्शिता को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। China Economy के सामने पहले से हैं कई चुनौतियां यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब चीन की अर्थव्यवस्था कई मुश्किलों से गुजर रही है। रियल एस्टेट सेक्टर की कमजोरी, धीमी आर्थिक रफ्तार, युवाओं में रोजगार की चिंता और विदेशी निवेश में बदलाव जैसी चुनौतियां चीन के सामने बनी हुई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि किसी भी बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए निवेशकों का भरोसा बनाए रखने में पारदर्शी आर्थिक आंकड़ों की अहम भूमिका होती है। सरकार के दावे और उठते सवाल फिलहाल चीनी सरकार का कहना है कि अर्थशास्त्री की मौत बीमारी की वजह से हुई है। वहीं, उनके पुराने बयानों और GDP Data को लेकर उनकी टिप्पणियों के कारण यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। आने वाले दिनों में इस मामले से जुड़े और तथ्य सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल चीन के आर्थिक आंकड़ों और पारदर्शिता को लेकर बहस जारी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Gold Price

Gold Price Update: 2026 में सोना ₹10 हजार महंगा, Silver Price में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Gold Price Silver Price में लगातार तेजी का दौर जारी है। कीमती धातुओं के बाजार में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिला है। Gold Price Today में सोना एक दिन में ₹1,022 महंगा होकर करीब ₹1.43 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं, Silver Price Today में भी जबरदस्त तेजी आई है और चांदी ₹1,752 बढ़कर ₹2.23 लाख प्रति किलो तक पहुंच गई है। बढ़ती कीमतों के बीच निवेशकों की नजर सोने और चांदी के बाजार पर बनी हुई है। वहीं, आम लोगों के लिए शादी-ब्याह और त्योहारों के मौके पर गहने खरीदना पहले के मुकाबले ज्यादा महंगा हो गया है। 2026 में सोने की कीमतों में ₹10 हजार का उछाल साल 2026 की शुरुआत से ही सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। अब तक सोना करीब ₹10 हजार प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है। बाजार जानकारों के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने सोने को मजबूती दी है। सोना मुश्किल समय में निवेशकों का पसंदीदा विकल्प माना जाता है। जब शेयर बाजार या अन्य निवेश विकल्पों में अस्थिरता बढ़ती है, तो कई निवेशक सोने की ओर रुख करते हैं। यही वजह है कि इसकी मांग लगातार बनी हुई है। Silver Price: चांदी की चमक भी बढ़ी सोने के साथ-साथ चांदी ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। चांदी का भाव बढ़कर ₹2.23 लाख प्रति किलो के करीब पहुंच गया है। इस तेजी के पीछे निवेश मांग के अलावा इंडस्ट्रियल डिमांड भी अहम भूमिका निभा रही है। सोलर एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई अन्य उद्योगों में चांदी की बढ़ती जरूरत के कारण इसकी मांग मजबूत बनी हुई है। यही कारण है कि चांदी की कीमतों में भी लगातार तेजी देखी जा रही है। Gold Rate बढ़ने की बड़ी वजहें सोने और चांदी की कीमतों में तेजी के पीछे कई प्रमुख कारण हैं— इन सभी कारणों से कीमती धातुओं को लगातार सपोर्ट मिल रहा है। ग्राहकों के बजट पर बढ़ा असर सोने के बढ़ते भाव का सीधा असर ज्वेलरी खरीदने वालों पर पड़ रहा है। शादी के सीजन में सोने के आभूषण खरीदने वाले परिवारों को अब पहले से ज्यादा बजट बनाना पड़ रहा है। कई ग्राहक कीमतों में गिरावट का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, निवेश के नजरिए से सोना अभी भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। लंबे समय के लिए निवेश करने वाले लोग इसे पोर्टफोलियो का अहम हिस्सा मानते हैं। आगे कैसा रहेगा Gold-Silver Market? बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले समय में सोना और चांदी ऊंचे स्तरों पर बने रह सकते हैं। हालांकि, कीमतों में समय-समय पर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। निवेशकों को बाजार की स्थिति को समझकर ही निवेश का फैसला लेना चाहिए। फिलहाल Gold Silver Price में तेजी का दौर जारी है। सोना जहां ₹1.43 लाख के पार पहुंच चुका है, वहीं चांदी भी रिकॉर्ड स्तरों के करीब है। आने वाले दिनों में वैश्विक घटनाक्रम और बाजार की चाल इनकी कीमतों की दिशा तय करेगी। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 … 49 50 51 52 53 … 71

