आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

महाकाल मंदिर में दर्शन के नाम पर ठगी: गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए ऐंठे

महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन और भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालुओं से ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामले में गुजरात से आई दो महिलाओं से विशेष दर्शन कराने के नाम पर 42 हजार रुपए ठग लिए गए। मामले में महाकाल थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गूगल सर्च से मिला नंबर, फिर हुई ठगी गुजरात निवासी वीणा धनेरिया ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मित्र अल्पना पटेल के साथ 15 मई को बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने उज्जैन आई थीं। भस्म आरती की बुकिंग के लिए उन्होंने गूगल पर सर्च किया, जहां उन्हें “पंडित दीपक मिश्रा” नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर मिला। महिलाओं का आरोप है कि आरोपी ने खुद को मंदिर से जुड़ा व्यक्ति बताया और नंदी हॉल में बैठाकर विशेष दर्शन कराने का भरोसा दिया। अलग-अलग किश्तों में ट्रांसफर करवाए पैसे आरोपी ने महिलाओं से अलग-अलग किश्तों में कुल 42 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए। पैसे लेने के बाद भी वह लगातार बुकिंग होने का भरोसा देता रहा। बाद में आरोपी ने फोन कर कहा कि बुकिंग नहीं हो पाई और पैसे वापस कर देगा। मंदिर पहुंचने पर खुली पोल जब महिलाएं मंदिर के आधिकारिक काउंटर पर पहुंचीं, तब उन्हें पता चला कि इस तरह की कोई बुकिंग प्रक्रिया नहीं होती और मंदिर में इस नाम का कोई पुजारी भी नहीं है। इसके बाद दोनों महिलाओं ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। आरोपी सागर जिले का रहने वाला थाना प्रभारी गगन बादल के मुताबिक, शुरुआती जांच में आरोपी सागर जिले का रहने वाला बताया गया है, जो उज्जैन के विभिन्न मंदिरों में पूजन-पाठ का काम करता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। दो दिन पहले भी हुई थी ठगी इससे पहले 13 मई को पुणे से आए श्रद्धालुओं से भी नंदी हॉल में दर्शन कराने के नाम पर 5 हजार रुपए ठगे गए थे। श्रद्धालुओं के लिए जरूरी जानकारी मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि— महाकाल मंदिर प्रशासन ने कहा है कि किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के झांसे में आने से बचें। 👉 धर्म और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

सिवनी हवाला लूटकांड: मुख्य आरोपी SDOP पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

मध्य प्रदेश के चर्चित सिवनी हवाला लूटकांड मामले में मुख्य आरोपी SDOP पूजा पांडे को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। सोमवार को सुनवाई के दौरान पूजा पांडे की ओर से कोर्ट को बताया गया कि उनके साथ 2 साल का बच्चा जेल में रह रहा है। इसी आधार पर अदालत ने उन्हें राहत देते हुए जमानत मंजूर कर ली। हालांकि, मामले की सुनवाई ट्रायल कोर्ट में जारी रहेगी। “याचिकाकर्ता महिला और एकल मां है” मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा— “याचिकाकर्ता महिला है। वह एकल मां है और उसका 2 साल का बच्चा उसके साथ जेल में है।” 3 करोड़ के हवाला कांड से जुड़ा मामला यह मामला सिवनी जिले के खैरीटेक क्षेत्र में कथित हवाला रकम की लूट से जुड़ा है। आरोप है कि पुलिस वर्दी और हथियारों का इस्तेमाल कर योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया था। मामला सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई थी और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। कई पुलिसकर्मी भी आरोपी इस केस में पूजा पांडे समेत कई पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए थे। घटना के बाद राज्य स्तर पर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी। जांच के दौरान इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जुटाए गए और कई पुलिसकर्मियों से पूछताछ भी हुई। अधिकांश आरोपियों को पहले ही मिल चुकी जमानत मामले में अधिकांश आरोपियों को पहले ही जबलपुर हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है। वहीं, दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज FIR भी निरस्त हो चुकी हैं। इसके बाद पूजा पांडे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। 3 करोड़ जब्त करने का था आरोप जानकारी के मुताबिक, सिवनी पुलिस ने नागपुर निवासी सोहन परमार से करीब 3 करोड़ रुपए जब्त किए थे। आरोप है कि रिकॉर्ड में केवल 1.45 करोड़ रुपए की जब्ती दिखाई गई और आरोपी को बिना कार्रवाई छोड़ दिया गया। बताया गया कि इस मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों तक भी नहीं पहुंचाई गई थी। कई पुलिसकर्मी हुए थे सस्पेंड मामला उजागर होने के बाद 9 अक्टूबर को थाना प्रभारी अर्पित भैरम समेत 9 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया था। इसके अगले दिन तत्कालीन DGP कैलाश मकवाना ने SDOP पूजा पांडे को भी निलंबित कर दिया था। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

