आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय महिला की मौत; पिता और 5 साल का बेटा घायल◆BREAKINGमध्य प्रदेशहेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर निशाना, बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाली पार्टी किस मुंह से संविधान बचाने की बात करती है◆BREAKINGमध्य प्रदेशफूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी को लेकर फिर हंगामे के आसार, जीतू पटवारी खुद लगाएंगे दुकान◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़America Weather Alert: भीषण तूफान से अमेरिका बेहाल, हजारों फ्लाइट्स प्रभावित; कई राज्यों में बाढ़ का खतरा◆BREAKINGBreaking NewsLok Sabha Seat Increase: लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, Cabinet की मंजूरी; 2051 तक नहीं बदलेगा राज्यों का हिस्सा◆BREAKINGभोपालनितिन नवीन का कथित फर्जी वीडियो वायरल करने पर पीसी शर्मा से पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच, पुलिस जारी करेगी नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में 29 नवंबर को होगी ‘वन इंदौर रन इंदौर’ मैराथन, 25 हजार धावकों के जुटने का लक्ष्य; 10 KM के विजेता को मिलेंगे 15 हजार◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia-New Zealand Test: आकाश दीप के 2 विकेट भी नहीं आए काम, ब्लंडेल-फिलिप्स ने संभाली कीवी पारी◆BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय महिला की मौत; पिता और 5 साल का बेटा घायल◆BREAKINGमध्य प्रदेशहेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर निशाना, बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाली पार्टी किस मुंह से संविधान बचाने की बात करती है◆BREAKINGमध्य प्रदेशफूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी को लेकर फिर हंगामे के आसार, जीतू पटवारी खुद लगाएंगे दुकान◆BREAKINGवर्ल्ड न्यूज़America Weather Alert: भीषण तूफान से अमेरिका बेहाल, हजारों फ्लाइट्स प्रभावित; कई राज्यों में बाढ़ का खतरा◆BREAKINGBreaking NewsLok Sabha Seat Increase: लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, Cabinet की मंजूरी; 2051 तक नहीं बदलेगा राज्यों का हिस्सा◆BREAKINGभोपालनितिन नवीन का कथित फर्जी वीडियो वायरल करने पर पीसी शर्मा से पूछताछ करेगी भोपाल क्राइम ब्रांच, पुलिस जारी करेगी नोटिस◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में 29 नवंबर को होगी ‘वन इंदौर रन इंदौर’ मैराथन, 25 हजार धावकों के जुटने का लक्ष्य; 10 KM के विजेता को मिलेंगे 15 हजार◆BREAKINGस्पोर्ट्सIndia-New Zealand Test: आकाश दीप के 2 विकेट भी नहीं आए काम, ब्लंडेल-फिलिप्स ने संभाली कीवी पारी◆

PAL-PAL KI KHABAR HAR PAL

[category_slider]

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर निशाना, बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाली पार्टी किस मुंह से संविधान बचाने की बात करती है

Table of Content

जबलपुर में शुक्रवार को भाजपा के ‘सेवा दूत अभियान’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान और बाबा साहब के नाम पर जनता को गुमराह करती है, जबकि उसका इतिहास अंबेडकर के विरोध का रहा है।

कार्यक्रम में जबलपुर, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा और शहडोल संभागों के कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गई।

कांग्रेस ने बाबा साहब को चुनाव में हराया: खंडेलवाल

हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुनाव में हराया था और उन्हें हराने वाले व्यक्ति को पद्मश्री से सम्मानित किया। उन्होंने सवाल उठाया कि बाबा साहब का अपमान करने वाली कांग्रेस किस आधार पर संविधान बचाने की बात करती है।

खंडेलवाल के मुताबिक, केवल यात्राएं निकालने से संविधान के प्रति निष्ठा साबित नहीं होती। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब को संविधान निर्माता के साथ सामाजिक समरसता का प्रतीक मानती है। भाजपा सरकार ने अंबेडकर के विचारों को लोगों तक पहुंचाने के साथ उनसे जुड़े ऐतिहासिक स्थलों और स्मारकों को सहेजने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस से अपने पुराने कामों का जवाब देने को कहा।

