आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशसागर में शराब के पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग पर हमला, कंधे में चाकू घोंपकर फरार हुए बदमाशBREAKINGछत्तीसगढ़यूरोप टूर पर गए रायपुर के कारोबारी अजय निहलानी का लिस्बन में निधन, हार्ट अटैक की आशंकाBREAKINGमध्य प्रदेशCBI Investigation: ट्विशा शर्मा केस में 3D स्कैनिंग और डमी टेस्ट से खुलेगा मौत का रहस्य, जांच में नया मोड़BREAKINGछत्तीसगढ़अवैध शराब पर कार्रवाई में लापरवाही, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल निलंबितBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावटBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की फैक्ट्री में भीषण आग, लकड़ी और केमिकल से रातभर धधकती रहीं लपटेंBREAKINGदेश-हरपलLPG New Rules 2026: PNG कनेक्शन वालों के लिए बड़ा अपडेट, जून से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियमBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में नशे के खिलाफ पंचायतों का अभियान, गांव में निकाली जागरूकता रैलीBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में शराब के पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग पर हमला, कंधे में चाकू घोंपकर फरार हुए बदमाशBREAKINGछत्तीसगढ़यूरोप टूर पर गए रायपुर के कारोबारी अजय निहलानी का लिस्बन में निधन, हार्ट अटैक की आशंकाBREAKINGमध्य प्रदेशCBI Investigation: ट्विशा शर्मा केस में 3D स्कैनिंग और डमी टेस्ट से खुलेगा मौत का रहस्य, जांच में नया मोड़BREAKINGछत्तीसगढ़अवैध शराब पर कार्रवाई में लापरवाही, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल निलंबितBREAKINGमध्य प्रदेशसागर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावटBREAKINGमध्य प्रदेशभोपाल की फैक्ट्री में भीषण आग, लकड़ी और केमिकल से रातभर धधकती रहीं लपटेंBREAKINGदेश-हरपलLPG New Rules 2026: PNG कनेक्शन वालों के लिए बड़ा अपडेट, जून से बदलेंगे गैस सिलेंडर के नियमBREAKINGछत्तीसगढ़बिलासपुर में नशे के खिलाफ पंचायतों का अभियान, गांव में निकाली जागरूकता रैली

NE

News Elementor

Latest Posts

India vs England Birmingham Test 2025

India vs England: Birmingham Test में 3 बड़े बदलाव संभव, Playing-11 में Nitish Reddy और Washington की एंट्री तय!

