आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलयमुना को स्वच्छ बनाने के लिए जल मंत्री की अपील, बोले- इसे जनआंदोलन बनाएं दिल्लीवासी◆BREAKINGस्पोर्ट्सIPL 2027: मुंबई इंडियंस छोड़ पंजाब किंग्स से खेलेंगे हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह की होगी एंट्री◆BREAKINGबिज़नेसपेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल मिलाने का दावा खारिज, मंत्रालय बोला- सभी 893 सैंपल जांच में पास◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में अवैध पटाखों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 10 लाख से ज्यादा का माल जब्त◆BREAKINGछत्तीसगढ़1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का मामला: महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, हाईकोर्ट से जारी हुआ वारंट◆BREAKINGबिज़नेसभारत में हर साल 1.22 लाख करोड़ रुपए का खाना होता है बर्बाद, कोल्ड स्टोरेज की कमी और मौसम की मार से बढ़ रही महंगाई◆BREAKINGदेश-हरपलरेवाड़ी में नीलगाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत; अग्निवीर बनने वाला था गजेंद्र◆BREAKINGमध्य प्रदेश‘तारक मेहता’ के अय्यर पहुंचे उज्जैन, पिता के साथ किए महाकाल दर्शन; बोले- विज्ञान से ऊपर भगवान की महत्ता◆BREAKINGदेश-हरपलयमुना को स्वच्छ बनाने के लिए जल मंत्री की अपील, बोले- इसे जनआंदोलन बनाएं दिल्लीवासी◆BREAKINGस्पोर्ट्सIPL 2027: मुंबई इंडियंस छोड़ पंजाब किंग्स से खेलेंगे हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह की होगी एंट्री◆BREAKINGबिज़नेसपेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल मिलाने का दावा खारिज, मंत्रालय बोला- सभी 893 सैंपल जांच में पास◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में अवैध पटाखों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 10 लाख से ज्यादा का माल जब्त◆BREAKINGछत्तीसगढ़1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का मामला: महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, हाईकोर्ट से जारी हुआ वारंट◆BREAKINGबिज़नेसभारत में हर साल 1.22 लाख करोड़ रुपए का खाना होता है बर्बाद, कोल्ड स्टोरेज की कमी और मौसम की मार से बढ़ रही महंगाई◆BREAKINGदेश-हरपलरेवाड़ी में नीलगाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई कार, दो युवकों की मौत; अग्निवीर बनने वाला था गजेंद्र◆BREAKINGमध्य प्रदेश‘तारक मेहता’ के अय्यर पहुंचे उज्जैन, पिता के साथ किए महाकाल दर्शन; बोले- विज्ञान से ऊपर भगवान की महत्ता◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

IPL 2027: मुंबई इंडियंस छोड़ पंजाब किंग्स से खेलेंगे हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह की होगी एंट्री

Table of Content

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए 10 सीजन खेलने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अब फ्रेंचाइजी का साथ छोड़कर पंजाब किंग्स से खेलेंगे। वहीं, लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होंगे। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली यानी ट्रेड हुआ है।

हार्दिक ने मुंबई के लिए 2015 से 2021 तक लगातार सात सीजन और फिर 2024 से 2026 तक तीन सीजन खेले। इस दौरान वे 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे। बताया जा रहा है कि हार्दिक IPL 2026 के बाद खुद मुंबई की टीम छोड़ना चाहते थे।

क्रिकेट में ट्रेड का मतलब दो फ्रेंचाइजी के बीच आपसी सहमति से खिलाड़ियों की अदला-बदली करना है। इसमें एक टीम अपना खिलाड़ी दूसरी टीम को देती है और बदले में वहां से दूसरा खिलाड़ी लेती है।

बुमराह के साथ मजबूत तेज गेंदबाज चाहती थी मुंबई

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम नौवें स्थान पर रही। इसके बाद फ्रेंचाइजी को जसप्रीत बुमराह के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए एक भरोसेमंद गेंदबाज की जरूरत महसूस हुई।

पिछले सीजन में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर नई गेंद से अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। मुंबई ने 2025 के मेगा ऑक्शन में बोल्ट को 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन वे पिछले सीजन में केवल पांच मैच ही खेल पाए।

पहली बार पंजाब के अलावा किसी दूसरी टीम से खेलेंगे अर्शदीप

अर्शदीप सिंह ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए IPL डेब्यू किया था। इसके बाद से वे लगातार इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। अब ट्रेड के जरिए वे मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे।

