आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGBreaking Newsदेहरादून में Manu Bhaker ने दिवंगत कोच जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलिBREAKINGBreaking NewsSalman Khan ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ पर लगाई रोक की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचेBREAKINGBreaking NewsTMC में बयानबाजी के बीच अभिषेक बनर्जी का नरम रुख, कल्याण बनर्जी को बताया सीनियरBREAKINGBreaking Newsस्टैंड-अप कॉमेडी पर बैन की मांग, मुंबई मेयर Ritu Tawde का सख्त बयानBREAKINGBreaking NewsKedarnath ट्रेकिंग मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरे 2 यात्री, 1 की मौतBREAKINGMore Newsगल्फ ऑफ ओमान में हमले पर Trumph का बड़ा बयान, बोले- “भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं”BREAKINGBreaking NewsAkhilesh Yadav का सीएम योगी पर हमला, बोले- “डबल इंजन का धुआं निकल चुका है”BREAKINGBreaking NewsUttar Pradesh : शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर गिरफ्तार, NSG कमांडो बनकर कर रहा था घूमने का नाटकBREAKINGBreaking Newsदेहरादून में Manu Bhaker ने दिवंगत कोच जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलिBREAKINGBreaking NewsSalman Khan ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ पर लगाई रोक की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचेBREAKINGBreaking NewsTMC में बयानबाजी के बीच अभिषेक बनर्जी का नरम रुख, कल्याण बनर्जी को बताया सीनियरBREAKINGBreaking Newsस्टैंड-अप कॉमेडी पर बैन की मांग, मुंबई मेयर Ritu Tawde का सख्त बयानBREAKINGBreaking NewsKedarnath ट्रेकिंग मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरे 2 यात्री, 1 की मौतBREAKINGMore Newsगल्फ ऑफ ओमान में हमले पर Trumph का बड़ा बयान, बोले- “भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं”BREAKINGBreaking NewsAkhilesh Yadav का सीएम योगी पर हमला, बोले- “डबल इंजन का धुआं निकल चुका है”BREAKINGBreaking NewsUttar Pradesh : शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर गिरफ्तार, NSG कमांडो बनकर कर रहा था घूमने का नाटक

NE

News Elementor

Latest Posts

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में फिर आंधी-तूफान:50-60KM/घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं; 6 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

रायपुर। मई की शुरुआत के साथ ही वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर छत्तीसगढ़ में देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिनों से तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने प्रदेश के कई जिलों में कहर बरपाया है। 6 मई तक 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। शनिवार को रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ओले गिरे। इस बदलाव से तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। किसानों पर दोहरी मार: फसलें चौपट, बिजली सेवा ठप तेज आंधी और ओलों ने रबी फसलों, फल-सब्जियों और खासकर आम के उत्पादन को भारी नुकसान पहुंचाया है। भिलाई में पपीते, केले और चीकू की 500 एकड़ खेती बर्बाद हो गई। धमधा क्षेत्र के धौराभाठा गांव में 500 एकड़ पर ऑर्गेनिक खेती करने वाले किसान राजेश पुनिया ने बताया कि करीब 70-80 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बिजली आपूर्ति भी प्रभावित तेज अंधड़ से इलेक्ट्रिक पोल और तार टूटने के कारण रायपुर, भिलाई समेत कई जिलों में बिजली आपूर्ति ठप रही। पावर कंपनी की टीम ने युद्धस्तर पर काम करते हुए शुक्रवार शाम तक 80% व्यवस्था बहाल कर दी थी, जबकि शेष शिकायतों का निपटारा देर रात तक जारी रहा। खेतों से बाजार तक असर बदला मौसम क्यों? मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है, वहीं हरियाणा से केरल तक ट्रफ लाइन बनने से छत्तीसगढ़ में अचानक मौसम बदला है। आगे क्या? राहत भी, गर्मी भी मौसम विभाग ने बताया कि अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। हालांकि गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी, जिससे थोड़ी राहत महसूस की जा सकती है। https://deshharpal.com/ पर बने रहें, हम आपको पल-पल की सटीक खबर सबसे पहले देंगे।
Read more

KR लॉ कॉलेज में NSUI का हंगामा:बिलासपुर में एनवल फंक्शन में स्टेज पर चढ़कर दी धमकी, अभद्रता व धमकी देने का भी आरोप

