आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGस्पोर्ट्स3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या की जगह संभालेंगे कमान◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई; ‘प्रगति 50’ पर फोकस◆BREAKINGबिज़नेससोना 1.26 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी ₹6,953 की तेजी; दो दिन में इतने बढ़े दाम◆BREAKINGभोपालमहिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: फाइनल में जगह बनाने उतरेगी भारतीय टीम, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला◆BREAKINGप्रदेशराष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर भोपाल में खास आयोजन, दुग्ध उत्पादकों से संवाद कर MPCDF ने जानी जमीनी हकीकत◆BREAKINGछत्तीसगढ़छठ महापर्व और सिंदूर पर टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में प्रदर्शन, कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़PWD में टेंडर मंजूर होने के 15 दिन के भीतर जारी करना होगा वर्कऑर्डर, सचिव ने दिए निर्देश◆BREAKINGएंटरटेनमेंटZee TV New Show: फहमान खान और बृंदा दहल की जोड़ी मचाएगी धमाल, 30 नवंबर से शुरू होगा ‘शुभ शगुन शहनाइयां’◆BREAKINGस्पोर्ट्स3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या की जगह संभालेंगे कमान◆BREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई; ‘प्रगति 50’ पर फोकस◆BREAKINGबिज़नेससोना 1.26 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी ₹6,953 की तेजी; दो दिन में इतने बढ़े दाम◆BREAKINGभोपालमहिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: फाइनल में जगह बनाने उतरेगी भारतीय टीम, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला◆BREAKINGप्रदेशराष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर भोपाल में खास आयोजन, दुग्ध उत्पादकों से संवाद कर MPCDF ने जानी जमीनी हकीकत◆BREAKINGछत्तीसगढ़छठ महापर्व और सिंदूर पर टिप्पणी के विरोध में बिलासपुर में प्रदर्शन, कॉमेडियन यश माहेश्वरी की गिरफ्तारी की मांग◆BREAKINGछत्तीसगढ़PWD में टेंडर मंजूर होने के 15 दिन के भीतर जारी करना होगा वर्कऑर्डर, सचिव ने दिए निर्देश◆BREAKINGएंटरटेनमेंटZee TV New Show: फहमान खान और बृंदा दहल की जोड़ी मचाएगी धमाल, 30 नवंबर से शुरू होगा ‘शुभ शगुन शहनाइयां’◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

सागर में बाइक की डिक्की से 1.50 लाख रुपए चोरी, छतरपुर से 21 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Table of Content

सागर जिले के रहली में बाइक की डिक्की से 1.50 लाख रुपए नकद चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र निवासी 21 वर्षीय अनुराग सिसोदिया के रूप में हुई है। पुलिस उसे छतरपुर से गिरफ्तार कर सागर लाई है। पूछताछ के दौरान चोरी की गई पूरी रकम बरामद कर ली गई है।

बैंक से रुपए निकालकर बाइक की डिक्की में रखे थे

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर को ग्राम पटना बुजुर्ग निवासी ओंकार रजक (36) ने रहली थाने में चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक की रहली शाखा से 1.50 लाख रुपए निकालने के बाद रकम अपनी मोटरसाइकिल की डिक्की में रख दी थी।

इसके बाद उन्होंने रहली बस स्टैंड पर मुकेश खटीक की फल दुकान के सामने बाइक खड़ी की। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति डिक्की से नकदी चुराकर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस

जांच के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। साथ ही तकनीकी साक्ष्य जुटाकर उन्हें सागर के आसपास के थानों, छतरपुर और सीमावर्ती जिलों की पुलिस इकाइयों के साथ साझा किया।

जांच में सामने आया कि चोरी की घटना में शामिल संदिग्ध छतरपुर जिले में भी चोरी और अन्य अपराधों में संलिप्त है। छतरपुर पुलिस ने उसे एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया था।

पूछताछ में चोरी की रकम बरामद

साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान अनुराग पिता सुखदेव सिसोदिया (21), निवासी कंचनपुर, थाना चंदला, जिला छतरपुर के रूप में हुई। सूचना मिलने पर रहली पुलिस छतरपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर सागर ले आई। पूछताछ में उसके पास से चोरी की गई 1.50 लाख रुपए की रकम बरामद की गई।

रहली थाना प्रभारी संजय ऋषिश्वर ने बताया कि बाइक की डिक्की से नकदी चोरी करने के आरोपी को छतरपुर से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से थाने में पूछताछ की जा रही है।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

3 साल बाद फिर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या की जगह संभालेंगे कमान