अर्शदीप ने IPL में अब तक 96 मैच खेले हैं और 111 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.18 रही है। पंजाब के पास भारतीय तेज गेंदबाजों के विकल्प के तौर पर यश ठाकुर और विजयकुमार वैशाक भी मौजूद हैं।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन रहा कमजोर

हार्दिक पंड्या का तीन साल में दूसरी बार ट्रेड के जरिए टीम बदलना होगा। IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें गुजरात टाइटंस से ऑल-कैश डील के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तानी सौंपी गई थी। रोहित की कप्तानी में मुंबई पांच IPL खिताब जीत चुकी थी।

हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने 2024 में अंक तालिका में आखिरी स्थान हासिल किया। 2025 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची, जबकि 2026 में उसे नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा।

वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में हार्दिक का रिकॉर्ड बेहतर रहा था। उनकी कप्तानी में गुजरात ने 31 मैचों में 22 जीत दर्ज कीं और नौ मुकाबलों में हार का सामना किया।

पंजाब में कप्तानी नहीं, ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे हार्दिक

पंजाब किंग्स में हार्दिक पंड्या को कप्तानी मिलने की संभावना कम मानी जा रही है। श्रेयस अय्यर पिछले दो सीजन से टीम की अगुआई कर रहे हैं। ऐसे में हार्दिक से मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी में योगदान देने की उम्मीद होगी।

पंजाब किंग्स अब तक IPL का खिताब नहीं जीत सकी है। टीम 19 सीजन में केवल दो बार फाइनल तक पहुंची है। इनमें 2014 और 2025 का सीजन शामिल है।

मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं। कीरोन पोलार्ड को टीम का हेड कोच बनाया गया है। वहीं, रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी कोच, मिचेल मैक्लेनाघन गेंदबाजी कोच और टी. दिलीप फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे।

17 नवंबर तक पूरी होगी रिटेंशन प्रक्रिया

IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर तय की गई है। इसके बाद 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन आयोजित होगा। ट्रेड और रिटेंशन के फैसलों के बाद सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में जुटी हैं।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

यमुना को स्वच्छ बनाने के लिए जल मंत्री की अपील, बोले- इसे जनआंदोलन बनाएं दिल्लीवासी

दिल्ली के जल मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने राजधानी के लोगों से यमुना नदी के पुनर्जीवन को जनआंदोलन बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की आस्था, संस्कृति और जीवन का अभिन्न हिस्सा है। इसे स्वच्छ और निर्मल बनाना सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का सामूहिक दायित्व है। अपने जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के संकल्प से जोड़ते हुए जल मंत्री ने वासुदेव घाट पर मां यमुना की आरती की। इस दौरान उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ और जीवन के अन्य खास अवसर यमुना किनारे मनाएं। उनके मुताबिक, इससे लोगों का नदी के प्रति भावनात्मक जुड़ाव बढ़ेगा और संरक्षण के प्रयासों में जनभागीदारी मजबूत होगी। तीन साल में वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक यमुना को स्वच्छ बनाने का लक्ष्य जल मंत्री ने कहा कि सरकार अगले तीन वर्षों में वजीराबाद से कालिंदी कुंज तक यमुना को स्वच्छ और निर्मल बनाने के लक्ष्य पर काम कर रही है। इसके लिए सीवेज प्रबंधन, प्रदूषण नियंत्रण और नदी के पुनर्जीवन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि यमुना के किनारों पर रिवरफ्रंट विकसित करने की भी योजना है। इसका उद्देश्य लोगों को नदी और प्रकृति से जोड़ना है, ताकि यमुना संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़े और नागरिक भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं। अपने खास दिन मां यमुना के नाम करने की अपील प्रवेश साहिब सिंह ने दिल्लीवासियों से अपील की कि वे अपने जीवन के यादगार अवसरों को यमुना संरक्षण से जोड़ें। उन्होंने कहा कि नदी के प्रति आस्था केवल आरती तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि उसकी स्वच्छता और सुरक्षा के लिए भी सामूहिक प्रयास होने चाहिए। जल मंत्री के अनुसार, सरकार और नागरिकों की साझेदारी से ही यमुना को निर्मल बनाने के लक्ष्य की दिशा में स्थायी बदलाव लाया जा सकता है।

IPL 2027: मुंबई इंडियंस छोड़ पंजाब किंग्स से खेलेंगे हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह की होगी एंट्री

