आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में हत्या के प्रयास के आरोपी को 5 साल की सजा, 5 हजार रुपए का जुर्माना◆BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में स्कूल बसें अधिग्रहित करने का आदेश निरस्त, 13 नवंबर को सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे सभी स्कूल◆BREAKINGमध्य प्रदेशदिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले फिर मिली बम धमाके की धमकी, महापौर सचिवालय को तीसरा ई-मेल◆BREAKINGदेश-हरपलमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का, बायां हाथ कटा; आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGदेश-हरपलसूरत में चलती लग्जरी बस से गिरा 3 साल का बच्चा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान; CCTV फुटेज वायरल◆BREAKINGदेश-हरपलपंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 12 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति; 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची◆BREAKINGदेश-हरपलफरीदाबाद में 12वीं के छात्र ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली, घर के बाथरूम में मिला शव◆BREAKINGस्पोर्ट्सश्रीलंका ने पाकिस्तान पर पहली पारी में बनाई 12 रन की बढ़त, धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस के शतक◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में हत्या के प्रयास के आरोपी को 5 साल की सजा, 5 हजार रुपए का जुर्माना◆BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में स्कूल बसें अधिग्रहित करने का आदेश निरस्त, 13 नवंबर को सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे सभी स्कूल◆BREAKINGमध्य प्रदेशदिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले फिर मिली बम धमाके की धमकी, महापौर सचिवालय को तीसरा ई-मेल◆BREAKINGदेश-हरपलमुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का, बायां हाथ कटा; आरोपी गिरफ्तार◆BREAKINGदेश-हरपलसूरत में चलती लग्जरी बस से गिरा 3 साल का बच्चा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान; CCTV फुटेज वायरल◆BREAKINGदेश-हरपलपंजाब में ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 12 दिसंबर तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति; 4 जनवरी को आएगी अंतिम सूची◆BREAKINGदेश-हरपलफरीदाबाद में 12वीं के छात्र ने देसी कट्टे से खुद को मारी गोली, घर के बाथरूम में मिला शव◆BREAKINGस्पोर्ट्सश्रीलंका ने पाकिस्तान पर पहली पारी में बनाई 12 रन की बढ़त, धनंजय डी सिल्वा और कुसल मेंडिस के शतक◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

राजस्थान निकाय चुनाव: 5 नगर निगमों में किसी को बहुमत नहीं, मेयर-चेयरमैन के लिए भाजपा-कांग्रेस में जोड़तोड़ शुरू

Table of Content

राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजों के बाद अब भाजपा और कांग्रेस ने नगर निगमों में मेयर, चेयरमैन और पालिकाध्यक्ष बनाने की कवायद तेज कर दी है। जोधपुर, अजमेर, भरतपुर, अलवर और पाली नगर निगम में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में इन पांच नगर निगमों में मेयर का चुनाव दिलचस्प होने के साथ ही बड़ा राजनीतिक उलटफेर देखने को मिल सकता है।

उदयपुर में मेयर के नाम पर पार्षदों से मांगी पसंद

उदयपुर नगर निगम में मेयर पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर भाजपा ने पार्षदों की बाड़ेबंदी कर रखी है। इसी दौरान पार्षदों को पर्ची दी गई, जिसमें उनसे महापौर पद के लिए अपनी पसंद के तीन नाम लिखकर देने को कहा गया।

पार्टी संगठन इन नामों के आधार पर चर्चा कर रहा है। माना जा रहा है कि देर रात तक मेयर प्रत्याशी के नाम पर फैसला हो सकता है।

अलवर में हारे भाजपा दंपती की पोस्ट से मचा सियासी हलचल

अलवर नगर निगम में भाजपा से चुनाव हार चुके दंपती सुमन और सीताराम चौधरी की सोशल मीडिया पोस्ट ने राजनीतिक चर्चाओं को तेज कर दिया है। दोनों की पोस्ट के बाद स्थानीय राजनीति में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

वहीं, बीकानेर में एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के चुनाव जीतने की भी चर्चा रही।

