आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGप्रदेशदिल्ली में सफाई, जलभराव और अवैध निर्माण पर सख्ती के निर्देश, LG ने MCD को तय की जवाबदेहीBREAKINGप्रदेशगणेशोत्सव में बिजली हादसे रोकने रायपुर में अभियान, 14 गणेश पंडालों को सुरक्षा नोटिसBREAKINGप्रदेशउज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में VIP गेट से एंट्री को लेकर विवाद, परिवार और कर्मचारी के बीच हुई झड़पBREAKINGप्रदेशपटना में गणेश चतुर्थी की धूम, मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर सजा पंडाल; गणपति को पहनाया 55 लाख का मुकुटBREAKINGप्रदेशभोपाल के 3 बड़े होटल-रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, काली फ्राइंग कढ़ाई और खुले डस्टबिन मिलेBREAKINGप्रदेशराजस्थान के 4 नगरीय निकायों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित, EVM खराबी के चलते 10 बूथों पर 16 सितंबर को रिपोलिंगBREAKINGप्रदेशCGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व CM के OSD रहे चेतन बोरघरिया गिरफ्तार, ED जांच में 66.64 लाख के कैश ट्रांजेक्शन का खुलासाBREAKINGप्रदेशखंडवा में 540 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; 2019 में भी दर्ज था लूट का केसBREAKINGप्रदेशदिल्ली में सफाई, जलभराव और अवैध निर्माण पर सख्ती के निर्देश, LG ने MCD को तय की जवाबदेहीBREAKINGप्रदेशगणेशोत्सव में बिजली हादसे रोकने रायपुर में अभियान, 14 गणेश पंडालों को सुरक्षा नोटिसBREAKINGप्रदेशउज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में VIP गेट से एंट्री को लेकर विवाद, परिवार और कर्मचारी के बीच हुई झड़पBREAKINGप्रदेशपटना में गणेश चतुर्थी की धूम, मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर सजा पंडाल; गणपति को पहनाया 55 लाख का मुकुटBREAKINGप्रदेशभोपाल के 3 बड़े होटल-रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, काली फ्राइंग कढ़ाई और खुले डस्टबिन मिलेBREAKINGप्रदेशराजस्थान के 4 नगरीय निकायों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित, EVM खराबी के चलते 10 बूथों पर 16 सितंबर को रिपोलिंगBREAKINGप्रदेशCGPSC पेपर लीक मामले में पूर्व CM के OSD रहे चेतन बोरघरिया गिरफ्तार, ED जांच में 66.64 लाख के कैश ट्रांजेक्शन का खुलासाBREAKINGप्रदेशखंडवा में 540 ग्राम गांजा बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार; 2019 में भी दर्ज था लूट का केस

NE

News Elementor

Banner

Weather कहीं बारिश तो कहीं Dust Storm, UP-Bihar से Mumbai तक मौसम का कहर

Table of Content

देशभर में मौसम (Weather) का मिजाज तेजी से बदल रहा है। कहीं तेज आंधी और बारिश लोगों की परेशानी बढ़ा रही है तो कहीं रेतीले तूफान और लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं डर पैदा कर रही हैं। उत्तर प्रदेश और बिहार में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश ने भारी नुकसान पहुंचाया। वहीं मुंबई में लगातार बारिश के बीच लैंडस्लाइड की घटना सामने आई, जबकि राजस्थान में धूल भरी आंधी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया।

UP-Bihar में तेज हवाओं और बारिश से बिगड़े हालात

उत्तर प्रदेश और बिहार के कई जिलों में अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर दी, लेकिन इसके साथ कई परेशानियां भी लेकर आई। करीब 100 से ज्यादा जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल गिर गए, जिससे कई इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित हो गई।

लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना और गया समेत कई शहरों में सड़कों पर पानी भर गया। ऑफिस से लौट रहे लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह ट्रैफिक भी प्रभावित रहा।

स्थानीय प्रशासन की टीमें रातभर गिरे हुए पेड़ों को हटाने और बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटी रहीं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई है।

Mumbai Landslide: मलबे में दबीं 5 कारें

मुंबई में मानसून से पहले ही भारी बारिश का असर दिखने लगा है। शहर के एक पहाड़ी इलाके में अचानक लैंडस्लाइड हो गया, जिससे वहां खड़ी 5 कारें मलबे में दब गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

