आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद वारदात की आशंकाBREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, भोपाल में 194 रुपए तक घटे दाम; होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को राहतBREAKINGस्पोर्ट्सकॉमनवेल्थ गेम्स: आज भारत के लिए मेडलों की बारिश का मौका, बॉक्सिंग में 10 गोल्ड मुकाबले; लवलीना समेत कई स्टार्स एक्शन मेंBREAKINGस्पोर्ट्सभारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज पर सस्पेंस बरकरार, BCB ने सरकार से भारत को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की अपीलBREAKINGस्पोर्ट्सCommonwealth Games प्रीति पवार ने दिलाया Silver, आज भारत के लिए Gold जीतने का बड़ा मौकाBREAKINGदेश-हरपलAnkit Sharma Verdict: दिल्ली दंगों के चर्चित हत्याकांड में कोर्ट सख्त, ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैदBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Spain Border Crisis: समुद्र पार कर पहुंचे हजारों Migrants, Morocco से आए लोगों में मची भगदड़BREAKINGदेश-हरपलBhojshala Update: कमाल मौला मस्जिद के पास बढ़ी निगरानी, धार में प्रशासन ने संभाला मोर्चाBREAKINGमध्य प्रदेशग्वालियर में 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद वारदात की आशंकाBREAKINGमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, भोपाल में 194 रुपए तक घटे दाम; होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को राहतBREAKINGस्पोर्ट्सकॉमनवेल्थ गेम्स: आज भारत के लिए मेडलों की बारिश का मौका, बॉक्सिंग में 10 गोल्ड मुकाबले; लवलीना समेत कई स्टार्स एक्शन मेंBREAKINGस्पोर्ट्सभारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज पर सस्पेंस बरकरार, BCB ने सरकार से भारत को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की अपीलBREAKINGस्पोर्ट्सCommonwealth Games प्रीति पवार ने दिलाया Silver, आज भारत के लिए Gold जीतने का बड़ा मौकाBREAKINGदेश-हरपलAnkit Sharma Verdict: दिल्ली दंगों के चर्चित हत्याकांड में कोर्ट सख्त, ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैदBREAKINGवर्ल्ड न्यूज़Spain Border Crisis: समुद्र पार कर पहुंचे हजारों Migrants, Morocco से आए लोगों में मची भगदड़BREAKINGदेश-हरपलBhojshala Update: कमाल मौला मस्जिद के पास बढ़ी निगरानी, धार में प्रशासन ने संभाला मोर्चा

NE

News Elementor

India का 5th Generation Stealth Fighter Jet ‘AMCA’ को मिली मंजूरी,अब बनेगा स्वदेशी फाइटर प्लेन

Table of Content

भारत ने अपने स्वदेशी 5th Generation Stealth Fighter Jet प्रोजेक्ट AMCA (Advanced Medium Combat Aircraft) को हरी झंडी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत अब उन गिने-चुने देशों की सूची में शामिल हो गया है, जो खुद का Next-Gen Fighter Aircraft बना रहे हैं। यह परियोजना देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिहाज से एक बड़ा मील का पत्थर मानी जा रही है।

AMCA Project: क्या है इसका उद्देश्य?

AMCA एक Single-seat, Twin-engine वाला बहुउद्देशीय फाइटर जेट होगा, जो हर मौसम में उड़ान भरने में सक्षम होगा। इसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) के अधीन Aeronautical Development Agency (ADA) द्वारा विकसित किया जा रहा है। निर्माण कार्य में Hindustan Aeronautics Limited (HAL) और कई प्राइवेट कंपनियां साझेदार होंगी।

इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने के लिए एक Special Purpose Vehicle (SPV) का गठन किया जाएगा, जिससे विकास और उत्पादन दोनों में गति लाई जा सके।

कब होगा तैयार? क्या है टाइमलाइन?