India vs England: Birmingham Test एजबेस्टन में वापसी की उम्मीदें: भारत 3 बड़े बदलावों के साथ उतरेगा बर्मिंघम टेस्ट में बैटिंग में साई की छुट्टी? करुण नायर नंबर 3 पर! लीड्स टेस्ट की पहली पारी में दोनों ही बल्लेबाज (साई और करुण) खाता नहीं खोल सके थे, और दूसरी पारी में भी कोई बड़ी पारी नहीं आई। अब संभावना है कि करुण नायर को एक और मौका मिल सकता है, जबकि साई सुदर्शन को ड्रॉप किया जा सकता है। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पिछली टेस्ट में शतक जड़े थे, जिससे शीर्ष क्रम लगभग तय ह ऑलराउंड डिपार्टमेंट में 2 बदलाव तय! लीड्स टेस्ट में भारत की हार की एक बड़ी वजह ऑलराउंडर्स का फ्लॉप प्रदर्शन रहा। पिछले मैच में टीम इंडिया ने गेंदबाजी में बुमराह की वापसी तय नहीं, कुलदीप को मौका? जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर अब भी संशय बना हुआ है। टीम के असिस्टेंट कोच रायन टेन डोशेट ने साफ किया है कि “बुमराह उपलब्ध हैं, लेकिन अंतिम निर्णय अगले 24 घंटे में होगा।” वहीं, कुलदीप यादव की वापसी तय मानी जा रही है। तेज गेंदबाजी अटैक में सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और यदि फिट हुए तो बुमराह को ही बरकरार रखा जाएगा। भारत की संभावित प्लेइंग-11 – बर्मिंघम टेस्ट 2025 एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में पहला टेस्ट 5 विकेट से हार चुकी भारतीय टीम अब सीरीज में वापसी की तैयारी में जुट गई है। 2 जुलाई से एजबेस्टन (Birmingham) में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया अपनी Playing-11 में 3 बड़े बदलाव के साथ उतर सकती है। सूत्रों की मानें तो टॉप ऑर्डर बल्लेबाज साई सुदर्शन, ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर और रवींद्र जडेजा को बाहर बैठाया जा सकता है। इनकी जगह बैटिंग ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्‌डी, वॉशिंगटन सुंदर, और कुलदीप यादव को मौका मिलने की संभावना है। बैटिंग में साई की छुट्टी? करुण नायर नंबर 3 पर! लीड्स टेस्ट की पहली पारी में दोनों ही बल्लेबाज (साई और करुण) खाता नहीं खोल सके थे, और दूसरी पारी में भी कोई बड़ी पारी नहीं आई। अब संभावना है कि करुण नायर को एक और मौका मिल सकता है, जबकि साई सुदर्शन को ड्रॉप किया जा सकता है। यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने पिछली टेस्ट में शतक जड़े थे, जिससे शीर्ष क्रम लगभग तय है ऑलराउंड डिपार्टमेंट में 2 बदलाव तय! लीड्स टेस्ट में भारत की हार की एक बड़ी वजह ऑलराउंडर्स का फ्लॉप प्रदर्शन रहा। गेंदबाजी में बुमराह की वापसी तय नहीं, कुलदीप को मौका? जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर अब भी संशय बना हुआ है। टीम के असिस्टेंट कोच रायन टेन डोशेट ने साफ किया है कि “बुमराह उपलब्ध हैं, लेकिन अंतिम निर्णय अगले 24 घंटे में होगा।” वहीं, कुलदीप यादव की वापसी तय मानी जा रही है। तेज गेंदबाजी अटैक में सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और यदि फिट हुए तो बुमराह को ही बरकरार रखा जाएगा। भारत की संभावित प्लेइंग-11 – बर्मिंघम टेस्ट 2025 क्रम खिलाड़ी भूमिका 1. यशस्वी जायसवाल ओपनर 2. केएल राहुल ओपनर 3. करुण नायर टॉप ऑर्डर बैटर 4. शुभमन गिल (कप्तान) मिडिल ऑर्डर 5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर) मिडिल ऑर्डर 6. नीतीश कुमार रेड्‌डी बैटिंग ऑलराउंडर 7. वॉशिंगटन सुंदर स्पिन ऑलराउंडर 8. कुलदीप यादव लेग स्पिनर 9. मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाज 10. प्रसिद्ध कृष्णा तेज गेंदबाज 11. जसप्रीत बुमराह (यदि फिट) तेज गेंदबाज/कैप्टन मटेरियल 🏴 इंग्लैंड की अटूट प्लेइंग-11 इंग्लिश टीम अपनी जीत वाली प्लेइंग-11 के साथ ही मैदान में उतरेगी: Stokes (C), Crawley, Duckett, Pope, Root, Brook, Smith (WK), Woakes, Bashir, Josh Tongue, Brydon Car निष्कर्ष: इंग्लैंड की अटूट प्लेइंग-11 इंग्लिश टीम अपनी जीत वाली प्लेइंग-11 के साथ ही मैदान में उतरेगी: Stokes (C), Crawley, Duckett, Pope, Root, Brook, Smith (WK), Woakes, Bashir, Josh Tongue, Brydon Carse भारत के लिए यह टेस्ट करो या मरो जैसा है। यदि गिल की कप्तानी में टीम इंडिया वापसी करना चाहती है तो एजबेस्टन में नया कॉम्बिनेशन आज़माना ही होगा।
Read more
Gen Z और पॉडकास्टिंग का रिश्ता: नया ट्रेंड या सच्चा प्यार?

🎧 Gen Z का नया प्यार: पॉडकास्ट — जहां बातें बनती हैं, रिश्ते गहराते हैं!

🗓️ 28 जून 2025 | देश हरपल डेस्क | युवा संवाद कभी चाय, कभी चैट… और अब पॉडकास्ट!Gen Z अब न तो टीवी का इंतज़ार करती है और न ही अखबार का। इनकी दुनिया बस एक “प्ले बटन” में सिमट गई है। जहाँ पहले “कुल्फी-चाट” सुकून देती थी, अब वही राहत स्पॉटिफाई की आवाज़ों में मिलती है। हाँ जनाब, बात हो रही है पॉडकास्ट की!पॉडकास्ट — जो पहले रेडियो का कूल वर्जन था, अब Gen Z की पहचान बन गया है। “पॉडकास्ट सुनते हैं, क्योंकि यही आजकल पर्सनैलिटी का पासपोर्ट है!”— दर्शन एस., 24 वर्षीय वकील, चेन्नई पॉडकास्ट: बस सुनो और अपनाओ इन आवाज़ों में वो ‘फॉर्मल इंटरव्यू’ वाली बोरियत नहीं, बल्कि कॉलेज कैंटीन की सी खुलापन है। पॉडकास्ट अब Gen Z के लिए म्यूजिक से ज़्यादा, वीडियो से बेहतर और स्क्रॉलिंग से शांत है। पॉडकास्टर्स: अब सिर्फ़ क्रिएटर नहीं, क्रांतिकारी हैं चेन्नई की Safa Salsabeel Z., 22 वर्षीय साहित्य छात्रा हैं, लेकिन 7 पॉडकास्ट शो की ‘रचयिता’ भी।विषय? “ये कोई टाइम पास नहीं… ये तो सबसे तेज़ रचनात्मक विद्रोह है!”— सफा ज़ेड. Gen Z सुनता क्या है? “Perfect एडिटिंग नहीं चाहिए, दिल से निकली बातें चाहिए।”— कहती हैं आज की युवा पीढ़ी। उनके पसंदीदा टॉपिक्स: मतलब ये कि जब Gen Z ‘शावर’ में होती है, दिमाग पॉडकास्ट बना रहा होता है! प्लेटफॉर्म वही, लेकिन इस्तेमाल नया Spotify, YouTube — सब इनके पसंदीदा अड्डे हैं, लेकिन वीडियो नहीं, बोलने वाला कंटेंट ज़्यादा मायने रखता है। “पॉडकास्ट में हमारे फेवरेट क्रिकेटर भी उतने रियल लगते हैं, जितने गली के चायवाले अंकल!”— दर्शन एस. पॉडकास्ट का असली जादू क्या है? देश हरपल की राय:Gen Z को समझना हो तो उनके पॉडकास्ट सुनिए। ये युवा अब आवाज़ों के सहारे अपना आइडेंटीटी गढ़ रहा है। और शायद यही आने वाले भारत की सबसे सटीक गूंज है। “The Hindu” के लेख “Here’s why Gen Z finds comfort in podcasts” पर आधारित
Read more
mobile voting in Bihar