रोहित शर्मा को तीन साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाया गया है। वे हार्दिक पंड्या की जगह टीम की कमान संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। रोहित 2013 से 2023 तक लगातार 11 सीजन मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर चुके हैं। उनकी अगुआई में टीम ने पांच बार IPL का खिताब जीता। इसके अलावा 2013 में मुंबई ने चैंपियंस लीग टी-20 की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पिछले तीन सीजन में केवल एक बार प्लेऑफ में पहुंच सकी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने हार्दिक को ट्रेड के जरिए पंजाब किंग्स में भेज दिया। उनके बदले तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया गया है। रोहित ने तिलक वर्मा को कप्तान बनाने का दिया था सुझाव न्यूजीलैंड दौरे पर रवाना होने से पहले फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा से कप्तानी को लेकर बातचीत की थी। इस दौरान रोहित ने तिलक वर्मा को टीम की कमान सौंपने का सुझाव दिया था। हालांकि, फ्रेंचाइजी की ओर से बार-बार आग्रह किए जाने के बाद रोहित दोबारा कप्तानी संभालने के लिए राजी हो गए। 2013 में पहली बार कप्तानी मिली, उसी सीजन बनाया चैंपियन रोहित शर्मा को IPL 2013 के बीच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई थी। उस समय ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग टीम की कमान संभाल रहे थे। शुरुआती छह मैचों में मुंबई को तीन जीत मिली थीं। वहीं, पोंटिंग का बल्ला भी नहीं चल रहा था। ऐसे में उन्होंने खुद को प्लेइंग-11 से बाहर रखने का फैसला किया और कप्तानी छोड़ दी। उस समय मुंबई की टीम में सचिन तेंदुलकर और हरभजन सिंह जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी मौजूद थे, जो पहले कप्तानी कर चुके थे। इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने भविष्य को ध्यान में रखते हुए 26 वर्षीय रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी। रोहित ने 24 अप्रैल 2013 को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहली बार मुंबई की कप्तानी की। टीम ने उसी सीजन IPL का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। यह मुंबई इंडियंस का पहला IPL खिताब था।

बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने की तैयारी, सफाई में लापरवाही पर होगी कार्रवाई; ‘प्रगति 50’ पर फोकस

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में रिवर फ्रंट टाउन श्रेणी में देशभर में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद बिलासपुर नगर निगम ने अब केंद्र सरकार की नई स्वच्छता पहल ‘प्रगति 50’ की तैयारी शुरू कर दी है। निगम कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने साफ कहा है कि शहर की सफाई व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बुधवार को कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर सफाई व्यवस्था और आगामी तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अपर आयुक्त खजांची कुम्हार, एचओ, जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप, सभी जोन के सेनेटरी इंस्पेक्टर, वार्ड सुपरवाइजर और स्वास्थ्य व स्वच्छता विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में गैरहाजिर कर्मचारियों को लेकर कमिश्नर ने नाराजगी जताई और उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने ‘प्रगति 50’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए हर 15 दिन में बैठक आयोजित करने और सफाई कार्यों में आ रही समस्याओं को जल्द दूर करने को कहा। कमिश्नर ने निर्देश दिए कि शहर में कहीं भी गंदगी या कचरे का ढेर दिखाई नहीं देना चाहिए। सड़कें, सार्वजनिक स्थान, चौक-चौराहे, मोहल्ले और गलियां साफ-सुथरी रहनी चाहिए। सफाई में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सफाई एजेंसी को तय समय-सारणी के अनुसार काम करने के निर्देश कमिश्नर ने सफाई ठेका एजेंसी लायन सर्विसेज को तय समय-सारणी के मुताबिक मुख्य सड़कों, मोहल्लों और गलियों में सफाई कराने को कहा। साथ ही सफाई कर्मचारियों की पूरी उपस्थिति और हर इलाके में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। कमिश्नर ने हर घर से नियमित कचरा उठाने, इसकी निगरानी करने और लोगों के बीच जनजागरूकता गतिविधियां चलाने पर जोर दिया। कचरा वाहन को कचरा नहीं देने वालों को करेंगे जागरूक कमिश्नर ने बताया कि कई जगहों पर लोग घर से कचरा लेने आने वाले वाहनों को कचरा नहीं देते हैं। ऐसे लोगों को जागरूक किया जाएगा और उनसे अपील की जाएगी कि वे अपना कचरा निर्धारित वाहन में ही डालें। उन्होंने कहा कि समझाइश के बाद भी सहयोग नहीं करने वाले अपार्टमेंट और कॉलोनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सड़क पर मलबा फेंकने वालों पर चलेगा अभियान सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर निर्माण सामग्री और मलबा फेंकने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। कमिश्नर ने कहा कि सड़क पर निर्माण सामग्री और मलबा पड़े रहने से शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिलासपुर को देश में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बिलासपुर को मिली उपलब्धि अधिकारियों, कर्मचारियों और शहरवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। अब लक्ष्य शहर को स्वच्छता के मामले में देश में पहला स्थान दिलाना है। इसके लिए सफाई व्यवस्था की कमियों की पहचान कर उन्हें जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अभियान को गंभीरता से लेते हुए जिम्मेदारी के साथ काम करने को कहा।

सोना 1.26 लाख के पार पहुंचा, चांदी में भी ₹6,953 की तेजी; दो दिन में इतने बढ़े दाम