पांच संभागों के कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

जबलपुर, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा और शहडोल संभागों का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने कार्यकर्ताओं को ‘सेवा दूत अभियान’ की रूपरेखा समझाई।

दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और संगठन के जनसंपर्क अभियानों में भागीदारी निभाने को कहा। कार्यकर्ताओं को आने वाले अभियानों और चुनौतियों के लिए तैयार रहने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अभिलाष पांडे, इंदु तिवारी और पूर्व मंत्री शरद जैन सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

ऐसी ही ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें Desh Har Pal वेबसाइट।

Muskan Negi

muskannegi1302@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

सागर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, 23 वर्षीय महिला की मौत; पिता और 5 साल का बेटा घायल

सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर झिरा घाटी के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय नंदिनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता छुट्टन महोबिया (58) और 5 वर्षीय बेटा हिमांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर जिले के बोहानी निवासी छुट्टन महोबिया अपनी बेटी नंदिनी और नाती हिमांशु के साथ बाइक से बोहानी जा रहे थे। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे झिरा घाटी के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही तीनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान नंदिनी ट्रक की चपेट में आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके पिता और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जबलपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने नंदिनी के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया है। मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। आठ महीने पहले हुई थी नंदिनी की शादी देवरी की कुसुम विहार कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक सीताराम लढ़िया ने बताया कि नंदिनी उनकी साली थीं, लेकिन बेटी की तरह उनके साथ रहकर पढ़ाई करती थीं। इसी साल अप्रैल में उनकी शादी ग्राम छिंदली निवासी पवन अहिरवार से हुई थी। शादी के महज आठ महीने बाद ही सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। सीताराम के मुताबिक, नंदिनी अपने पिता के साथ बोहानी स्थित घर जा रही थीं। बाइक पर उनका 5 वर्षीय बेटा हिमांशु भी था। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। नंदिनी का शव देवरी लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद ग्राम छिंदली में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर निशाना, बोले- बाबा साहब को चुनाव हराने वाली पार्टी किस मुंह से संविधान बचाने की बात करती है

जबलपुर में शुक्रवार को भाजपा के ‘सेवा दूत अभियान’ के प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संविधान और डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संविधान और बाबा साहब के नाम पर जनता को गुमराह करती है, जबकि उसका इतिहास अंबेडकर के विरोध का रहा है। कार्यक्रम में जबलपुर, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा और शहडोल संभागों के कार्यकर्ताओं को अभियान की रूपरेखा और संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी गई। कांग्रेस ने बाबा साहब को चुनाव में हराया: खंडेलवाल हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को चुनाव में हराया था और उन्हें हराने वाले व्यक्ति को पद्मश्री से सम्मानित किया। उन्होंने सवाल उठाया कि बाबा साहब का अपमान करने वाली कांग्रेस किस आधार पर संविधान बचाने की बात करती है। खंडेलवाल के मुताबिक, केवल यात्राएं निकालने से संविधान के प्रति निष्ठा साबित नहीं होती। उन्होंने कहा कि भाजपा बाबा साहब को संविधान निर्माता के साथ सामाजिक समरसता का प्रतीक मानती है। भाजपा सरकार ने अंबेडकर के विचारों को लोगों तक पहुंचाने के साथ उनसे जुड़े ऐतिहासिक स्थलों और स्मारकों को सहेजने का काम किया है। उन्होंने कांग्रेस से अपने पुराने कामों का जवाब देने को कहा। पांच संभागों के कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण जबलपुर, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा और शहडोल संभागों का संयुक्त प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी ने कार्यकर्ताओं को ‘सेवा दूत अभियान’ की रूपरेखा समझाई। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने और संगठन के जनसंपर्क अभियानों में भागीदारी निभाने को कहा। कार्यकर्ताओं को आने वाले अभियानों और चुनौतियों के लिए तैयार रहने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। कार्यक्रम में महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अभिलाष पांडे, इंदु तिवारी और पूर्व मंत्री शरद जैन सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ऐसी ही ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें Desh Har Pal वेबसाइट।

फूटी कोठी ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी को लेकर फिर हंगामे के आसार, जीतू पटवारी खुद लगाएंगे दुकान