Mobile e-Voting: बिहार में मोबाइल से होगा मतदान

Mobile e-Voting बिहार ने देश में पहली बार नगर निकाय चुनावों के लिए मोबाइल एप से वोटिंग की शुरुआत की है। जानिए कैसे काम करता है यह ब्लॉकचेन बेस्ड e-Voting सिस्टम और कौन-कौन कर सकता है इसका उपयोग। पटना | देश हरपल डेस्क:भारत के लोकतंत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए, बिहार पहला राज्य बन गया है, जहां नगर निकाय चुनावों में मोबाइल ऐप से ई-वोटिंग (e-Voting) को अनुमति दी गई है। इस डिजिटल वोटिंग प्रणाली की शुरुआत 28 जून 2025 को पटना, रोहतास और पूर्वी चंपारण जिलों की 6 नगर परिषदों में की गई है। यह प्रणाली विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, गर्भवती महिलाओं और प्रवासी वोटर्स के लिए राहत लेकर आई है, जो किसी कारणवश मतदान केंद्र तक नहीं पहुंच सकते। कैसे काम करता है यह Secure e-Voting सिस्टम? इस मोबाइल वोटिंग सिस्टम को ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी (Blockchain Technology) और फेस रिकग्निशन (Face Recognition) जैसे अत्याधुनिक तकनीकों से सुरक्षित बनाया गया है। सुरक्षा के विशेष इंतजाम: कैसे करें ई-वोटिंग के लिए रजिस्ट्रेशन? ई-वोटिंग के लिए e-SECBHR मोबाइल ऐप डाउनलोड करें (फिलहाल यह केवल एंड्रॉयड पर उपलब्ध है): यह सुविधा किनके लिए है? क्या विधानसभा चुनावों में होगा इसका प्रयोग? राज्य निर्वाचन आयुक्त दीपक प्रसाद ने कहा कि यह एक पायलट प्रोजेक्ट है। इसकी सफलता के आधार पर निर्णय लिया जाएगा कि क्या इसे आगामी विधानसभा चुनावों में लागू किया जा सकता है। यह कदम न केवल लोकतंत्र को तकनीकी रूप से उन्नत बना रहा है, बल्कि उन लाखों लोगों को भी जोड़ने की दिशा में है जो पारंपरिक वोटिंग में भाग नहीं ले पाते। देश हरपल की राय: बिहार सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की यह पहल निश्चित ही डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। यदि यह प्रयोग सफल होता है तो भविष्य में पूरे देश में इस तकनीक को अपनाया जा सकता है। आपकी क्या राय है? क्या आप मोबाइल से वोट डालने के इस नए सिस्टम को अपनाएंगे?कमेंट कर बताएं, और यह खबर अपने दोस्तों से शेयर करें
Read more
Dr. Sachin Chittawar

Free Diabetes & Hormone Check-up Camp : डायबिटीज और हार्मोन जांच अब बिना खर्च के

डायबिटीज और हार्मोन से जुड़ी समस्याओं के लिए मुफ्त जांच व परामर्श शिविरसागर। मधुमेह और हार्मोन से जुड़ी समस्याओं के निदान और परामर्श हेतु डॉ. सचिन चित्तावार के “360 डिग्री डायबिटीज केयर” द्वारा आगामी रविवार, 29 जून 2025 को एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सागर जिले के तिली क्षेत्र में स्थित सागर मेडिकल एंड डिस्ट्रीब्यूटर्स (तिली अस्पताल के सामने, रूद्राक्ष पेट्रोल पंप के पास) पर प्रातः 8 बजे से 2 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में आने वाले मरीजों को मुफ्त ब्लड शुगर टेस्ट, थायरॉइड एवं हार्मोन जाँच के साथ विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श भी उपलब्ध कराया जाएगा। “सेहत की मिठास, जीवन का एहसास” के संदेश के साथ चल रही यह पहल “शुगर एक्सप्रेस” के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य मधुमेह और हार्मोन संबंधी रोगों को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाना और समय रहते उचित उपचार प्रदान करना है। डॉ. चित्तावार का मानना है कि समय पर सही जानकारी और जांच से इन रोगों को नियंत्रित किया जा सकता है। सीमित स्थानों के कारण आयोजक समय पर पधारने का आग्रह कर रहे हैं।
Read more
Ceasefire

Israel-Iran Ceasefire: नेतन्याहू ने ट्रम्प को बताया था Iran Attack Plan, अमेरिका के साथ और बिना दोनों ऑप्शन थे!

