आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆BREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक◆BREAKINGदेश-हरपललाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल◆BREAKINGदेश-हरपलपरविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार◆BREAKINGदेश-हरपलदशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम◆BREAKINGदेश-हरपलदिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन◆BREAKINGछत्तीसगढ़NIT रायपुर के नए कुलसचिव बने अशोक कुमार गुप्ता, 20 साल से अधिक का है प्रशासनिक अनुभव◆BREAKINGBreaking Newsटाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के आरोपी 15 घंटे में गिरफ्तार, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों संदिग्ध◆BREAKINGबिज़नेसदिवाली पर 8 नवंबर को होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, BSE-NSE ने जारी किया शेड्यूल; जानें पूरा टाइम टेबल◆

NE

News Elementor

What's Hot

Banner

Latest Posts

MP Board 10th Result 2026: 73.42% छात्र पास, पन्ना की प्रतिभा सिंह बनी टॉपर

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने बुधवार को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। इस साल रिजल्ट में 73.42% रेगुलर छात्र पास हुए हैं। मेरिट लिस्ट में इस बार बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए हैं, जिससे छात्रों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतिभा सिंह सोलंकी ने किया टॉप पन्ना जिले की प्रतिभा सिंह सोलंकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 499 अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया।दूसरे स्थान पर 498 अंक के साथ दो छात्र रहे—बालाघाट की अक्षरा घोडेश्वर और सीधी के अभय गुप्ता।तीसरे स्थान पर 497 अंक हासिल करने वाले 7 छात्र शामिल हैं। टॉप-10 में 378 छात्र इस साल टॉप-10 मेरिट लिस्ट में कुल 378 छात्र शामिल हुए हैं, जिन्होंने 490 से 499 अंक प्राप्त किए हैं।वहीं, टॉप-5 में ही 39 छात्रों ने अपनी जगह बनाई है। विदिशा की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन विदिशा जिले के गंजबासौदा की उपासना जाट ने 492 अंक हासिल कर राज्य में 8वां स्थान पाया।उनके साथ मनन सुमन और भाविका राठौर ने भी 492 अंक लाकर क्रमशः 8वां और 10वां स्थान हासिल किया। तीनों छात्राएं डॉल्फिल स्कूल की हैं। CBSE में भी चमके भोपाल के छात्र भोपाल में CBSE 10वीं के रिजल्ट में भी छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।आरोही वर्मा ने 499 अंक (99.8%) हासिल कर टॉप किया, जबकि अकुल नारंग ने 494 अंक (98.8%) प्राप्त किए। दोनों छात्र सेंट जोसेफ को-एड स्कूल के हैं। ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं। इसके लिए वे👉 mpbse.mponline.gov.in👉 DigiLocker App👉 MPBSE Mobile App👉 MP Mobile Appका उपयोग कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए “Know Your Result” विकल्प चुनकर रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा। छात्रों के लिए जरूरी सलाह मध्य प्रदेश सरकार और शिक्षा मंडल ने छात्रों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट और ऐप का ही उपयोग करें। किसी भी अफवाह या अनधिकृत वेबसाइट पर भरोसा न करें। 👉 शिक्षा और करियर से जुड़ी ऐसी ही जरूरी खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

इंदौर में जमीन NOC का बड़ा घोटाला: IDA के अंदर ही चल रहा था फर्जी साइन का रैकेट, कर्मचारी गायब