  • पहली टेस्ट उड़ान: साल 2028 के अंत तक संभावित
  • पूर्ण ऑपरेशनल तैयारी: साल 2035 तक
  • 5 Prototype Aircraft बनाए जाएंगे पहले चरण में

AMCA की विशेषताएं (Key Features of AMCA Jet)

  • Stealth Design: दुश्मन के रडार से बचने के लिए आधुनिक डिजाइन
  • Internal Weapon Bays: हथियारों को छिपाकर ले जाने की क्षमता
  • Supercruise Technology: बिना आफ्टरबर्नर के साउंड से तेज़ उड़ान
  • Advanced Avionics और Sensor Fusion
  • Composite Materials और Radar Absorbing Coating
  • Future Upgrades: Directed Energy Weapons और AI Integration

IIT Kanpur की Cloaking Technology देगा Extra Stealth

AMCA में IIT कानपुर द्वारा विकसित की गई Meta-material Surface Cloaking System (MSCS) को शामिल करने पर विचार किया जा रहा है। यह तकनीक विमान को रडार की निगाहों से और अधिक छुपा सकती है।

‘Make in India’ और ‘Aatmanirbhar Bharat’ को मिलेगा बढ़ावा

इस फाइटर जेट प्रोजेक्ट से भारत की विदेशी रक्षा आयातों पर निर्भरता कम होगी। साथ ही, यह रक्षा क्षेत्र में Make in India और Aatmanirbhar Bharat अभियानों को मजबूती देगा। AMCA ना केवल भारत की वायुसेना को तकनीकी बढ़त देगा, बल्कि देश की रक्षा उद्योग को भी नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

Yukta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

ग्वालियर में 15 वर्षीय किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म का आरोप, शादी का प्रस्ताव ठुकराने के बाद वारदात की आशंका

ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी के कथित अपहरण और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, रिश्तेदारी का एक युवक बातचीत के बहाने किशोरी को कार में बैठाकर ले गया और होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। दवा लेने गई थी किशोरी पुलिस के मुताबिक, शंकरपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी 25 जुलाई की शाम तबीयत खराब होने पर किशनबाग स्थित मेडिकल स्टोर दवा लेने गई थी। इसी दौरान उसका दूर का रिश्तेदार साहिद अहमद ऑल्टो कार लेकर वहां पहुंचा। आरोप है कि युवक ने बातचीत के बहाने किशोरी को कार में बैठाया। जब उसने जाने से इनकार किया, तो आरोपी ने धमकाकर उसे जबरन अपने साथ ले गया। होटल ले जाकर दुष्कर्म का आरोप शिकायत के अनुसार, आरोपी किशोरी को पुरानी छावनी क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी किशोरी को वापस किशनबाग के पास छोड़कर फरार हो गया। छह दिन बाद परिजनों को बताई आपबीती पीड़िता आरोपी की धमकियों से डरी हुई थी, इसलिए उसने कई दिनों तक किसी को घटना की जानकारी नहीं दी। बाद में उसने अपनी मां और मौसी को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे बहोड़ापुर थाने लेकर पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई। पहले आया था शादी का प्रस्ताव पुलिस जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले आरोपी के परिवार ने किशोरी के लिए शादी का प्रस्ताव भेजा था। हालांकि, किशोरी के नाबालिग होने के कारण उसके परिजनों ने यह प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया था। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है। आरोपी की तलाश जारी बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। नोट: यह मामला पुलिस में दर्ज शिकायत पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और जांच के बाद होगी। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए विजिट करें:deshharpal.com

मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ सस्ता, भोपाल में 194 रुपए तक घटे दाम; होटल-रेस्टोरेंट कारोबार को राहत

देशभर में शनिवार से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के नए रेट लागू हो गए हैं। मध्य प्रदेश में इसकी कीमत में 190 से 194 रुपए तक की कमी की गई है। राजधानी भोपाल में अब 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर 2,743 रुपए में मिलेगा। नई दरों से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। होटल और रेस्टोरेंट कारोबार को मिलेगा फायदा होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल गैस सिलेंडर लगातार महंगा होने से संचालन लागत बढ़ गई थी। इसके चलते कई जगह खाने और कैटरिंग सेवाओं के दाम 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ाने पड़े थे। अब गैस सस्ती होने से आने वाले समय में ग्राहकों को भी राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। तीन महीने पहले रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचे थे दाम व्यापारियों के मुताबिक, ईरान-अमेरिका तनाव के दौरान कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में तेज उछाल आया था। कई शहरों में इसकी कीमत 3,300 रुपए से अधिक पहुंच गई थी। जबकि इससे पहले 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत 1,800 से 2,000 रुपए के बीच थी। रीवा में सबसे महंगा, शाजापुर में सबसे सस्ता सिलेंडर नई कीमतों के अनुसार प्रदेश में सबसे महंगा कमर्शियल सिलेंडर रीवा में 2,991.50 रुपए का मिलेगा। अन्य प्रमुख शहरों के रेट इस प्रकार हैं: कैटरिंग कारोबार पर पड़ा था असर कैटरिंग कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि गैस महंगी होने के कारण बड़े आयोजनों की लागत में भारी बढ़ोतरी हुई थी। करीब 500 लोगों के भोजन आयोजन में 45 से 50 हजार रुपए तक अतिरिक्त खर्च आ रहा था। इसी वजह से कई कैटरर्स ने प्रति प्लेट कीमतें बढ़ा दी थीं। अब कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता होने से कारोबारियों को राहत मिलने के साथ-साथ आने वाले दिनों में ग्राहकों को भी कुछ हद तक कम कीमतों का फायदा मिल सकता है। अधिक बिजनेस और मध्य प्रदेश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

