आपका चैनल --
ताज़ा खबर
BREAKINGदेश-हरपलTelegram Controversy: सरकार बोली- आतंकी नेटवर्क के लिए आसान माध्यम बनता जा रहा ऐपBREAKINGमध्य प्रदेशखेत में मोटर चालू करने गया किसान करंट की चपेट में आया, दर्दनाक मौत से गांव में मातमBREAKINGEducationNEET की दर्दनाक सच्चाई: 2 दिन में 4 मौतें, छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ी बहसBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर फ्लायओवर पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जानBREAKINGबिज़नेसStock Market Rally: NSE ₹30,000 करोड़ IPO अपडेट से निवेशकों में जोश, PSU शेयरों में भारी खरीदारीBREAKINGमध्य प्रदेशभाजपा कार्यकर्ता सचिन राजपूत हत्याकांड का खुलासा, मुंहबोले जीजा ने चरित्र शंका में मारी गोलीBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में पुरानी बैटरियों के अवैध कारोबार पर सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन खरीद-बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाईBREAKINGदेश-हरपलअयोध्या में हलचल: चढ़ावा केस के बीच CM योगी का दौरा, प्रशासन ने चंपत राय को रोकाBREAKINGदेश-हरपलTelegram Controversy: सरकार बोली- आतंकी नेटवर्क के लिए आसान माध्यम बनता जा रहा ऐपBREAKINGमध्य प्रदेशखेत में मोटर चालू करने गया किसान करंट की चपेट में आया, दर्दनाक मौत से गांव में मातमBREAKINGEducationNEET की दर्दनाक सच्चाई: 2 दिन में 4 मौतें, छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ी बहसBREAKINGमध्य प्रदेशइंदौर फ्लायओवर पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जानBREAKINGबिज़नेसStock Market Rally: NSE ₹30,000 करोड़ IPO अपडेट से निवेशकों में जोश, PSU शेयरों में भारी खरीदारीBREAKINGमध्य प्रदेशभाजपा कार्यकर्ता सचिन राजपूत हत्याकांड का खुलासा, मुंहबोले जीजा ने चरित्र शंका में मारी गोलीBREAKINGछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में पुरानी बैटरियों के अवैध कारोबार पर सख्ती, बिना रजिस्ट्रेशन खरीद-बिक्री करने वालों पर होगी कार्रवाईBREAKINGदेश-हरपलअयोध्या में हलचल: चढ़ावा केस के बीच CM योगी का दौरा, प्रशासन ने चंपत राय को रोका

NE

News Elementor

Latest Posts

Kubreshwar Dham

Kubreshwar Dham सीहोर भगदड़ पं. प्रदीप मिश्रा की Kanwar Yatra से पहले भगदड़, 2 श्रद्धालुओं की मौत

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले स्थित प्रसिद्ध कुबेरेश्वर धाम (Kubreshwar Dham) में मंगलवार को भारी भीड़ के चलते भगदड़ जैसे हालात बन गए। श्रद्धालुओं के बीच हुई धक्का-मुक्की में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल है। यह घटना उस समय हुई जब बड़ी संख्या में भक्त पं. प्रदीप मिश्रा (Pandit Pradeep Mishra) की कांवड़ यात्रा (Kanwar Yatra 2025) में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। 6 अगस्त को कांवड़ यात्रा, एक दिन पहले उमड़ी भीड़ 6 अगस्त को Kubreshwar Dham से चितावलिया हेमा गांव तक कांवड़ यात्रा आयोजित होनी है। यात्रा से एक दिन पहले ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे, जिससे व्यवस्थाएं बिगड़ गईं। भंडारे, ठहराव और दर्शन के लिए जगह कम पड़ने से कई स्थानों पर अफरा-तफरी मच गई और तीन लोग गिर गए, जिनमें से दो की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। 4 हजार श्रद्धालुओं की व्यवस्था नाकाफी प्रशासन और आयोजकों ने दावा किया था कि लगभग 4,000 श्रद्धालुओं के ठहरने और प्रसादी वितरण की पूरी तैयारी की गई थी। इसके लिए नमक चौराहा, राधेश्याम कॉलोनी, बजरंग अखाड़ा, अटल पार्क, शास्त्री स्कूल, लुर्द माता स्कूल और सीवन नदी के पास इंतजाम किया गया था। लेकिन अपेक्षा से ज्यादा भीड़ आने से व्यवस्था टूट गई और हादसा हो गया। डायवर्जन प्लान समय पर लागू नहीं हुआ एसपी दीपक शुक्ला ने बताया कि 5 अगस्त रात 12 बजे से 6 अगस्त रात 11 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग प्लान लागू किया जाना था। भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से और छोटे वाहनों को न्यू क्रिसेंट चौराहा से अमलाहा भेजने की योजना थी, लेकिन हादसे के समय तक यह लागू नहीं हो सका। पहले भी बन चुके भगदड़ जैसे हालात यह पहली बार नहीं है जब Kubreshwar Dham में ऐसी घटना हुई है। दो साल पहले यहां आयोजित रुद्राक्ष महोत्सव के दौरान भी भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बने थे। उस समय अचानक तबीयत बिगड़ने से एक महिला की मौत हुई थी और कई महिलाएं लापता हो गई थीं। इसी महोत्सव में महाराष्ट्र से आए 3 साल के बच्चे की भी मौत हुई थी, जबकि 2 दिनों में कुल 3 मौतें और 73 लोग बीमार हुए थे। Kubreshwar Dham में हादसे के बाद जांच के आदेश अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह ने बताया कि एसडीएम तन्नय वर्मा को संपूर्ण व्यवस्थाओं का प्रभारी नियुक्त किया गया था, लेकिन हादसे के समय मौके पर कितनी पुलिस फोर्स और मेडिकल टीमें मौजूद थीं, यह स्पष्ट नहीं हो सका। हादसे के बाद जांच के आदेश दिए गए हैं और प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे संयम और अनुशासन बनाए रखें। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Airtel

