आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGस्पोर्ट्सभारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे कल: रोहित शर्मा के पास 1000 छक्के पूरे करने का मौका, विराट कोहली भी बना सकते हैं रिकॉर्ड◆BREAKINGBreaking Newsयूथ ओलंपिक में भारत की शौर्या अंबुरे ने जीता कांस्य पदक, रचा इतिहास◆BREAKINGBreaking Newsखरगे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर BJP का हमला, कांग्रेस ने दिया जवाब◆BREAKINGप्रदेशपेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट की जांच शुरू, केरल सरकार ने 4 जिलों में लिए सैंपल◆BREAKINGBreaking Newsजम्मू-कश्मीर बैंक लोन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 10.63 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क◆BREAKINGदेश-हरपलआंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू के गठबंधन की बड़ी जीत, विपक्ष को झटका◆BREAKINGBreaking Newsभारतीय रुपये में मजबूती, डॉलर के मुकाबले 23 पैसे चढ़ा रुपया; 7 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के सिवनी में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत◆BREAKINGस्पोर्ट्सभारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे कल: रोहित शर्मा के पास 1000 छक्के पूरे करने का मौका, विराट कोहली भी बना सकते हैं रिकॉर्ड◆BREAKINGBreaking Newsयूथ ओलंपिक में भारत की शौर्या अंबुरे ने जीता कांस्य पदक, रचा इतिहास◆BREAKINGBreaking Newsखरगे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर BJP का हमला, कांग्रेस ने दिया जवाब◆BREAKINGप्रदेशपेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट की जांच शुरू, केरल सरकार ने 4 जिलों में लिए सैंपल◆BREAKINGBreaking Newsजम्मू-कश्मीर बैंक लोन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 10.63 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क◆BREAKINGदेश-हरपलआंध्र प्रदेश निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू के गठबंधन की बड़ी जीत, विपक्ष को झटका◆BREAKINGBreaking Newsभारतीय रुपये में मजबूती, डॉलर के मुकाबले 23 पैसे चढ़ा रुपया; 7 महीने के उच्च स्तर पर पहुंचा◆BREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के सिवनी में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

इंदौर में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में 4 गानों पर रोक लगाने के निर्देश, बच्चों पर असर को लेकर जताई चिंता

Table of Content

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के 15 नवंबर को इंदौर में होने वाले कॉन्सर्ट से पहले चार गानों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर निर्देश जारी किए गए हैं। जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने C-21 मॉल प्रबंधन को पत्र लिखकर इन गानों को कार्यक्रम में नहीं गाने देने को कहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग का मानना है कि इन गानों के बोल बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं।

जिन गानों पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं, उनमें ‘पटियाला पैग’, ‘5 तारा ठेके’, ‘जेब विचों अफीम लभिया’ और ‘जट्ट उत्थे फायर करदा जित्थे पाबंदी हथियार दी’ शामिल हैं।

विभाग ने 6 नवंबर को जारी पत्र में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के 22 जुलाई 2019 के आदेश का हवाला दिया है।

5 साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी मिलेगी एंट्री

महिला एवं बाल विकास विभाग ने पत्र में बताया है कि कॉन्सर्ट में 5 साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी प्रवेश दिया जाएगा। इसी वजह से गानों के बोल को लेकर चिंता जताई गई है।

पत्र की प्रतियां कलेक्टर, विजय नगर के अनुविभागीय अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक और विजय नगर थाना प्रभारी को भी भेजी गई हैं।

प्रोफेसर ने बच्चों को मंच पर बुलाने और कारतूस वाली बेल्ट पर भी जताई आपत्ति

दरअसल, चंडीगढ़ के प्रोफेसर डॉ. पंडितराव धारेनावर ने इन गानों को लेकर शिकायत की थी। उन्होंने चार गानों पर आपत्ति जताने के साथ कॉन्सर्ट के दौरान बच्चों को मंच पर नहीं बुलाने की मांग की थी।

उन्होंने दिलजीत दोसांझ को कारतूस वाली बेल्ट पहनने से रोकने और विवादित गानों को उनके बोल बदलकर भी नहीं गाने देने की मांग की थी। शिकायत में हाईकोर्ट के पुराने आदेश का हवाला देते हुए प्रशासन से कार्रवाई की अपील की गई थी।

3 निजी स्कूलों और महापौर कार्यालय को मिली थी बम धमाके की धमकी

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट से पहले इंदौर में सुरक्षा को लेकर भी चिंता सामने आई थी। 2 नवंबर को शहर के तीन निजी स्कूलों और महापौर पुष्यमित्र भार्गव के कार्यालय को बम धमाके की धमकी वाले ई-मेल मिले थे।