राहत और बचाव दल ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का काम शुरू किया। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन प्रशासन ने लोगों को संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है।

मुंबई में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए बीएमसी और मौसम विभाग अलर्ट मोड पर हैं।

Rajasthan Dust Storm ने बढ़ाई मुश्किलें

राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और बीकानेर में तेज रेतीला तूफान देखने को मिला। धूल भरी आंधी की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे हाईवे पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

कई इलाकों में दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज हवाओं के कारण घरों और दुकानों में भी धूल भर गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम तेजी से बदल रहा है।

IMD ने जारी किया Alert

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए खराब मौसम का अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पुराने पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचें।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटों में उत्तर और पश्चिम भारत के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Yukta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

दिल्ली में सफाई, जलभराव और अवैध निर्माण पर सख्ती के निर्देश, LG ने MCD को तय की जवाबदेही

दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू ने नगर निगम आयुक्त संजीव खिरवार के साथ राजधानी की प्रमुख नागरिक सुविधाओं और समस्याओं की व्यापक समीक्षा की। बैठक में सफाई व्यवस्था, जलभराव, आवारा मवेशियों के प्रबंधन और अवैध निर्माण समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को नागरिक सुविधाओं में सुधार के साथ-साथ जमीनी स्तर पर कार्रवाई के ठोस परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। रोजाना की व्यवस्था बने सफाई व्यवस्था उपराज्यपाल ने सार्वजनिक स्थानों और कॉलोनियों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा, ताकि कहीं भी कचरा जमा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर की सफाई किसी विशेष अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। नियमित सफाई रोजाना की व्यवस्था और निर्धारित मानक का हिस्सा होनी चाहिए। सड़क खुदाई के बाद तत्काल हो मरम्मत बैठक में सड़कों की बार-बार खुदाई से होने वाली परेशानी पर भी चर्चा हुई। उपराज्यपाल ने सड़क काटने वाली एजेंसियों और सड़क के स्वामित्व वाली एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का काम पूरा होने के तुरंत बाद सड़क की मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि लंबे समय तक लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो। जलभराव रोकने के लिए बने प्रभावी प्लान जलभराव की समस्या की समीक्षा करते हुए उपराज्यपाल ने नालों की गाद निकालने के समय और प्रक्रिया पर दोबारा विचार करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को भविष्य में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ठोस और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। आवारा मवेशियों के लिए मानवीय दृष्टिकोण आवारा मवेशियों के प्रबंधन को लेकर उपराज्यपाल ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आवारा मवेशियों के कारण सड़क पर दुर्घटनाओं और यातायात संबंधी समस्याओं को रोकने के लिए व्यवस्थित तरीके से काम किया जाना चाहिए। अवैध निर्माण पर समयबद्ध कार्रवाई अवैध निर्माण के मामलों में उपराज्यपाल ने सख्त और समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनधिकृत निर्माण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदार विभागों को तेजी से कार्रवाई करनी होगी। नागरिकों के अनुभव से तय होगी सुशासन की सफलता उपराज्यपाल ने MCD आयुक्त से कहा कि सुशासन की असली परीक्षा नागरिकों के जमीनी अनुभव से होती है। इसलिए केवल निर्देश जारी करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका प्रभाव जमीन पर दिखाई देना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के साथ-साथ लिए गए फैसलों के ठोस और मापने योग्य परिणाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

गणेशोत्सव में बिजली हादसे रोकने रायपुर में अभियान, 14 गणेश पंडालों को सुरक्षा नोटिस