पाली में निगम पहुंचे कांग्रेस पार्षद

पाली नगर निगम में कांग्रेस के नवनिर्वाचित पार्षद मंगलवार को नगर निगम पहुंचे। इसी दौरान कांग्रेस पार्षद राजबाला हिंगड़ ने निगम परिसर में अपना जन्मदिन भी मनाया।

नगर निगम में बहुमत के आंकड़े को लेकर दोनों प्रमुख दलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। पार्षदों को अपने पक्ष में बनाए रखने के लिए राजनीतिक दल लगातार रणनीति तैयार कर रहे हैं।

अजमेर में कांग्रेस के 37 पार्षद, बाड़ेबंदी से पहुंचे एडीएम कार्यालय

अजमेर नगर निगम में कांग्रेस ने 80 में से 37 वार्डों में जीत दर्ज की है। मंगलवार को कांग्रेस अपने पार्षदों को बाड़ेबंदी से अतिरिक्त जिला कलेक्टर कार्यालय लेकर पहुंची।

यहां नवनिर्वाचित पार्षदों को पद की शपथ दिलाई गई। निगम में बहुमत के लिए जरूरी संख्या पूरी नहीं होने के कारण मेयर चुनाव में दूसरे दलों के पार्षदों की भूमिका अहम हो सकती है।

305 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुरू

जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा सुकेत नगर पालिका को छोड़कर राजस्थान के 305 निकायों में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई।

इन निकायों में राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के नाम तय करने में जुटे हैं। अध्यक्ष पद के लिए स्थानीय स्तर पर भी जोड़तोड़ और समीकरणों का दौर तेज हो गया है।

चार निकायों में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव स्थगित

राज्य निर्वाचन आयोग ने जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगम तथा सुकेत नगर पालिका में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों के चुनाव स्थगित कर दिए हैं। इन चारों निकायों में 21 सितंबर को होने वाली निकाय प्रमुखों के चुनाव की वोटिंग अब निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगी।

सोमवार को मतगणना के दौरान EVM में तकनीकी खराबी के चलते इन चारों निकायों के 10 बूथों के नतीजे अटक गए थे।

16 सितंबर को रिपोलिंग, 17 सितंबर को होगी काउंटिंग

EVM में तकनीकी समस्या वाले 10 बूथों पर 16 सितंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक दोबारा मतदान कराया जाएगा। इसके बाद 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से इन बूथों की मतगणना होगी।

इन परिणामों के बाद ही संबंधित निकायों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की आगे की प्रक्रिया पूरी होगी।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सागर में हत्या के प्रयास के आरोपी को 5 साल की सजा, 5 हजार रुपए का जुर्माना