बिलासपुर। कौशलेंद्र राव (KR) लॉ कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव और पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान NSUI नेताओं ने जमकर हंगामा मचाया। आरोप है कि नेताओं ने छात्राओं से अभद्रता, मंच से माइक छीनने और कार्यक्रम बंद कराने की धमकी तक दी। डिप्टी सीएम के आने से ठीक पहले हुई इस घटना से माहौल तनावपूर्ण हो गया। घटना को लेकर छात्र-छात्राओं ने एसपी से शिकायत कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप छात्रा नेहा तिवारी और अंजूलता साहू ने बताया कि 28 अप्रैल को कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। तभी NSUI के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह, लोकेश नायक, शुभम जायसवाल सहित कई पदाधिकारी पहुंचे और मंच पर चढ़कर कार्यक्रम में बाधा डालने लगे। उन्होंने कार्यक्रम प्रस्तुत कर रही छात्राओं से दुर्व्यवहार किया और माइक छीनकर धमकी भी दी। सम्मान न मिलने पर भड़के NSUI पदाधिकारी छात्रों के अनुसार, NSUI नेताओं ने अपना नाम मंच से पुकारे जाने की मांग की थी। उन्होंने एक पर्ची के माध्यम से मंच संचालन कर रहे छात्र-छात्राओं को अपने नामों के साथ अन्य पदाधिकारियों के नाम मंच पर बुलाने को कहा। जब ऐसा नहीं हुआ, तो NSUI जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह ने गुस्से में मंच पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया। डिप्टी सीएम के आने से पहले ही माहौल बिगड़ा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम अरुण साव के आगमन से ठीक पहले ही NSUI नेताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। मंच संचालन कर रहे छात्रों से माइक छीनने और मारपीट की धमकी देने की बात सामने आई है। छात्राओं का कहना है कि खराब तबीयत और मौसम के कारण वे तुरंत शिकायत नहीं कर सकीं, लेकिन अब सभी एकजुट होकर न्याय की मांग कर रहे हैं। पहले भी लग चुके हैं गंभीर आरोप जानकारी के अनुसार, NSUI जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह पर पहले भी श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, तोरवा के प्रबंधन ने वसूली और स्कूल बंद कराने की धमकी का आरोप लगाया था। उस मामले में भी लिखित शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। https://deshharpal.com/आपके साथ – छात्रों की आवाज़, सच्चाई की पहचान।
Read more

खंडवा में कल 6 सेंटर्स पर NEET-2025 एग्जाम:2400 विद्यार्थी होंगे शामिल, सीएसपी को बनाया प्रभारी; घड़ी पहनकर नहीं दे सकेंगे परीक्षा

खंडवा। मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 इस बार 4 मई को आयोजित होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा पिछली बार की तरह ऑफलाइन मोड में ही ली जाएगी। देशभर की तरह खंडवा शहर में भी परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। शहर के 6 परीक्षा केंद्रों पर कुल 2400 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। खंडवा के ये स्कूल बने परीक्षा केंद्र परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, नेहरू स्कूल, कन्या स्कूल सूरजकुंड, एमएलबी स्कूल और एसएन कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी, लेकिन छात्रों को सुबह 11:30 बजे से ही प्रवेश दिया जाएगा। चार स्तर की जांच और बायोमेट्रिक से होगी एंट्री परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। हर कमरे में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे, जिनकी लाइव निगरानी NEET मुख्यालय से की जाएगी। छात्रों को चार स्तरों की चेकिंग और बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद दोपहर 1:30 बजे परीक्षा कक्ष में प्रवेश मिलेगा। पुलिस तैनात, मोबाइल जैमर और सख्त निगरानी परीक्षा के दौरान पुलिस बल और जिला प्रशासन के अधिकारी केंद्रों पर तैनात रहेंगे। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए मोबाइल जैमर लगाए जाएंगे। सुरक्षा और संचालन की जिम्मेदारी सीएसपी अभिनव बारंगे को सौंपी गई है। घड़ी, कड़ा, क्लचर और बैंड पर रोक विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा। घड़ी, कड़ा, हेयर क्लचर, बैंड आदि पहनकर आना प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही, एडमिट कार्ड पर एक पासपोर्ट साइज और एक पोस्टकार्ड साइज फोटो लगाना अनिवार्य होगा। परीक्षा के बाद छात्रों को अपना प्रवेश पत्र जमा करना होगा। पेन और स्टेशनरी केंद्र पर मिलेगी छात्रों को परीक्षा के दौरान उपयोग में आने वाली पेन और अन्य जरूरी स्टेशनरी परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराई जाएगी।
Read more

