आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

राहुल गांधी ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र, 27% OBC आरक्षण लागू करने और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 27% OBC आरक्षण लागू करने और चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की है। राहुल गांधी ने 22 सितंबर को लिखे इस पत्र को सोशल मीडिया पर भी साझा किया। राहुल गांधी ने पत्र में कहा कि इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान मध्य प्रदेश के विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार और अपने भविष्य से जुड़े कई मुद्दे उठाए। इनमें OBC आरक्षण के चलते लंबे समय से रुकी नियुक्तियों का मामला भी शामिल था। 2022 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे अभ्यर्थी राहुल गांधी के मुताबिक, अभ्यर्थियों ने संबंधित परीक्षाएं पास करने के साथ चयन प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। हालांकि, 87:13 व्यवस्था के तहत OBC आरक्षण से जुड़े 13% पदों को होल्ड रखा गया है। पत्र में दावा किया गया है कि इन पदों पर चयनित अभ्यर्थी वर्ष 2022 से नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि लंबे इंतजार के कारण युवाओं के सामने भविष्य को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। राहुल बोले- सभी दलों ने 27% आरक्षण का समर्थन किया था राहुल गांधी ने अपने पत्र में कहा कि 27% OBC आरक्षण को सभी दलों ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया था, लेकिन इसके बावजूद मामले का समाधान अब तक नहीं हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से छात्रों की मांगों पर ध्यान देने और 27% OBC आरक्षण लागू करने के साथ सभी चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग की। राहुल गांधी ने लिखा कि चार साल से अधिक समय से नियुक्ति का इंतजार कर रहे युवाओं का समय अब और बर्बाद नहीं होना चाहिए। इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ में उठा था मुद्दा 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने सरकारी परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने का मुद्दा उठाया था। छात्रा ने बताया था कि भर्ती प्रक्रिया में 13% नियुक्तियां कानूनी विवाद के चलते रोकी गई हैं। इसी मुद्दे का उल्लेख राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री को लिखे अपने पत्र में किया है। CM मोहन यादव ने कही थी तथ्यों के साथ संवाद की बात कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि शिक्षा और युवाओं जैसे विषयों पर तथ्यों और आंकड़ों के साथ संवाद होना चाहिए। अब राहुल गांधी के पत्र के बाद 27% OBC आरक्षण और लंबित नियुक्तियों का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में है।
Read more

नंदीग्राम उपचुनाव: BJP प्रत्याशी हसीरानी रथ के हलफनामे पर विवाद, कांग्रेस ने कलकत्ता HC में दाखिल की याचिका

पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम विधानसभा सीट पर 6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी हसीरानी रथ के चुनावी हलफनामे को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस ने हलफनामे में उम्र और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी कथित विसंगतियों का मुद्दा उठाते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है।  कांग्रेस नेता और वकील रित्जू घोषाल ने बुधवार को जस्टिस कृष्ण राव के समक्ष यह मामला उठाया। कांग्रेस का कहना है कि हलफनामे में दर्ज जानकारी आपस में मेल नहीं खाती। 1965 में 10वीं पास करने के दावे पर कांग्रेस का सवाल कांग्रेस के मुताबिक, हसीरानी रथ ने हलफनामे में अपनी उम्र 60 वर्ष बताई है, जबकि शैक्षणिक योग्यता वाले कॉलम में 1965 में माध्यमिक यानी 10वीं परीक्षा पास करने की जानकारी दी गई है। कांग्रेस नेता रित्जू घोषाल ने सवाल उठाया कि अगर हलफनामे के अनुसार उनकी उम्र 60 वर्ष के आसपास है, तो 1965 में उन्होंने माध्यमिक परीक्षा कैसे पास की। कोर्ट में कांग्रेस ने इसी आधार पर हलफनामे की जानकारी की जांच की मांग की है।  स्कूल की मान्यता को लेकर भी सवाल कांग्रेस ने हसीरानी रथ के हलफनामे में बताए गए स्कूल के रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाया है। पार्टी का दावा है कि संबंधित स्कूल की शुरुआत के समय वहां केवल पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई होती थी और 10वीं तक पढ़ाने की सरकारी मंजूरी बाद में मिली थी। कांग्रेस का कहना है कि यदि शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी जानकारी गलत पाई जाती है तो उनकी उम्मीदवारी पर कार्रवाई की जानी चाहिए। हाईकोर्ट ने कांग्रेस को याचिका दाखिल करने की अनुमति दी है और मामले पर आगे सुनवाई होनी है।  BJP ने आरोपों को बताया टाइपिंग की गलती BJP ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है। पार्टी का कहना है कि हसीरानी रथ की उम्र को लेकर कोई विवाद नहीं है और हलफनामे में दर्ज जानकारी में सिर्फ टाइपिंग की गलती हुई है। हसीरानी रथ के कार्यालय की ओर से कहा गया है कि उनका जन्म 1965 में हुआ था और उन्होंने 1980 में 10वीं की पढ़ाई पूरी की थी। इसलिए विवादित वर्ष को गलत तरीके से दर्ज किया गया बताया गया है। अब कोर्ट के सामने यह स्पष्ट करना होगा कि हलफनामे में दर्ज जानकारी में वास्तविक गलती क्या है और संबंधित दस्तावेजों से उसका क्या मिलान होता है। हसीरानी रथ कौन हैं? हसीरानी रथ, शुभेंदु अधिकारी के दिवंगत सहयोगी और निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की मां हैं। चंद्रनाथ रथ की मई 2026 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हसीरानी रथ को BJP ने नंदीग्राम उपचुनाव में उम्मीदवार बनाया है। 6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को मतगणना नंदीग्राम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना होगी। हसीरानी रथ के हलफनामे को लेकर उठे विवाद पर कोर्ट की कार्यवाही अब चुनावी प्रक्रिया के बीच महत्वपूर्ण होगी।  TMC प्रत्याशी ने नाम वापस लिया, कांग्रेस को समर्थन नंदीग्राम उपचुनाव में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान डे ने 18 सितंबर को अपना नामांकन वापस ले लिया था। इसके बाद ममता बनर्जी ने कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान को समर्थन देने की घोषणा की।  मिलन प्रधान से जुड़े एक पुराने मामले में गिरफ्तारी के बाद भी नंदीग्राम उपचुनाव को लेकर कानूनी और राजनीतिक गतिविधियां जारी हैं। 
Read more