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, शुक्रवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3,658 रुपए महंगा होकर 1.26 लाख रुपए के पार पहुंच गया। गुरुवार को इसकी कीमत 1.23 लाख रुपए थी। वहीं, एक किलो चांदी के भाव में 6,953 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही चांदी 1.54 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 1.47 लाख रुपए था। दो दिन में सोना ₹5,261 और चांदी ₹11,355 महंगी लगातार दो दिनों की तेजी में सोने की कीमत कुल 5,261 रुपए बढ़ गई है। वहीं, चांदी के भाव में 11,355 रुपए का उछाल आया है। दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी से खरीदारों की जेब पर असर पड़ सकता है। ऐसी ही ताजा खबरों और बाजार के अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें Desh Har Pal वेबसाइट।

महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: फाइनल में जगह बनाने उतरेगी भारतीय टीम, सेमीफाइनल में मलेशिया से मुकाबला

भोपाल में चल रही महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में शुक्रवार को मेजबान और डिफेंडिंग चैंपियन भारत सेमीफाइनल में मलेशिया के खिलाफ मैदान में उतरेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शाम 7 बजे होने वाले इस मुकाबले में भारतीय टीम की नजर जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाने पर होगी। दिन का पहला सेमीफाइनल जापान और चीन के बीच शाम 4:30 बजे खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमें 28 नवंबर को खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। कोरिया ने थाईलैंड को 4-1 से हराया शुक्रवार को पांचवें और छठे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में कोरिया ने थाईलैंड को 4-1 से हराकर पांचवां स्थान हासिल किया। कोरिया की ओर से पार्क मिहयांग ने दो गोल किए, जबकि पार्क सेउंगए और जू सोयोन ने एक-एक गोल दागा। थाईलैंड की ओर से इनपा कुंजिरा ने पेनल्टी स्ट्रोक पर एकमात्र गोल किया। क्वार्टरवार स्कोर में कोरिया ने 1-1-0-2 और थाईलैंड ने 0-1-0-0 गोल किए। 19 नवंबर को भारत ने मलेशिया को 4-1 से हराया था भारत और मलेशिया का इस टूर्नामेंट में पहले भी आमना-सामना हो चुका है। 19 नवंबर को खेले गए लीग मुकाबले में भारतीय टीम ने मलेशिया को 4-1 से शिकस्त दी थी। अब सेमीफाइनल में भी भारतीय टीम उसी प्रदर्शन को दोहराकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी। हालांकि नॉकआउट मुकाबले में मलेशिया को हल्के में लेना भारत के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। टूर्नामेंट का फाइनल और कांस्य पदक मुकाबला 28 नवंबर को भोपाल के इसी हॉकी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसी ही ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें Desh Har Pal वेबसाइट।
राष्ट्रीय दुग्ध दिवस

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर भोपाल में खास आयोजन, दुग्ध उत्पादकों से संवाद कर MPCDF ने जानी जमीनी हकीकत

भारत में श्वेत क्रांति की नींव रखने वाले डॉ. वर्गीज कुरियन के योगदान को याद करते हुए मध्य प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ (MPCDF) ने राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान महासंघ के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दुग्ध उत्पादकों के बीच पहुंचकर उनसे सीधा संवाद किया और सहकारी समितियों की जमीनी हकीकत को समझने की कोशिश की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं, उनकी जरूरतों और सहकारी समितियों के कामकाज को करीब से जानना था। इसके लिए एमपीसीडीएफ की चार अलग-अलग टीमों ने आशापुरी, बंदोली, बड़नगर और तितोरा स्थित दुग्ध सहकारी समितियों का दौरा किया। गांवों में पहुंचीं टीमें, दुग्ध उत्पादकों से जाना हाल दौरे के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दुग्ध उत्पादकों से बातचीत की। उन्होंने दूध संग्रहण से लेकर समितियों की रोजमर्रा की गतिविधियों तक की जानकारी ली। इस संवाद के जरिए यह समझने का प्रयास किया गया कि दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं और सहयोग किस तरह उपलब्ध कराया जा सकता है। दौरे से लौटने के बाद चारों टीमों ने भोपाल स्थित एमपीसीडीएफ मुख्यालय में अपने अनुभव साझा किए। बैठक में जमीनी स्तर पर सामने आए मुद्दों और सदस्य समितियों को अधिक प्रभावी सहयोग देने के लिए व्यावहारिक कदमों पर चर्चा की गई। ‘मंथन’ फिल्म के जरिए याद की गई श्वेत क्रांति की कहानी राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के कार्यक्रम का समापन कर्मचारियों के लिए विशेष फिल्म प्रदर्शन के साथ हुआ। इस अवसर पर श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी चर्चित फिल्म ‘मंथन’ दिखाई गई। फिल्म भारत के दुग्ध सहकारी आंदोलन की शुरुआत और उसके विकास की कहानी को पर्दे पर उतारती है। साथ ही यह भी बताती है कि किस तरह छोटे-छोटे दुग्ध उत्पादकों की एकजुटता ने देश में श्वेत क्रांति को नई दिशा दी। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर आयोजित यह पहल सिर्फ एक औपचारिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रही, बल्कि इसने दुग्ध उत्पादकों और महासंघ के बीच सीधे संवाद को भी महत्व दिया। डॉ. वर्गीज कुरियन के विचारों और सहकारिता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे प्रयासों को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.