आयुर्विज्ञान विवि जबलपुर का दीक्षांत समारोह:डिप्टी सीएम की घोषणा-श्योपुर, सिंगरौली में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

जबलपुर। मध्यप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए राज्य के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को घोषणा की कि श्योपुर और सिंगरौली जिलों में जल्द ही नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। यह ऐलान उन्होंने जबलपुर में आयोजित मप्र आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह के दौरान किया। इस मौके पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने विश्वविद्यालय का नाम बदलकर “महर्षि सुश्रुत आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय” करने की घोषणा भी की। राज्यपाल ने समारोह में 76 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल भी वितरित किए। एम्स की मांग भी उठी कार्यक्रम के दौरान मंच पर मौजूद महापौर जगत बहादुर अन्नू ने जबलपुर को एम्स (AIIMS) की सौगात देने की मांग उपमुख्यमंत्री से की। उन्होंने कहा कि “अगर ऐसा होता है तो जबलपुर के लिए यह बहुत बड़ी सौगात होगी।” समारोह में मौजूद रहे राज्य के कई प्रमुख चेहरे यह भव्य कार्यक्रम नेताजी सुभाषचंद्र बोस सांस्कृतिक एवं सूचना केंद्र, घंटाघर के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति मंगुभाई पटेल ने की, जबकि मंच पर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, चिकित्सा शिक्षा राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, कुलपति डॉ. अशोक खंडेलवाल और कुलसचिव पुष्पराज बघेल मौजूद रहे। 32 हजार छात्रों को मिलेगी उपाधि, पार्किंग के लिए शटल और ई-रिक्शा की सुविधा इस दीक्षांत समारोह में 32,000 छात्रों को उपाधियां मान्य की जाएंगी। आगंतुकों की सुविधा के लिए पार्किंग व्यवस्था क्राइस्ट चर्च स्कूल, तैय्यब अली पेट्रोल पंप के पास की गई है, जहाँ से कार्यक्रम स्थल तक शटल और ई-रिक्शा की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।(https://deshharpal.com/)
Read more

फिर 5 हजार करोड़ का कर्ज लेगी मोहन सरकार:एमपी पर पहले से 4.21 लाख करोड़ का कर्ज, 6 मई को दो किश्तों में नया लोन

एक महीने में फिर कर्ज लेने की तैयारी में मोहन सरकार, RBI से लेगी 5,000 करोड़ भोपाल। नया वित्त वर्ष 2024-25 शुरू हुए अभी एक महीना ही बीता है, और मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार एक बार फिर कर्ज लेने की तैयारी में जुट गई है। अप्रैल महीने में भले ही सरकार ने एक भी रुपया कर्ज न लिया हो, लेकिन मई की शुरुआत में ही 5,000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम कर्ज दो किश्तों में उठाया जा रहा है। यह कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से लिया जा रहा है, जिसकी प्रक्रिया 6 मई को पूरी होगी और राशि का भुगतान 7 मई को किया जाएगा। 12 और 14 साल की अवधि वाले होंगे दोनों लोन वित्त विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, यह दोनों ऋण लंबे अवधि के होंगे। पहली किश्त 2,500 करोड़ रुपये की है, जिसे 12 साल के लिए लिया जाएगा और यह 7 मई 2037 को चुकाई जाएगी। वहीं दूसरी किश्त भी 2,500 करोड़ की है, लेकिन इसकी अवधि 14 साल होगी और इसे 7 मई 2039 को सरकार को लौटाना होगा। राजस्व अधिशेष का दावा, लेकिन कर्ज पर भरोसा सरकार का दावा है कि बीते वित्त वर्ष 2023-24 में राज्य को 12,487.78 करोड़ रुपये का राजस्व अधिशेष मिला था। उस समय कुल आय 2,34,026.05 करोड़ रुपये और व्यय 2,21,538.27 करोड़ रुपये रहा। चालू वित्त वर्ष 2024-25 में संशोधित अनुमानों के अनुसार सरकार की आमदनी 2,62,009.01 करोड़ और खर्च 2,60,983.10 करोड़ रुपये आंका गया है। यानी सरकार इस बार भी 1,025.91 करोड़ रुपये के अधिशेष में रहने का अनुमान लगा रही है। मार्च में ही लिया था रिकॉर्ड कर्ज( https://deshharpal.com/) गौरतलब है कि बीते वित्तीय वर्ष में राज्य सरकार ने कुल 61,400 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जिसमें से सिर्फ मार्च महीने में ही 20,400 करोड़ रुपये का लोन उठाया गया—जो किसी भी एक महीने में लिया गया अब तक का सबसे बड़ा कर्ज माना जा रहा है।
Read more