इन ई-मेल में 15 नवंबर को होने वाले कॉन्सर्ट के दौरान आईईडी विस्फोट की चेतावनी भी दी गई थी। ऐसे में कार्यक्रम से पहले सुरक्षा व्यवस्था के साथ गानों और बच्चों की एंट्री को लेकर भी प्रशासन की नजर बनी हुई है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे कल: रोहित शर्मा के पास 1000 छक्के पूरे करने का मौका, विराट कोहली भी बना सकते हैं रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कल हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होगा। सीरीज में भारतीय टीम 2-0 से आगे है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास बड़े रिकॉर्ड बनाने का मौका रहेगा। विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 2,000 रन पूरे करने से सिर्फ 22 रन दूर हैं। वहीं, रोहित शर्मा को अपने करियर के 1,000 छक्के पूरे करने के लिए केवल एक छक्का लगाना है। रोहित बन सकते हैं 1000 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय रोहित शर्मा अब तक टेस्ट में 88, वनडे में 383, टी-20 इंटरनेशनल में 205 और IPL में 323 छक्के लगा चुके हैं। एक और छक्का लगाते ही उनके नाम क्रिकेट करियर में 1,000 छक्के हो जाएंगे। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय और दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। उनसे पहले क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। SENA देशों में 5000 रन से 13 रन दूर रोहित रोहित शर्मा के पास SENA देशों यानी दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में 5,000 इंटरनेशनल रन पूरे करने का भी मौका है। इन चारों देशों में वह अब तक 4,987 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 17 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं। महज 13 रन बनाते ही रोहित इन चारों देशों में 5,000 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बन जाएंगे। सीरीज में भारत 2-0 से आगे भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराया था। इसके बाद वेलिंगटन में खेले गए दूसरे वनडे में भारत ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। अब तीसरे मैच में टीम इंडिया की नजर सीरीज में बढ़त मजबूत करने पर होगी। घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड का शानदार रिकॉर्ड न्यूजीलैंड ने 2019 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज हारने के बाद से अपने घरेलू मैदान पर लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। सेडन पार्क में भी कीवी टीम का रिकॉर्ड भारत के मुकाबले बेहतर रहा है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक 8 वनडे खेले गए हैं। इनमें न्यूजीलैंड ने 6 और भारत ने एक मैच जीता है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। न्यूजीलैंड ने इस मैदान पर अपने पिछले 12 पूरे हुए वनडे मुकाबले भी जीते हैं। उसे यहां आखिरी हार फरवरी 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारिश से प्रभावित मैच में मिली थी।
यूथ ओलंपिक में भारत की शौर्या अंबुरे ने जीता कांस्य पदक, रचा इतिहास

यूथ ओलंपिक में भारत की शौर्या अंबुरे ने जीता कांस्य पदक, रचा इतिहास

भारत की युवा एथलीट शौर्या अंबुरे ने डकार यूथ ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए कांस्य पदक जीता है। उन्होंने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ (100m Hurdles) में 13.59 सेकंड का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया।इस उपलब्धि के साथ शौर्या अंबुरे यूथ ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक एथलीट बन गई हैं। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से भारतीय एथलेटिक्स को नई पहचान मिली है।100 मीटर बाधा दौड़ में दिखाया शानदार प्रदर्शन17 वर्षीय शौर्या अंबुरे ने प्रतियोगिता में बेहतरीन गति और तकनीक का प्रदर्शन किया। उन्होंने 13.59 सेकंड में अपनी रेस पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।उनकी इस सफलता को भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर संकेत करता है।भारतीय एथलेटिक्स के लिए ऐतिहासिक उपलब्धिशौर्या अंबुरे की यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि वह यूथ ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला ट्रैक एथलीट बनी हैं।उनकी सफलता देश की युवा खिलाड़ियों को एथलेटिक्स में आगे बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रेरित करेगी।
खरगे के 'खुशियों की ईद' वाले बयान पर BJP का हमला, कांग्रेस ने दिया जवाब

