पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। वे यहां करीब साढ़े चार घंटे तक राजभवन में रुकेंगे और फिर शाम 4:15 बजे रवीन्द्र भवन में आयोजित पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल होंगे।
यह उनके लिए खास मौका है, क्योंकि 21 जुलाई को संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से पहले दिए गए इस्तीफे के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक संबोधन होगा। कार्यक्रम के बाद वे रात करीब 8 बजे दिल्ली लौट जाएंगे।
मनमोहन वैद्य की नई किताब का विमोचन
रवीन्द्र भवन में RSS के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनमोहन वैद्य की नई पुस्तक “हम और यह विश्व” का विमोचन किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में:
- मुख्य वक्ता: पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- विशिष्ट अतिथि:
- वृंदावन, श्री आनंदम धाम आश्रम के पीठाधीश्वर रीतेश्वर जी महाराज
- वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी
धनखड़ इस मौके पर मंच से संबोधित भी करेंगे।

इस्तीफे के बाद से नहीं दिया था कोई सार्वजनिक बयान
21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद से जगदीप धनखड़ किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं दिखे थे।
वे केवल 12 सितंबर को नए उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के शपथ ग्रहण समारोह में नजर आए थे, लेकिन उन्होंने वहां भी कोई भाषण नहीं दिया था।

ठीक चार महीने बाद मंच पर वापसी
धनखड़ की यह चार महीने बाद पहली सार्वजनिक उपस्थिति और संबोधन होगा।
21 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद, 21 नवंबर को वे पहली बार किसी बड़े मंच से जनता और मीडिया के सामने आएंगे।
For More Info:www.deshharpal.com