IPL में मुंबई इंडियंस के लिए 10 सीजन खेलने वाले ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या अब फ्रेंचाइजी का साथ छोड़कर पंजाब किंग्स से खेलेंगे। वहीं, लेफ्ट आर्म तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल होंगे। दोनों फ्रेंचाइजी के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली यानी ट्रेड हुआ है। हार्दिक ने मुंबई के लिए 2015 से 2021 तक लगातार सात सीजन और फिर 2024 से 2026 तक तीन सीजन खेले। इस दौरान वे 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस का हिस्सा रहे। बताया जा रहा है कि हार्दिक IPL 2026 के बाद खुद मुंबई की टीम छोड़ना चाहते थे। क्रिकेट में ट्रेड का मतलब दो फ्रेंचाइजी के बीच आपसी सहमति से खिलाड़ियों की अदला-बदली करना है। इसमें एक टीम अपना खिलाड़ी दूसरी टीम को देती है और बदले में वहां से दूसरा खिलाड़ी लेती है। बुमराह के साथ मजबूत तेज गेंदबाज चाहती थी मुंबई IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम नौवें स्थान पर रही। इसके बाद फ्रेंचाइजी को जसप्रीत बुमराह के साथ तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूत करने के लिए एक भरोसेमंद गेंदबाज की जरूरत महसूस हुई। पिछले सीजन में ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर नई गेंद से अपेक्षा के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके थे। मुंबई ने 2025 के मेगा ऑक्शन में बोल्ट को 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा था, लेकिन वे पिछले सीजन में केवल पांच मैच ही खेल पाए। पहली बार पंजाब के अलावा किसी दूसरी टीम से खेलेंगे अर्शदीप अर्शदीप सिंह ने 2019 में पंजाब किंग्स के लिए IPL डेब्यू किया था। इसके बाद से वे लगातार इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। अब ट्रेड के जरिए वे मुंबई इंडियंस से जुड़ेंगे। अर्शदीप ने IPL में अब तक 96 मैच खेले हैं और 111 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9.18 रही है। पंजाब के पास भारतीय तेज गेंदबाजों के विकल्प के तौर पर यश ठाकुर और विजयकुमार वैशाक भी मौजूद हैं। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन रहा कमजोर हार्दिक पंड्या का तीन साल में दूसरी बार ट्रेड के जरिए टीम बदलना होगा। IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने उन्हें गुजरात टाइटंस से ऑल-कैश डील के जरिए अपनी टीम में शामिल किया था। इसके बाद उन्हें रोहित शर्मा की जगह कप्तानी सौंपी गई थी। रोहित की कप्तानी में मुंबई पांच IPL खिताब जीत चुकी थी। हार्दिक की कप्तानी में मुंबई ने 2024 में अंक तालिका में आखिरी स्थान हासिल किया। 2025 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची, जबकि 2026 में उसे नौवें स्थान से संतोष करना पड़ा। वहीं, गुजरात टाइटंस के कप्तान के रूप में हार्दिक का रिकॉर्ड बेहतर रहा था। उनकी कप्तानी में गुजरात ने 31 मैचों में 22 जीत दर्ज कीं और नौ मुकाबलों में हार का सामना किया। पंजाब में कप्तानी नहीं, ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे हार्दिक पंजाब किंग्स में हार्दिक पंड्या को कप्तानी मिलने की संभावना कम मानी जा रही है। श्रेयस अय्यर पिछले दो सीजन से टीम की अगुआई कर रहे हैं। ऐसे में हार्दिक से मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने और जरूरत पड़ने पर गेंदबाजी में योगदान देने की उम्मीद होगी। पंजाब किंग्स अब तक IPL का खिताब नहीं जीत सकी है। टीम 19 सीजन में केवल दो बार फाइनल तक पहुंची है। इनमें 2014 और 2025 का सीजन शामिल है। मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने कोचिंग स्टाफ में भी बदलाव किए हैं। कीरोन पोलार्ड को टीम का हेड कोच बनाया गया है। वहीं, रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी कोच, मिचेल मैक्लेनाघन गेंदबाजी कोच और टी. दिलीप फील्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। 17 नवंबर तक पूरी होगी रिटेंशन प्रक्रिया IPL 2027 के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की अंतिम तारीख 17 नवंबर तय की गई है। इसके बाद 16 दिसंबर को गोवा में मिनी ऑक्शन आयोजित होगा। ट्रेड और रिटेंशन के फैसलों के बाद सभी फ्रेंचाइजी अपनी टीम को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में जुटी हैं।

पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल मिलाने का दावा खारिज, मंत्रालय बोला- सभी 893 सैंपल जांच में पास

पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल मिलाने के कर्नाटक सरकार के आरोपों को केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने खारिज कर दिया है। मंत्रालय के मुताबिक, देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से लिए गए E20 पेट्रोल के सभी 893 सैंपल जांच में पास हुए हैं। इनमें इथेनॉल की मात्रा निर्धारित सीमा यानी 19% से 20% के बीच पाई गई। हालांकि, इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। कंपनियों का कहना है कि सैंपल की जांच निर्धारित कानूनी और तकनीकी मानकों के अनुरूप नहीं हुई। उन्होंने संयुक्त रूप से दोबारा जांच कराने की मांग की है। कर्नाटक के सभी 56 सैंपल पास होने का दावा पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के डिपो और पेट्रोल पंपों से BIS मानकों के अनुसार सैंपल लिए गए थे। कर्नाटक से कुल 56 सैंपल जुटाए गए। मंत्रालय के अनुसार, इन सभी की जांच में इथेनॉल की मात्रा 19% से 20% के बीच मिली। इन सैंपलों में इथेनॉल की औसत मात्रा 19.30% दर्ज की गई। मंत्रालय ने कर्नाटक सरकार के पेट्रोल में 31.2% तक इथेनॉल मिलाए जाने के दावे को गलत और बेबुनियाद बताया है। राहुल गांधी ने कहा- जनता की गाड़ी से हो रही पेट्रोल की चोरी इस विवाद के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, ‘E20 अब 420 बन गया है, जनता की गाड़ी से पेट्रोल चोरी हो रहा है।’ राहुल गांधी के मुताबिक, कर्नाटक सरकार ने सात जिलों से पेट्रोल के 14 सैंपल लेकर मान्यता प्राप्त लैब में जांच कराई थी। इनमें से 11 सैंपलों में इथेनॉल की मात्रा 20% से अधिक मिलने का दावा किया गया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल में अधिक इथेनॉल मिलाने से वाहनों का माइलेज कम हो सकता है और मेंटेनेंस का खर्च बढ़ सकता है। राहुल गांधी ने इसे आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बताते हुए ‘जनता की गाड़ी से पेट्रोल की चोरी’ करार दिया। तेल कंपनियों ने जांच प्रक्रिया पर उठाए सवाल इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का कहना है कि कर्नाटक में किए गए परीक्षण निर्धारित कानूनी और तकनीकी प्रक्रियाओं के अनुरूप नहीं थे। कंपनियों ने जांच के नतीजों पर सवाल उठाते हुए संयुक्त परीक्षण कराने की मांग की है। इस तरह पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा को लेकर केंद्र सरकार, कर्नाटक सरकार और तेल कंपनियों के बीच विवाद बना हुआ है।

इंदौर में अवैध पटाखों के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, 10 लाख से ज्यादा का माल जब्त

दीपावली से पहले इंदौर में अवैध पटाखों के भंडारण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर के घनी आबादी वाले इलाकों में बिना लाइसेंस आतिशबाजी का सामान जमा करने और बेचने की सूचना पर पुलिस ने छह थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान अलग-अलग ठिकानों से 10 लाख रुपए से अधिक कीमत के पटाखे जब्त किए गए हैं। पुलिस ने मामले में संबंधित लोगों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छह थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई पुलिस कमिश्नरेट की ओर से अवैध विस्फोटक सामग्री और पटाखों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और संबंधित थानों की टीमों ने विजयनगर, लसूड़िया, एरोड्रम, परदेशीपुरा, खजराना और हीरानगर थाना क्षेत्रों में दबिश दी। जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोग बिना वैध लाइसेंस के पटाखे बेच रहे थे, जबकि कुछ ने रिहायशी इलाकों में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी का सामान जमा कर रखा था। पुलिस ने इन सभी ठिकानों से पटाखों का स्टॉक जब्त किया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 10 लाख रुपए से अधिक बताई गई है। घनी आबादी में पटाखों का भंडारण खतरनाक क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, घनी आबादी वाले क्षेत्रों में बड़ी मात्रा में आतिशबाजी सामग्री रखना गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। ऐसी जगहों पर आग लगने या विस्फोट होने की स्थिति में आसपास के मकानों और लोगों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। बिना लाइसेंस पटाखे बेचने और अवैध रूप से उनका भंडारण करने वालों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्बाइड गन और पटाखों पर भी निगरानी पुलिस अब कार्बाइड गन, कार्बाइड लैंप और कार्बाइड से बने पटाखों की बिक्री व अवैध इस्तेमाल पर भी नजर रख रही है। अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के दौरान अवैध विस्फोटक सामग्री की बिक्री और भंडारण रोकने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा।