ग्वालियर में कबाड़ गोदाम में भीषण आग: जिम की मशीनें पिघलीं, पेट्रोल पंप तक पहुंच सकती थी तबाही

ग्वालियर के सागरताल इलाके में सोमवार सुबह एक कबाड़ और गाड़ियों की सीट बनाने वाले गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी गर्मी से पास में स्थित जिम की मशीनें तक पिघल गईं। गनीमत रही कि फायर ब्रिगेड ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, वरना कुछ ही दूरी पर मौजूद पेट्रोल पंप और मैरिज गार्डन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते थे। सुबह 5 बजे मची अफरा-तफरी जानकारी के मुताबिक, आग सुबह करीब 5 बजे लगी। गोदाम में बड़ी मात्रा में फोम और कबाड़ रखा हुआ था, जिसके कारण आग तेजी से फैल गई। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग नींद से जाग गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिम की मशीनें गर्मी से हुई खराब आग की तपन इतनी ज्यादा थी कि पास के जिम में रखी कई मशीनें और उपकरण गर्मी से खराब हो गए। आसपास रहने वाले लोग जान बचाने के लिए घरों से बाहर निकल आए। 15 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा सूचना मिलते ही पुरानी छावनी और फायर मुख्यालय से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड की करीब 15 गाड़ियों ने लगातार पानी की बौछार कर कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के मकानों को खाली कराया और इलाके की घेराबंदी की। पास में था पेट्रोल पंप हादसा स्थल से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप और रजवाड़ा मैरिज गार्डन स्थित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आग थोड़ी और फैलती या हवा का रुख बदल जाता, तो बड़ा विस्फोट और भारी जनहानि हो सकती थी। रिहायशी इलाकों में गोदामों पर सवाल घटना के बाद रिहायशी क्षेत्रों में चल रहे कबाड़ गोदामों पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन गोदामों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लगातार बढ़ती गर्मी के बीच ऐसे गोदाम कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। 👉 ग्वालियर और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:deshharpal.com
Read more

भोपाल में सनसनीखेज घटना: लिवइन पार्टनर पर हमला कर युवक ने किया सुसाइड, VIDEO आया सामने

भोपाल के सोनागिरी इलाके में हुई दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। लिवइन पार्टनर पर हथौड़ी और चाकू से हमला करने के बाद युवक ने खुद भी आत्महत्या कर ली। वीडियो में आरोपी पहले अपना गला काटता दिखाई देता है, फिर पेट पर कई बार चाकू से वार करता है। इसके बाद वह लहूलुहान हालत में फुटपाथ पर लेट जाता है और कुछ मिनटों बाद उसकी मौत हो जाती है। राहगीर ने बनाया VIDEO घटना का वीडियो एक राहगीर ने रिकॉर्ड किया था। वीडियो में आसपास मौजूद लोग पुलिस को बुलाने की बात करते सुनाई दे रहे हैं, लेकिन कोई भी व्यक्ति आरोपी को रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। महिला की हालत अब भी गंभीर हमले में घायल महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी और घरों में साफ-सफाई व खाना बनाने का काम करती थी। विवाद के बाद किया हमला जानकारी के मुताबिक, रविवार सुबह करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद लक्ष्मण ने महिला के सिर पर हथौड़ी से हमला कर दिया। उसे मृत समझने के बाद उसने चाकू से अपना गला काट लिया और पेट में भी कई वार किए। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 5 साल से महिला के साथ रह रहा था एडिशनल डीसीपी गौतम सोलंकी के अनुसार, 50 वर्षीय लक्ष्मण प्रसाद रिछारिया सोनागिरी की झुग्गी बस्ती में रहता था और ड्राइवरी करता था। करीब 5 साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह मोहल्ले में रहने वाली कल्पना के साथ लिवइन रिलेशन में रह रहा था। चरित्र शंका को लेकर होता था विवाद पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लक्ष्मण महिला के चरित्र पर शक करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 👉 भोपाल और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