Trending News

Editor's Picks

पहलगाम हमले के आतंकियों के पास मिला था चीनी सप्लाई वाला GoPro कैमरा, भारत ने चीन से मांगी जानकारी

पहलगाम आतंकी हमले की जांच में एक अमेरिकी कंपनी GoPro का कैमरा अहम सुराग बनकर सामने आया है। हमले में शामिल आतंकियों के पास से मिले इस कैमरे को लेकर भारत ने चीन से जानकारी मांगी थी, लेकिन अब तक वहां से कोई जवाब नहीं मिला है। NIA के डायरेक्टर जनरल राकेश अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया कि जांच एजेंसी के पास मामले से जुड़े कुछ फॉरेंसिक सबूत हैं। GoPro कंपनी ने जानकारी दी थी कि कैमरा चीन के एक अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। अब NIA यह पता लगाने में जुटी है कि कैमरा चीन से पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर्स तक कैसे पहुंचा। जांच एजेंसी पाकिस्तान की सेना की संभावित भूमिका की भी पड़ताल कर रही है। डिप्लोमैटिक चैनल के जरिए चीन से मांगी जानकारी NIA ने GoPro कंपनी से कैमरे की सप्लाई चेन के बारे में जानकारी मांगी थी। कंपनी ने बताया कि डिवाइस सबसे पहले चीन में उसके एक अधिकृत कमर्शियल डिस्ट्रीब्यूटर को भेजा गया था। इसके बाद जांच एजेंसी ने चीन से यह पता लगाने में मदद मांगी कि कैमरा वहां से आगे किस व्यक्ति या संगठन तक पहुंचा। भारत और चीन के बीच आपसी कानूनी सहायता संधि (MLAT) नहीं है। ऐसे में भारत ने कूटनीतिक माध्यमों से जानकारी मांगी है। NIA यह भी जांच कर रही है कि क्या पाकिस्तान की सेना ने ऐसे कैमरे खरीदकर आतंकी संगठनों तक पहुंचाए थे। डाचीगाम में मारे गए आतंकियों के पास मिला था कैमरा जुलाई 2025 में डाचीगाम के जंगलों में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए थे। इन्हीं आतंकियों को 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए हमले के लिए जिम्मेदार माना गया था। इस हमले में ज्यादातर पर्यटकों समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। बैसरन में हमले वाली जगह से कम से कम दो AK-47 राइफलें बरामद हुई थीं। वहीं, डाचीगाम में मुठभेड़ के दौरान एक और AK-47 मिली थी। जांच में इन राइफलों के भी चीन में बने होने की बात सामने आई। हमले के बाद जंगलों के रास्ते फरार हुए थे आतंकी प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हमला करने के बाद आतंकी पहलगाम के जंगलों के रास्ते बैसरन से बाहर निकले थे। माना जा रहा है कि इसके बाद वे एक गाड़ी से फरार हो गए। हमले के बाद करीब 40 मिनट तक सुरक्षा बलों को घटना की गंभीरता का पूरी तरह अंदाजा नहीं हो पाया था। जांच के दौरान शोपियां नंबर प्लेट वाली एक गाड़ी को पहलगाम से बाहर जाते हुए देखा गया था। हालांकि, इलाके के CCTV कैमरे खराब होने के कारण एजेंसी गाड़ी की आगे की लोकेशन का पता नहीं लगा सकी। लश्कर और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल NIA ने मामले में लश्कर-ए-तैयबा और छह लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इनमें मारे गए तीन आतंकी फैसल जट्ट उर्फ सुलेमान, हबीब ताहिर उर्फ छोटू और हमजा अफगानी शामिल हैं। इसके अलावा लश्कर का स्वयंभू कमांडर साजिद जट्ट उर्फ साजिद जुट भी आरोपी है। दो स्थानीय लोगों बशीर अहमद जोथट और परवेज अहमद पर आरोप है कि उन्होंने हमले से एक दिन पहले आतंकियों को करीब पांच घंटे तक खाना और ठहरने की जगह उपलब्ध कराई थी। NIA अब भी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमले में इन लोगों के अलावा कोई अन्य सहयोगी भी शामिल था या नहीं। आतंकी हमलों की रिकॉर्डिंग के लिए कैमरों का इस्तेमाल जांच एजेंसियों के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर में आतंकी संगठन हमलों और घात लगाकर की जाने वाली कार्रवाई की रिकॉर्डिंग के लिए शरीर पर पहने जाने वाले और टैक्टिकल कैमरों का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। इन वीडियो का उपयोग प्रचार और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए किया जाता है। NIA का मानना है कि GoPro कैमरे की सप्लाई चेन का पता लगाने से उन नेटवर्कों की जानकारी मिल सकती है, जो सीमापार से आतंकियों तक पैसा, हथियार और अन्य जरूरी उपकरण पहुंचाते हैं। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू; 4 दिसंबर तक मौका