यरुशलम/तेहरान।Israel-Iran War को लेकर बुधवार को एक बड़ा खुलासा हुआ। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि उन्होंने फरवरी 2025 में व्हाइट हाउस यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को ईरान पर हमले की पूरी रणनीति पहले ही बता दी थी। यरुशलम में कैबिनेट मीटिंग से पहले नेतन्याहू ने कहा— “मैंने ट्रम्प को दो प्लान दिए थे— एक अमेरिका के साथ और दूसरा अमेरिका के बिना। फैसला ट्रम्प पर छोड़ा कि वो साथ देंगे या नहीं।” वहीं, अमेरिका में नाटो समिट के दौरान ट्रम्प ने मीडिया से कहा कि ईरानी परमाणु ठिकानों पर हुए अमेरिकी हमलों की वजह से 12 दिन तक चली Israel-Iran जंग रुक गई। ट्रम्प ने दावा किया— “ईरान ने 12 दिन तक नर्क झेला। अब वो न्यूक्लियर वेपन बनाने का सपना छोड़ चुका है। अगर उसने फिर से चालाकी की, तो दोबारा हमला होगा।” अमेरिकी मीडिया की राय अलग हालांकि, CNN और New York Times जैसी अमेरिकी मीडिया संस्थाओं ने एक खुफिया रिपोर्ट के हवाले से दावा किया है कि— “अमेरिकी हमलों से ईरान का न्यूक्लियर प्रोग्राम पूरी तरह तबाह नहीं हुआ, बस कुछ महीनों के लिए धीमा पड़ा है।” ट्रम्प ने इस रिपोर्ट को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर “Fake News” करार दिया है। 12 दिन बाद इजराइल-ईरान सीजफायर, दोनों देशों ने ‘जीत’ का दावा किया मंगलवार को जंग के 12वें दिन आखिरकार सीजफायर की घोषणा हुई। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सुबह 3:30 बजे Truth Social पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद इजराइल और ईरान दोनों ने सीजफायर की पुष्टि करते हुए खुद को विजेता बताया। नेतन्याहू ने कहा: “हमने ईरान के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की है जो पीढ़ियों तक याद रखी जाएगी।” ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने पलटवार करते हुए कहा— “हम परमाणु कार्यक्रम नहीं छोड़ेंगे। यह हमारी मेहनत और वैज्ञानिक बलिदानों का परिणाम है।” Israel-Iran युद्ध भले ही थम गया हो, लेकिन इससे जुड़े राजनयिक, सैन्य और परमाणु सवाल अब भी दुनिया को परेशान कर रहे हैं। जहां एक ओर इजराइल इसे ऐतिहासिक जीत मान रहा है, वहीं ईरान अपनी जिद्द पर अड़ा है। अगला कदम क्या होगा, यह आने वाला वक्त बताएगा।
Read more
“Indian Astronaut Shubhanshu Shukla Reaches Space After 41 Years: Mission Ax-4 Makes History!”

Indian Astronaut Shubhanshu Shukla Reaches ISS After 41 Years: भारत की अंतरिक्ष में वापसी

25 जून, 2025 को इतिहास फिर से लिखा गया जब भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर उड़ान भरी। ये मिशन NASA और ISRO की साझा पहल का हिस्सा है, जिसे SpaceX और Axiom Space ने मिलकर अंजाम दिया। इस ऐतिहासिक मिशन की लॉन्चिंग भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे फ्लोरिडा स्थित Kennedy Space Center से हुई, जिसमें Falcon-9 रॉकेट और उससे जुड़े Dragon Capsule का इस्तेमाल किया गया। इस क्रू में कुल चार अंतरिक्ष यात्री शामिल थे, जिसमें शुभांशु अकेले भारतीय थे। “What a Ride!”: अंतरिक्ष से पहला संदेश स्पेस में पहुंचने के बाद शुभांशु शुक्ला ने कहा –“What a Ride! मेरे कंधे पर लगा तिरंगा बताता है कि मैं आप सभी के साथ हूं।”उनके इस मैसेज ने पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया। उनके माता-पिता आशा शुक्ला और शंभु दयाल शुक्ला इस अवसर पर भावुक हो उठे। मिशन का मकसद: रिसर्च, टेक्नोलॉजी और इंस्पिरेशन Ax-4 मिशन का मुख्य उद्देश्य अंतरिक्ष में वैज्ञानिक रिसर्च, माइक्रोग्रैविटी में एक्सपेरिमेंट और नई टेक्नोलॉजी का परीक्षण करना है। इसके साथ-साथ: 6 बार टल चुका था मिशन तारीख रुकावट की वजह 29 मई ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट तैयार नहीं था 8 जून फाल्कन-9 रॉकेट तैयार नहीं था 10 जून खराब मौसम 11 जून ऑक्सीजन लीकेज 19 जून मौसम + क्रू की तबियत 22 जून ISS के सर्विस मॉड्यूल का मूल्यांकन Who is Shubhanshu Shukla? 41 साल बाद फिर एक भारतीय अंतरिक्ष में 1984 के बाद ये पहला मौका है जब कोई भारतीय एस्ट्रोनॉट अंतरिक्ष में गया है। शुभांशु शुक्ला से पहले विंग कमांडर राकेश शर्मा सोवियत मिशन Soyuz T-11 के जरिए अंतरिक्ष यात्रा कर चुके हैं। अब शुभांशु, भारत के पहले क्रू मिशन गगनयान की दिशा में अनुभव लेकर लौटेंगे, जो 2027 में लॉन्च किया जाना है। इस मिशन से भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को नई ऊंचाइयां मिलने की उम्मीद है। गगनयात्री, कॉस्मोनॉट, ताइकोनॉट Shubhanshu Shukla की ये यात्रा सिर्फ एक मिशन नहीं, बल्कि 21वीं सदी के भारत की वैश्विक स्पेस रेस में मजबूती से वापसी है। ये सिर्फ एक कदम है, आगे चलकर गगनयान मिशन और प्राइवेट स्पेस सेक्टर में भारत की भूमिका और भी निर्णायक होने वाली है।
Read more
Trump