इंदौर में जमीन की NOC (No Objection Certificate) को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। इंदौर विकास प्राधिकरण (IDA) के अंदर ही फर्जीवाड़े का एक संगठित रैकेट चलने की बात सामने आई है। हैरानी की बात यह है कि इसमें प्राधिकरण के कर्मचारी ही अधिकारियों के नकली साइन कर NOC जारी कर रहे थे और फिर इन्हें नक्शा पास कराने के लिए टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (TNCP) भेजा जा रहा था। जांच में खुला खेल इस पूरे मामले का खुलासा TNCP अधिकारियों की जांच में हुआ। IDA अधिकारियों को शक है कि विधि विभाग का कर्मचारी शुभम श्रीवास्तव इस रैकेट से जुड़ा हो सकता है। मामला सामने आने के बाद से ही वह बिना सूचना के गायब है। उसका फोन बंद है और घर से भी कोई जानकारी नहीं मिल रही। साइन में गड़बड़ी से खुला राज मामला योजना 97 पार्ट-4, बिजलपुर की करीब 20 हजार वर्गफुट जमीन से जुड़ा है। जमीन मालिक ने नक्शा मंजूरी के लिए आवेदन किया था। जब दस्तावेजों की जांच हुई, तो NOC और अन्य दस्तावेजों में साइन अलग-अलग पाए गए। TNCP अधिकारियों को शक हुआ तो उन्होंने IDA से संपर्क किया। तब पता चला कि ऐसी कोई NOC जारी ही नहीं की गई थी। इसके बाद फाइल को तुरंत रद्द कर दिया गया। पहले भी भेजी गई थी फर्जी NOC TNCP अधिकारी शुभाशीष बनर्जी के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी जमीन से जुड़ी फाइल आई थी। उस समय भी NOC पर लगे साइन संदिग्ध लगे थे। IDA से पुष्टि करने पर पता चला कि NOC फर्जी है, जिसके बाद उसे निरस्त कर दिया गया। हाल ही में फिर वही फाइल दोबारा आई, जिससे अधिकारियों का शक और गहरा गया। अधिकारियों के नकली साइन भू-अर्जन अधिकारी सुदीप मीणा ने बताया कि उनके और अन्य अधिकारियों के नकली साइन कर फर्जी NOC तैयार की गई। इससे साफ है कि यह कोई अकेले व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि संगठित रैकेट हो सकता है। अब ऑनलाइन होगी पूरी प्रक्रिया IDA के CEO परीक्षित झाड़े ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही, भविष्य में ऐसे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए NOC की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया जाएगा। बढ़ सकती है जांच इस खुलासे के बाद अब पुराने मामलों की भी जांच की तैयारी है। आशंका है कि पिछले एक साल से यह रैकेट सक्रिय था और कई जमीनों के मामलों में फर्जी NOC जारी कर सरकार को करोड़ों का नुकसान पहुंचाया गया। 100 करोड़ से ज्यादा की जमीन जिस जमीन को लेकर यह फर्जी NOC जारी की गई, उसकी कीमत 100 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, इस मामले में दो और कर्मचारियों की संलिप्तता का शक है, हालांकि उनके नाम अभी सामने नहीं आए हैं। फिलहाल, मुख्य संदिग्ध कर्मचारी पिछले 10 दिनों से ऑफिस नहीं आया है, जिसके चलते उसे कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 👉 ऐसी ही ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

बिलासपुर में लॉ छात्रा ने की आत्महत्या: पढ़ाई और शादी के दबाव के बीच उठाया खौफनाक कदम

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। लॉ सेकेंड ईयर की छात्रा दृष्टि गुप्ता (20) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार (14 अप्रैल) सुबह कोनी थाना क्षेत्र की रिवर व्यू कॉलोनी में किराए के मकान में उसका शव पंखे से लटका मिला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह कमरे में मिली लाश दृष्टि मूल रूप से रायगढ़ की रहने वाली थी और पिछले 2 साल से बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी।बताया जा रहा है कि सोमवार को कॉलेज से लौटने के बाद उसने परिजनों से बात की और फिर दोस्तों के साथ बाहर चली गई। मंगलवार सुबह जब वह घर लौटी, तो कुछ देर बाद अपने कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो आसपास रहने वाली छात्राओं को शक हुआ। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, फंदे पर लटकी मिली छात्राओं ने मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया, जहां दृष्टि फांसी के फंदे पर लटकी मिली।पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ाई और शादी को लेकर था दबाव प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि छात्रा पर पढ़ाई और शादी को लेकर दबाव था।परिजनों के अनुसार, उसके पिता ने फोन पर पढ़ाई को लेकर उसे डांटा था। वहीं दोस्तों ने बताया कि परिवार की ओर से शादी के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था, जिसे लेकर वह तनाव में थी। पुलिस कर रही जांच कोनी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। ⚠️ जरूरी संदेश:ऐसी घटनाएं हमें यह सोचने पर मजबूर करती हैं कि मानसिक तनाव को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर आप या आपके आसपास कोई व्यक्ति तनाव में है, तो उससे बात करें और मदद लें। 👉 ताज़ा अपडेट और पूरी खबर पढ़ने के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

MP Board 12th Result 2026: सागर के टेलर के बेटे जय राजोरिया ने किया कमाल, प्रदेश में चौथा स्थान