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इसके लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। 5 संभागों के संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा होंगे आवेदन अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं। इसके लिए बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक, शिक्षा के कार्यालय निर्धारित किए गए हैं। इन कार्यालयों में सभी कार्यदिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। अभ्यर्थियों को अलग-अलग जिलों या संभागों के लिए आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित पदों के लिए मान्य होगा। शैक्षणिक योग्यता और भर्ती की शर्तें वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती का विस्तृत विज्ञापन, आवेदन का प्रारूप, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी शर्तों की जानकारी लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है। विभाग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले पूरा विज्ञापन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी है। मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया की जानकारी भी ऑनलाइन विभाग के अनुसार, आवेदन अमान्य होने की स्थिति, मेरिट लिस्ट और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारियां विभागीय वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। भर्ती के संबंध में अभ्यर्थियों को अलग से कोई पत्र नहीं भेजा जाएगा। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को नियमित रूप से विभाग की वेबसाइट चेक करनी होगी। निर्धारित अंतिम तारीख के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

भोपाल में कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर लगी आग, आधे घंटे में दमकल ने पाया काबू

भोपाल में बोर्ड ऑफिस चौराहे के पास स्थित कीलनदेव टॉवर के 10वें फ्लोर पर शुक्रवार रात आग लग गई। रात 9 बजे के बाद हुई इस घटना से टॉवर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझने से बड़ा हादसा टल गया। बोर्ड ऑफिस के ठीक सामने स्थित टॉवर के एक फ्लैट में आग लगी थी। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल के मुताबिक, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग लगने के समय फ्लैट में कोई मौजूद था या नहीं। मौके पर पहुंची दमकल, आधे घंटे में बुझाई आग आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने टॉवर के 10वें फ्लोर पर पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर सौरभ पटेल ने बताया कि फ्लैट में कोई व्यक्ति नहीं फंसा था। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है। फ्लैट से धुआं उठता देखकर टॉवर में रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया था। दमकलकर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

दिल्ली-NCR में फिर बढ़ा प्रदूषण: कई इलाकों का AQI 300 पार, हवा बेहद खराब श्रेणी में

दिल्ली-NCR में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तीसरे चरण की पाबंदियां हटते ही एक बार फिर प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है। राजधानी के करीब एक दर्जन इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 के पार पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली-NCR में GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू हैं। हालांकि, हवा की रफ्तार कम होने के कारण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का औसत AQI 270 दर्ज किया गया। नोएडा और गाजियाबाद में भी खराब हवा NCR के शहरों में ग्रेटर नोएडा का AQI 238, गाजियाबाद का 231 और नोएडा का 226 रहा। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए धूल के कणों को नियंत्रित करने के लिए शुक्रवार को कर्तव्य पथ समेत दिल्ली के कई इलाकों में पानी का छिड़काव किया गया। हवा की धीमी रफ्तार बढ़ा सकती है प्रदूषण पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, हवा की गति कम होने से प्रदूषक कण वातावरण की निचली सतह पर जमा हो रहे हैं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा है। यदि आने वाले दिनों में हवा की रफ्तार और कमजोर हुई, तो स्थिति और बिगड़ सकती है। GRAP के पहले और दूसरे चरण की पाबंदियां लागू होने के बावजूद हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं होने से प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे जमीनी उपायों की प्रभावशीलता पर सवाल उठ रहे हैं। दिल्ली के इन इलाकों में AQI 300 के पार शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 से ऊपर दर्ज किया गया। इलाका AQI श्रीफोर्ट 348 JNU 338 पूसा 337 चांदनी चौक 334 बुराड़ी क्रॉसिंग 331 DTU 323 ITO / घोघा 322 तालकटोरा गार्डन 318 जहांगीरपुरी 311 मथुरा रोड 310 पंजाबी बाग 309 deshharpal वेबसाइट पर अधिक जानकारी के लिए विजिट करें।