कॉमनवेल्थ गेम्स: आज भारत के लिए मेडलों की बारिश का मौका, बॉक्सिंग में 10 गोल्ड मुकाबले; लवलीना समेत कई स्टार्स एक्शन में

कॉमनवेल्थ गेम्स के नौवें दिन भारत के लिए मेडलों की झड़ी लग सकती है। शनिवार को भारतीय खिलाड़ी बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, पैरा एथलेटिक्स, जूडो, ट्रैक साइक्लिंग और लॉन बॉल्स में चुनौती पेश करेंगे। दिनभर में 44 गोल्ड मेडल मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें भारत की सबसे बड़ी उम्मीद बॉक्सिंग से है। भारतीय मुक्केबाज 10 गोल्ड मेडल फाइनल खेलेंगे। इनमें ओलिंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन भी शामिल हैं। बॉक्सिंग में भारत के 10 फाइनल मुकाबले भारत की शुरुआत दोपहर 3:30 बजे प्रीति पवार (54 किग्रा) के फाइनल से होगी। बॉक्सिंग फाइनल का शेड्यूल: एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में भी पदक की उम्मीद भारतीय एथलीट भी कई फाइनल मुकाबलों में उतरेंगे। प्रमुख मुकाबले: जूडो और ट्रैक साइक्लिंग में भी चुनौती जूडो में उन्नति शर्मा, करणजीत सिंह मान, हर्ष तोकस और इनुंगानबी ताखेल्लामबम अपने शुरुआती मुकाबले खेलेंगे। ट्रैक साइक्लिंग में: लॉन बॉल्स में इंग्लैंड से मुकाबला महिला सिंगल्स में: भारत को शनिवार को बॉक्सिंग, एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में कई स्वर्ण पदकों की उम्मीद है। सभी की नजरें खासतौर पर ओलिंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन और अन्य भारतीय मुक्केबाजों के प्रदर्शन पर रहेंगी। अधिक खेल जगत की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com

भारत-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज पर सस्पेंस बरकरार, BCB ने सरकार से भारत को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की अपील

भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर में प्रस्तावित सीमित ओवरों की क्रिकेट सीरीज को लेकर अब भी असमंजस बना हुआ है। इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने अपनी सरकार से भारत के साथ बातचीत कर टीम इंडिया को सुरक्षा का भरोसा दिलाने की अपील की है। भारत को बांग्लादेश दौरे पर 3 वनडे और 3 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। हालांकि, इस सीरीज को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से अभी तक आधिकारिक मंजूरी या कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है। 3 पॉइंट्स में समझें पूरा मामला 1. पहले 2024 में होना था दौरा यह सीरीज मूल रूप से वर्ष 2024 में आयोजित होनी थी। लेकिन बांग्लादेश में राजनीतिक उथल-पुथल और सरकार विरोधी आंदोलन के बाद हालात बदल गए। इसके चलते दौरा स्थगित कर दिया गया। अब इसे सितंबर 2026 में कराने की तैयारी चल रही है, लेकिन भारत की अंतिम मंजूरी अभी बाकी है। 2. सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा तमीम इकबाल ने बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शामा ओबैद इस्लाम से मुलाकात कर आग्रह किया कि सरकार भारत के साथ बातचीत करे और टीम इंडिया की सुरक्षा को लेकर स्पष्ट आश्वासन दे। 3. रिश्ते सुधरे तो सीरीज संभव हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संवाद बढ़ा है। भारत की ओर से बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को BRICS सम्मेलन का निमंत्रण दिया गया है। साथ ही दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच भी बातचीत हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि राजनीतिक संबंध सामान्य होते हैं, तो सीरीज आयोजित होने की संभावना बढ़ जाएगी। तमीम इकबाल ने क्या कहा? तमीम इकबाल ने कहा कि, “हम इस सीरीज को लेकर काफी आशावान हैं, लेकिन कुछ फैसले हमारे हाथ में नहीं हैं। यह दोनों देशों की सरकारों के बीच का विषय है और वही अंतिम निर्णय लेंगी।” BCB भारत के जवाब का इंतजार कर रहा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड फिलहाल भारत सरकार और BCCI के फैसले का इंतजार कर रहा है। जब तक मंजूरी नहीं मिलती, तब तक ब्रॉडकास्ट अधिकार और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाएं भी आगे नहीं बढ़ाई जाएंगी। मंजूरी मिलने के बाद ही मैचों का आधिकारिक शेड्यूल जारी किया जाएगा। अधिक खेल जगत की खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Commonwealth Games