मध्य प्रदेश के सागर में हत्या के प्रयास के मामले में अदालत ने आरोपी नरेंद्र राजपूत को 5 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। सत्र न्यायाधीश एमके शर्मा की अदालत ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। आरोपी की पहचान 43 वर्षीय नरेंद्र राजपूत, निवासी ग्राम देवलचौरी के रूप में हुई है। बीच-बचाव करने पहुंचे व्यक्ति पर चाकू से किया था हमला अभियोजन के अनुसार, घटना 27 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 7:20 बजे राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम देवलचौरी में हुई थी। फरियादी हनुमत सिंह राजपूत के घर के सामने विवाद चल रहा था। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे ग्राम मेनवारा निवासी 55 वर्षीय खेत सिंह ठाकुर पर नरेंद्र राजपूत ने बटनदार चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार खेत सिंह के पेट में लगा, जिससे उनकी छोटी आंत में छेद हो गया। पेट में करीब 700 से 800 मिलीलीटर खून जमा हो गया था और उनकी हालत गंभीर हो गई थी। घायल को डायल-112 की मदद से जिला अस्पताल सागर पहुंचाया गया। वहां से उन्हें बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां ऑपरेशन के बाद करीब 15 दिनों तक उनका उपचार चला। फरियादी और चश्मदीद गवाह अपने बयान से मुकर गए मामले की सुनवाई के दौरान फरियादी हनुमत सिंह राजपूत, जागृति राजपूत सहित अन्य चश्मदीद गवाह अपने पहले दिए गए बयानों से मुकर गए। इसके बावजूद अदालत ने घायल खेत सिंह ठाकुर की गवाही को प्रत्यक्ष, विश्वसनीय और सुसंगत मानते हुए महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में स्वीकार किया। अदालत ने सर्वोच्च न्यायालय के विभिन्न न्याय दृष्टांतों और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, 2023 की धारा 139 में निहित सिद्धांतों का उल्लेख किया। कोर्ट ने कहा कि किसी मामले में गवाहों की संख्या से अधिक महत्वपूर्ण उनके साक्ष्य की गुणवत्ता होती है। अन्य गवाहों के पक्षद्रोही हो जाने मात्र से घायल की विश्वसनीय गवाही को खारिज नहीं किया जा सकता। डॉक्टरों की गवाही और बरामद चाकू बने अहम साक्ष्य घायल की गवाही की पुष्टि चिकित्सकीय साक्ष्यों, डॉक्टरों के बयानों और आरोपी की निशानदेही पर बरामद चाकू से हुई। इन साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने नरेंद्र राजपूत को हत्या के प्रयास का दोषी ठहराया और 5 साल के सश्रम कारावास के साथ 5 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनाई।

ग्वालियर में स्कूल बसें अधिग्रहित करने का आदेश निरस्त, 13 नवंबर को सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे सभी स्कूल

सभी स्कूल में 13 नवंबर को होने वाले किसान सम्मेलन सह पशु मेले के लिए निजी स्कूलों की बसें अधिग्रहित करने का आदेश निरस्त कर दिया गया है। अब शुक्रवार को जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूल सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे और नियमित कक्षाएं संचालित होंगी। कलेक्टर रुचिका चौहान ने विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए आदेश निरस्त कराया है। साथ ही प्रशासनिक लापरवाही के मामले में एडीएम सीबी प्रसाद और आरटीओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। स्कूल बसें लेने के आदेश से बनी थी असमंजस की स्थिति दरअसल, 13 नवंबर को ग्वालियर जिले के ग्राम कुलैथ में किसान सम्मेलन सह पशु मेले का आयोजन होना है। कार्यक्रम में हितग्राहियों को लाने और ले जाने के लिए क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) ने निजी स्कूलों की बसों सहित अन्य वाहनों के अधिग्रहण का आदेश जारी किया था। इस आदेश के बाद स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई थी। उन्हें चिंता थी कि शुक्रवार को बच्चों के स्कूल आने-जाने और नियमित पढ़ाई की व्यवस्था कैसे होगी। मामला कलेक्टर रुचिका चौहान के संज्ञान में आया तो उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की पढ़ाई और शैक्षणिक गतिविधियां किसी भी स्थिति में प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले में ग्रामीणों के आवागमन के लिए प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में दूसरे वाहन उपलब्ध हैं। प्रारूप के आधार पर गलती से जारी हुआ था आदेश प्रारंभिक जांच में सामने आया कि वाहन अधिग्रहण के एक प्रारूप के आधार पर गलती से निजी स्कूलों की बसें लेने का आदेश जारी हो गया था। कलेक्टर के निर्देश पर अपर जिला दंडाधिकारी (एडीएम) सीबी प्रसाद ने तत्काल प्रभाव से पहले जारी किए गए सभी अधिग्रहण आदेश निरस्त कर दिए। एडीएम और आरटीओ को कारण बताओ नोटिस आदेश जारी होने से पैदा हुई भ्रम की स्थिति को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रशासनिक चूक के लिए जवाबदेही तय करते हुए एडीएम सीबी प्रसाद और आरटीओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। दोनों अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला प्रशासन ने साफ किया है कि किसान सम्मेलन सह पशु मेले के लिए किसी भी स्कूल की बस अधिग्रहित नहीं की जाएगी। शुक्रवार को सभी स्कूलों में नियमित कक्षाएं लगेंगी।

दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले फिर मिली बम धमाके की धमकी, महापौर सचिवालय को तीसरा ई-मेल

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में प्रस्तावित लाइव कॉन्सर्ट से पहले बम धमाकों की धमकियां मिलने का सिलसिला जारी है। अब महापौर पुष्यमित्र भार्गव के सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है। इसे सचिवालय को भेजा गया तीसरा धमकी भरा ई-मेल बताया जा रहा है। लगातार मिल रही धमकियों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। इस बीच पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पहले मिले धमकी भरे ई-मेल में से एक देवास के युवक की हैक की गई ई-मेल आईडी से भेजा गया था। जांच में अमेरिका का एक संदिग्ध IP एड्रेस और VPN के इस्तेमाल की जानकारी मिली है। देवास के युवक की हैक की गई ई-मेल आईडी से भेजा गया था संदेश अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने गुरुवार को बताया कि धमकी भरे ई-मेल की जांच के दौरान देवास निवासी निखिल गुप्ता का नाम सामने आया। निखिल एक निजी कंपनी में काम करते हैं। जांच में पता चला कि उनका ई-मेल अकाउंट इसी साल मार्च या अप्रैल में हैक हो गया था। वे लंबे समय से अकाउंट रिकवर करने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने निखिल के बयान दर्ज किए हैं। तकनीकी जांच में अकाउंट के लॉगिन रिकॉर्ड खंगालने पर अमेरिका का संदिग्ध IP एड्रेस मिला। पुलिस के मुताबिक, इस IP एड्रेस का इस्तेमाल VPN के जरिए किया गया था। निखिल की ई-मेल आईडी से धमकी भरा संदेश भेजे जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन इसके पीछे किसका हाथ है, इसकी जांच जारी है। डार्क वेब और साइबर नेटवर्क के एंगल से जांच महापौर सचिवालय को ताजा धमकी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई गई है। साइबर टीम ई-मेल भेजने वाले की पहचान और इसके पीछे सक्रिय नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले शहर के तीन निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को अलग-अलग ई-मेल आईडी से धमकी भरे संदेश मिले थे। इनमें दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को निशाना बनाकर बम विस्फोट करने की चेतावनी दी गई थी। अलग-अलग ई-मेल आईडी के इस्तेमाल को देखते हुए पुलिस किसी संगठित साइबर नेटवर्क की भूमिका की भी जांच कर रही है। इसमें डार्क वेब के जरिए ई-मेल डेटा खरीदने और हैक किए गए अकाउंट के इस्तेमाल जैसे पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अब तक जांच में सामने आई धमकियां फर्जी और भ्रामक पाई गई हैं। हालांकि, बार-बार धमकी मिलने के कारण सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं। 15 नवंबर के कॉन्सर्ट को अभी अनुमति नहीं दिलजीत दोसांझ का लाइव कॉन्सर्ट 15 नवंबर को इंदौर के C21 ग्राउंड पर प्रस्तावित है। कार्यक्रम के आयोजकों ने पुलिस प्रशासन से अनुमति मांगी है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, आयोजकों के आवेदन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है। फिलहाल कार्यक्रम को लेकर अंतिम अनुमति नहीं दी गई है।

मुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को ट्रेन से दिया धक्का, बायां हाथ कटा; आरोपी गिरफ्तार