खरगे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर BJP का हमला, कांग्रेस ने दिया जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिवाली को ‘खुशियों की ईद’ बताने वाले बयान पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने खरगे के बयान की आलोचना करते हुए कांग्रेस पर तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप लगाया है।यह विवाद 7 नवंबर को खरगे की दिवाली की शुभकामनाओं के दौरान दिए गए बयान के बाद शुरू हुआ। उन्होंने दिवाली को देशभर में मनाया जाने वाला बड़ा त्योहार बताते हुए इसे ‘खुशियों की ईद’ कहा था।BJP नेताओं ने खरगे के बयान पर उठाए सवालभाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी और गौरव भाटिया ने खरगे के बयान पर आपत्ति जताई। भाजपा नेताओं का कहना है कि दिवाली की अपनी अलग धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान है।गौरव भाटिया ने सवाल उठाया कि दिवाली को उसके नाम से संबोधित करने में क्या परेशानी है। उन्होंने खरगे और राहुल गांधी को चुनौती देते हुए पूछा कि क्या वे ईद को ‘खुशियों की दिवाली’ कहेंगे?भाजपा ने इस बयान को हिंदू भावनाओं और धार्मिक परंपराओं से जोड़ते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।कांग्रेस ने BJP के आरोपों का दिया जवाबभाजपा की आलोचना के बाद कांग्रेस ने भी पलटवार किया। कांग्रेस के मीडिया एवं प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि ‘ईद’ शब्द का शाब्दिक अर्थ त्योहार होता है।
पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट की जांच शुरू, केरल सरकार ने 4 जिलों में लिए सैंपल

पेट्रोल में एथेनॉल की मिलावट की जांच शुरू, केरल सरकार ने 4 जिलों में लिए सैंपल

तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल में निर्धारित सीमा से अधिक एथेनॉल मिलाने की शिकायतों के बाद केरल सरकार ने जांच शुरू कर दी है। राज्य के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने चार जिलों के चुनिंदा पेट्रोल पंपों से पेट्रोल के सैंपल लेकर उनकी जांच कराने का फैसला किया है।केरल के नागरिक आपूर्ति मंत्री अनूप जैकब के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों को पेट्रोल की गुणवत्ता और उसमें एथेनॉल की मात्रा की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।इन 4 जिलों में लिए जा रहे पेट्रोल के सैंपलसरकार ने तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, कोझिकोड और कन्नूर जिलों के चुनिंदा पेट्रोल पंपों को जांच के लिए चुना है। अधिकारियों ने पेट्रोल के सैंपल एकत्र करने शुरू कर दिए हैं।प्रत्येक चयनित पेट्रोल पंप से छह सैंपल लिए जा रहे हैं। इन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत सरकारी और मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजा जाएगा।सरकार को उम्मीद है कि जांच के नतीजे करीब 10 दिनों में सामने आ जाएंगे।पेट्रोल में 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाने की अनुमतिकेंद्र सरकार के निर्धारित मानकों के अनुसार पेट्रोल में अधिकतम 20 प्रतिशत तक एथेनॉल मिलाने की अनुमति है। इसे E20 पेट्रोल कहा जाता है।हालांकि, कर्नाटक सरकार ने हाल ही में आरोप लगाया था कि कुछ पेट्रोल पंपों पर निर्धारित सीमा से अधिक एथेनॉल मिला हुआ पेट्रोल बेचा जा रहा है। कर्नाटक में की गई जांच में कुछ सैंपलों में एथेनॉल की मात्रा 30 प्रतिशत से अधिक होने का दावा किया गया था।
जम्मू-कश्मीर बैंक लोन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 10.63 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क

जम्मू-कश्मीर बैंक लोन घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, 10.63 करोड़ की 11 संपत्तियां कुर्क

जम्मू-कश्मीर बैंक से जुड़े प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) लोन घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ED ने श्रीनगर और बांदीपोरा में स्थित 10.63 करोड़ रुपये की 11 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया है। इनमें जमीन और इमारतें शामिल हैं।यह कार्रवाई कथित मनी लॉन्ड्रिंग और सरकारी योजना के तहत दिए गए बैंक ऋण के दुरुपयोग से जुड़े मामले में की गई है। ED ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया है।270 लोन खातों में मिली गड़बड़ीED की जांच में जम्मू-कश्मीर बैंक की सुम्बल और गामुड गढ़खुड शाखाओं में PMEGP योजना से जुड़े 270 टर्म लोन खाते और 270 वर्किंग कैपिटल खाते सामने आए हैं।जांच एजेंसी के मुताबिक, इन खातों में करीब 32 करोड़ रुपये की रकम NPA (नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स) में बदल गई। यानी इन ऋणों की वसूली नहीं हो सकी।फर्जी लाभार्थियों और कंपनियों के नाम पर लिया गया लोनED का आरोप है कि इस कथित घोटाले में फर्जी लाभार्थियों के नाम पर लोन हासिल किए गए।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.