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में मध्यप्रदेश के सागर जिले के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस बार जिले के 5 विद्यार्थियों ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है। इनमें टेलर के बेटे जय राजोरिया ने 488 अंक हासिल कर जीव विज्ञान समूह में चौथा स्थान प्राप्त किया है। रिजल्ट घोषित होने के बाद शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (एक्सीलेंस स्कूल) में खुशी का माहौल है। शिक्षकों ने टॉपर्स को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। साधारण परिवार से उठकर बनाई बड़ी पहचान जय राजोरिया के पिता मनोज राजोरिया टेलरिंग का काम करते हैं और घर पर ही “गजानन टेलर” नाम से रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद जय ने अपनी मेहनत से बड़ा मुकाम हासिल किया। NCERT से तैयारी, रोज 9-10 घंटे पढ़ाई जय ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई का पूरा फोकस NCERT की किताबों पर रखा। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग से ही वे यह सफलता हासिल कर पाए। मां बोलीं – “सोने को कहती थी, पर बेटा पढ़ता रहता था” जय की सफलता पर उनकी मां रचना राजोरिया भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि जय बचपन से ही पढ़ाई में आगे रहा है।“मैं उसे सोने के लिए कहती थी, लेकिन वह पढ़ाई करता रहता था। आज बेटे ने जो मुकाम हासिल किया है, उस पर हमें गर्व है।” सागर जिले का रिजल्ट सुधरा इस साल सागर जिले में 12वीं का कुल परिणाम 77.10% रहा, जो पिछले साल से 3.94% ज्यादा है। जिले के अन्य छात्रों ने भी प्रदेश मेरिट में 7वां, 8वां और 9वां स्थान हासिल किया है। पिछले 4 सालों का रिजल्ट लगातार बेहतर होते रिजल्ट से साफ है कि जिले में शिक्षा का स्तर तेजी से सुधर रहा है। 👉 ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों और ताज़ा अपडेट के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

MP Board Result 2026: खंडवा की बेटियों का जलवा, 12वीं मेरिट में 4 छात्राओं ने बनाई जगह

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा जारी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा है। इस साल 12वीं कक्षा की 4 छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में जगह बनाई है, जबकि 10वीं कक्षा में जिले का कोई छात्र मेरिट में स्थान नहीं बना पाया। कॉमर्स में 3 और बायोलॉजी में 1 छात्रा चमकी 12वीं के नतीजों में कॉमर्स स्ट्रीम से 3 छात्राओं ने प्रदेश स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया: वहीं बायोलॉजी स्ट्रीम में शिक्षा एकेडमी सिल्टिया की छात्रा कामिनी कुशवाहा ने 10वां स्थान हासिल किया। जिला मेरिट में भी बेटियों का दबदबा जिला स्तर पर भी छात्राओं ने बाजी मारी।बेंस पब्लिक स्कूल की छात्रा मीनल खानचंदानी ने जिला मेरिट लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया। खास बात यह है कि मीनल और स्टेट मेरिट में 6ठा स्थान पाने वाली आनंदी गंगराड़े एक ही स्कूल और क्लास की छात्राएं हैं। सफलता का मंत्र: समय का सही प्रबंधन स्टेट टॉपर आनंदी गंगराड़े ने अपनी सफलता का राज साझा करते हुए बताया कि उन्होंने समय का सही तरीके से उपयोग किया।स्कूल और कोचिंग के बीच समय बांटकर हर विषय को बराबर महत्व दिया। उन्होंने हर सब्जेक्ट के लिए अलग दिन तय कर रोजाना 2-2 घंटे पढ़ाई की। आनंदी ने बताया कि उन्होंने रटने की बजाय समझकर पढ़ाई की और मोबाइल से दूरी बनाकर पूरी तरह पढ़ाई पर फोकस किया। उनका सपना आगे चलकर CA (चार्टर्ड अकाउंटेंट) बनने का है। छात्रों के अंक 👉 ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों और ताज़ा अपडेट के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

इंदौर वंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दो महिला पार्षदों पर FIR, बजट सत्र में हुआ था हंगामा