रायपुर में गणेशोत्सव के दौरान विद्युत हादसों को रोकने के लिए बिजली विभाग ने विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया है। रावण भाटा जोनमें नगर संभाग दक्षिण की टीम ने गणेश पंडालों का निरीक्षण कर आयोजकों को सुरक्षित तरीके से बिजली का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने पंडाल संचालकों को अधिकृत अस्थायी विद्युत कनेक्शन लेने की प्रक्रिया भी समझाई। अभियान के दौरान कुल 14 गणेश पंडालों को विद्युत सुरक्षा संबंधी नोटिस दिए गए हैं। 6 पंडालों को मिल चुका अस्थायी कनेक्शन सहायक अभियंता प्रवीण वर्मा, कनिष्ठ अभियंता आदित्य वाजपेयी और विभागीय कर्मचारियों ने क्षेत्र के गणेश पंडालों का निरीक्षण किया। आयोजकों को अधिकृत अस्थायी कनेक्शन के लिए आवेदन भी उपलब्ध कराए गए। इनमें से 6 पंडालों को अस्थायी विद्युत कनेक्शन जारीकिया जा चुका है। इन पंडालों में मीटर के माध्यम से बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है। खुले और क्षतिग्रस्त तारों से बचने की सलाह निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पंडाल संचालकों को बिजली के तार, स्विच बोर्ड और अन्य विद्युत उपकरणों का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की समझाइश दी। आयोजकों को क्षतिग्रस्त तारों का इस्तेमाल नहीं करने, खुले तारों से दूरी बनाए रखने और पंडाल की संरचना तथा विद्युत व्यवस्था के बीच पर्याप्त सुरक्षा दूरी रखने के निर्देश दिए गए। छोटी लापरवाही बन सकती है बड़े हादसे की वजह सहायक अभियंता प्रवीण वर्मा ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गणेशोत्सव के दौरान रायपुर में विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करना और श्रद्धालुओं को संभावित हादसों से बचाना है। उन्होंने गणेश पंडालों के आयोजकों से केवल अधिकृत अस्थायी कनेक्शन के जरिए ही बिजली इस्तेमाल करने की अपील की। विभागीय अधिकारियों ने कहा कि पंडालों में बिजली को लेकर छोटी-सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए सभी आयोजकों को सुरक्षा मानकों का पालन करने और विद्युत व्यवस्था में किसी भी तरह की खराबी सामने आने पर तत्काल बिजली विभाग को सूचना देने की सलाह दी गई है।

उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में VIP गेट से एंट्री को लेकर विवाद, परिवार और कर्मचारी के बीच हुई झड़प

उज्जैन के प्रसिद्ध मंगलनाथ मंदिर में सोमवार दोपहर VIP गेट से दर्शन को लेकर एक दर्शनार्थी परिवार और मंदिर कर्मचारी के बीच विवाद हो गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झड़प होती दिखाई दे रही है। हालांकि, मंदिर प्रबंधन ने इसे बड़ी मारपीट की घटना मानने से इनकार किया है। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बच्चे को भीड़ से बाहर निकालकर बैठाया गया मंदिर प्रशासक केके पाठक के मुताबिक, दर्शनार्थी परिवार की एक महिला करीब 4 से 6 महीने के बच्चे के साथ सामान्य दर्शन की लाइन में लगी थी। भीड़ अधिक होने के कारण बच्चा घबराने लगा। बच्चे की स्थिति देखकर मंदिर के एक जवान ने उसे गोद में लिया और महिला को लाइन से बाहर निकाल दिया। इसके बाद महिला को पास में बनी सीमेंट की बेंच पर बैठकर बच्चे को दूध पिलाने के लिए जगह दी गई। VIP गेट पर रसीद को लेकर हुई कहासुनी इसी दौरान महिला का पति अपनी पत्नी और बच्चे को लेकर VIP गेट से दर्शन के लिए जाने लगा। गेट पर मौजूद मंदिर कर्मचारी ने उन्हें रोककर VIP दर्शन के लिए निर्धारित 100 रुपए प्रति व्यक्ति की रसीद के बारे में बताया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों के बीच झड़प हो गई। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया है। मंदिर प्रशासन ने गलतफहमी बताया कारण मंदिर प्रशासक केके पाठक ने बताया कि संभवत: गलतफहमी के कारण यह विवाद हुआ। उन्होंने कहा कि मंदिर एक सार्वजनिक स्थान है और ऐसी छोटी घटनाएं कभी-कभी हो जाती हैं। प्रशासन के अनुसार, बाद में दोनों पक्षों को समझाया गया और दर्शनार्थी परिवार को आराम से दर्शन कराए गए। परिवार भी संतुष्ट होकर मंदिर से रवाना हुआ। दोनों पक्षों ने नहीं की पुलिस शिकायत मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच मामला शांत हो गया। किसी भी पक्ष ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं की है। मंदिर प्रशासन ने भी घटना को बड़ी मारपीट की घटना मानने से इनकार किया है।

पटना में गणेश चतुर्थी की धूम, मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर सजा पंडाल; गणपति को पहनाया 55 लाख का मुकुट