Trump Modi Phone Call:मोदी एक शानदार व्यक्ति

नई दिल्ली, देश हरपल। मोदी एक शानदार व्यक्ति हैं, मैंने उनसे कनाडा से लौटते समय अमेरिका आने का न्योता दिया था लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं किया। पाकिस्तान एक लोकतांत्रिक देश नहीं है इसलिए मैंने वहां के असली बॉस आसिम मुनीर से मुलाकात की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बुधवार को एक महत्वपूर्ण टेलीफोनिक बातचीत हुई, जो करीब 35 मिनट तक चली। यह कॉल उस समय हुआ जब ट्रंप को कनाडा के G7 शिखर सम्मेलन से समय से पहले लौटना पड़ा और दोनों नेताओं की पहले से तय मुलाकात रद्द हो गई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बातचीत में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसमें पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम (Ceasefire) की अपील का मुद्दा प्रमुख था। PM Modi-Trump Phone Call: Pakistan को Ceasefire की Request पर क्यों करना पड़ा मजबूर? बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को साफ तौर पर बताया कि पाकिस्तान को भारत की सख्त सैन्य कार्यवाही और अंतरराष्ट्रीय दबाव के चलते संघर्षविराम की अपील करनी पड़ी। यह कदम भारत की कूटनीतिक और सामरिक नीति की सफलता को दर्शाता है। “यह कोई सद्भावना का कदम नहीं, बल्कि भारत के दबाव में लिया गया निर्णय है,” – पीएम मोदी ने ट्रंप को बताया। G7 Summit में मुलाकात टली, लेकिन बातचीत हुई निर्णायक G7 शिखर सम्मेलन में दोनों नेताओं की भेंट तय थी, लेकिन ट्रंप को अचानक कार्यक्रम बदलना पड़ा। इसके बाद यह टेलीफोनिक बातचीत ही दोनों देशों के बीच रणनीतिक संवाद का माध्यम बनी। इस बातचीत में भारत-अमेरिका व्यापार, एशिया में सुरक्षा स्थिति, और आतंकवाद के खिलाफ साझा रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने भविष्य में जल्द ही व्यक्तिगत मुलाकात की इच्छा भी जताई। डोनाल्ड जे. ट्रंप, ने आज मिडिया से बात करते हिये कहाँ कि”नरेंद्र मोदी एक अत्यंत प्रभावशाली और दूरदर्शी नेता हैं। जब मैं कनाडा से लौट रहा था, तब मैंने उन्हें अमेरिका आने का औपचारिक निमंत्रण दिया था, किंतु उन्होंने अत्यंत विनम्रता के साथ उसे स्वीकार नहीं किया। जहां तक पाकिस्तान का प्रश्न है, वह एक पूर्णतः लोकतांत्रिक राष्ट्र नहीं है — और इसी कारण मैंने वहां की वास्तविक सत्ता के केंद्र, जनरल आसिम मुनीर से मुलाकात की, जो वहां के प्रमुख निर्णयों को नियंत्रित करते हैं।”
Read more
Ola Zero Commission