मध्यप्रदेश के इंदौर नगर निगम के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर हुए विवाद में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। जांच के बाद एमजी रोड थाना पुलिस ने कांग्रेस की दो महिला पार्षद—रुबीना इकबाल खान और फौजिया शेख अलीम—के खिलाफ बुधवार को एफआईआर दर्ज की है। यह इस मामले में पहली पुलिस कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस ने यह कदम भाजपा पार्षदों की शिकायत और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर उठाया है। 4 घंटे से ज्यादा चली पूछताछ, दर्ज हुए बयान एमजी रोड थाना पुलिस ने दोनों पार्षदों को पूछताछ के लिए बुलाया था। एसीपी विनोद दीक्षित के मुताबिक, भाजपा पार्षद दल की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच की गई और पर्याप्त आधार मिलने पर केस दर्ज किया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1) के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें समाज में वैमनस्य फैलाने और सौहार्द बिगाड़ने से जुड़ी धाराएं शामिल हैं। पार्षदों ने क्या कहा? पूछताछ के दौरान रुबीना इकबाल खान ने अपने विवादित बयान पर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं के कारण वे ‘वंदे मातरम’ नहीं गातीं और सुप्रीम कोर्ट भी इसकी अनुमति देता है। वहीं फौजिया शेख अलीम ने पुलिस को बताया कि संविधान उन्हें धार्मिक स्वतंत्रता और अभिव्यक्ति की आजादी देता है, इसलिए किसी को भी जबरन कोई गीत गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता। ऐसे शुरू हुआ था पूरा विवाद राजनीति भी हुई तेज इस विवाद के बाद दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।कांग्रेस और भाजपा पार्षदों के बयानों से माहौल और गरमा गया, जिससे यह मुद्दा राजनीतिक रंग लेता नजर आया। “शहर के मुद्दों पर हो चर्चा” बाद में रुबीना इकबाल खान ने अपने बयान पर माफी मांगते हुए कहा कि शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा ज्यादा जरूरी है।वहीं फौजिया शेख अलीम के परिवार की ओर से भी अपील की गई कि विवाद खत्म कर विकास कार्यों पर ध्यान दिया जाए। 👉 ताज़ा अपडेट और पूरी खबर पढ़ने के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

छत्तीसगढ़ में सड़क पर बवाल: कोरबा और बिलासपुर में मामूली बात पर जमकर मारपीट, VIDEO वायरल

छत्तीसगढ़ में बीच सड़क मारपीट के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिन्होंने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोरबा और बिलासपुर में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां लात-घूंसे और डंडे तक चल गए। दोनों घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। कोरबा में हाथ टकराने पर बवाल पहला मामला कोरबा जिले के सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र का है। 11 अप्रैल की रात करीब 10 बजे निहारिका स्थित अंग्रेजी शराब दुकान के सामने भीड़ के बीच हाथ टकराने से विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस मारपीट में बदल गई। एक युवक ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी का डंडा लेकर दूसरों पर हमला कर दिया। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पकड़कर जमकर लात-घूंसे बरसाए। काफी देर तक सड़क पर हंगामा चलता रहा। VIDEO वायरल, 3 आरोपी गिरफ्तार घटना के समय पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई। बाद में वीडियो वायरल होने के बाद 14 अप्रैल को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी: पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। बिलासपुर में युवक को घेरकर पीटा दूसरा मामला बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र का है। सिरगिट्टी के गणेश नगर निवासी शेख इकबाल 13 अप्रैल की रात रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुल्कराज होटल से खाना लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लक्की दास और पंकज से उनका विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों ने अपने साथियों को बुला लिया और युवक को घेरकर बेरहमी से पीटा। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बदमाश युवक को जमीन पर गिराकर लात-घूंसे और मुक्कों से मार रहे हैं। इस हमले में वह घायल हो गया। देर रात तक खुले होटल पर उठे सवाल रेलवे स्टेशन के पास स्थित मुल्कराज होटल देर रात तक खुला रहता है, जहां अक्सर युवकों की भीड़ लगी रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसी वजह से इलाके में मारपीट की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों का आरोप है कि पहले भी यहां कई बार झगड़े हो चुके हैं, लेकिन पुलिस की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं की गई। 👉 ताज़ा अपडेट और ऐसी ही खबरों के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

MP Board 10th Result 2026: ग्रामीण और साधारण परिवारों के बच्चों ने किया कमाल, 90% से 99% तक अंक

मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से सामने आए 10वीं बोर्ड के परिणाम इस बार एक खास कहानी बता रहे हैं—मेहनत, संघर्ष और सपनों की। इस साल ग्रामीण इलाकों और सामान्य परिवारों के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90% से 99% तक अंक हासिल किए हैं। संघर्ष के बीच सफलता की कहानी इस बार के रिजल्ट में बड़ी संख्या में ऐसे छात्र सामने आए हैं, जिनके माता-पिता किसान, मजदूर, ड्राइवर, दुकानदार या छोटे व्यवसायी हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इन बच्चों ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। कई जिलों के छात्रों ने बढ़ाया मान रीवा, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर, सागर, भिंड, मुरैना, शाजापुर, सीधी, खंडवा, मंदसौर, उज्जैन और छतरपुर समेत कई जिलों के छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। गांव के बच्चों का दमदार प्रदर्शन गांवों से आने वाले छात्रों ने इस बार खास पहचान बनाई है। खेतों में काम करने और घर की जिम्मेदारियों के बीच पढ़ाई करने वाले इन छात्रों ने यह साबित कर दिया कि संसाधनों की कमी सफलता की राह में रुकावट नहीं बनती। कई छात्रों ने बताया कि उन्होंने सीमित मोबाइल और ऑनलाइन संसाधनों के बावजूद नियमित पढ़ाई और अनुशासन से यह सफलता हासिल की। प्रतिभाओं को मिल रहा मंच रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उनकी उपलब्धियों को साझा किया जा रहा है, ताकि अन्य छात्र भी उनसे प्रेरणा ले सकें। 👉 ऐसी ही प्रेरणादायक खबरों और ताज़ा अपडेट के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