इंदौर में धर्म पूछकर व्यापार करने के लिए लगे पोस्टर:लिखा-धर्म पूछकर गोली मारी जा सकती है तो वैसे ही व्यापार करना पड़ेगा

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है, और उसका गुस्सा इंदौर की सड़कों पर अब भी दिख रहा है। शहर में ‘धर्म पूछकर व्यापार’ करने जैसे संदेश वाले पोस्टर लगाए गए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। ये पोस्टर सेंट्रल जेल के सामने नजर आए हैं। इन पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का नाम छपा है, लेकिन अभी तक इन संगठनों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इससे यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पोस्टर किसने और कब लगाए। पोस्टर में लिखा गया है: “अगर धर्म पूछकर गोली मारी जा सकती है, तो अब धर्म पूछकर ही व्यापार होगा… अपने बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए अब नाम पूछना ही पड़ेगा… आदत डालिए नाम पूछने की।” पोस्टर पर जम्मू-कश्मीर का नक्शा भी छापा गया है, जिसमें शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल का पार्थिव शरीर और पास बैठी उनकी पत्नी हिमांशी की तस्वीर भी नजर आ रही है। हालांकि इन पोस्टरों की संख्या कम है, लेकिन इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर इसे आंदोलन का रूप देने की कोशिशें की जा रही हैं। पहले भी लगे थे उग्र पोस्टर, ‘नो एंट्री फॉर पाकिस्तानी सिटीज़न्स’इससे पहले इंदौर के छप्पन दुकान क्षेत्र में एक पोस्टर लगाया गया था, जिसमें लिखा था –“सुअरों और पाकिस्तानी नागरिकों को नो एंट्री”इसमें एक सुअर को पाकिस्तानी जनरल के रूप में दिखाया गया था। ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे पर मचा था हंगामादो दिन पहले ही इंदौर में जब पाकिस्तान का पुतला जलाया जा रहा था, उसी दौरान किसी ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगा दिया। इस पर विवाद हुआ और स्थानीय विधायक ने सदर बाजार थाने में शिकायत दर्ज करवाई।इसके बाद पार्षद अनवर कादरी को गिरफ्तार कर लिया गया। पेंटर संगठन ने भी किया विरोध प्रदर्शन इंदौर के पेंटर संगठन ने भी सड़क पर पाकिस्तानी झंडा बनाकर उसके ऊपर “पाकिस्तान मुर्दाबाद” लिखा और विरोध जताया। https://deshharpal.com/ की राय: देशभक्ति में आवेश जरूरी है, पर कानून और समाज की मर्यादाएं बनाए रखना भी उतना ही ज़रूरी है। आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाइए, लेकिन नफरत को नहीं, एकता को ताकत बनाइए।
Read more

4 महीने में वापस मिले 2 करोड़ 73 लाख रुपए:सही समय पर की थी शिकायत, लोगों को कर रहे अवेयर

इंदौर में ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के बीच एक राहतभरी खबर सामने आई है। क्राइम ब्रांच इंदौर ने जनवरी से अप्रैल 2025 के बीच साइबर ठगी के शिकार हुए नागरिकों को ₹2 करोड़ 73 लाख रुपए वापस दिलवाए हैं। ठगी का शिकार हुए लोगों ने साइबर हेल्पलाइन और एनसीआरपी पोर्टल के जरिए शिकायतें दर्ज कराईं, जिसके बाद क्राइम ब्रांच की फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन टीमों ने तेजी से कार्रवाई की। एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि शहर में साइबर ठगी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है, लेकिन इंदौर पुलिस की सक्रियता से पीड़ितों को राहत भी मिल रही है। उन्होंने कहा कि “केवल 4 महीनों में ही 2.73 करोड़ रुपए पीड़ितों के खातों में वापस कराना बड़ी उपलब्धि है।” क्राइम ब्रांच ने पहले भी ठगी का शिकार हुए लोगों को करोड़ों रुपए की रकम वापस दिलाई है। आंकड़ों पर नजर डालें तो: साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी जारी क्राइम ब्रांच “साइबर पाठशाला” जैसे अभियानों के जरिए लोगों को ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाय भी सिखा रही है।अगर कोई ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार होता है तो तुरंत 7049124445 पर कॉल करें या 1930 / NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। https://deshharpal.com/की सलाह: सतर्क रहें, जागरूक रहें और ठगी की शिकायत में देरी न करें।
Read more