सीहोर में दर्दनाक सड़क हादसा: भोपाल के दंपती की मौके पर मौत, टक्कर मारकर फरार हुआ वाहन चालक

सीहोर जिले के रेहटी थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देलावाड़ी मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। भोपाल के रहने वाले थे दंपती मृतकों की पहचान भोपाल के भारतीय निकेतन निवासी आशुतोष दीक्षित और उनकी पत्नी ज्योति ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान देलावाड़ी के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही तोड़ दिया दम टक्कर इतनी भीषण थी कि आशुतोष दीक्षित और ज्योति ठाकुर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर मारकर फरार हुआ चालक घटना की सूचना मिलते ही रेहटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को सूचना दे दी गई है। बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि आरोपी वाहन चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस पुलिस अब फरार वाहन की तलाश में जुटी है। आसपास के ढाबों और चेकपोस्ट पर लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि आरोपी चालक का पता लगाया जा सके। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने यातायात सुचारू कर सामान्य किया। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

कांकेर में नकली नोट छापने वाला गिरफ्तार: घर में ही बना रहा था 500-500 के फर्जी नोट, 6.5 लाख रुपए बरामद

कांकेर जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6.5 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने घर में ही प्रिंटर और स्कैनर की मदद से 500-500 रुपए के नकली नोट छाप रहा था। पुलिस ने आरोपी के पास से नकली नोटों के अलावा प्रिंटर, लैपटॉप और स्कैनर भी जब्त किए हैं। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलis को सूचना मिली थी कि नए बस स्टैंड इलाके में एक युवक बड़ी मात्रा में नकली नोट लेकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 500 रुपए के कई नकली नोट बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कर्ज में डूबा हुआ था और जल्दी पैसा कमाने के लालच में नकली नोट छापने लगा। 5-6 महीने से घर में छाप रहा था नोट पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले 5 से 6 महीनों से घर में ही नकली नोट तैयार कर रहा था। इसके लिए वह प्रिंटर, लैपटॉप और स्कैनर का इस्तेमाल करता था। आरोपी ने यह भी बताया कि वह नशे का आदी है और आर्थिक तंगी के कारण इस रास्ते पर चला गया। पुलिस कर रही गिरोह की जांच पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी अकेले काम कर रहा था या उसके साथ कोई और भी शामिल था। इसके अलावा एक्सपर्ट की मदद से यह भी जांच की जाएगी कि नकली नोट असली नोटों की सुरक्षा तकनीक के कितने करीब थे। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी इन नकली नोटों को कहां खपाने की तैयारी में था और कहीं इसके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है। आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कांकेर पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। 👉 छत्तीसगढ़ और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

भूपेश बघेल का केंद्र और राज्य सरकार पर हमला: बोले- पेट्रोल संकट के बीच सलाह देकर विदेश चले गए PM मोदी