एशियन गेम्स में 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग मेडल, मीराबाई चानू ने जीता सिल्वर

एशियन गेम्स में भारत को 28 साल बाद वेटलिफ्टिंग में मेडल मिला है। स्टार वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम कैटेगरी में सिल्वर मेडल अपने नाम किया। इससे पहले 1998 के एशियन गेम्स में कर्णम मल्लेश्वरी ने वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीता था। बुधवार को 32 साल की मीराबाई ने कुल 198 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। उन्होंने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 111 किलोग्राम वजन उठाया। यह एशियन गेम्स में मीराबाई चानू का पहला मेडल है। ओलिंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी जीत चुकी हैं मेडल मीराबाई चानू इससे पहले ओलिंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसी बड़ी प्रतियोगिताओं में भारत के लिए मेडल जीत चुकी हैं। एशियन गेम्स में सिल्वर के साथ उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय मेडल कलेक्शन में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ ली। रोशिबिना देवी वुशु के फाइनल में पहुंचीं भारत की रोशिबिना देवी ने भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं के 60 किलोग्राम वुशु इवेंट के फाइनल में जगह बना ली है। अब उनकी नजर गोल्ड मेडल पर होगी। भारत को गेम्स के चौथे दिन मिला चौथा मेडल एशियन गेम्स के चौथे दिन भारत के खाते में चौथा मेडल आया। शॉटगन शूटिंग के स्कीट टीम इवेंट में भारत ने दो ब्रॉन्ज मेडल जीते। महिला टीम में रायजा ढिल्लों, परिनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान ने कुल 331 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष टीम में अनंतजीत सिंह नारुका, मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल ने शूट-ऑफ में कजाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भी भारत को मेडल दिलाया। मनु भाकर मेडल से चूकीं शूटिंग के विमेंस 10 मीटर पिस्टल इवेंट में मनु भाकर पांचवें स्थान पर रहीं और मेडल से चूक गईं। मीडिया से बातचीत के दौरान कोच जसपाल राणा का नाम आने पर मनु भावुक हो गईं। जसपाल राणा का कुछ महीने पहले 49 साल की उम्र में दिल से जुड़ी समस्या के कारण निधन हुआ था। बराबर अंक के बावजूद भारत को नहीं मिला ब्रॉन्ज शूटिंग के इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन राउंड में मनु भाकर, ईशा और सुरुचि ने टीम के रूप में कुल 1719 अंक हासिल किए। यह स्कोर ब्रॉन्ज जीतने वाली वियतनाम की टीम के बराबर था। बराबर स्कोर होने की स्थिति में ज्यादा परफेक्ट 10 लगाने वाली टीम को बढ़त मिलती है। वियतनाम की टीम ने 46 परफेक्ट 10 लगाए, जबकि भारतीय टीम के खाते में 44 परफेक्ट 10 रहे। इसी वजह से भारत ब्रॉन्ज मेडल से चूक गया। चीन ने 1735 अंकों के साथ गोल्ड और साउथ कोरिया ने 1730 अंकों के साथ सिल्वर मेडल जीता।
Read more

इंडिया-A ने ऑस्ट्रेलिया-A को 171 रन पर समेटा, पहली पारी में मिली 163 रन की बढ़त; मुलानी ने झटके 4 विकेट