Ola Zero Commission Model: ओला का बड़ा फैसला, अब ड्राइवर रख सकेंगे पूरी कमाई

Ola Zero Commission Model: ओला का क्रांतिकारी फैसला, ड्राइवरों को मिलेगा पूरा फायदा देशभर में लाखों लोग कैब, ऑटो और बाइक सर्विस के जरिए अपनी रोज़ी-रोटी कमाते हैं, लेकिन अक्सर यह शिकायत सामने आती रही है कि बड़ी राइड-हेलिंग कंपनियां ड्राइवरों से 20% से 30% तक कमीशन काट लेती हैं। ऐसे में भारत की प्रमुख कैब सर्विस कंपनी ओला (Ola) ने एक ऐतिहासिक और गेम-चेंजर फैसला लिया है। अब ओला अपने ड्राइवर पार्टनर्स से कोई कमीशन नहीं लेगी, यानी Zero Commission Model लागू कर दिया गया है। इसके तहत, ड्राइवर हर राइड से होने वाली पूरी कमाई अपने पास रख सकेंगे। Zero Commission कैसे करेगा काम? अब तक ओला और अन्य कंपनियां ड्राइवर से हर राइड पर कमीशन लेती थीं। इससे उनकी नेट इनकम कम हो जाती थी। लेकिन इस नए मॉडल में: 10 लाख से ज्यादा ड्राइवर होंगे लाभांवित ओला के एक प्रवक्ता ने बताया कि देशभर में 10 लाख से ज्यादा ड्राइवर इस नई स्कीम का लाभ उठाएंगे। इससे न सिर्फ उनकी इनकम बढ़ेगी, बल्कि उनमें काम के प्रति आत्मनिर्भरता और आत्म-सम्मान की भावना भी आएगी। राइडर की सुरक्षा बनी रहेगी प्राथमिकता कंपनी ने स्पष्ट किया है कि ड्राइवरों को पूरी कमाई देने के साथ-साथ, यात्रियों की सुरक्षा में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सेफ्टी फीचर्स, रियल टाइम ट्रैकिंग और कस्टमर सपोर्ट पहले की तरह ही उपलब्ध रहेंगे। इंडस्ट्री में मचा हलचल, प्रतिस्पर्धी कंपनियों पर बढ़ा दबाव ओला का यह फैसला न केवल ड्राइवरों के लिए खुशखबरी है, बल्कि Uber, Rapido जैसी अन्य कंपनियों के लिए भी एक बड़ा चैलेंज बनकर सामने आया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या दूसरी कंपनियां भी इसी राह पर चलेंगी या नहीं
Read more
FASTag

FASTag Annual Pass निजी वाहनों के लिए ₹3,000 में सालभर टोल फ्री यात्रा, 15 अगस्त से लागू

नई दिल्ली | देश हरपल ब्यूरोदेशभर के लाखों निजी वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री Nitin Gadkari ने एक ऐतिहासिक पहल की घोषणा करते हुए बताया कि ₹3,000 में FASTag आधारित वार्षिक पास की सुविधा 15 अगस्त 2025 से लागू की जा रही है। क्या है यह ₹3,000 वाला FASTag वार्षिक पास? इस पास के जरिए कोई भी निजी वाहन (Car, Jeep, Van आदि) देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर बिना बार-बार टोल देने के अधिकतम 200 यात्राओं या एक साल तक (जो भी पहले हो) निर्बाध यात्रा कर सकेगा।यह सुविधा केवल गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए है, और इससे टोल प्लाजाओं पर लगने वाली भीड़ और प्रतीक्षा समय में भारी कमी आने की उम्मीद है। कैसे मिलेगा यह पास? नितिन गडकरी ने ‘X’ (पूर्व Twitter) पर जानकारी दी कि इस वार्षिक पास को Highway Travel App, NHAI और MoRTH की वेबसाइट पर एक अलग लिंक के माध्यम से सक्रिय (activate) किया जा सकेगा।जल्द ही रजिस्ट्रेशन और नवीनीकरण प्रक्रिया को लेकर विस्तृत जानकारी भी जारी की जाएगी 60 KM दायरे की टोल समस्याओं पर सीधा समाधान यह नीति विशेष रूप से उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो रोजाना 60 किलोमीटर के दायरे में स्थित टोल प्लाजाओं से होकर यात्रा करते हैं।अब उन्हें हर बार टोल देने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि एक सिंगल ट्रांजैक्शन में सालभर के लिए सुविधा मिल जाएगी। क्या बदल जाएगा इस पॉलिसी से? नितिन गडकरी ने क्या कहा? “यह वार्षिक पास नीति, टोल प्लाजा पर भीड़ कम करने, विवादों को समाप्त करने और निजी वाहन चालकों के लिए एक तेज़ व सहज यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए लाई जा रही है।” — नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्र सरकार की यह पहल जहां आम नागरिकों की जेब पर असर कम करेगी, वहीं इससे डिजिटल टोल भुगतान और इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रैकिंग में भी सुधार होगा। FASTag सिस्टम के जरिए एक डिजिटली कनेक्टेड और ट्रांसपेरेंट टोल मैकेनिज्म की ओर भारत आगे बढ़ रहा है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Raja Raghuvanshi

Raja Raghuvanshi Murder Mystery मेघालय के जंगलों से सामने आया राजा-सोनम का आखिरी वीडियो