भूपेश बघेल ने शुक्रवार को भिलाई में केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में पेट्रोल-डीजल संकट जैसी स्थिति बनी हुई है, कई पेट्रोल पंप सूख चुके हैं और लोग लंबी कतारों में खड़े हैं, लेकिन सरकार “सुशासन त्योहार” मनाने में व्यस्त है। “सलाह देकर विदेश चले गए प्रधानमंत्री” भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश यात्रा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों को ईंधन बचाने की सलाह देकर विदेश चले गए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह स्थिति कोरोना काल जैसी लग रही है, जब “नमस्ते ट्रम्प” कार्यक्रम और मध्यप्रदेश में सरकार गठन तक लॉकडाउन लागू नहीं किया गया था। भाजपा के संगठनात्मक बदलाव पर भी साधा निशाना पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा में हाल ही में हुए संगठनात्मक फेरबदल को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने पुराने नेताओं को “दूध की मक्खी की तरह निकालकर फेंक दिया”। उन्होंने कहा कि भाजपा की नई कोर कमेटी में न रामविचार नेताम हैं और न ही बृजमोहन अग्रवाल। “सरकार चला कौन रहा है?” भूपेश बघेल ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह समझना मुश्किल हो गया है कि सरकार वास्तव में चला कौन रहा है—मंत्रिमंडल या अधिकारी। उन्होंने कहा, “जब यही स्पष्ट नहीं है कि परीक्षार्थी कौन है, तो नंबर किसे दिया जाए?” अवैध शराब और अफीम खेती के आरोप पूर्व सीएम ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनांदगांव जिले में अवैध शराब का कारोबार जारी है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं, दुर्ग जिले में अफीम की खेती होने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इस पर PMLA के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। ED की भूमिका पर उठाए सवाल भूपेश बघेल ने कहा कि इतने गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कृषि विभाग की एक अधिकारी की बहाली को लेकर भी सवाल उठाए। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र में खुलेआम सट्टा चलने का आरोप लगाया और कहा कि कुछ नेताओं की तस्वीरें भी सामने आई हैं। विदेश यात्राओं की उपलब्धियां बताने की मांग प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर टिप्पणी करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि देश को यह जानने का अधिकार है कि इन दौरों से क्या उपलब्धियां हासिल हुईं। उन्होंने कहा कि विदेश यात्रा करना गलत नहीं है, लेकिन जनता को यह भी बताया जाना चाहिए कि इन यात्राओं से देश को क्या फायदा हुआ। 👉 राजनीति और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या आज एक साथ, उज्जैन के शनि मंदिरों में उमड़ेगी भीड़

उज्जैन में शनिवार को आस्था का बड़ा महासंयोग बनने जा रहा है। करीब 13 साल बाद शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या एक ही दिन मनाई जाएगी। इस विशेष अवसर पर त्रिवेणी स्थित शनि मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मान्यता है कि यहां तेल अर्पित करने और पूजा करने से शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या से राहत मिलती है। शनि मंदिरों में होंगे विशेष अनुष्ठान 16 मई को ज्येष्ठ अमावस्या के मौके पर शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए जाएंगे। मंदिर में पंचामृत पूजन, 56 भोग, पुष्प सज्जा और आकर्षक विद्युत सजावट की जाएगी। 24 घंटे होगा तेल अर्पण त्रिवेणी स्थित प्राचीन नवग्रह शनि मंदिर के महंत राकेश बैरागी के अनुसार, मंदिर में 24 घंटे तक तेल अर्पित किया जाएगा। देशभर से श्रद्धालु दर्शन, स्नान और पूजा के लिए उज्जैन पहुंचेंगे। भक्त सबसे पहले शिप्रा नदी के त्रिवेणी घाट पर स्नान करेंगे। इसके बाद मंदिर पहुंचकर शनिदेव को तेल, काला तिल, काला कपड़ा, नारियल, नमक और लोहा अर्पित करेंगे। देर रात से पहुंचने लगेंगे श्रद्धालु माना जा रहा है कि श्रद्धालु देर रात से ही मंदिर पहुंचना शुरू कर देंगे। भीड़ को देखते हुए पुलिस, होमगार्ड और SDRF की टीमें भी तैनात की गई हैं। श्रमिकों के लिए होगा औजार दान अभियान शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या के मौके पर फ्रीगंज क्षेत्र के घास मंडी चौराहा पर जरूरतमंद श्रमिकों के लिए विशेष सेवा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस अभियान के तहत गैती, फावड़ा, तगारी और खुरपी जैसे श्रम उपकरण दान किए जाएंगे। कृष्णा गुरुजी ने बताया कि शनिचरी अमावस्या कर्म, सेवा और न्याय का प्रतीक मानी जाती है। इस दिन जरूरतमंद श्रमिकों की सहायता करना सामाजिक और आध्यात्मिक दोनों दृष्टि से बेहद पुण्य का कार्य माना जाता है। 👉 धर्म, संस्कृति और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