पुडुचेरी में खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया-A ने ऑस्ट्रेलिया-A पर शिकंजा कस दिया है। मुकाबले के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया-A की पहली पारी को महज 171 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलियाई टीम 55.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। इंडिया-A ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। इस तरह भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 163 रन की बढ़त हासिल हुई है। ऑस्ट्रेलिया-A की खराब शुरुआत, 39 रन पर 3 विकेट ऑस्ट्रेलिया-A की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 20 रन के स्कोर पर नाथन मैकस्वीनी का विकेट गंवा दिया। वह 17 गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले आउट हुए। इसके बाद पीटर हैंड्सकॉम्ब 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। 39 रन के स्कोर पर सैम कोंस्टास का विकेट गिरा। कोंस्टास ने 25 रन बनाए। जेसन सांघा ने संभाली पारी शुरुआती झटकों के बाद जेसन सांघा ने ऑस्ट्रेलिया-A की पारी को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 64 गेंदों पर 46 रन बनाए। उनकी पारी में 5 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। सांघा को शम्स मुलानी ने आउट किया। उनके आउट होने के समय ऑस्ट्रेलिया-A का स्कोर 127 रन था। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालते हुए पूरी टीम को 171 रन पर समेट दिया। शम्स मुलानी ने लिए 4 विकेट इंडिया-A की ओर से शम्स मुलानी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 18 ओवर में 67 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। वहीं, तुषार देशपांडे ने 2 विकेट लिए। तनुष कोटियन और प्रफुल हिंगे को एक-एक सफलता मिली। कुमार कुशाग्र का शानदार शतक इससे पहले इंडिया-A ने अपनी पहली पारी में 334 रन बनाए थे। विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने शानदार 113 रन की पारी खेली। पहले दिन रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर जाने के बाद कुशाग्र ने दूसरे दिन दोबारा बल्लेबाजी की और 202 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। कोटियन और सुदर्शन ने भी जड़े अर्धशतक इंडिया-A की पहली पारी में तनुष कोटियन ने 69 रन और साई सुदर्शन ने 57 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। वहीं कप्तान देवदत्त पडिक्कल का बल्ला नहीं चला और वे 14 गेंदों पर सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया-A के 171 रन पर ऑलआउट होने के बाद अब इंडिया-A के पास मुकाबले में पहली पारी की 163 रन की मजबूत बढ़त है।
Read more

भारत-जापान रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर आज T20 मुकाबला, श्रेयस अय्यर करेंगे टीम इंडिया की कप्तानी

भारत और जापान के राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर मंगलवार को जापान के सानो शहर में टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। मैच से एक दिन पहले बारिश और तूफानी मौसम के कारण भारतीय टीम अभ्यास नहीं कर सकी। यह मुकाबला तोचिगी प्रीफेक्चर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में होगा। टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर संभालेंगे। मौसम खराब होने से भारतीय टीम की प्रैक्टिस रद्द भारतीय टीम मैच से पहले जापान पहुंच चुकी है। हालांकि, खराब मौसम के कारण खिलाड़ियों को अभ्यास का मौका नहीं मिला। कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि टीम को जापान की परिस्थितियों और पिच के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। जापान के लोगों के व्यवहार से प्रभावित हुए अय्यर BCCI की ओर से जारी वीडियो में श्रेयस अय्यर ने जापान में अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने जापान के लोगों को मिलनसार, उदार और मददगार बताया। अय्यर ने कहा कि जापान में उनका अनुभव अब तक बेहद खूबसूरत रहा है। उन्होंने यहां के आतिथ्य की भी तारीफ की और बताया कि वह जापान और टोक्यो को और करीब से देखने के लिए उत्साहित हैं। पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगा भारत श्रेयस अय्यर ने जापान के खिलाफ होने वाले मुकाबले को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम पहली बार जापान के खिलाफ खेलेगी और परिस्थितियों तथा विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद टीम एक शानदार मुकाबला खेलने के लिए तैयार है। ‘स्पोर्ट 75’ पहल की होगी शुरुआत भारत-जापान संबंधों के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह मुकाबला ‘स्पोर्ट 75’ पहल की शुरुआत का हिस्सा होगा। इस पहल का उद्देश्य दोनों देशों के बीच खेल सहयोग और लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देना है। बताया गया कि दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच शिखर वार्ता के दौरान इस पहल पर सहमति बनी थी। इसमें भारत के 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लक्ष्य को भी ध्यान में रखा गया है। जापान T20 इंटरनेशनल और एशियन गेम्स के लिए भारत की टीम
Read more

महिला की हत्या के मामले में मौसा-मौसी समेत 6 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया डेढ़ लाख रुपये जुर्माना

