रूस के मशहूर पर्यटन शहर सोची (Sochi) में यूक्रेन ने एक बड़ा ड्रोन हमला (Drone Attack) किया, जिससे वहां स्थित ऑयल डिपो (Oil Depot) में भीषण आग लग गई। यह हमला 3 अगस्त 2025 की रात को हुआ, जिसमें एडलर (Adler) जिले के तेल भंडार के दो विशाल टैंकों में आग भड़क उठी। हर टैंक में करीब 2,000 क्यूबिक मीटर तेल भरा हुआ था।
रूसी आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, आग बुझाने के लिए 120 से अधिक दमकलकर्मी और 30 फायर ट्रक मौके पर भेजे गए। घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। अच्छी बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, एहतियातन कुछ समय के लिए सोची एयरपोर्ट (Sochi Airport) पर उड़ानें रोकी गईं, जो बाद में फिर से शुरू कर दी गईं।
Ukraine का बढ़ता हमला – रूस की गहराई तक पहुंचा ड्रोन स्ट्राइक
सोची, जो यूक्रेन की सीमा से करीब 400 किमी दूर है, पहले कभी यूक्रेनी हमलों का निशाना नहीं बना था। यह हमला यह साबित करता है कि यूक्रेन के Drone Attack अब रूस के गहरे इलाकों तक पहुंचने में सक्षम हैं।
हाल के हफ्तों में यूक्रेन ने दक्षिणी रूस के कई तेल डिपो (Oil Depots), रिफाइनरियों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इनमें रयाज़ान (Ryazan), वोरोंज़ (Voronezh), वोल्गोग्राद (Volgograd) और क्रास्नोडार (Krasnodar) क्षेत्र शामिल हैं। रूस का दावा है कि उसने हाल ही में 93 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जबकि यूक्रेन का कहना है कि रूस ने भी 76 ड्रोन और 7 मिसाइलें दागीं।
10% तक प्रभावित हुई Russia की Refining Capacity
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूक्रेन के ड्रोन हमलों से रूस की 10% तक तेल रिफाइनिंग क्षमता प्रभावित हुई है। हाल ही में रयाज़ान ऑयल रिफाइनरी (Ryazan Oil Refinery) में हुए हमले से भीषण आग लगी थी, जिससे ईंधन आपूर्ति और निर्यात पर असर पड़ा।
रणनीतिक और राजनीतिक संदेश
विशेषज्ञों का मानना है कि ये हमले रूस की मिलिट्री लॉजिस्टिक्स (Military Logistics) को कमजोर करने और युद्ध को लंबा खींचने से रोकने की रणनीति का हिस्सा हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) ने कहा है कि इन हमलों का उद्देश्य रूस को युद्ध खत्म करने के लिए मजबूर करना है।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