मुंबई की लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ का विरोध करना 20 वर्षीय युवती को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर एक व्यक्ति ने उसे नायगांव स्टेशन के पास ट्रेन से धक्का दे दिया। हादसे में युवती का बायां हाथ कोहनी के पास से कट गया, जबकि सिर में 16 टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र हिरमुखे को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 4 नवंबर की है। युवती गोरेगांव से नायगांव जा रही थी। आरोप के मुताबिक, सफर के दौरान जितेंद्र ने उसके साथ अश्लील हरकत की। युवती ने विरोध किया तो दोनों के बीच विवाद हो गया। पीड़िता बोली- मुझे न्याय चाहिए पीड़िता ने बताया कि वह गोरेगांव से ट्रेन में सवार हुई थी और उसे नायगांव स्टेशन पर उतरना था। यात्रा के दौरान आरोपी उसे गलत तरीके से छू रहा था। विरोध करने पर विवाद हुआ और वह नीचे उतर गई, लेकिन इसके बाद भी आरोपी ने उसे परेशान करना जारी रखा। युवती के मुताबिक, उसने आरोपी से कहा कि क्या उसके घर में मां-बहन नहीं हैं, लेकिन वह नहीं माना। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे गालियां दीं, चप्पल से मारा और फिर धक्का दे दिया। पीड़िता ने कहा कि इस घटना से उसकी जिंदगी प्रभावित हुई है। घर की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। उसने कहा कि अब उसे सिर्फ न्याय चाहिए। परिवार ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल पीड़िता के परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास से संबंधित BNS की धारा 109 क्यों नहीं लगाई गई। इसके बाद महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के पदाधिकारियों ने रेलवे पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक से मुलाकात की। पुलिस ने जांच के आधार पर आवश्यक धाराएं जोड़ने का आश्वासन दिया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74, 117 और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी जितेंद्र हिरमुखे पुलिस की गिरफ्त में है।

सूरत में चलती लग्जरी बस से गिरा 3 साल का बच्चा, ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान; CCTV फुटेज वायरल

गुजरात के सूरत में एक चलती लग्जरी बस से तीन साल का बच्चा सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि बस की रफ्तार कम थी और चालक ने तुरंत ब्रेक लगाकर बस रोक दी। बच्चा किसी दूसरे वाहन की चपेट में आने से बच गया। हादसे में उसे मामूली चोटें आईं। घटना 7 नवंबर की है, जिसका बस में लगे CCTV कैमरे का फुटेज अब सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मां फोन पर बात करती रही, बच्चा पहुंचा ड्राइवर केबिन तक जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट लग्जरी बस सौराष्ट्र के राजकोट से सूरत जा रही थी। बस में एक महिला अपने तीन साल के बेटे और आठ साल की बेटी के साथ सफर कर रही थी। यात्रा के दौरान महिला मोबाइल फोन पर बात करने में व्यस्त थी। इसी बीच बच्चा खेलते-खेलते एक सीट से दूसरी सीट पर होते हुए ड्राइवर के केबिन तक पहुंच गया। चालक की नजर बच्चे पर पड़ी तो उसने उसे पकड़ने के लिए हाथ बढ़ाया और जोर-जोर से आवाज लगाई। हालांकि, एक हाथ से स्टीयरिंग संभालने के कारण वह बच्चे तक नहीं पहुंच सका। बस में मौजूद किसी यात्री ने भी उसकी आवाज पर ध्यान नहीं दिया। दो सेकंड में बस से नीचे गिर गया बच्चा ड्राइवर के हाथ बढ़ाने के करीब दो सेकंड बाद बच्चा दरवाजे के पास वाली सीट से संतुलन खो बैठा और चलती बस से सड़क पर गिर गया। उस समय बस सूरत के किम इलाके से गुजर रही थी। ट्रैफिक के कारण बस की रफ्तार कम थी। बच्चे को गिरता देख चालक ने तुरंत ब्रेक लगाया और बस रोककर यात्रियों को आवाज दी। बस रुकते ही मां नीचे उतरी और बच्चे को उठाकर वापस बस में ले आई। पीछे आ रही कार में मौजूद डॉक्टर ने की जांच खुशकिस्मती से बच्चा सड़क पर गिरने के बाद किसी दूसरे वाहन की चपेट में नहीं आया। इसी दौरान बस के पीछे आ रही एक कार में मौजूद डॉक्टर ने बच्चे की जांच की। प्रारंभिक जांच में बच्चा स्वस्थ पाया गया। उसे केवल मामूली चोटें आई थीं। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद ड्राइवर की तत्परता की चर्चा हो रही है।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.