हरियाणा के सिरसा में महिला की हत्या के करीब चार साल पुराने मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने मौसा-मौसी समेत छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। डॉ. नरेश सिंघल की अदालत ने सभी दोषियों पर कुल 1.5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता अमित मेहता के अनुसार, कोर्ट ने मृतक महिला की नाबालिग बेटी के गुजारा भत्ते के लिए दोषियों से दो लाख रुपये वसूलने के आदेश भी दिए हैं। मकान बनाने को लेकर हुआ था विवाद मृतक महिला की पहचान अमृतपाल कौर (36) के रूप में हुई है। 29 अप्रैल 2022 को उसकी गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि अमृतपाल कौर का अपने मौसा पप्पू सिंह और मौसी किरना रानी के साथ गांव में मकान बनाने को लेकर विवाद चल रहा था। अमृतपाल ने मौसा के परिवार के खिलाफ केस भी दर्ज कराया था। आरोप था कि इसी रंजिश के चलते पप्पू सिंह ने अपनी पत्नी किरना रानी, बेटे जसविंदर सिंह, दामाद नवदीप, राजू और गांव के निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ मिलकर अमृतपाल की हत्या कर दी। मामले में छह आरोपियों को दोषी ठहराया गया है। नाबालिग बेटी मां के साथ रहती थी पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, अमृतपाल की नाबालिग बेटी कमलजीत कौर 10वीं कक्षा में पढ़ती थी और अपनी मां के साथ पिपली गांव में रहती थी। करीब 11-12 साल पहले उसके माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद वह अपनी मां के साथ रहने लगी। लगभग आठ साल पहले मां-बेटी ने पिपली गांव में मकान बनाकर रहना शुरू किया था। मकान खाली करने को लेकर बढ़ा विवाद कमलजीत कौर के मुताबिक, पिपली गांव में प्लॉट उसकी मां की मौसी किरना रानी ने दिलवाया था। दोनों के मकान आमने-सामने थे। आरोप है कि मकान बनने के बाद किरना रानी और उसके परिवार ने अमृतपाल कौर से घर छोड़कर गांव से चले जाने को कहा। अमृतपाल ने घर खाली करने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच विवाद बढ़ गया। केस वापस लेने के लिए दबाव का आरोप शिकायत में बताया गया कि किरना रानी और उसके परिवार ने अमृतपाल के साथ मारपीट की थी। इस मामले में कोर्ट में केस चल रहा था। आरोप है कि केस वापस लेने के लिए अमृतपाल पर दबाव बनाया जा रहा था। 29 अप्रैल 2022 को अमृतपाल पड़ोस के मकान से अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह घर के दरवाजे के पास पहुंची, आरोपी वहां आ गए। बताया गया कि आरोपियों ने अपने चेहरे ढक रखे थे। तलवार और धारदार हथियारों से हमला कमलजीत कौर के अनुसार, आरोपियों के पास तलवार, धारदार हथियार और पिस्तौल थी। शाम करीब पांच बजे उन्होंने उसकी मां पर हमला कर दिया। हमले में अमृतपाल के गर्दन और शरीर पर कई वार किए गए। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी। शोर सुनकर कमलजीत घर से बाहर आई तो आरोपी हथियार लेकर मौके से फरार हो गए। कमलजीत ने अपनी मां को मृत अवस्था में देखा और पुलिस तथा अपने मामा गुरदीप को फोन कर घटना की सूचना दी। पुलिस जांच के बाद कोर्ट ने सुनाई सजा कालांवाली थाना पुलिस ने मामले में IPC की धाराओं 147, 148, 149 और 302 सहित आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस ने जांच के दौरान साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। अब फास्ट ट्रैक कोर्ट ने छह दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना और नाबालिग बेटी के गुजारा भत्ते से संबंधित आदेश भी जारी किए गए हैं।
Read more

iPhone 18 Pro खरीदने दुबई जा रहे भारतीय ग्राहक, फ्लाइट और वीजा खर्च के बाद भी बचत का दावा

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर ग्राहकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत में Apple Store के बाहर लगी कतारों के बीच कुछ भारतीय खरीदार नए iPhone खरीदने के लिए दुबई का रुख कर रहे हैं। खरीदारों का दावा है कि भारत और UAE में iPhone की कीमतों में बड़ा अंतर है। उनका कहना है कि फ्लाइट टिकट और वीजा का खर्च जोड़ने के बाद भी दुबई से iPhone खरीदना सस्ता पड़ रहा है। एक से ज्यादा फोन खरीदने पर ₹60 हजार तक की बचत का दावा 18 सितंबर को दुबई मॉल स्थित Apple Store पर नए iPhone की बिक्री शुरू होने के बाद भारतीय खरीदारों ने कीमतों की तुलना की। मुंबई के अमन सोलंकी ने गल्फ न्यूज को बताया कि भारत और दुबई की कीमतों में अंतर के कारण यह ट्रिप उनके लिए फायदेमंद है। उनके अनुसार, एक से ज्यादा फोन खरीदने पर करीब 50 से 60 हजार रुपये तक का अंतर हो सकता है। वहीं, केरल के मोहम्मद सैयद ने परिवार से मिलने दुबई जाने के दौरान दोनों देशों की कीमतों की तुलना की। उन्होंने iPhone 18 Pro Max खरीदने का फैसला किया। सैयद के मुताबिक, उन्हें नए iPhone पर करीब 20 से 30 हजार रुपये की बचत हो रही है। दुबई में iPhone की कीमत कम होने की वजह रिपोर्ट के अनुसार, UAE में स्मार्टफोन पर 5 प्रतिशत वैट लागू होता है, जबकि भारत में टैक्स और इंपोर्ट ड्यूटी के कारण प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत बढ़ सकती है। ₹1.5 लाख से अधिक कीमत वाले फोन में टैक्स का अंतर हजारों रुपये की बचत का कारण बन सकता है। हालांकि, वास्तविक बचत मॉडल, स्टोरेज वेरिएंट, मुद्रा विनिमय दर और यात्रा खर्च पर निर्भर करती है। भारत लाते समय कस्टम नियमों का रखना होगा ध्यान एयरटेल डिजिटल के मार्केटिंग मैनेजर अभिषेक थॉमस के अनुसार, अलग-अलग देशों में कीमतों का अंतर यह प्रभावित कर सकता है कि ग्राहक उत्पाद कहां से खरीदना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति घूमने के साथ दुबई से iPhone खरीदता है, तो यह उसके लिए फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, भारत लौटते समय कस्टम नियमों और लागू टैक्स छूट की सीमा का ध्यान रखना जरूरी है। iPhone 18 Pro और Pro Max में बैटरी और कैमरा फीचर्स रिपोर्ट के मुताबिक, Apple ने 9 सितंबर को अपने पहले फोल्डेबल फोन के साथ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च किए। इन मॉडल्स में 48 मेगापिक्सल के तीन कैमरों का सेटअप दिए जाने का दावा किया गया है। इसमें मेन कैमरा, टेलीफोटो और अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल हैं। कंपनी के अनुसार, iPhone 18 Pro एक बार चार्ज करने पर 24 घंटे और iPhone 18 Pro Max 30 घंटे तक चल सकता है। फोन को करीब 15 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज करने का दावा भी किया गया है।
Read more

