11 अगस्त 2025 — दिल्ली में आज Akhilesh Yadav Protest और INDIA गठबंधन का विरोध प्रदर्शन सुर्खियों में रहा। बिहार में Special Intensive Revision (SIR) और कथित Voter Fraud के खिलाफ संसद से चुनाव आयोग (Election Commission) तक निकले मार्च में हाई ड्रामा देखने को मिला। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेताओं राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे, शरद पवार समेत कई विपक्षी नेता इसमें शामिल हुए।
Akhilesh Yadav ने कूदी पुलिस बैरिकेड
मार्च जैसे ही संसद से चुनाव आयोग की ओर बढ़ा, दिल्ली पुलिस ने ट्रांसपोर्ट भवन के पास बैरिकेड लगाकर रोक दिया। इस दौरान अखिलेश यादव ने बैरिकेड पर चढ़कर विरोध जताया और वहीं बैठ गए। उनका यह कदम सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और Symbol of Protest बन गया।
Rahul-Priyanka समेत कई विपक्षी नेता हिरासत में
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद संसद के दोनों सदनों में हंगामा हुआ और कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
विपक्ष के आरोप – Vote Loot और फर्जी वोटिंग
विपक्ष का आरोप है कि बिहार में SIR के नाम पर बड़े पैमाने पर Fake Voting हो रही है, असली वोट हटाए जा रहे हैं और अधिकारियों की मिलीभगत से ‘Vote Loot’ हो रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने पिछली शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की और दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कदम उठाने की मांग की।
सरकार पर भी निशाना
INDIA गठबंधन ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह SIR मामले पर बहस से बच रही है और सच्चाई छुपा रही है। विपक्ष ने चेतावनी दी कि यह लोकतंत्र और Right to Vote पर सीधा हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!