सीहोर महिला पॉलिटेक्निक की छात्रा ने की आत्महत्या:कॉलेज प्रबंधन ने बताया प्रेम प्रसंग का मामला; पिता बोले- बेटी को बदनाम कर रहे

सीहोर के महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्रावास में एक 19 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान भगवतपुरा निवासी रक्षा नायक(19) के रूप में हुई है। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शासकीय महिला पॉलिटेक्निक सीहोर की वार्डन पूजा जारोलिया ने बताया कि छात्रा सीएसी प्रथम वर्ष की छात्रा थी और वो हॉस्टल के कमरा नंबर 17 में रहती थी। रात साढ़े 10 बजे रक्षा के लिए किसी का फोन आया, जो खुद को उसका भाई बता रहा था।उसने कहा कि रक्षा से बात करा दो। इसके बाद रेखा नाम की स्टूडेंट ने दरवाजा खटखटाया तो देखा कि रक्षा फांसी पर लटकी हुई है। दूसरी छात्रा नेहा ने शव को नीचे उतारा और नीतू मैडम उसे अस्पताल ले गईं। घटना के समय रक्षा की रूम मेट रिया एक शादी में गई हुई थी। पिता ने कॉलेज प्रबंधन पर बेटी को बदनाम करने का लगाया आरोप शुक्रवार सुबह परिजन शव को कार में लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। रक्षा के पिता जशमत नायक का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन ने मौत की सूचना नहीं दी और उनकी बेटी को बदनाम कर रहा है। कॉलेज प्रशासन का दावा है कि छात्रा का किसी से प्रेम प्रसंग था। एसडीएम ने परिजनों को दिया जांच का आश्वासन कोतवाली टीआई रविंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एसडीएम तन्मय वर्मा ने परिजनों को प्रशासनिक जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस का कहना है कि कॉलेज प्रबंधन के दावों की पुष्टि के लिए जांच की जा रही है।
Read more

सागर में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:फंदे पर झूलता देख पति और सास ने उतारा, 4 माह की गर्भवती थी मृतका

सागर में गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र के ग्राम धौनाई में नवविवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है। पुलिस के अनुसार, सपना पति अनमोल प्रजापति उम्र 20 साल निवासी धौनाई का शव फंदे पर झूलता मिला है। मृतका के पति ने पुलिस को बताया कि वह गढ़ाकोटा में चाट की दुकान पर काम करता है। रोजाना की तरह गढ़ाकोटा दुकान पर गया था। दुकान से वापस लौटा तो मां आंगन में गेहूं साफ कर रही थी। मैं घर में अंदर गया। जहां देखा कि कमरे में पत्नी सपना फंदे पर झूल रही है। पति और मां ने मिलकर फंदे से नीचे उतारा शव उसे देख शोर मचाया तो मां अंदर आ गई। दोनों ने मिलकर सपना को फंदे से नीचे उतारा। तत्काल रहली अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद सपना को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है पिता का आरोप- शराब पीकर पति करता था विवाद इधर, घटनाक्रम की सूचना पर मृतका के मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। मृतका के पिता डालचंद प्रजापति ने बताया कि करीब 4 साल पहले बेटी सपना की विवाह हुआ था। उसका डेढ़ साल का बेटा है। इस समय बेटी करीब 4 माह गर्भ से थी। बेटी को उसके ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे। पति शराब पीकर आए दिन विवाह कर मारपीट करता था। 15 दिनों से बेटी से बात नहीं करने दे रहे थे: पिता सास, ससुर और देवर भी परेशान करते थे। पिछले करीब 15 दिनों से बेटी से बात भी नहीं करने दे रहे थे। इससे पहले भी गढ़ाकोटा थाने में बेटी को परेशान करने को लेकर शिकायत की थी। पिता ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों पर कार्रवाई हो।
Read more

