अमेरिका में हुआ खूनी Shootout
अमेरिका के California में लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा गैंग के बीच हाल ही में खूनी Shootout हुआ। 19 अक्टूबर 2025 को फ्रेज़नो में बिश्नोई के करीबी सहयोगी Harry Boxer पर हमला किया गया। इस हमले में बॉक्सर के एक साथी की मौत हुई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ। हमला करने के बाद बॉक्सर को अपनी जान बचाने के लिए कार की सीट के नीचे छिपना पड़ा।
Rohit Godara ने ली जिम्मेदारी
इस हमले की जिम्मेदारी Rohit Godara ने Social Media पर ली। उन्होंने दावा किया कि यह शूटआउट उन्होंने और Goldy Brar ने मिलकर किया। गोदारा ने बॉक्सर को “कायर” कहा और बिश्नोई गैंग को खत्म करने की धमकी दी। पोस्ट में बिश्नोई को “Traitor” बताते हुए खुद और ब्रार की गैंग को महत्वपूर्ण बताया गया।
बढ़ता अंतरराष्ट्रीय तनाव
यह घटना दोनों गैंगों के बीच बढ़ते तनाव को दिखाती है, जो अब भारत और अमेरिका दोनों देशों की सीमाओं के बाहर तक फैल चुका है। अमेरिकी और भारतीय अधिकारी इस पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं, क्योंकि इसके International Security और Law Enforcement पर गंभीर असर पड़ने की संभावना है।
बिश्नोई गैंग का आतंकवादी टैग
कनाडा ने पहले ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हाई-प्रोफाइल हत्याओं और हिंसा के कारण Terrorist Entity घोषित किया है। इसके बावजूद, गैंग की गतिविधियाँ लगातार जारी हैं और कनाडा व अमेरिका में कई shootings और violent incidents सामने आए हैं।
पूर्व हिंसक घटनाएँ
पूर्व में, बिश्नोई गैंग के एक सदस्य ने AP Dhillon के घर पर फायरिंग की थी, जिसके लिए उन्हें छह साल की जेल हुई। पुलिस का कहना है कि यह हमला समूह के निर्देशन में किया गया था।
हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