आष्टा में बाबा रामदेव की दसवीं का पर्व मनाया गया, पार्वती नगर और अलीपुर में निकली शोभायात्रा

आष्टा में सोमवार को बाबा रामदेव की दसवीं का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्वती नगर और अलीपुर क्षेत्र में बैंड-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजबंधु शामिल हुए। नगर के विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना और आरती के बाद भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। पार्वती नगर और अलीपुर में निकली शोभायात्रा बाबा रामदेव की दसवीं के अवसर पर पार्वती नगर और अलीपुर क्षेत्र में शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालु बाबा रामदेव के जयकारे लगाते हुए यात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा में पार्षद राजकुमार मालवीय और घनश्याम जांगड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे। सई कॉलोनी स्थित बाबा रामदेव मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। मंदिरों में दिनभर पूजा-अर्चना और भंडारे पर्व के अवसर पर नगर के अलग-अलग बाबा रामदेव मंदिरों में दिनभर धार्मिक आयोजन किए गए। पूजा-अर्चना और आरती के बाद भंडारे आयोजित हुए, जिनमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। बुधवारा गंज स्थित बाबा रामदेव मंदिर में सकल हिंदू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, राजीव गुप्ता, गुलाब बाई ठाकुर और विशेष सहयोगी महेश राठी ने दर्शन किए। सभी ने पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।
Read more

उज्जैन महाकाल मंदिर में दिल्ली की महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप, बेटी के सामने बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

महाकाल मंदिर में दिल्ली की एक महिला श्रद्धालु ने सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि 16 सितंबर को 13 साल की बेटी के सामने गार्ड्स ने उनके साथ मारपीट की, बाल खींचे और घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने बेटी के साथ भी बदसलूकी किए जाने का आरोप लगाया है। महिला श्रद्धालु प्रेरणा गर्ग ने घटना का वीडियो जारी कर पूरी जानकारी साझा की है। उन्होंने महाकाल थाने में लिखित आवेदन देने की बात कही है। पुलिस ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है। धर्मशाला में कमरे की जानकारी लेने पर विवाद शुरू प्रेरणा गर्ग के मुताबिक, वह 16 सितंबर को अपनी बेटी के साथ पंडित सूर्य नारायण व्यास धर्मशाला पहुंची थीं। उन्होंने कर्मचारियों से कमरे की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी। महिला का कहना है कि कर्मचारियों ने कमरे खाली नहीं होने की बात कही। इसके बाद उन्होंने पूछा कि चेक-आउट या बुकिंग कैंसिल होने पर कमरा मिलने की संभावना है या नहीं। आरोप है कि कर्मचारियों ने इस संबंध में जानकारी होने से इनकार कर दिया। परिसर में बैठकर ऑनलाइन होटल तलाश रही थीं प्रेरणा के अनुसार, धर्मशाला में कमरा नहीं मिलने पर वह परिसर में बैठकर ऑनलाइन दूसरा होटल तलाशने लगीं। इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा। महिला का आरोप है कि कारण पूछने पर गार्ड्स ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। आपत्ति जताने के बाद विवाद बढ़ गया। उन्होंने मोबाइल फोन से घटना रिकॉर्ड करने की कोशिश की, जिसके बाद एक गार्ड ने कथित तौर पर उन्हें धक्का देकर मोबाइल छीन लिया। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई और बाल खींचे गए। उन्होंने अपनी बेटी के साथ भी बदसलूकी किए जाने का दावा किया है। ट्रेन का समय होने के कारण समिति में शिकायत नहीं कर सकीं प्रेरणा गर्ग ने बताया कि ट्रेन का समय होने के कारण वह मंदिर समिति में लिखित शिकायत नहीं दे सकीं। हालांकि, उन्होंने महाकाल थाने में मारपीट और अभद्रता को लेकर लिखित आवेदन दिया है। उन्होंने घटना का वीडियो जारी कर मामले की जानकारी सार्वजनिक की है। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि महिला श्रद्धालु की ओर से मारपीट और अभद्रता को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। मंदिर समिति को प्रत्यक्ष शिकायत नहीं मिली महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष पलवड़िया ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है, लेकिन समिति को अब तक प्रत्यक्ष शिकायत नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जाएगी और इसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। जून में भी श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच हुआ था विवाद इससे पहले 11 जून 2026 को महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम में श्रद्धालुओं और सुरक्षाकर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया था। बताया गया था कि दो युवक बैरिकेड पार कर दूसरी लाइन में पहुंच गए थे। गार्ड द्वारा रोकने पर विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई थी। अगस्त में महाकाल लोक में भी सामने आया था विवाद अगस्त 2026 में महाकाल लोक में श्रद्धालुओं और मंदिर समिति के सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद का वीडियो सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। वीडियो में महाकाल लोक की सप्त ऋषि की मूर्तियों के पास एक महिला सुरक्षाकर्मी और कुछ महिला श्रद्धालुओं के बीच विवाद दिखाई दे रहा था। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने की बात सामने आई थी।
Read more