पटना में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। महाराष्ट्र मंडल की ओर से इस बार भी भव्य गणेशोत्सव का आयोजन किया गया है। मंडल परिसर में इस बार मदुरई के प्रसिद्ध मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल में मुंबई के प्रसिद्ध लालबाग के राजा की प्रतिमा स्थापित की गई है। करीब साढ़े 5 फीट ऊंची यह प्रतिमा मुंबई से पटना लाई गई है। भगवान गणेश को हीरा, पन्ना और माणिक जड़ित करीब 55 लाख रुपए का सोने का मुकुट पहनाया गया है। पगड़ी पहनकर पूजा में पहुंचे राज्यपाल गणेश पूजा में राज्यपाल सैयद अता हसनैन भी शामिल हुए। वे पंडाल में सिर पर पगड़ी पहनकर पहुंचे और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भी गणपति पूजा में शामिल होने की जानकारी दी गई है। 10 दिनों तक चलेगा गणेशोत्सव आचार्य राकेश झा के अनुसार, चतुर्थी तिथि आज सुबह 7:28 बजे के बाद शुरू हुई। इसके चलते कई श्रद्धालु आज गणेश चतुर्थी मना रहे हैं, जबकि उदयातिथि को मानने वाले कुछ श्रद्धालु 15 सितंबर को पूजा करेंगे। गणेशोत्सव भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक यानी 10 दिनों तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। मिट्टी की प्रतिमा को बताया सबसे शुभ ज्योतिषाचार्य राकेश झा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार मिट्टी से बनी भगवान गणेश की प्रतिमा पूजा के लिए सबसे शुभ और उत्तम मानी जाती है। मिट्टी की प्रतिमा में पृथ्वी, जल, वायु, अग्नि और आकाश यानी पंचतत्वों का समावेश माना जाता है। उन्होंने बताया कि मिट्टी की प्रतिमाएं विसर्जन के दौरान पानी में आसानी से घुल जाती हैं, जिससे पर्यावरण पर भी कम प्रभाव पड़ता है। 12 कारीगरों ने एक महीने में तैयार किया पंडाल महाराष्ट्र मंडल के सचिव संजय भोंसले के मुताबिक, पंडाल तैयार करने के लिए मुंबई से 12 कारीगर पटना आए थे। करीब एक महीने की मेहनत के बाद मीनाक्षी मंदिर की तर्ज पर पंडाल तैयार किया गया है। पंडाल के अंदर की सजावट भी मंदिर की शैली में की गई है। वहीं, गणेश प्रतिमा को साढ़ू मिट्टी से तैयार किया गया है। 501 मोदक का लगाया जाएगा भोग गणपति स्थापना के लिए महाराष्ट्र के सांगली से प्रशांत जागीरदार के नेतृत्व में पांच पंडित पटना पहुंचेंगे। इनके द्वारा 14 सितंबर को विधि-विधान से गणपति की प्राण प्रतिष्ठा कराई जाएगी। पहले दिन भगवान गणेश को 501 मोदक का भोग लगाया जाएगा। कोलकाता की लाइटिंग और नासिक का झांझ पथक बनेगा आकर्षण गणेशोत्सव के दौरान कोलकाता के चंदन नगर की विशेष लाइटिंग आकर्षण का केंद्र रहेगी। इसके अलावा बंगाल के फूलों से पंडाल और परिसर की सजावट की गई है। 20 सितंबर को सुबह 11 बजे से महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद गणपति विसर्जन जुलूस निकाला जाएगा। विसर्जन जुलूस में नासिक से आने वाली 60 सदस्यीय झांझ पथक टीम भी शामिल होगी। इसमें 20 लड़कियां और 40 लड़के होंगे, जो पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ करतब प्रस्तुत करेंगे। इससे विसर्जन जुलूस में खास आकर्षण देखने को मिलेगा।

भोपाल के 3 बड़े होटल-रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, काली फ्राइंग कढ़ाई और खुले डस्टबिन मिले