MP Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, सरकारी स्कूलों ने मारी बाज़ी

मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए गए। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास से रिजल्ट जारी किया। इस साल करीब 16 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। इंदौर के छात्रों का शानदार प्रदर्शन इंदौर की तन्वी कुमावत ने 12वीं बायोलॉजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 500 में से 492 अंक हासिल किए और शहर में टॉप किया।कॉमर्स स्ट्रीम में याशी घनरिया ने 485 अंक हासिल कर प्रदेश में छठा स्थान पाया।वहीं पीसीएम विषय में अथर्व देशमुख ने प्रदेश में सातवीं रैंक हासिल की। 10वीं में कृष्णा खाजेकर का कमाल कक्षा 10वीं में शासकीय कन्या उमावि, राजेंद्र नगर की छात्रा कृष्णा खाजेकर ने 491 अंक हासिल किए। उन्होंने प्रदेश मेरिट में 9वां स्थान और जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त किया। सरकारी स्कूलों का बेहतर रिजल्ट इंदौर जिले में इस बार सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन निजी स्कूलों से बेहतर रहा। यह आंकड़े बताते हैं कि सरकारी स्कूलों के छात्र इस साल बेहतर प्रदर्शन करने में आगे रहे। ऐसे चेक करें रिजल्ट छात्र घर बैठे अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके लिए वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर डालकर परिणाम देख सकते हैं: 👉 ताज़ा अपडेट और पूरी खबर पढ़ने के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more

रायसेन कृषि मेले का आज समापन: गडकरी होंगे शामिल, जीतू पटवारी को पुलिस ने रास्ते में रोका

मध्य प्रदेश के रायसेन में केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan के नेतृत्व में चल रहे तीन दिवसीय कृषि मेले का आज समापन हो रहा है। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री Nitin Gadkari भी शामिल होंगे। मेले में जाने से पहले ही रोके गए जीतू पटवारी इधर, एमपी कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari ने भी मेले में पहुंचकर किसानों की समस्याएं उठाने का ऐलान किया था। लेकिन पुलिस की सख्ती के चलते वे रायसेन नहीं पहुंच सके। आनंद नगर इलाके में पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उनका रास्ता रोक लिया। काफी देर तक बहस के बाद भी उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बाद वे अपने काफिले के साथ वापस लौट गए। “संवाद करना चाहता था, टकराव नहीं” जीतू पटवारी ने कहा कि उनका मकसद किसी तरह का विवाद खड़ा करना नहीं था, बल्कि वे संवाद करना चाहते थे। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही अनुमति के लिए पत्र लिखा था और कहा था कि इजाजत मिलने पर ही मेले में जाएंगे। पटवारी के मुताबिक, सुबह उन्हें पुलिस अधिकारियों का फोन आया, जिसमें कहा गया कि सरकार नहीं चाहती कि वे मेले में आएं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें रोकने के लिए रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। किसानों की हालत पर उठाए सवाल कृषि मेले के बीच पटवारी ने किसानों की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि मंडियों में किसानों को गेहूं का सही दाम नहीं मिल रहा है। उनका दावा है कि किसान 2 हजार रुपए से कम कीमत पर फसल बेचने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि एक तरफ बड़े-बड़े आयोजन हो रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ किसान परेशान हैं। दिग्विजय सिंह से मुलाकात, राज्यसभा पर बड़ा दावा इस घटनाक्रम के बीच पटवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री Digvijaya Singh से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पार्टी की रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। राज्यसभा चुनाव को लेकर पटवारी ने आत्मविश्वास जताते हुए कहा—“5 लाख परसेंट हमारा उम्मीदवार राज्यसभा जाएगा।” समापन में गडकरी की मौजूदगी, सुरक्षा कड़ी मेले के अंतिम दिन Nitin Gadkari के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। देशभर से आए कृषि विशेषज्ञ और कंपनियां मेले में नई तकनीकों का प्रदर्शन कर रही हैं। Shivraj Singh Chouhan इस आयोजन के जरिए किसानों को केंद्र की योजनाओं और आधुनिक तकनीक से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, विपक्ष के विरोध और जीतू पटवारी को रोके जाने की घटना ने मेले को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। 👉 अधिक जानकारी और ताज़ा अपडेट के लिए विजिट करें:www.deshharpal.com
Read more
1 … 85 86 87 88 89 … 113