इंदौर में फूटी कोठी ब्रिज के नीचे से हटाई गई सब्जी मंडी को लेकर शुक्रवार को एक बार फिर विवाद की स्थिति बन सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में फूटी कोठी पहुंच रहे हैं। कांग्रेस ने ऐलान किया है कि पटवारी खुद यहां सब्जी की दुकान लगाकर बैठेंगे और विक्रेताओं के साथ मिलकर मंडी शुरू कराएंगे। पटवारी के दौरे को देखते हुए पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। फूटी कोठी ब्रिज तक पहुंचने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई है और पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। पुलिस की कोशिश है कि पटवारी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ब्रिज के नीचे तक पहुंचने से रोका जाए। ऐसे में पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की आशंका जताई जा रही है। महापौर के पुराने वादे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव के पुराने वादे को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि महापौर ने सब्जी विक्रेताओं को ससम्मान ब्रिज के नीचे जगह देने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। चौकसे ने सवाल किया कि क्या शहर के प्रथम नागरिक के वादे का नगर निगम, निगम कमिश्नर और सरकार की नजर में कोई महत्व नहीं है? उन्होंने कहा कि शहर के कई ब्रिज के नीचे बने बोगदों में सब्जी और फल विक्रेता कारोबार कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। ऐसे में फूटी कोठी ब्रिज के पास वर्षों से कारोबार कर रहे विक्रेताओं को हटाना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर की घोषणा के बावजूद निगम प्रशासन ने विक्रेताओं के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। मंडी शुरू होने तक जारी रहेगा कांग्रेस का विरोध चिंटू चौकसे ने कहा कि कांग्रेस गरीबों, दलितों और शोषित वर्ग के साथ खड़ी है। नेता प्रतिपक्ष, पार्षद और पूरी कांग्रेस पार्टी सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में संघर्ष कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस का उद्देश्य राजनीति करना नहीं, बल्कि उन परिवारों की रोजी-रोटी बचाना है, जिनका घर इसी कारोबार से चलता है। चौकसे ने चेतावनी दी कि जब तक सब्जी मंडी विधिवत रूप से शुरू नहीं होती, कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा। उन्होंने महापौर और विधायक से अपील की कि वे अब भी विक्रेताओं के लिए उचित स्थान पर मंडी की व्यवस्था करें। दो दिन पहले निगम की कार्रवाई के दौरान हुआ था विवाद मंडी हटाने को लेकर बुधवार को नगर निगम की कार्रवाई के दौरान विवाद हुआ था। इस दौरान निगम के नेता प्रतिपक्ष ने एक निगमकर्मी को थप्पड़ मार दिया था। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस के नेतृत्व में ब्रिज के नीचे सब्जी मंडी लगाई गई थी। अब शुक्रवार को जीतू पटवारी के फूटी कोठी पहुंचने और खुद सब्जी की दुकान लगाने के ऐलान के बाद मामला फिर गरमा सकता है। ऐसी ही ताजा खबरों और अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें Desh Har Pal वेबसाइट।
America

America Weather Alert: भीषण तूफान से अमेरिका बेहाल, हजारों फ्लाइट्स प्रभावित; कई राज्यों में बाढ़ का खतरा