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 नहीं 105 घटनाएं कैद; 25 सितंबर तक दाखिल होगी चार्जशीट

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावे और कीमती सामान की कथित चोरी के मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट के आधार पर बताया कि मंदिर के CCTV फुटेज में चोरी की 70 नहीं, बल्कि 105 संदिग्ध घटनाएंसामने आई हैं। उन्होंने कहा कि SIT की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और आरोपियों की पहचान CCTV फुटेज, गवाहों के बयान तथा अन्य सबूतों के आधार पर की गई है। चढ़ावे की रसीदें सॉफ्टवेयर से तैयार होती हैं सॉलिसिटर जनरल ने कोर्ट को बताया कि मंदिर में चढ़ावे और कीमती सामान की रसीदें सॉफ्टवेयर के जरिए तैयार की जाती हैं। इसके बाद सामान को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के लॉकर में रखा जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने SIT की स्टेटस रिपोर्ट को रिकॉर्ड पर ले लिया है। याचिकाकर्ताओं ने रिपोर्ट की कॉपी मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया। CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि वह मामले को सेशन जज के अधिकार क्षेत्र से बाहर नहीं करना चाहती। जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट आगे की जांच को लेकर निर्देश जारी कर सकता है। 25 सितंबर तक दाखिल होगी चार्जशीट सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि SIT 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल कर देगी। सुप्रीम कोर्ट ने संबंधित मजिस्ट्रेट को कानून के अनुसार चार्जशीट पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इससे पहले 23 जून को पहली SIT ने अपनी प्राथमिक जांच रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी थी। रिपोर्ट के अनुसार, 27 अप्रैल से 5 जून के बीच CCTV फुटेज में करीब 70 संदिग्ध घटनाएं रिकॉर्ड हुई थीं। फुटेज में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए 8 आरोपी कथित तौर पर नोटों की गड्डियां जेब और जूतों में छिपाते हुए दिखाई दिए थे। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मामले की जांच के लिए दूसरी SIT गठित की गई है। 90 दिन पूरे होने पर डिफॉल्ट बेल का मुद्दा वरिष्ठ अधिवक्ता शिवम पांडेय के अनुसार, जिन मामलों में कानून के तहत 90 दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल करना जरूरी होता है, वहां समय सीमा पूरी होने पर आरोपी को वैधानिक यानी डिफॉल्ट बेल का अधिकार मिल सकता है। इस मामले में 22 सितंबर को 90 दिन की अवधि पूरी होने का उल्लेख किया गया है। ऐसे में चार्जशीट दाखिल करने की समय-सीमा पुलिस के लिए महत्वपूर्ण हो गई है। हालांकि, जमानत का निर्णय संबंधित कानूनी प्रावधानों और अदालत की प्रक्रिया के अनुसार होगा। जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने जारी किए थे नोटिस राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच को लेकर जुलाई में सुप्रीम कोर्ट में चार याचिकाएं दाखिल की गई थीं। कोर्ट ने केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस जारी किए थे। याचिकाकर्ताओं में RJD सांसद सुधाकर सिंह, अधिवक्ता एनके गोस्वामी, अजय कुमार राय और हिंदू धर्म परिषद शामिल हैं। याचिकाओं में राम मंदिर ट्रस्ट के पैसों का पूर्ण ऑडिट कराने की मांग भी की गई है। 25 जून को 8 आरोपियों के खिलाफ FIR रामजन्मभूमि थाने में 25 जून को आठ लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं: पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सभी आरोपी फिलहाल फैजाबाद जेल में बंद बताए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ मंदिर से चोरी, कर्मचारी के तौर पर संपत्ति की चोरी, आपराधिक विश्वासघात, चोरी की संपत्ति छिपाने या उसके इस्तेमाल में मदद, आपराधिक साजिश और साझा मंशा से अपराध करने जैसी धाराओं में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताई आरोपियों की कथित भूमिका पुलिस के अनुसार, रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव के पास बिना किसी औपचारिक आदेश के दानपात्रों की चाबियां थीं। अनुकल्प मिश्र और लवकुश मिश्र नकदी की गिनती से जुड़े थे। पुलिस का दावा है कि अनुकल्प मिश्र के घर से करीब 20 लाख रुपये और लवकुश मिश्र के घर से लगभग 10 लाख रुपये बरामद किए गए। वहीं, अविनाश शुक्ल के बैंक खाते से 5 लाख रुपये की रिकवरी की बात भी पुलिस ने कही है। मनीष यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ल, करुणेश पांडेय और रमाशंकर मिश्र को भी नकदी की गिनती से जुड़ा बताया गया है। मामले में SIT की अंतिम जांच और चार्जशीट दाखिल होने के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
Read more
1 … 14 15 16 17 18 … 113