Trending News

Editor's Picks

इंदौर में हेड कॉन्स्टेबल फिरोज खान की 46 अचल संपत्तियों का खुलासा, बाजार मूल्य 64 करोड़ रुपये से अधिक

इंदौर में पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC) में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) फिरोज खान के खिलाफ लोकायुक्त की आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच में नए खुलासे हुए हैं। लोकायुक्त के मुताबिक, 19 अक्टूबर तक की जांच में फिरोज खान, उनके परिवार, सहयोगियों और संबंधित फर्म के नाम पर कुल 46 अचल संपत्तियां खरीदे जाने की जानकारी सामने आई है। इन संपत्तियों की अनुमानित वर्तमान बाजार कीमत 64 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है, जबकि इनकी कुल गाइडलाइन कीमत करीब 17.19 करोड़ रुपये बताई गई है। जांच एजेंसी के अनुसार, फिरोज खान और उनसे जुड़े लोगों की चल-अचल संपत्तियों पर अब तक 18.79 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाने की जानकारी मिली है। लोकायुक्त संपत्तियों के दस्तावेजों, खरीद में इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित लोगों की भूमिका का सत्यापन कर रहा है। जांच अभी जारी है। रंगवासा से लसूड़िया मोरी तक जमीन खरीदने की जानकारी जांच के दौरान इंदौर जिले की देपालपुर तहसील के ग्राम रंगवासा में कई कृषि भूमि की रजिस्ट्रियां सामने आई हैं। ये जमीनें वर्ष 2023 और 2024 में अलग-अलग तारीखों पर खरीदी गई थीं। इसके अलावा, जुलाई 2024 में लसूड़िया मोरी क्षेत्र में रेड कारपेट के पीछे 11.771 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदे जाने की जानकारी मिली है। इस जमीन का गाइडलाइन मूल्य करीब 3.85 करोड़ रुपये बताया गया है। लोकायुक्त के मुताबिक, इन जमीनों की खरीद स्पार्कवेव रियलिटी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर की गई। जांच में सामने आया है कि यह फर्म फिरोज खान की पत्नी हिना खान और इंदौर निवासी युवराज पंवार के संयुक्त नाम से संचालित है। एजेंसी फर्म से जुड़े दस्तावेजों और अन्य जानकारियों की भी जांच कर रही है। लोकायुक्त की जांच में अब तक सामने आए आंकड़े लोकायुक्त की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जांच में अब तक ये आंकड़े सामने आए हैं: ये आंकड़े जांच के दौरान अब तक जुटाई गई जानकारी पर आधारित हैं। संपत्तियों के वास्तविक स्वामित्व, खरीद के लिए इस्तेमाल की गई राशि और संबंधित व्यक्तियों की भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है। 14 अक्टूबर को कई ठिकानों पर हुई थी सर्चिंग लोकायुक्त ने 14 अक्टूबर को फिरोज खान के विभिन्न आवासों और अन्य ठिकानों पर सर्च कार्रवाई की थी। इसके बाद से जांच एजेंसी संपत्तियों, वित्तीय लेन-देन और उनसे जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है। जांच में संपत्तियों की खरीद की तारीख, गाइडलाइन मूल्य और अनुमानित बाजार मूल्य का मिलान किया जा रहा है। आय के ज्ञात स्रोतों और संपत्तियों पर किए गए खर्च के बीच संभावित अंतर का आकलन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल लोकायुक्त की कार्रवाई जारी है और मामले में आगे की जानकारी जांच के निष्कर्षों के आधार पर सामने आएगी।

लाहौल-स्पीति में दर्दनाक सड़क हादसा: चंद्रभागा नदी के किनारे गिरी कार, 3 की मौत; चालक समेत 4 घायल

