देश के करोड़ों टैक्सपेयर्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सरकार ने नए Income Tax Rules 2026 लागू करने का ऐलान कर दिया है, जो 1 APRIL 2026 से लागू होंगे। इन नए नियमों का मकसद टैक्स सिस्टम को आसान बनाना और लोगों के लिए समझना सरल करना है।
क्या बदला है नए नियमों में?
सबसे बड़ी बात ये है कि सरकार ने टैक्स रेट में कोई बदलाव नहीं किया है, बल्कि कानून को आसान बनाने पर फोकस किया है। पहले जहां टैक्स कानून काफी जटिल था, अब उसे छोटा और समझने में आसान बनाया गया है।
- पहले 819 सेक्शन थे, अब घटाकर 536 कर दिए गए
- 47 चैप्टर की जगह अब सिर्फ 23 चैप्टर रह गए
- कानून की भाषा भी पहले से ज्यादा आसान की गई
यानी अब आम आदमी भी टैक्स नियमों को आसानी से समझ सकेगा।
HRA (House Rent Allowance) में क्या बदलाव?
नए नियमों में HRA से जुड़ी राहत जारी रखी गई है।
- मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई समेत 8 बड़े शहरों में रहने वालों को 50% तक छूट
- बाकी शहरों में रहने वालों को 40% तक छूट
लेकिन एक बड़ा बदलाव ये है कि अब मकान मालिक और किरायेदार के रिश्ते की जानकारी देना जरूरी होगा। इससे टैक्स में गड़बड़ी रोकने की कोशिश की जा रही है।
टैक्स सिस्टम हुआ ज्यादा पारदर्शी
सरकार ने नए नियमों में कई बदलाव किए हैं जिससे प्रक्रिया और साफ हो जाएगी:
- 150 से ज्यादा नए फॉर्म लागू किए गए
- पहली बार टेबल और फॉर्मूला के जरिए नियम समझाए गए
- जटिल भाषा हटाकर आसान शब्दों का इस्तेमाल
इसका मतलब अब टैक्स फाइल करना पहले से आसान हो सकता है।
आम लोगों के लिए क्या मायने?
ये बदलाव सीधे तौर पर आपकी जेब पर असर नहीं डालेंगे क्योंकि टैक्स रेट वही है। लेकिन:
- नियम समझना आसान होगा
- गलतियां कम होंगी
- पारदर्शिता बढ़ेगी
यानी अब टैक्स भरना कम तनाव वाला काम बन सकता है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