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक

इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। लोकायुक्त के मुताबिक, 19 अक्टूबर तक की जांच में फिरोज खान, उनके परिवार, सहयोगियों और संबंधित फर्म के नाम पर कुल 46 अचल संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। इन संपत्तियों की अनुमानित वर्तमान बाजार कीमत 64 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है, जबकि इनकी कुल गाइडलाइन कीमत करीब 17.19 करोड़ रुपये बताई गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, फिरोज खान और उनसे जुड़े लोगों की चल-अचल संपत्तियों पर अब तक 18.79 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। लोकायुक्त संपत्तियों के दस्तावेजों, खरीद में इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित लोगों की भूमिका का सत्यापन कर रहा है। जांच अभी जारी है। रंगवासा से लसूड़िया मोरी तक जमीन खरीदने की जानकारी जांच के दौरान इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के ग्राम रंगवासा में कई कृषि भूमि की रजिस्ट्रियां सामने आई हैं। ये जमीनें वर्ष 2023 और 2024 में अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई थीं। इसके अलावा, जुलाई 2024 में लसूड़िया मोरी क्षेत्र में रेड कारपेट के पीछे 11.771 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदे जाने की जानकारी मिली है। इस जमीन का गाइडलाइन मूल्य करीब 3.85 करोड़ रुपये बताया गया है। लोकायुक्त के मुताबिक, इन जमीनों की खरीद स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर की गई। जांच में सामने आया है कि यह फर्म फिरोज खान की पत्नी हिना खान और इंदौर निवासी युवराज पंवार के संयुक्त नाम से संचालित है। एजेंसी फर्म से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की भी जांच कर रही है। लोकायुक्त की जांच में अब तक सामने आए आंकड़े लोकायुक्त की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जांच में अब तक ये आंकड़े सामने आए हैं: ये आंकड़े जांच के दौरान अब तक जुटाई गई जानकारी पर आधारित हैं। संपत्तियों के वास्तविक स्वामित्व, खरीद के लिए इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है। 14 अक्टूबर को कई ठिकानों पर हुई थी सर्चिंग लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर को फिरोज खान के विभिन्न आवासों और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। इसके बाद से जांच एजेंसी संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है। जांच में संपत्तियों की खरीद की तारीख, गाइडलाइन मूल्य और अनुमानित बाजार मूल्य का मिलान किया जा रहा है। आय के ज्ञात स्रोतों और संपत्तियों पर किए गए खर्च के बीच संभावित अंतर का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे की जानकारी जांच के निष्कर्षों के आधार पर सामने आएगी।

लाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के तिन्दी क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उदयपुर पहुंचाया गया है। वीर मंदिर के पास मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण पुलिस जिला मुख्यालय केलांग से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ। हरियाणा नंबर की i20 कार में सात लोग सवार होकर तिन्दी गांव से सलग्रां गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इनमें छह लोग सलग्रां गांव और एक व्यक्ति भुजुंड गांव का निवासी था। कार जब तिन्दी के समीप वीर मंदिर के पास एक मोड़ पर पहुंची, तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे गहरी ढांक में गिरते हुए चंद्रभागा नदी के किनारे जा पहुंची। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी तांदी, पुलिस थाना उदयपुर और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने घायलों को निकालकर CHC उदयपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए CHC उदयपुर भेजे गए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों के नाम पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग सलग्रां गांव के निवासी थे। चार लोग घायल, चालक भी शामिल हादसे में घायल चारों लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है: घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में परिवार और पंजाब सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है। परिजनों की मांगों पर बातचीत के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित तीन महिला IAS अधिकारियों की कमेटी की पहली बैठक सोमवार को बेनतीजा रही। परिवार और एक्शन कमेटी ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और धरना जारी रहेगा। सोमवार को तीनों महिला IAS अधिकारी झोटा के पिता भीम सिंह और पत्नी मनप्रीत कौर से मिलने पहुंचीं। इस दौरान परिवार की ओर से गठित एक्शन कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सरकार की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन सकी है। मांगपत्र सौंपा, CBI जांच की मांग पर अड़ा परिवार एक्शन कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, सरकार की कमेटी को मांगपत्र सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा और अंतिम संस्कार भी नहीं होगा। एक्शन कमेटी ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को परिवार से मिलने आ रहे हैं। कमेटी की मांग है कि अमित शाह परिवार से मुलाकात के दौरान मामले की CBI जांच का ऐलान करें। AAP विधायकों को लानत पत्र देने पहुंचे समर्थक, पुलिस से धक्कामुक्की परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में सोमवार को इंसाफ कमेटी, किसान संगठनों और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के घरों पर लानत पत्र देने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी। लुधियाना में AAP विधायक अशोक पराशर पप्पी के घर की ओर जा रहे अकाली नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। नेताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिसके बाद छह नेताओं को आगे जाने की अनुमति दी गई। वहीं, बठिंडा के तलवंडी साबो में विधायक प्रो. बलजिंदर कौर के घर के बाहर पुलिस और किसान व अकाली नेता आमने-सामने आ गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते हुए विधायक की कोठी पर लानत पत्र चिपका दिया। मौड़ मंडी में धरने के दौरान अकाली नेताओं में बहस मौड़ मंडी में विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना के घर के बाहर चल रहे धरने के दौरान भी माहौल गरमा गया। यहां अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के हलका इंचार्ज और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के एक कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि विवाद उस समय शुरू हुआ, जब लक्खा सिधाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बयान दे रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंजाब की अलग-अलग सरकारों के कामकाज, पूर्व अकाली सरकार के फैसलों और भाजपा के साथ गठबंधन जैसे मुद्दों पर बहस हुई। पिता बोले- पत्नी भी एक्शन कमेटी में होंगी शामिल परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि अब उनकी बहू मनप्रीत कौर खुद एक्शन कमेटी में शामिल होंगी और मीडिया को भी संबोधित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक्शन कमेटी के कुछ सदस्यों ने पहले अमित शाह के विरोध का ऐलान किया था। भीम सिंह के मुताबिक, यदि गृह मंत्री का विरोध किया जाता है, तो परिवार इसे अपने विरोध के रूप में देखेगा। फिलहाल परिवार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। सरकार और एक्शन कमेटी के बीच बातचीत में सहमति नहीं बनने से मामले का समाधान निकलने का इंतजार जारी है।

दशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजधानी दिल्ली में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलग-अलग रामलीला आयोजनों में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ रामलीला समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अमित शाह लाल किला स्थित माधवदास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला समिति के आयोजन में शिरकत करेंगे। दोनों नेता प्रतीकात्मक रूप से धनुष से बाण चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहेंगी। आयोजन स्थलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए आसपास की सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। लोगों को आयोजन स्थलों पर जाने से पहले यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। डिजिटल आतिशबाजी और हाईटेक पुतले होंगे आकर्षण दिल्ली की प्रमुख रामलीला समितियों ने दशहरा उत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस बार डिजिटल आतिशबाजी, आधुनिक तकनीक से तैयार विशाल पुतले और भव्य मंचन दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे। रामलीला आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समितियां उत्सव को यादगार बनाने के साथ-साथ दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी तैयारियां कर रही हैं। Desh Har Pal वेबसाइट पर देश-दुनिया, राजनीति और त्योहारों से जुड़ी ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें।

दिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री आशीष सूद के साथ गोयला डेयरी में 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली में 6 और बायोगैस प्लांट स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य डेयरी से निकलने वाले गोबर का उचित निस्तारण करना, प्रदूषण कम करना और पशुपालकों को अतिरिक्त आय का अवसर देना है। रोज 200 टन गोबर से बनेगी कंप्रेस्ड बायोगैस मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि गोयला डेयरी में प्रतिदिन करीब 200 टन गोबर निकलता है। उचित निस्तारण नहीं होने पर इसके नालियों के माध्यम से यमुना तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। नए बायोगैस प्लांट में गोबर से प्रतिदिन लगभग 14 हजार घन मीटर कच्ची बायोगैस और 5.6 टन कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) तैयार की जाएगी। तैयार गैस की आपूर्ति पाइपलाइन के जरिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) को की जाएगी। कार्यक्रम में दिल्ली की महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत और विधायक संदीप सहरावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नांगली प्लांट में 55 हजार टन गोबर का निस्तारण मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में 200-200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले तीन बायोगैस संयंत्र शुरू किए जा चुके हैं। सितंबर 2025 में शुरू हुए नांगली प्लांट में एक साल के भीतर करीब 55 हजार टन गोबर का निस्तारण किया गया। सरकार की योजना दिल्ली में ऐसे और संयंत्र स्थापित कर डेयरी क्षेत्रों में गोबर के प्रबंधन को बेहतर बनाने की है। इससे कचरे के रूप में जमा होने वाले गोबर का इस्तेमाल ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जा सकेगा। पशुपालकों को गोबर के मिलेंगे 67 पैसे प्रति किलो इस परियोजना के तहत संबंधित एजेंसी डेयरी संचालकों से 67 पैसे प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी। इससे पशुपालकों को गोबर से अतिरिक्त कमाई होगी और उसके निस्तारण की समस्या भी कम हो सकेगी। इसके अलावा, डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए घोषित 50 करोड़ रुपये से स्थानीय स्तर पर सफाई और जलभराव से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.