खंडवा में दर्दनाक हादसा: 200 फीट नीचे गिरी बोलेरो, ड्राइवर की मौके पर मौत

खंडवा में शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर नर्मदानगर ओवरब्रिज से करीब 200 फीट नीचे गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। इंदिरा सागर बांध के पास हुआ हादसा यह हादसा खंडवा-भोपाल हाईवे पर स्थित नर्मदानगर ओवरब्रिज पर हुआ। यह ओवरब्रिज इंदिरा सागर बांध के मुहाने पर बना है। जानकारी के मुताबिक, भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अचानक नियंत्रण से बाहर हो गई। वाहन पहले सुरक्षा जाल तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि पावर स्टेशन की रिटेनिंग वॉल भी क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि अगर रिटेनिंग वॉल नहीं होती तो बोलेरो सीधे टरबाइन से निकलने वाले तेज बहाव वाले पानी में समा सकती थी। 200 फीट नीचे उतरकर निकाला शव घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा। पुलिस टीम करीब 200 फीट नीचे उतरी और बोलेरो के गेट तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अभिषेक नरगावे निवासी ग्राम अंजनिया खुर्द के रूप में हुई है। सिर और छाती में गंभीर चोट नर्मदानगर थाना प्रभारी विकास खिंची के मुताबिक, अभिषेक के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खुद चलाता था बोलेरो टैक्सी परिजनों ने बताया कि बोलेरो अभिषेक की खुद की थी और वह उसे टैक्सी के रूप में चलाता था। गुरुवार रात वह सवारी छोड़ने के लिए पुनासा से राजगढ़ गया था। वापसी के दौरान सुबह करीब 4 बजे यह हादसा हो गया। अभिषेक अविवाहित था। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें: www.deshharpal.com
Read more

भोपाल में 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, AI फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप

Bhopal के ऐशबाग इलाके में 11वीं कक्षा की 17 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दो युवकों पर छात्रा को लगातार परेशान करने और एआई (AI) से बनाए गए कथित अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। वहीं शुक्रवार को परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर ऐशबाग थाने का घेराव किया। सोशल मीडिया फोटो एडिट कर ब्लैकमेल करने का आरोप पुलिस के मुताबिक छात्रा ऐशबाग इलाके में अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता बिट्टन मार्केट में कपड़ों की दुकान चलाते हैं। परिजनों का आरोप है कि छोला क्षेत्र के रहने वाले दो युवक लंबे समय से छात्रा को परेशान कर रहे थे। चाचा के अनुसार, आरोपियों ने सोशल मीडिया से छात्रा की तस्वीरें लेकर AI की मदद से कथित अश्लील फोटो तैयार किए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपियों ने छात्रा के पिता के साथ भी बदसलूकी की थी, लेकिन बदनामी के डर से पहले पुलिस में शिकायत नहीं की गई। स्कूल आते-जाते पीछा करने का आरोप परिजनों ने बताया कि आरोपी छात्रा पर मिलने का दबाव बनाते थे और स्कूल आते-जाते उसका पीछा भी करते थे। परिवार का कहना है कि छात्रा की आरोपियों से कभी सीधी मुलाकात तक नहीं हुई थी और उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया से लेकर एडिट किया गया था। छोटी बहन को बाहर भेजकर लगाई फांसी परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात छात्रा सामान्य व्यवहार कर रही थी। उसने छोटी बहन को सामान लाने के बहाने बाहर भेजा। इसी दौरान उसने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। जब छोटी बहन वापस लौटी तो छात्रा को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद परिवार ने उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थाने के बाहर शव रखकर प्रदर्शन पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजन शव लेकर सीधे ऐशबाग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस को आरोपियों के नाम और ब्लैकमेलिंग की जानकारी देने के बावजूद तत्काल कार्रवाई नहीं की गई। ऐशबाग थाना टीआई संदीप पवार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 👉 मध्यप्रदेश और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more
1 … 74 75 76 77 78 … 113