एकात्म पर्व के समापन पर ओंकारेश्वर पहुंचे सीएम:बोले- भारत को शस्त्रों की परंपरा से भी सशक्त बनाना होगा; 29 राज्यों के 500 शंकरदूतों ने दीक्षा ली

गुरु शंकराचार्य की जयंती पर ओंकारेश्वर में आयोजित एकात्म पर्व के समापन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “भारत को सिर्फ ज्ञान और शास्त्रों से नहीं, शक्ति और शस्त्रों की परंपरा से भी सशक्त बनाना होगा।” कार्यक्रम में 29 राज्यों से आए 500 शंकरदूतों को दीक्षा दी गई और अद्वैत लोक निर्माण से लेकर धार्मिक नगरों को शराबमुक्त बनाने तक कई बड़े संकल्पों की घोषणा हुई। “धर्म की रक्षा के लिए शस्त्र और शास्त्र दोनों जरूरी” CM मोहन यादव ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य ने धर्मजागरण के लिए शक्ति की आराधना की थी। आज के भारत को भी ज्ञान, वैराग्य, अध्यात्म के साथ-साथ आत्मरक्षा और सामर्थ्य की आवश्यकता है। उन्होंने दंडी स्वामी की परंपरा को याद करते हुए कहा, “भारत को अब केवल उपदेश नहीं, क्रियात्मक संकल्प चाहिए।” नर्मदा तट पर 500 शंकरदूतों को दीक्षा शुक्रवार सुबह अभय घाट (ओंकारेश्वर) पर 29 राज्यों से आए 500 युवाओं को शंकरदूत की दीक्षा दी गई। स्वामी अवधेशानंद गिरी ने इन शंकरदूतों को अद्वैत वेदांत और शंकराचार्य जी के विचारों के प्रचार-प्रसार का संकल्प दिलाया। खंडवा जिले से पृथ्वी सिंह और अनिमेष ने भी दीक्षा ली। धार्मिक शहरों को बनाया जाएगा शराब मुक्त मुख्यमंत्री ने मंच से ऐलान किया कि राज्य सरकार अब धार्मिक नगरों को शराब मुक्त करने की दिशा में कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार गोशाला, गोपालन और दूध उत्पादन को बढ़ावा देने वाली कामधेनु योजना पर भी तेजी से काम कर रही है। हर नगरीय निकाय में बनेगा गीता भवन मुख्यमंत्री ने बताया कि हर नगर में गीता भवन बनाया जाएगा, जहां लोग धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग ले सकें। साथ ही 1 दिसंबर को गीता जयंती का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जाएगा। स्वामी अवधेशानंद बोले – “CM मोहन यादव को नर्मदा-क्षिप्रा और बाबा महाकाल ने चुना है” जूना अखाड़ा के पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी ने कहा कि ओंकारेश्वर में बन रहा अद्वैत लोक केवल शंकराचार्य का नहीं, बल्कि ईश्वरीय चेतना का स्थान होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा, “हो सकता है उनका चयन लोकतंत्र ने किया हो, लेकिन मुझे विश्वास है उन्हें मां नर्मदा, क्षिप्रा और बाबा महाकाल ने मुख्यमंत्री बनाया है।” https://deshharpal.com/का संदेश: शंकराचार्य का दर्शन केवल आध्यात्मिक नहीं, राष्ट्रीय चेतना का वाहक है। भारत को फिर से वैदिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और शक्ति की भावना से जोड़ने की यह यात्रा हर जन के सहयोग से ही संभव है।
Read more
1 42 43 44 45 46

Editor's Picks

देहरादून में Manu Bhaker ने दिवंगत कोच जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

देहरादून में Manu Bhaker ने दिवंगत कोच जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

ओलंपिक पदक विजेता Manu Bhaker ने उत्तराखंड के देहरादून स्थित उनके आवास पर पहुंचकर अपने दिवंगत कोच Jaspal Rana को श्रद्धांजलि अर्पित की। मनु भाकर ने कोच जसपाल राणा को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को खेल जगत के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान माहौल भावुक रहा। जसपाल राणा भारतीय शूटिंग जगत के दिग्गज कोच और पूर्व खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने कई युवा निशानेबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। मनु भाकर की यह यात्रा उनके गुरु के प्रति सम्मान और गहरे जुड़ाव को दर्शाती है।
Salman Khan ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ पर लगाई रोक की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे

Salman Khan ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ पर लगाई रोक की मांग, दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे

बॉलीवुड अभिनेता Salman Khan ने फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ के निर्माताओं के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सलमान खान का आरोप है कि यह फिल्म उनसे बिना अनुमति लिए बनाई जा रही है और इसमें उनके खिलाफ अंडरवर्ल्ड से जुड़े आरोप भी दिखाए जा रहे हैं। यह मामला अब दिल्ली हाई कोर्ट में पहुंच गया है, जहां अदालत ने इसे अर्जेंट आधार पर सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। इस केस की सुनवाई जस्टिस नीना बंसल कृष्णा करेंगी। सलमान खान की कानूनी टीम ने पहले ही फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजकर आपत्ति जताई थी। नोटिस में कहा गया था कि यह फिल्म 1998 के चर्चित काला हिरण शिकार मामले से प्रेरित बताई जा रही है, जिससे अभिनेता की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। टीम का यह भी तर्क है कि यह मामला अभी राजस्थान हाई कोर्ट में लंबित है, ऐसे में इस पर आधारित कोई भी फिल्म न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित कर सकती है। अब इस पूरे विवाद पर अगला फैसला अदालत की सुनवाई के बाद ही सामने आएगा।
TMC में बयानबाजी के बीच अभिषेक बनर्जी का नरम रुख, कल्याण बनर्जी को बताया सीनियर

TMC में बयानबाजी के बीच अभिषेक बनर्जी का नरम रुख, कल्याण बनर्जी को बताया सीनियर

तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर चल रही बयानबाजी के बीच पार्टी नेता अभिषेक बनर्जी ने अपने रुख को नरम कर लिया है। कल्याण बनर्जी द्वारा उन पर सवाल उठाए जाने के बाद अब अभिषेक बनर्जी ने संयमित प्रतिक्रिया दी है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि कल्याण बनर्जी उनके सीनियर हैं और उन्होंने उन्हें बचपन से बड़ा होते हुए देखा है। उन्होंने यह भी कहा कि कल्याण बनर्जी को अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है। अभिषेक ने आगे कहा कि वह कल्याण बनर्जी का बहुत सम्मान करते हैं और उनकी कही गई बातों को गंभीरता से लेते हैं। इस बयान के बाद पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, हालांकि दोनों नेताओं की ओर से अब तक किसी बड़े टकराव की स्थिति नहीं दिखाई दी है
स्टैंड-अप कॉमेडी पर बैन की मांग, मुंबई मेयर Ritu Tawde का सख्त बयान

स्टैंड-अप कॉमेडी पर बैन की मांग, मुंबई मेयर Ritu Tawde का सख्त बयान

मुंबई की मेयर Ritu Tawde ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो को लेकर बड़ा बयान दिया है और इन पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने इन शो की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि यह बच्चों और युवाओं को गलत दिशा में ले जा सकते हैं। रितु तावड़े ने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर भारी खर्च करते हैं, लेकिन स्टैंड-अप कॉमेडी शो में जाकर वे क्या सीखते हैं, यह गंभीर सवाल है। उन्होंने यह भी कहा कि मनोरंजन के नाम पर अश्लीलता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अभिव्यक्ति की आज़ादी लोकतंत्र का हिस्सा जरूर है, लेकिन इसके नाम पर महिलाओं का अपमान या समाज में गलत संदेश देने वाला कंटेंट स्वीकार्य नहीं होना चाहिए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी बहस तेज हो गई है और लोग इस मुद्दे पर अलग-अलग राय दे रहे हैं।
Kedarnath ट्रेकिंग मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरे 2 यात्री, 1 की मौत

Kedarnath ट्रेकिंग मार्ग पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरे 2 यात्री, 1 की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में Kedarnath पैदल ट्रेकिंग मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में दो युवा तीर्थयात्री गहरी खाई में गिर गए, जिसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, यह घटना केदारनाथ यात्रा मार्ग पर पोल नंबर 337 और 340 के बीच हुई। बताया जा रहा है कि दोनों यात्री एक अनधिकृत शॉर्टकट रास्ते से नीचे उतर रहे थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे सीधे गहरी खाई में जा गिरे। घटना की जानकारी जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DOC) को बुधवार को मिली, जिसके बाद तुरंत राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा गया। SDRF की टीम बड़ी लिनचोली और YMF कर्मियों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान केवल निर्धारित मार्ग का ही उपयोग करें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.