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति के तिन्दी क्षेत्र में सोमवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चंद्रभागा नदी के किनारे जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) उदयपुर पहुंचाया गया है। वीर मंदिर के पास मोड़ पर चालक ने खोया नियंत्रण पुलिस जिला मुख्यालय केलांग से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम करीब 4 बजे हुआ। हरियाणा नंबर की i20 कार में सात लोग सवार होकर तिन्दी गांव से सलग्रां गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इनमें छह लोग सलग्रां गांव और एक व्यक्ति भुजुंड गांव का निवासी था। कार जब तिन्दी के समीप वीर मंदिर के पास एक मोड़ पर पहुंची, तो चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से नीचे गहरी ढांक में गिरते हुए चंद्रभागा नदी के किनारे जा पहुंची। डीएसपी केलांग केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में चालक की लापरवाही हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस और प्रशासन ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस चौकी तांदी, पुलिस थाना उदयपुर और स्थानीय प्रशासन की टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं। बचाव दल ने घायलों को निकालकर CHC उदयपुर पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, तीनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी कार्रवाई के लिए CHC उदयपुर भेजे गए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों के नाम पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग सलग्रां गांव के निवासी थे। चार लोग घायल, चालक भी शामिल हादसे में घायल चारों लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है: घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड: पंजाब सरकार की 3 महिला IAS अधिकारियों की कमेटी से बातचीत बेनतीजा, अंतिम संस्कार से इनकार

पंजाब के मानसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में परिवार और पंजाब सरकार के बीच गतिरोध बना हुआ है। परिजनों की मांगों पर बातचीत के लिए राज्य सरकार की ओर से गठित तीन महिला IAS अधिकारियों की कमेटी की पहली बैठक सोमवार को बेनतीजा रही। परिवार और एक्शन कमेटी ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक झोटा का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और धरना जारी रहेगा। सोमवार को तीनों महिला IAS अधिकारी झोटा के पिता भीम सिंह और पत्नी मनप्रीत कौर से मिलने पहुंचीं। इस दौरान परिवार की ओर से गठित एक्शन कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक के बाद कमेटी के सदस्यों ने बताया कि सरकार की ओर से रखे गए प्रस्तावों पर सहमति नहीं बन सकी है। मांगपत्र सौंपा, CBI जांच की मांग पर अड़ा परिवार एक्शन कमेटी के सदस्यों के मुताबिक, सरकार की कमेटी को मांगपत्र सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा और अंतिम संस्कार भी नहीं होगा। एक्शन कमेटी ने यह भी कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को परिवार से मिलने आ रहे हैं। कमेटी की मांग है कि अमित शाह परिवार से मुलाकात के दौरान मामले की CBI जांच का ऐलान करें। AAP विधायकों को लानत पत्र देने पहुंचे समर्थक, पुलिस से धक्कामुक्की परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में सोमवार को इंसाफ कमेटी, किसान संगठनों और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं ने आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायकों के घरों पर लानत पत्र देने का अभियान चलाया। इस दौरान कुछ जगहों पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव की स्थिति बनी। लुधियाना में AAP विधायक अशोक पराशर पप्पी के घर की ओर जा रहे अकाली नेताओं को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोक दिया। नेताओं ने बैरिकेड हटाने की कोशिश की, जिसके बाद छह नेताओं को आगे जाने की अनुमति दी गई। वहीं, बठिंडा के तलवंडी साबो में विधायक प्रो. बलजिंदर कौर के घर के बाहर पुलिस और किसान व अकाली नेता आमने-सामने आ गए। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ते हुए विधायक की कोठी पर लानत पत्र चिपका दिया। मौड़ मंडी में धरने के दौरान अकाली नेताओं में बहस मौड़ मंडी में विधायक सुखबीर सिंह माइसरखाना के घर के बाहर चल रहे धरने के दौरान भी माहौल गरमा गया। यहां अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के हलका इंचार्ज और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के एक कार्यकर्ता के बीच तीखी बहस हुई। बताया जा रहा है कि विवाद उस समय शुरू हुआ, जब लक्खा सिधाना केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर बयान दे रहे थे। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंजाब की अलग-अलग सरकारों के कामकाज, पूर्व अकाली सरकार के फैसलों और भाजपा के साथ गठबंधन जैसे मुद्दों पर बहस हुई। पिता बोले- पत्नी भी एक्शन कमेटी में होंगी शामिल परविंदर सिंह झोटा के पिता भीम सिंह ने कहा कि अब उनकी बहू मनप्रीत कौर खुद एक्शन कमेटी में शामिल होंगी और मीडिया को भी संबोधित करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि एक्शन कमेटी के कुछ सदस्यों ने पहले अमित शाह के विरोध का ऐलान किया था। भीम सिंह के मुताबिक, यदि गृह मंत्री का विरोध किया जाता है, तो परिवार इसे अपने विरोध के रूप में देखेगा। फिलहाल परिवार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है। सरकार और एक्शन कमेटी के बीच बातचीत में सहमति नहीं बनने से मामले का समाधान निकलने का इंतजार जारी है।