Commonwealth Games प्रीति पवार ने दिलाया Silver, आज भारत के लिए Gold जीतने का बड़ा मौका

Commonwealth Games 2026 का नौवां दिन भारत के लिए शानदार खबर लेकर आया। भारतीय महिला मुक्केबाज़ प्रीति पवार ने महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में दमदार जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। इसके साथ ही उन्होंने देश के लिए कम से कम सिल्वर मेडल सुनिश्चित कर दिया है। अब पूरे देश की उम्मीदें उनके गोल्ड मेडल मुकाबले पर टिकी हैं। भारत का प्रदर्शन इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार बेहतर होता जा रहा है। हर दिन भारतीय खिलाड़ी नए पदक जीतकर तिरंगे का मान बढ़ा रहे हैं और नौवें दिन भी कई खेलों में भारत के पास मेडल जीतने का सुनहरा मौका है। प्रीति पवार ने दिखाया दम, फाइनल में बनाई जगह महिलाओं के 54 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में प्रीति पवार ने जाम्बिया की मुक्केबाज़ कैथरीन म्वापे के खिलाफ शानदार खेल दिखाया। मुकाबले की शुरुआत से ही उन्होंने आत्मविश्वास और आक्रामक रणनीति अपनाई, जिसका फायदा उन्हें जीत के रूप में मिला। इस जीत के साथ प्रीति ने फाइनल का टिकट कटाया और भारत के लिए सिल्वर मेडल पक्का कर दिया। अब फाइनल मुकाबले में उनकी नजर गोल्ड जीतकर इतिहास रचने पर होगी। अगर वह स्वर्ण पदक अपने नाम करती हैं तो यह भारतीय बॉक्सिंग के लिए एक और बड़ी उपलब्धि होगी। Neeraj Chopra पर टिकी करोड़ों भारतीयों की नजर नौवें दिन का सबसे बड़ा आकर्षण ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा का जेवलिन थ्रो फाइनल रहेगा। भारतीय खेल प्रेमियों को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद है। नीरज का अनुभव और मौजूदा फॉर्म भारत के लिए बड़ी ताकत मानी जा रही है। कई खेलों में मेडल की उम्मीद बॉक्सिंग के अलावा भारत के खिलाड़ी एथलेटिक्स, जूडो, लॉन बॉल्स, ट्रैक साइक्लिंग और अन्य स्पर्धाओं में भी चुनौती पेश कर रहे हैं। कई भारतीय खिलाड़ी अपने-अपने इवेंट के अंतिम चरण में पहुंच चुके हैं, जिससे पदकों की संख्या में और इजाफा होने की उम्मीद है। भारतीय बॉक्सिंग दल इस बार विशेष रूप से शानदार प्रदर्शन कर रहा है। कई मुक्केबाज़ पहले ही पदक पक्का कर चुके हैं, जबकि कुछ खिलाड़ी गोल्ड मेडल की दौड़ में बने हुए हैं। ऐसे में टीम इंडिया का आत्मविश्वास पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आ रहा है। भारत के लिए अहम साबित हो सकता है Day 9 कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का नौवां दिन भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यदि नीरज चोपड़ा सहित अन्य खिलाड़ी भी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हैं तो भारत की पदक तालिका में बड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। प्रीति पवार का सिल्वर मेडल सुनिश्चित होना भारतीय खेल प्रेमियों के लिए गर्व की बात है। अब हर किसी की निगाहें उनके फाइनल मुकाबले और उन भारतीय खिलाड़ियों पर हैं जो आज देश के लिए नए पदक जीतने मैदान में उतरेंगे। Commonwealth Games 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का जज्बा यह दिखा रहा है कि आने वाले दिनों में भी देश के खाते में कई और मेडल जुड़ सकते हैं। करोड़ों भारतीय प्रशंसक अपने खिलाड़ियों से एक और यादगार दिन की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.