America में Thanksgiving की छुट्टियों के बीच आए भीषण तूफान ने लाखों लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कहीं तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश हो रही है, तो कहीं भारी बर्फबारी ने सड़कों और हवाई सेवाओं को प्रभावित कर दिया है। तूफान की वजह से करीब 9 लाख से ज्यादा घरों और कारोबारों की बिजली गुल हो गई। वहीं, हवाई यातायात पर भी इसका बड़ा असर देखने को मिला है। FlightAware के मुताबिक, गुरुवार को अमेरिका से जुड़ी 2,411 उड़ानों में देरी हुई, जबकि 454 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। मौसम की इस मार का सबसे ज्यादा असर अमेरिका के पूर्वी तटीय इलाकों में देखने को मिला। न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी, पेंसिल्वेनिया, मैरीलैंड और वर्जीनिया जैसे राज्यों में तेज हवाओं और भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। कई जगह सड़कें पानी में डूब गईं, पेड़ गिर गए और बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। हालात को देखते हुए न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क के कुछ हिस्सों में आपातकाल घोषित करना पड़ा। 9 लाख से ज्यादा घरों की बिजली गुल तूफान के दौरान बिजली संकट सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बनकर सामने आया। PowerOutage.us के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार शाम को एक समय करीब 9.61 लाख बिजली उपभोक्ता बिना बिजली के थे। बाद में यह संख्या घटकर करीब 9.08 लाख रह गई। पेंसिल्वेनिया में 2 लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की बिजली प्रभावित हुई। न्यू जर्सी, मैरीलैंड और वर्जीनिया में भी बड़ी संख्या में लोग बिजली संकट से जूझते रहे। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से सप्लाई व्यवस्था को नुकसान पहुंचा। 2,411 फ्लाइट्स लेट, 454 उड़ानें रद्द Thanksgiving के दौरान अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग अपने परिवारों के साथ छुट्टियां मनाने के लिए यात्रा कर रहे थे। लेकिन तूफान ने उनकी योजनाओं पर पानी फेर दिया। FlightAware के मुताबिक, गुरुवार को अमेरिका से जुड़ी 2,411 उड़ानों में देरी हुई और 454 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं। न्यूयॉर्क और वॉशिंगटन के प्रमुख एयरपोर्ट पर इसका ज्यादा असर देखने को मिला। खराब मौसम, तेज हवाओं और कम दृश्यता के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। कई यात्रियों को एयरपोर्ट पर घंटों इंतजार करना पड़ा, जबकि कुछ लोगों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ी। 100 साल में पहली बार टली Macy’s Thanksgiving Parade तूफान का असर अमेरिका के मशहूर Macy’s Thanksgiving Day Parade पर भी पड़ा। न्यूयॉर्क में आयोजित होने वाली इस परेड का 100वां संस्करण गुरुवार को होना था, लेकिन तेज हवाओं और सुरक्षा चिंताओं के चलते आयोजकों ने इसे शनिवार तक के लिए टाल दिया। मैनहैटन की ऊंची इमारतों के बीच तेज हवाओं के कारण विशाल गुब्बारों को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता था। इसी वजह से आयोजकों ने लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया। इस परेड को अपने 100 साल के इतिहास में पहली बार खराब मौसम के कारण आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इसे तीन साल तक रद्द किया गया था। न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में बाढ़ जैसे हालात भारी बारिश और समुद्र में उठे ऊंचे ज्वार ने तटीय इलाकों की परेशानी बढ़ा दी। नॉर्थ कैरोलिना से न्यू जर्सी तक कई शहरों और कस्बों में पानी सड़कों और रिहायशी इलाकों में घुस गया। न्यू जर्सी के एवलॉन इलाके में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर रही। स्थानीय प्रशासन ने इसे इलाके के इतिहास की सबसे खराब बाढ़ की घटनाओं में से एक बताया। न्यूयॉर्क सिटी में भी पानी में फंसी गाड़ियों से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तेज हवाओं और समुद्र के बढ़ते पानी के कारण कई सड़कों को बंद करना पड़ा। वर्जीनिया में Chesapeake Bay Bridge-Tunnel को भी तेज हवाओं के चलते कुछ समय के लिए बंद किया गया। समुद्र का जलस्तर बढ़ने से तटीय इलाकों में खतरा तूफान के साथ समुद्र में उठने वाले असामान्य रूप से ऊंचे ज्वार (King Tides) ने बाढ़ का खतरा और बढ़ा दिया है। तेज हवाओं के कारण समुद्र का पानी तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। अमेरिका के पूर्वी और पश्चिमी तटों पर कई जगहों पर Coastal Flooding की स्थिति बनी। कैलिफोर्निया के पैसिफिका में समुद्र की विशाल लहरों ने पियर के एक हिस्से को क्षतिग्रस्त कर दिया। वहीं, कैलिफोर्निया के कई तटीय इलाकों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई। कुछ तटीय क्षेत्रों में जलस्तर असामान्य रूप से ऊंचा दर्ज किया गया है। इससे स्थानीय प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। मिसौरी में 14 इंच तक बर्फबारी, मैरीलैंड में पानी बचाने की अपील अमेरिका के मिडवेस्ट इलाके में तूफान का दूसरा रूप देखने को मिला। मिसौरी के कुछ हिस्सों में करीब 14 इंच यानी 35 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई। भारी बर्फ के कारण सड़क यातायात प्रभावित हुआ और कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, मैरीलैंड में बिजली आपूर्ति प्रभावित होने से जल व्यवस्था पर भी असर पड़ा। प्रशासन ने मॉन्टगोमरी और प्रिंस जॉर्ज काउंटी के करीब 20 लाख जल उपभोक्ताओं से पानी का इस्तेमाल सीमित रखने की अपील की। प्रशासन ने जारी की मौसम संबंधी चेतावनी अमेरिकी नेशनल वेदर सर्विस (NWS) ने जॉर्जिया के उत्तरी हिस्सों से लेकर मिड-अटलांटिक और दक्षिणी न्यू इंग्लैंड तक कई इलाकों के लिए तेज हवाओं की चेतावनी जारी की थी। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 112 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई। इससे पेड़ गिरने, बिजली की लाइनें टूटने और तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया। शुक्रवार को मौसम की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने की उम्मीद जताई गई, हालांकि पूर्वी तट के कई इलाकों में तेज हवाएं और खराब मौसम जारी रहने का अनुमान है। फिलहाल राहत और बचाव दल प्रभावित इलाकों में काम कर रहे हैं। बिजली आपूर्ति बहाल करने और बाढ़ से प्रभावित सड़कों को दोबारा खोलने की कोशिश जारी है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
लोकसभा