इंदौर के चर्चित ट्रांसपोर्ट कारोबारी Raja Raghuvanshi की मौत के मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने परिवार और प्रशासन दोनों को हिला दिया है। यह वीडियो मेघालय के Double Decker Root Bridge का बताया जा रहा है, जिसमें राजा और सोनम एक साथ दिख रहे हैं। दावा है कि यह उनकी आखिरी रिकॉर्डिंग हो सकती है। वायरल वीडियो का सच क्या है? हरियाणा के सोनीपत निवासी फोटोग्राफर देवेंद्र सिंह (Dev Singh) ने अपने Facebook प्रोफाइल पर यह वीडियो शेयर किया है। उनका दावा है कि यह क्लिप उन्होंने 23 मई 2025 को सुबह 9:45 बजे रिकॉर्ड की थी। वीडियो में सोनम को वही सफेद शर्ट पहने देखा जा सकता है, जो बाद में राजा के पास मिली थी। देव ने लिखा: “मुझे लगता है कि ये उस कपल की आखिरी रिकॉर्डिंग है। जब भी राजा को वीडियो में देखता हूं, बहुत बुरा लगता है। वो सामान्य दिख रहा था।” तेरहवीं में उमड़ा दर्द, भाई ने उठाए कई सवाल इंदौर में Raja Raghuvanshi की तेरहवीं पर सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। कार्यक्रम में राजा की पसंद का भोजन – गुलाब जामुन, मंचूरियन, नूडल्स और दाल-चावल आदि परोसे गए। इस दौरान सोनम का भाई गोविंद भी मौजूद रहा। राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा: “हमारे मन में बस एक ही सवाल है – सोनम ने ऐसा क्यों किया? आखिर क्या वजह थी कि शादी के चंद दिनों बाद ही उसे यह कदम उठाना पड़ा?” Narco Test की मांग, दो लड़कों पर शक सचिन ने बताया कि गाजीपुर से उजाला यादव नाम की युवती ने उन्हें फोन किया था। उजाला का दावा है कि उसने सोनम को बस में देखा था, जहां दो लड़के उसे छोड़ने आए थे। सोनम ने उस दौरान राजा की रील देखने पर उसे टोका भी था। “अगर सोनम सब कुछ कबूल लेती तो बात वहीं खत्म हो जाती, लेकिन अब हमें Narco Test की जरूरत है।” वीडियो में दिखे तीन और संदिग्ध फोटोग्राफर देव सिंह ने एक और बड़ा खुलासा किया: हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 15 16 17 18 19 34

Editor's Picks

सागर में शराब के पैसे नहीं देने पर बुजुर्ग पर हमला, कंधे में चाकू घोंपकर फरार हुए बदमाश

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर बदमाशों ने एक बुजुर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने बुजुर्ग के बाएं कंधे के पास चाकू घोंप दिया, जो शरीर में ही धंस गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें घायल बुजुर्ग कंधे में चाकू फंसे होने के बावजूद सड़क पर पैदल चलते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात की है। वीडियो और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों की संख्या करीब पांच थी। बदमाशों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे थे। जब बुजुर्ग ने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने हमला कर दिया। घायल बुजुर्ग को लहूलुहान हालत में सड़क पर चलते देख राहगीरों ने मदद की। लोगों ने तुरंत उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित बड़ी माता मंदिर क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मोतीनगर पुलिस अलर्ट हो गई है। थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस टीम अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

यूरोप टूर पर गए रायपुर के कारोबारी अजय निहलानी का लिस्बन में निधन, हार्ट अटैक की आशंका

रायपुर के कारोबारी अजय सुंदर निहलानी का पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। वे भारत से गए 40 सदस्यीय दल के साथ एजुकेशनल टूर पर यूरोप गए थे। इस दल में रायपुर से दो लोग शामिल थे। बताया जा रहा है कि यात्रा के दौरान अजय निहलानी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही रायपुर में परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। परिवार के अनुसार जल्द ही उनका पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा। अजय निहलानी के भाई संजय कुमार निहलानी ने बताया कि टूर में उनके साथ मौजूद नीरज बाजपेयी पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर रहे हैं। परिवार ने स्थानीय प्रशासन, भारतीय दूतावास, एयरलाइन प्रतिनिधियों और संबंधित एजेंसियों से सहयोग की अपील की है, ताकि प्रक्रिया जल्द पूरी हो सके और पार्थिव शरीर को रायपुर लाकर अंतिम संस्कार किया जा सके। परिजनों का कहना है कि सभी जरूरी दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अजय निहलानी का पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com
Twisha Sharma Death Case, Twisha Sharma CBI Investigation, Bhopal News, Twisha Sharma Latest News, Giribala Singh, Samarth Singh, CBI 3D Scan, Dummy Test Investigation, Twisha Sharma Death Mystery, MP News

CBI Investigation: ट्विशा शर्मा केस में 3D स्कैनिंग और डमी टेस्ट से खुलेगा मौत का रहस्य, जांच में नया मोड़

भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामला: 3D तकनीक और डमी टेस्ट से सुलझेगी गुत्थी? भोपाल में चर्चित ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच अब नए और अत्याधुनिक तरीके से आगे बढ़ रही है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मामले की तह तक पहुंचने के लिए घटनास्थल का 3D स्कैन कराया है और अब 80 किलो वजन वाली डमी के जरिए घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट करने की तैयारी की है। जांच एजेंसी का मानना है कि केवल बयान और दस्तावेजों के आधार पर नहीं, बल्कि घटनास्थल के वैज्ञानिक पुनर्निर्माण से भी कई अहम सवालों के जवाब मिल सकते हैं। 3D स्कैनिंग से तैयार होगा पूरा घटनाक्रम CBI की टीम ने भोपाल स्थित घर का 3D स्कैन कराया है, जहां ट्विशा शर्मा मृत पाई गई थीं। इस तकनीक के जरिए घर का डिजिटल मॉडल तैयार किया जा रहा है, जिससे घटना के समय की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझा जा सकेगा। सूत्रों के मुताबिक, एजेंसी घर के हर कमरे, वस्तुओं की स्थिति और घटनास्थल के लेआउट का अध्ययन कर रही है ताकि किसी भी विसंगति की पहचान की जा सके। ‘टनल व्यू’ तकनीक से बनाई जा रही मिनट-दर-मिनट टाइमलाइन CBI ने जांच में “टनल व्यू” नामक आधुनिक तकनीक का भी उपयोग शुरू किया है। इसके तहत CCTV फुटेज, मोबाइल रिकॉर्ड, इंटरनेट गतिविधियां, वाई-फाई लॉग और गवाहों के बयानों को जोड़कर एक डिजिटल टाइमलाइन तैयार की जा रही है। इस प्रक्रिया से यह समझने की कोशिश की जा रही है कि घटना वाले दिन आखिर क्या-क्या हुआ और किस समय कौन-कौन व्यक्ति घर में मौजूद था। 80 किलो की डमी से होगा घटनाक्रम का पुनर्निर्माण CBI अब 80 किलो वजन की डमी का इस्तेमाल कर उस स्थिति को दोबारा तैयार करेगी, जैसा आरोपियों ने अपने बयानों में बताया है। एजेंसी यह जांचना चाहती है कि क्या घटनास्थल पर बताए गए तरीके से शव को नीचे उतारना वास्तव में संभव था या नहीं। इस प्रक्रिया के दौरान आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह को भी घटनास्थल पर ले जाया जा सकता है ताकि उनके दावों की सत्यता परखी जा सके। CBI हिरासत में आरोपी मामले में बड़ा घटनाक्रम तब सामने आया जब विशेष अदालत ने पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को CBI की हिरासत में भेज दिया। एजेंसी दोनों से पूछताछ कर रही है और घटनाओं की कड़ियां जोड़ने का प्रयास कर रही है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद CBI ने संभाली जांच मामले को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा मिलने के बाद सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच CBI को सौंपी गई। इसके बाद केंद्रीय एजेंसी ने FIR दोबारा दर्ज कर जांच शुरू की और भोपाल पुलिस से सभी दस्तावेज, फोरेंसिक रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्य अपने कब्जे में लिए। क्या है पूरा मामला? ट्विशा शर्मा की मई 2026 में भोपाल स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार ने दहेज प्रताड़ना और अन्य गंभीर आरोप लगाए। मामला लगातार तूल पकड़ता गया और अंततः जांच CBI को सौंप दी गई।

अवैध शराब पर कार्रवाई में लापरवाही, गोबरा नवापारा थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल निलंबित

रायपुर ग्रामीण पुलिस विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए गोबरा नवापारा थाना प्रभारी निरीक्षक दीपेश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन पर क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण नहीं करने और कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यवहार करने के आरोप लगे हैं। यह आदेश रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा ने जारी किया है। जानकारी के अनुसार गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र में लंबे समय से अवैध शराब बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से लगातार कार्रवाई के निर्देश दिए जा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद अवैध कारोबार जारी रहने की बात सामने आई। मामला 29 मई को सामने आया, जब ACCU रायपुर की देहात टीम ने गोबरा नवापारा स्थित लल्ला सोनवानी के ढाबे पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान वहां अवैध शराब बिक्री होती मिली। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल भी मौके पर पहुंचे थे। एसपी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी का व्यवहार संदिग्ध पाया गया। आरोप है कि उन्होंने आरोपी लल्ला सोनवानी से अलग जाकर बातचीत की, जिसके बाद उनकी भूमिका पर सवाल खड़े हुए। पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए दीपेश जायसवाल को निलंबित कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायपुर ग्रामीण से संबद्ध कर दिया है। मामले की प्राथमिक जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा को सौंपी गई है। उन्हें सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रायपुर ग्रामीण पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त संदेश माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें www.deshharpal.com

सागर में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से मिली राहत, तापमान में आई गिरावट

उत्तर-पश्चिम भारत से आ रही गर्म हवाओं और बंगाल की खाड़ी से बढ़ी नमी के असर से सागर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार शाम अचानक मौसम बदला और आसमान में घने बादल छा गए। देर रात शहर सहित ग्रामीण इलाकों में तेज हवा और आंधी के साथ बारिश हुई। बंडा क्षेत्र में झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम बदलने के बाद दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया, जबकि रात का पारा 30 डिग्री से गिरकर 22.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में कमी आने से लोगों को गर्म हवाओं और उमस से राहत महसूस हुई। शनिवार सुबह भी शहर में बादलों की आवाजाही बनी रही। धूप जरूर निकली, लेकिन सामान्य दिनों की तुलना में उसकी तपिश कम रही। सुबह सागर का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 2 जून तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। विभाग के मुताबिक शनिवार को भी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। फिलहाल हीटवेव का कोई अलर्ट नहीं है। अगले 48 से 72 घंटों तक मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा। दिन में गर्मी रहेगी, जबकि शाम के समय बादल छाने और हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा और आंधी चलने का अनुमान जताया है। प्रदेश और देश की ताजा खबरों के लिए विजिट करें deshharpal.com

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.