भोपाल में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को तीन बड़े होटल-रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। टीम ने होटल रंजीत लेक व्यू, बापू की कुटिया और सागर गैरे रेस्टोरेंट की किचन और स्टोरेज व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अलग-अलग कमियां सामने आईं। टीम ने काली मिर्च और ग्रेवी समेत खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रंजीत लेक व्यू में काली फ्राइंग कढ़ाई और खुला डस्टबिन होटल रंजीत लेक व्यू में सफाई व्यवस्था सामान्य रूप से उचित पाई गई। यहां काम करने वाले कर्मचारी टोपी और एप्रन पहने हुए थे। हालांकि, निरीक्षण के दौरान डस्टबिन खुले मिले। इसके अलावा ड्रेनेज सिस्टम भी उचित नहीं पाया गया और फ्राइंग कढ़ाई काली मिली। खाद्य सुरक्षा टीम ने होटल संचालक को आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। बापू की कुटिया में लाइसेंस और मेडिकल रिकॉर्ड नहीं मिले बापू की कुटिया के निरीक्षण के दौरान FSSAI लाइसेंस प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित नहीं पाया गया। वर्करों के मेडिकल चेकअप और मेडिकल फिटनेस से संबंधित रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं मिले। इसके अलावा NABL मान्यता प्राप्त खाद्य प्रयोगशाला की रिपोर्ट और पानी की टंकी की सफाई से संबंधित रिकॉर्ड भी टीम को नहीं मिले। टीम ने यहां से घी और लाल रंग वाली ग्रेवी के सैंपल लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। सागर गैरे के किचन में मिली कई खामियां माता मंदिर के पास स्थित सागर गैरे रेस्टोरेंट का किचन सड़क की ओर से खुला मिला। यहां भी कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप और मेडिकल फिटनेस से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं पाए गए। डस्टबिन भी खुली अवस्था में मिली। भंडारण कक्ष में लीकेज पाया गया, जिससे खाद्य पदार्थों के दूषित होने की संभावना सामने आई। कोल्ड स्टोरेज में भी खाद्य पदार्थों का व्यवस्थित तरीके से भंडारण नहीं मिला और कुछ खाद्य सामग्री खुले में रखी हुई थी। निरीक्षण के दौरान पेस्ट कंट्रोल का रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं पाया गया। इसके अलावा मिसब्रांडेड पैकिंग वाले खाद्य पदार्थों का भंडारण मिला। काली मिर्च में पपीते के बीज मिलने की आशंका निरीक्षण के दौरान काली मिर्च में मिलावट की आशंका होने पर मौके पर डेमोंसट्रेशन किया गया। इसमें काली मिर्च के साथ पपीते के बीजदिखाई दिए। इसके बाद खाद्य सुरक्षा टीम ने काली मिर्च का विधिक नमूना लिया। साथ ही मिसब्रांडेड सफेद पाउडर पैक का भी सैंपल लिया गया। हालांकि, काली मिर्च में पपीते के बीज की मिलावट की अंतिम पुष्टि प्रयोगशाला जांच के बाद ही होगी। 26 सितंबर तक चलेगा विशेष अभियान आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन के निर्देश पर प्रदेशभर में बड़े होटल, रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट, क्लब और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 26 सितंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान केंद्रीय और राज्य लाइसेंस प्राप्त होटल-रेस्टोरेंट के किचन और स्टोर की जांच की जा रही है। फाइव स्टार और थ्री स्टार होटल, एमपी टूरिज्म के रिसॉर्ट, क्लब और अधिक भीड़ वाले खाद्य प्रतिष्ठानों को भी अभियान में शामिल किया गया है। अब तक प्रदेश में 300 से अधिक होटल और रेस्टोरेंट की जांच की जा चुकी है। विभाग होटल-रेस्टोरेंट संचालकों को बचे हुए भोजन को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। भोपाल से इंदौर और उज्जैन तक हुई जांच अभियान के तहत भोपाल के ताज, रेडिसन, सयाजी, जहांनुमा पैलेस, मिंटो, टोरकस और महादेव सहित कई प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट की जांच की जा चुकी है। इंदौर में मैरियट, द पार्क, रेडिसन और ग्रैंड शेरेटन समेत प्रमुख होटल-रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया है। उज्जैन में अनुश्री, शिप्रा सहित प्रमुख प्रतिष्ठानों की किचन और स्टोर की जांच कर सैंपल लिए गए हैं। अभियान के दूसरे चरण में रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और हाईवे पर स्थित बड़े ढाबों एवं भोजनालयों की किचन और स्टोरेज व्यवस्था की भी जांच की जाएगी।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.