Lok Sabha Seat Increase: लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, Cabinet की मंजूरी; 2051 तक नहीं बदलेगा राज्यों का हिस्सा

देश की संसदीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार ने लोकसभा की सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 27 नवंबर 2026 को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। इसके तहत सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या मौजूदा सीटों के मुकाबले 50 फीसदी बढ़ाने की योजना है। इस फैसले की सबसे अहम बात यह है कि राज्यों के बीच लोकसभा सीटों का मौजूदा अनुपात 2051 तक बनाए रखने का प्रस्ताव है। यानी सीटें बढ़ेंगी, लेकिन राज्यों के हिस्से में बड़ा बदलाव नहीं होगा। सरकार की इस पहल को महिला आरक्षण कानून और परिसीमन (Delimitation) की प्रक्रिया से जोड़कर देखा जा रहा है। 543 से बढ़कर 850 तक हो सकती है लोकसभा की ताकत फिलहाल लोकसभा में 543 निर्वाचित सीटें हैं। प्रस्तावित बदलाव के बाद सदन की सदस्य संख्या बढ़कर करीब 815 तक पहुंच सकती है। वहीं, लोकसभा की अधिकतम संवैधानिक क्षमता 550 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव भी इस पूरी योजना का हिस्सा है। सरकार का फॉर्मूला है कि हर राज्य की मौजूदा लोकसभा सीटों में 50 फीसदी की बढ़ोतरी की जाए। इससे बड़े और छोटे सभी राज्यों को अतिरिक्त प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। इस प्रस्ताव का उद्देश्य संसद में सांसदों की संख्या बढ़ाने के साथ राज्यों के मौजूदा प्रतिनिधित्व के अनुपात को भी सुरक्षित रखना है। 2051 तक नहीं बदलेगा राज्यों का हिस्सा, दक्षिण भारत को राहत? लोकसभा सीटों के परिसीमन को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा दक्षिण भारतीय राज्यों के प्रतिनिधित्व की होती रही है। तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों की चिंता रही है कि जनसंख्या नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन करने के बावजूद अगर नए परिसीमन में केवल आबादी को आधार बनाया गया, तो संसद में उनका राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्रभावित हो सकता है। अब सरकार ने सभी राज्यों की सीटों में समान रूप से 50 फीसदी बढ़ोतरी का फॉर्मूला अपनाया है। इसके साथ राज्यों के बीच सीटों का मौजूदा अनुपात 2051 तक बनाए रखने की बात सामने आई है। इस व्यवस्था से राज्यों को अतिरिक्त सीटें मिल सकती हैं, लेकिन संसद में उनकी मौजूदा हिस्सेदारी को सुरक्षित रखने की कोशिश होगी। हालांकि, अंतिम स्थिति विधेयक के आधिकारिक मसौदे और संसद की मंजूरी के बाद ही स्पष्ट होगी। Women Reservation: महिलाओं को मिलेगा 33% आरक्षण? लोकसभा सीटें बढ़ाने के प्रस्ताव का सबसे बड़ा कनेक्शन महिला आरक्षण से है। संसद ने सितंबर 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया था। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है। हालांकि, इस कानून को लागू करने की प्रक्रिया जनगणना और परिसीमन से जुड़ी हुई है। सरकार अब इन प्रक्रियाओं में बदलाव कर महिला आरक्षण को जल्द लागू करने की तैयारी में है। अगर प्रस्तावित बदलाव संसद से पारित हो जाते हैं, तो लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ सकती है। इससे देश की राजनीति में महिला प्रतिनिधित्व को नया विस्तार मिलने की संभावना है। अप्रैल में भी आया था बिल, लेकिन नहीं मिल पाया था जरूरी समर्थन महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़ा प्रस्ताव इससे पहले भी संसद में लाया गया था। अप्रैल 2026 में सरकार ने संविधान (131वां संशोधन) विधेयक पेश किया था। इसमें लोकसभा की अधिकतम सदस्य संख्या 850 करने और महिला आरक्षण को लागू करने से जुड़े प्रावधान शामिल थे। हालांकि, उस समय विधेयक को लोकसभा में जरूरी दो-तिहाई समर्थन नहीं मिल पाया था। इसके बाद सरकार ने नए सिरे से राजनीतिक सहमति बनाने की कोशिश की। इस बार प्रस्ताव में हर राज्य की लोकसभा सीटों में 50 फीसदी बढ़ोतरी का फॉर्मूला शामिल किया गया है। माना जा रहा है कि इससे उन क्षेत्रीय दलों की चिंताओं को दूर करने की कोशिश की गई है, जो परिसीमन में राज्यों के प्रतिनिधित्व पर असर पड़ने की आशंका जता रहे थे। 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा में पेश होगा बिल सरकार ने संसद की बैठक दोबारा बुलाने की तैयारी कर ली है। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के मुताबिक, लोकसभा की बैठक 30 नवंबर और राज्यसभा की बैठक 2 दिसंबर 2026 को होगी। दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर तक चल सकती है। इस विशेष बैठक में महिला आरक्षण और परिसीमन से जुड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की संभावना है। हालांकि, सरकार की ओर से आधिकारिक कार्यसूची में सभी प्रस्तावों का विस्तृत विवरण सामने आना बाकी है। बिल पास कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत जरूरी यह मामला संविधान संशोधन से जुड़ा है, इसलिए इसे संसद में पारित कराना आसान नहीं होगा। संविधान के अनुच्छेद 368 के तहत दोनों सदनों में विशेष बहुमत की जरूरत होती है। इसके लिए सदन की कुल सदस्य संख्या का बहुमत और उपस्थित होकर मतदान करने वाले सदस्यों के कम से कम दो-तिहाई वोट विधेयक के पक्ष में होने चाहिए। सरकार को दोनों सदनों में पर्याप्त समर्थन जुटाना होगा। वहीं, विपक्षी दल भी इस प्रस्ताव के अलग-अलग पहलुओं पर अपनी रणनीति तैयार कर रहे हैं। खासकर राज्यों के प्रतिनिधित्व और परिसीमन की प्रक्रिया को लेकर संसद में चर्चा होने की संभावना है। अब आगे क्या होगा? कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब सबकी नजर 30 नवंबर से शुरू होने वाली संसदीय कार्यवाही पर है। अगर सरकार इस प्रस्ताव को दोनों सदनों से पारित कराने में सफल रहती है, तो लोकसभा की सदस्य संख्या बढ़ाने और महिला आरक्षण लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठ सकता है। फिलहाल यह बदलाव सिर्फ कैबिनेट की मंजूरी तक सीमित है। कानून बनने के लिए संसद से संविधान संशोधन विधेयक पारित होना जरूरी है। अब देखना होगा कि 50 फीसदी सीटें बढ़ाने के इस फॉर्मूले पर विपक्षी दलों और क्षेत्रीय पार्टियों की क्या प्रतिक्रिया रहती है और क्या सरकार इस बार संसद में जरूरी समर्थन जुटा पाती है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

You might have missed

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • भोपाल
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • भोपाल
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.