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक

इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। लोकायुक्त के मुताबिक, 19 अक्टूबर तक की जांच में फिरोज खान, उनके परिवार, सहयोगियों और संबंधित फर्म के नाम पर कुल 46 अचल संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। इन संपत्तियों की अनुमानित वर्तमान बाजार कीमत 64 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है, जबकि इनकी कुल गाइडलाइन कीमत करीब 17.19 करोड़ रुपये बताई गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, फिरोज खान और उनसे जुड़े लोगों की चल-अचल संपत्तियों पर अब तक 18.79 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। लोकायुक्त संपत्तियों के दस्तावेजों, खरीद में इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित लोगों की भूमिका का सत्यापन कर रहा है। जांच अभी जारी है। रंगवासा से लसूड़िया मोरी तक जमीन खरीदने की जानकारी जांच के दौरान इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के ग्राम रंगवासा में कई कृषि भूमि की रजिस्ट्रियां सामने आई हैं। ये जमीनें वर्ष 2023 और 2024 में अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई थीं। इसके अलावा, जुलाई 2024 में लसूड़िया मोरी क्षेत्र में रेड कारपेट के पीछे 11.771 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदे जाने की जानकारी मिली है। इस जमीन का गाइडलाइन मूल्य करीब 3.85 करोड़ रुपये बताया गया है। लोकायुक्त के मुताबिक, इन जमीनों की खरीद स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर की गई। जांच में सामने आया है कि यह फर्म फिरोज खान की पत्नी हिना खान और इंदौर निवासी युवराज पंवार के संयुक्त नाम से संचालित है। एजेंसी फर्म से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की भी जांच कर रही है। लोकायुक्त की जांच में अब तक सामने आए आंकड़े लोकायुक्त की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जांच में अब तक ये आंकड़े सामने आए हैं: ये आंकड़े जांच के दौरान अब तक जुटाई गई जानकारी पर आधारित हैं। संपत्तियों के वास्तविक स्वामित्व, खरीद के लिए इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है। 14 अक्टूबर को कई ठिकानों पर हुई थी सर्चिंग लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर को फिरोज खान के विभिन्न आवासों और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। इसके बाद से जांच एजेंसी संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है। जांच में संपत्तियों की खरीद की तारीख, गाइडलाइन मूल्य और अनुमानित बाजार मूल्य का मिलान किया जा रहा है। आय के ज्ञात स्रोतों और संपत्तियों पर किए गए खर्च के बीच संभावित अंतर का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे की जानकारी जांच के निष्कर्षों के आधार पर सामने आएगी।

लाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के तिन्दी क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उदयपुर पहुंचाया गया है। वीर मंदिर के पास मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण पुलिस जिला मुख्यालय केलांग से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ। हरियाणा नंबर की i20 कार में सात लोग सवार होकर तिन्दी गांव से सलग्रां गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इनमें छह लोग सलग्रां गांव और एक व्यक्ति भुजुंड गांव का निवासी था। कार जब तिन्दी के समीप वीर मंदिर के पास एक मोड़ पर पहुंची, तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे गहरी ढांक में गिरते हुए चंद्रभागा नदी के किनारे जा पहुंची। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी तांदी, पुलिस थाना उदयपुर और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने घायलों को निकालकर CHC उदयपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए CHC उदयपुर भेजे गए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों के नाम पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग सलग्रां गांव के निवासी थे। चार लोग घायल, चालक भी शामिल हादसे में घायल चारों लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है: घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में परिवार और पंजाब सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है। परिजनों की मांगों पर बातचीत के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित तीन महिला IAS अधिकारियों की कमेटी की पहली बैठक सोमवार को बेनतीजा रही। परिवार और एक्शन कमेटी ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और धरना जारी रहेगा। सोमवार को तीनों महिला IAS अधिकारी झोटा के पिता भीम सिंह और पत्नी मनप्रीत कौर से मिलने पहुंचीं। इस दौरान परिवार की ओर से गठित एक्शन कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सरकार की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन सकी है। मांगपत्र सौंपा, CBI जांच की मांग पर अड़ा परिवार एक्शन कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, सरकार की कमेटी को मांगपत्र सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा और अंतिम संस्कार भी नहीं होगा। एक्शन कमेटी ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को परिवार से मिलने आ रहे हैं। कमेटी की मांग है कि अमित शाह परिवार से मुलाकात के दौरान मामले की CBI जांच का ऐलान करें। AAP विधायकों को लानत पत्र देने पहुंचे समर्थक, पुलिस से धक्कामुक्की परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में सोमवार को इंसाफ कमेटी, किसान संगठनों और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के घरों पर लानत पत्र देने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी। लुधियाना में AAP विधायक अशोक पराशर पप्पी के घर की ओर जा रहे अकाली नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। नेताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिसके बाद छह नेताओं को आगे जाने की अनुमति दी गई। वहीं, बठिंडा के तलवंडी साबो में विधायक प्रो. बलजिंदर कौर के घर के बाहर पुलिस और किसान व अकाली नेता आमने-सामने आ गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते हुए विधायक की कोठी पर लानत पत्र चिपका दिया। मौड़ मंडी में धरने के दौरान अकाली नेताओं में बहस मौड़ मंडी में विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना के घर के बाहर चल रहे धरने के दौरान भी माहौल गरमा गया। यहां अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के हलका इंचार्ज और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के एक कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि विवाद उस समय शुरू हुआ, जब लक्खा सिधाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बयान दे रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंजाब की अलग-अलग सरकारों के कामकाज, पूर्व अकाली सरकार के फैसलों और भाजपा के साथ गठबंधन जैसे मुद्दों पर बहस हुई। पिता बोले- पत्नी भी एक्शन कमेटी में होंगी शामिल परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि अब उनकी बहू मनप्रीत कौर खुद एक्शन कमेटी में शामिल होंगी और मीडिया को भी संबोधित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक्शन कमेटी के कुछ सदस्यों ने पहले अमित शाह के विरोध का ऐलान किया था। भीम सिंह के मुताबिक, यदि गृह मंत्री का विरोध किया जाता है, तो परिवार इसे अपने विरोध के रूप में देखेगा। फिलहाल परिवार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। सरकार और एक्शन कमेटी के बीच बातचीत में सहमति नहीं बनने से मामले का समाधान निकलने का इंतजार जारी है।

दशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजधानी दिल्ली में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलग-अलग रामलीला आयोजनों में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ रामलीला समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अमित शाह लाल किला स्थित माधवदास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला समिति के आयोजन में शिरकत करेंगे। दोनों नेता प्रतीकात्मक रूप से धनुष से बाण चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहेंगी। आयोजन स्थलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए आसपास की सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। लोगों को आयोजन स्थलों पर जाने से पहले यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। डिजिटल आतिशबाजी और हाईटेक पुतले होंगे आकर्षण दिल्ली की प्रमुख रामलीला समितियों ने दशहरा उत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस बार डिजिटल आतिशबाजी, आधुनिक तकनीक से तैयार विशाल पुतले और भव्य मंचन दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे। रामलीला आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समितियां उत्सव को यादगार बनाने के साथ-साथ दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी तैयारियां कर रही हैं। Desh Har Pal वेबसाइट पर देश-दुनिया, राजनीति और त्योहारों से जुड़ी ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें।

दिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री आशीष सूद के साथ गोयला डेयरी में 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली में 6 और बायोगैस प्लांट स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य डेयरी से निकलने वाले गोबर का उचित निस्तारण करना, प्रदूषण कम करना और पशुपालकों को अतिरिक्त आय का अवसर देना है। रोज 200 टन गोबर से बनेगी कंप्रेस्ड बायोगैस मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि गोयला डेयरी में प्रतिदिन करीब 200 टन गोबर निकलता है। उचित निस्तारण नहीं होने पर इसके नालियों के माध्यम से यमुना तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। नए बायोगैस प्लांट में गोबर से प्रतिदिन लगभग 14 हजार घन मीटर कच्ची बायोगैस और 5.6 टन कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) तैयार की जाएगी। तैयार गैस की आपूर्ति पाइपलाइन के जरिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) को की जाएगी। कार्यक्रम में दिल्ली की महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत और विधायक संदीप सहरावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नांगली प्लांट में 55 हजार टन गोबर का निस्तारण मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में 200-200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले तीन बायोगैस संयंत्र शुरू किए जा चुके हैं। सितंबर 2025 में शुरू हुए नांगली प्लांट में एक साल के भीतर करीब 55 हजार टन गोबर का निस्तारण किया गया। सरकार की योजना दिल्ली में ऐसे और संयंत्र स्थापित कर डेयरी क्षेत्रों में गोबर के प्रबंधन को बेहतर बनाने की है। इससे कचरे के रूप में जमा होने वाले गोबर का इस्तेमाल ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जा सकेगा। पशुपालकों को गोबर के मिलेंगे 67 पैसे प्रति किलो इस परियोजना के तहत संबंधित एजेंसी डेयरी संचालकों से 67 पैसे प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी। इससे पशुपालकों को गोबर से अतिरिक्त कमाई होगी और उसके निस्तारण की समस्या भी कम हो सकेगी। इसके अलावा, डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए घोषित 50 करोड़ रुपये से स्थानीय स्तर पर सफाई और जलभराव से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.