North East India में लगातार हो रही Heavy Rainfall ने असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, सिक्किम और त्रिपुरा को बुरी तरह प्रभावित किया है। बाढ़ (Flood) और Landslide की वजह से अब तक 36 लोगों की जान जा चुकी है और 5.5 लाख से ज़्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
Assam Floods 2025: 11 मौतें, लाखों प्रभावित
- असम में सबसे ज़्यादा तबाही देखने को मिल रही है।
- 22 जिलों में 5.35 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
- 11 लोगों की मौत, 31,000 से अधिक लोग राहत शिविरों में हैं।
- ब्रह्मपुत्र, बराक और सुबनसिरी नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
- 12,610 हेक्टेयर फसल बर्बाद, 94 मवेशियों की मौत।
- अरुणाचल की पन्योर जलविद्युत परियोजना से छोड़े गए पानी ने रंगानदी का तटबंध तोड़ दिया जिससे 243 गांव डूब गए।
Arunachal Landslide: एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत
- अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बारिश से 10 लोगों की मौत हुई है।
- पूर्वी कामेंग जिले में एक ही परिवार के 7 सदस्य मलबे में दबकर मारे गए।
- सड़कों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है।
Sikkim Landslide: सेना के 3 जवान शहीद, 6 लापता
- सिक्किम के चटेन क्षेत्र में भारी भूस्खलन में भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हो गए हैं।
- एक कमांडिंग अफसर सहित 6 लोग लापता हैं।
- Army और NDRF की टीमें राहत कार्य में जुटी हैं।
Manipur और Tripura में भी बाढ़ का असर
- मणिपुर में लगभग 20,000 लोग प्रभावित, 3,000 से अधिक घर क्षतिग्रस्त।
- त्रिपुरा में बाढ़ की स्थिति कुछ सुधरी, लेकिन 10,000 लोग अभी भी बेघर।
PM Modi का Northeast States को भरोसा
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम, सिक्किम और मणिपुर के CM और राज्यपालों से बातचीत की।
- केंद्र सरकार की ओर से हर संभव मदद और राहत का आश्वासन।
- असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने लखीमपुर जिले का दौरा किया और प्रभावित परिवारों को मुआवजा व पुनर्वास का भरोसा दिया।
IMD Alert: भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
- मौसम विभाग (IMD) ने असम, मेघालय, अरुणाचल और सिक्किम में रेड अलर्ट जारी किया है।
- नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अगले कुछ दिन और खतरनाक हो सकते हैं।
- NDRF और SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