1000 करोड़ की कथित धोखाधड़ी का मामला: महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस, हाईकोर्ट से जारी हुआ वारंट

करीब 1000 करोड़ रुपए की संपत्तियों और कंपनियों के शेयरों से जुड़े कथित धोखाधड़ी के मामले में कोलकाता पुलिस रायपुर पहुंची है। आरोपी महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए कोलकाता हाईकोर्ट से नया वारंट जारी हुआ है। पुलिस टीम रायपुर में गिरफ्तारी की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोलकाता ले जाकर सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद पुलिस मामले में पूछताछ और जांच के लिए रिमांड की मांग करेगी। यह मामला यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर कथित अवैध कब्जे से संबंधित है। कोलकाता के बोबाजार थाने में दर्ज FIR के अनुसार, महेंद्र गोयनका और उनके सहयोगियों पर जाली दस्तावेज, फर्जी हस्ताक्षर और कंपनी की नकली मुहरों के जरिए शेयरों का मालिकाना हक बदलने का आरोप है। 5 हजार शेयरों के मालिकाना हक को लेकर विवाद FIR के मुताबिक, एडमिट विनट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गोपाल कुमार यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि उनकी कंपनी के पास व्यू टेक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के 5 हजार इक्विटी शेयर थे। ये शेयर उनकी कंपनी ने फ्यूचर डीलट्रेड प्राइवेट लिमिटेड से खरीदे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, शेयर ट्रांसफर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 4 फरवरी 2018 को इन शेयरों को एडमिट विनट्रेड के नाम दर्ज कर दिया गया था। शेयरों के मूल प्रमाणपत्र भी शिकायतकर्ता कंपनी के पास मौजूद थे। पुराने रिकॉर्ड में बदलाव कर दोबारा दाखिल किया वार्षिक रिटर्न शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने 6 जुलाई 2018 की कथित बोर्ड मीटिंग के प्रस्ताव के आधार पर वित्तीय वर्ष 2016-17 का संशोधित वार्षिक रिटर्न (MGT-7) दाखिल किया। इसमें दर्शाया गया कि 9 मार्च 2017 को ही 5 हजार शेयर फ्यूचर डीलट्रेड से महेंद्र गोयनका एंड संस के नाम ट्रांसफर हो गए थे। शिकायतकर्ता का दावा है कि उसकी कंपनी ने न तो शेयर बेचने की सहमति दी थी और न ही इसके बदले कोई भुगतान प्राप्त किया था। शेयर ट्रांसफर से संबंधित किसी दस्तावेज पर कंपनी की ओर से हस्ताक्षर भी नहीं किए गए थे। आरोप है कि फर्जी दस्तावेजों के जरिए पुराने रिकॉर्ड में बदलाव कर शेयरों पर कब्जा करने की कोशिश की गई। शिकायत में इसे यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर नियंत्रण हासिल करने की कथित साजिश का हिस्सा बताया गया है। महेंद्र गोयनका समेत कई लोगों के खिलाफ FIR कोलकाता के बोबाजार थाने में 30 अक्टूबर 2026 को मामला दर्ज किया गया। FIR में महेंद्र गोयनका, अभिषेक अग्रवाल, अशोक रैकवार, मनीष गोयनका, सुरेंद्र सिंह सलूजा और धनेश शिवहरे के नाम शामिल हैं। इसके अलावा महेंद्र गोयनका एंड संस और सुशील गोयनका एंड संस का भी उल्लेख किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल से जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू की है। गिरफ्तारी के बाद कोलकाता ले जाएगी पुलिस ताजा जानकारी के मुताबिक, कोलकाता हाईकोर्ट से नया वारंट जारी होने के बाद पुलिस टीम रायपुर पहुंची है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे कोलकाता ले जाकर सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की पूछताछ और जांच के लिए रिमांड की मांग करेगी। फिलहाल मामला कथित शेयर धोखाधड़ी और कंपनी के मालिकाना हक में दस्तावेजों के जरिए बदलाव के आरोपों की जांच से जुड़ा है।

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.