Twisha मौत मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। घटना से जुड़े दो CCTV फुटेज सामने आने के बाद मामला और भी चर्चा में आ गया है। फुटेज में ट्विशा को बिल्डिंग की छत की ओर जाते हुए देखा गया, जबकि करीब एक घंटे बाद उनका पति शव को नीचे लाते हुए नजर आया। इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, घटना वाले दिन ट्विशा अकेले छत की तरफ जाती दिखाई दीं। CCTV में वह सामान्य हालत में नजर आ रही हैं। इसके करीब एक घंटे बाद दूसरा फुटेज सामने आया, जिसमें उनके पति को नीचे आते हुए देखा गया। बताया जा रहा है कि उसी दौरान ट्विशा की हालत गंभीर थी और बाद में उनकी मौत की पुष्टि हुई।
इस पूरे मामले के बाद सोशल Media पर भी बहस तेज हो गई है। लोग CCTV फुटेज को लेकर अलग-अलग सवाल उठा रहे हैं। वहीं ट्विशा के परिवार ने इसे संदिग्ध मामला बताते हुए गहन जांच की मांग की है। परिवार का कहना है कि कई ऐसे पहलू हैं जिनकी सच्चाई सामने आना अभी बाकी है।
पुलिस फिलहाल CCTV फुटेज, कॉल डिटेल और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच हर एंगल से की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाई जाएगी।
मामले को लेकर शहर में भी चर्चा का माहौल है। लोग लगातार यह जानना चाहते हैं कि आखिर उस एक घंटे में ऐसा क्या हुआ, जिसने ट्विशा की जिंदगी छीन ली।
