केरल तट (Kerala Coast) के पास अरब सागर में एक Singapore-flagged cargo ship ‘MV Wan Hai 503’ में आग लगने की घटना ने सनसनी फैला दी। भारत की Indian Navy और Coast Guard की मुस्तैदी से 22 में से 18 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया गया। चीन (China) ने इस पर भारत का आभार जताया है।
MV Wan Hai 503 Cargo Ship में आग कैसे लगी?
9 जून 2025 को कोलंबो से मुंबई की ओर जा रहा MV Wan Hai 503 कंटेनर शिप, Kerala के अज़हीकल तट से लगभग 44 नॉटिकल मील दूर था, जब उसमें अचानक अंडर-डेक में विस्फोट (Explosion) हुआ और जहाज में आग (Fire) लग गई।
शिप पर 22 क्रू मेंबर्स मौजूद थे, जिनमें 14 चीनी (Chinese), 4 अन्य विदेशी (Myanmar, Indonesia, Taiwan) नागरिक थे।
Indian Navy और Coast Guard का Rescue Operation
भारत की नौसेना (Indian Navy) और कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard) ने एक बड़े पैमाने पर Search and Rescue Operation चलाया:
- INS Surat, ICGS Rajdoot, Arnvesh, Sachet, Samudra Prahari और एक Dornier Surveillance Aircraft को तैनात किया गया।
- 18 Crew Members को बचाया गया, जिनमें से कुछ गंभीर रूप से घायल हैं।
- 4 Crew अभी भी लापता हैं: 2 Taiwanese, 1 Myanmar और 1 Indonesian नागरिक।
चीन ने India को कहा “Thank You”
चीन के दूतावास की प्रवक्ता Yu Jing ने एक पोस्ट में कहा:
“भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड की तेज़, पेशेवर कार्रवाई के लिए हम दिल से धन्यवाद देते हैं। हम लापता लोगों की सलामती की कामना करते हैं।”
इस प्रतिक्रिया से India-China Maritime Cooperation की सकारात्मक झलक सामने आई है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