इंदौर में युवक की संदिग्ध मौत: नरबलि का आरोप, पैसों की बारिश का लालच देकर अघोरी पूजा कराने का दावा

इंदौर के शिवाजी मार्केट में 16 नवंबर को महाराष्ट्र के अकोला निवासी हेमंत सपकाल (29) का शव मिलने के मामले में परिजनों ने हत्या कर नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि पैसों की बारिश कराने का लालच देकर हेमंत से अघोरी पूजा कराई गई और इस दौरान उसकी तीन उंगलियां काट दी गईं। हेमंत उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। उसका शव मिलने के बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस को घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज मिले हैं। मामले में हत्या, नरबलि और तंत्र क्रिया के आरोपों सहित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। मौत से पहले फोन कर बताया था- कुछ लोग पीछे पड़े हैं परिजनों के मुताबिक, 15 नवंबर को हेमंत ने फोन कर बताया था कि कुछ गुंडे उसके पीछे पड़े हैं और उसे मार डालेंगे। इस फोन के बाद परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गया था। हालांकि, अगले ही दिन उसकी मौत की खबर मिली। पुलिस को आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज में हेमंत अलग-अलग दिशाओं से भागकर एक बिल्डिंग में प्रवेश करता दिखाई दिया। 15 नवंबर को रेलवे स्टेशन के CCTV फुटेज में भी वह नंगे पैर स्टेशन से बाहर निकलता नजर आया। शिवाजी मार्केट की बिल्डिंग से गिरने के बाद मिली लाश CCTV फुटेज के मुताबिक, हेमंत थाना क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर घूमता रहा। रात में वह शिवाजी मार्केट की एक बिल्डिंग पर चढ़ा और फिर ऊंचाई से नीचे गिर गया। अगले दिन उसका शव मिला। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऊंचाई से गिरने के कारण शरीर पर चोटें आने की पुष्टि हुई है। विक्की पर पैसों की बारिश का झांसा देने का आरोप परिवार का आरोप है कि विक्की नाम के व्यक्ति ने हेमंत को पैसों की बारिश कराने का लालच दिया था। इसके बाद उससे घंटों तक तंत्र क्रिया और अघोरी पूजा कराई गई। परिजनों ने दावा किया कि हेमंत की हत्या कर उसकी बलि दी गई। उन्होंने शरीर पर चोट के निशान और तीन उंगलियां कटी होने की बात भी कही है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या या नरबलि की पुष्टि नहीं की है। तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ अकोला में शिकायत महाराष्ट्र के अकोला में अखिल भारतीय अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने कथित तांत्रिक विवेक शिंदे के खिलाफ सिविल लाइन थाने में शिकायत दी है। समिति की जिला शाखा ने 20 नवंबर को आवेदन देकर आरोप लगाया कि मोठी उमरी निवासी विवेक शिंदे सोशल मीडिया पर अघोरी शक्तियों और तंत्र-मंत्र से जुड़े वीडियो प्रसारित कर रहा है। बच्चों को अघोरी पूजा के वीडियो दिखाने का आरोप शिकायत में लक्ष्मी नगर निवासी उर्मिला सपकाळ के दो बच्चों का भी जिक्र किया गया है। आरोप है कि विवेक शिंदे ने बच्चों को ऐसे वीडियो दिखाए, जिनमें वह श्मशान में अघोरी पूजा करते और हवा में नींबू घुमाते नजर आ रहा है। समिति का आरोप है कि इन वीडियो के जरिए बच्चों के मन में डर पैदा किया गया और उन्हें धमकाया गया। इससे इलाके में डर और दहशत का माहौल बनने की बात भी शिकायत में कही गई है। 2013 के कानून के तहत कार्रवाई की मांग समिति के मुताबिक, उर्मिला सपकाळ ने 19 नवंबर को इस मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी थी। समिति ने महाराष्ट्र नरबलि और अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा जादू-टोने पर प्रतिबंध संबंधी अधिनियम, 2013 के तहत मामला दर्ज करने, आरोपी को गिरफ्तार करने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस बोली- हर एंगल से जांच जारी एडीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, हेमंत तीन दोस्तों के साथ उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम कराया है। इसके साथ ही CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस फिलहाल ऊंचाई से गिरने की घटना को आत्महत्या की आशंका से जोड़कर जांच कर रही है। वहीं, परिजनों की ओर से लगाए गए हत्या और नरबलि के आरोपों के साथ तंत्र क्रिया के पहलू की भी जांच की जा रही है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.