दशहरे पर PM मोदी और अमित शाह होंगे शामिल, रामलीला स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राजधानी दिल्ली में विजयादशमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अलग-अलग रामलीला आयोजनों में शामिल होंगे। दोनों नेताओं के आगमन को देखते हुए आयोजन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वी दिल्ली में इंद्रप्रस्थ रामलीला समिति के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अमित शाह लाल किला स्थित माधवदास पार्क में श्री धार्मिक रामलीला समिति के आयोजन में शिरकत करेंगे। दोनों नेता प्रतीकात्मक रूप से धनुष से बाण चलाकर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट प्रधानमंत्री और गृह मंत्री की मौजूदगी को देखते हुए दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर रहेंगी। आयोजन स्थलों पर बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ ही भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। दर्शकों की संभावित भीड़ को देखते हुए आसपास की सड़कों पर यातायात प्रतिबंध और रूट डायवर्जन लागू किए जा सकते हैं। लोगों को आयोजन स्थलों पर जाने से पहले यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। डिजिटल आतिशबाजी और हाईटेक पुतले होंगे आकर्षण दिल्ली की प्रमुख रामलीला समितियों ने दशहरा उत्सव को भव्य बनाने के लिए विशेष तैयारियां की हैं। इस बार डिजिटल आतिशबाजी, आधुनिक तकनीक से तैयार विशाल पुतले और भव्य मंचन दर्शकों के लिए खास आकर्षण होंगे। रामलीला आयोजनों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन समितियां उत्सव को यादगार बनाने के साथ-साथ दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए भी तैयारियां कर रही हैं। Desh Har Pal वेबसाइट पर देश-दुनिया, राजनीति और त्योहारों से जुड़ी ताजा खबरों के लिए पढ़ते रहें।

दिल्ली में 6 नए बायोगैस प्लांट लगेंगे, CM रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी प्लांट का उद्घाटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कैबिनेट मंत्री आशीष सूद के साथ गोयला डेयरी में 200 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली में 6 और बायोगैस प्लांट स्थापित करने की घोषणा की। साथ ही डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 50 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य डेयरी से निकलने वाले गोबर का उचित निस्तारण करना, प्रदूषण कम करना और पशुपालकों को अतिरिक्त आय का अवसर देना है। रोज 200 टन गोबर से बनेगी कंप्रेस्ड बायोगैस मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि गोयला डेयरी में प्रतिदिन करीब 200 टन गोबर निकलता है। उचित निस्तारण नहीं होने पर इसके नालियों के माध्यम से यमुना तक पहुंचने का खतरा बना रहता है। नए बायोगैस प्लांट में गोबर से प्रतिदिन लगभग 14 हजार घन मीटर कच्ची बायोगैस और 5.6 टन कंप्रेस्ड बायोगैस (CBG) तैयार की जाएगी। तैयार गैस की आपूर्ति पाइपलाइन के जरिए इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) को की जाएगी। कार्यक्रम में दिल्ली की महापौर प्रवेश वाही, उपमहापौर डॉ. मोनिका पंत और विधायक संदीप सहरावत सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। नांगली प्लांट में 55 हजार टन गोबर का निस्तारण मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले डेढ़ साल में 200-200 टन प्रतिदिन क्षमता वाले तीन बायोगैस संयंत्र शुरू किए जा चुके हैं। सितंबर 2025 में शुरू हुए नांगली प्लांट में एक साल के भीतर करीब 55 हजार टन गोबर का निस्तारण किया गया। सरकार की योजना दिल्ली में ऐसे और संयंत्र स्थापित कर डेयरी क्षेत्रों में गोबर के प्रबंधन को बेहतर बनाने की है। इससे कचरे के रूप में जमा होने वाले गोबर का इस्तेमाल ऊर्जा उत्पादन के लिए किया जा सकेगा। पशुपालकों को गोबर के मिलेंगे 67 पैसे प्रति किलो इस परियोजना के तहत संबंधित एजेंसी डेयरी संचालकों से 67 पैसे प्रति किलो की दर से गोबर खरीदेगी। इससे पशुपालकों को गोबर से अतिरिक्त कमाई होगी और उसके निस्तारण की समस्या भी कम हो सकेगी। इसके अलावा, डेयरी कॉलोनियों में जल निकासी व्यवस्था सुधारने के लिए घोषित 50 करोड़ रुपये से स्थानीय स्तर पर सफाई और जलभराव से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.