Airtel Xtelify ने Launch की नई Digital Capabilities भारतीय Businesses के Digital Transformation को मिलेगी Speed

Airtel का नया स्वायत्त क्लाउड: भारत में 40% तक क्लाउड खर्च की बचत • पूरी तरह से भारत में निर्मित, नया स्वायत्त क्लाउड लॉन्च किया है, जिसमें टेल्को-ग्रेड विश्वसनीयता है। यह भारतीय व्यवसायों के लिए क्लाउड खर्च में 40% तक की बचत सुनिश्चित करता है। एआई-संचालित सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का ग्लोबल लॉन्च • दुनियाभर के टेलीकॉम ऑपरेटर्स के लिए एआई-संचालित सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म लॉन्च किया गया। • सॉफ्टवेयर प्लेटफ़ॉर्म के लिए सिंगटेल, ग्लोब टेलीकॉम और एयरटेल अफ़्रीका के साथ रणनीतिक समझौते किए गए। Airtel क्लाउड: भारत में निर्मित स्वायत्त टेल्को-ग्रेड क्लाउड प्लेटफॉर्म गुरुग्राम: एक्सटेलिफ़ाय, जो भारती एयरटेल (Airtel) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और एयरटेल की सभी डिजिटल संपत्तियों और क्षमताओं का संचालन करती है, ने आज ‘एयरटेल क्लाउड’ नाम से एक स्वायत्त (सोवरेन), टेल्को-ग्रेड क्लाउड प्लेटफॉर्म लॉन्च किया। यह क्लाउड प्लेटफॉर्म Airtel की भारत में आंतरिक ज़रूरतों के लिए प्रति मिनट 140 करोड़ ट्रांज़ैक्शन संभालने के लिए डिज़ाइन किया गया है, और अब इसे देश की कंपनियों की लगातार बढ़ती डिजिटल ज़रूरतों को पूरा करने के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। नेक्स्ट-जेन डेटा सेंटर्स और एडवांस कनेक्टिविटी यह प्लेटफॉर्म अगली पीढ़ी के सस्टेनेबल डेटा सेंटर्स पर होस्ट किया गया है, जिसमें जनरेशन-एआई आधारित प्रोविज़निंग की सुविधा है और इसे 300 प्रमाणित क्लाउड एक्सपर्ट्स संचालित करते हैं। • यह बेहद सुरक्षित और भरोसेमंद सेवा है।• आईएएएस (IaaS), पीएएएस (PaaS) और एडवांस कनेक्टिविटी जैसी सेवाएं प्रदान करता है।• डेटा माइग्रेशन सुरक्षा, आसान स्केलेबिलिटी, कम लागत और नो वेंडर लॉक-इन जैसे लाभ देता है। एआई-पावर्ड सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म से ग्लोबल टेलीकॉम ऑपरेटर्स को फायदा एक्सटेलिफ़ाय ने एक एआई-समर्थित, भविष्य के लिए तैयार सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है, जो दुनियाभर की टेलीकॉम कंपनियों को तकनीकी जटिलताओं से मुक्ति दिलाने, कस्टमर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने, चर्न को कम करने और एआरपीयू बढ़ाने में मदद करेगा। • इसमें एकीकृत डेटा इंजन, वर्कफोर्स प्लेटफॉर्म और एक्सपीरियंस प्लेटफॉर्म शामिल हैं।• बड़े पैमाने पर एआई-आधारित इनसाइट्स और रीयल-टाइम ऑपरेशंस उपलब्ध कराएगा। ग्लोबल पार्टनरशिप्स: सिंगटेल, ग्लोब टेलीकॉम और एयरटेल अफ्रीका सिंगटेल के साथ समझौता • ‘एक्सटेलिफ़ाय वर्क’ प्लेटफॉर्म को सिंगापुर में सिंगटेल की फील्ड टीम्स के लिए लागू किया जाएगा।• इसमें एआई-पावर्ड फ्लीट ऑप्टिमाइज़ेशन, ऑटोमेटेड टास्क मैनेजमेंट, रीयल-टाइम ट्रैकिंग और गवर्नेंस जैसी क्षमताएं होंगी। ग्लोब टेलीकॉम के साथ समझौता • फिलीपींस में एआई-पावर्ड कस्टमर सर्विस प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्सटेलिफ़ाय सर्व’ स्थापित होगा।• यह बिज़नेस प्रोसेसेस को सरल करेगा और ओम्नी-चैनल सर्विस एश्योरेंस देगा। एयरटेल अफ़्रीका के साथ साझेदारी • 14 देशों में एक्सटेलिफ़ाय डेटा इंजन, एक्सटेलिफ़ाय वर्क और एक्सटेलिफ़ाय आईक्यू का इस्तेमाल होगा।• इससे 1.5 लाख से अधिक फील्ड टीम्स को गहन बाजार इनसाइट्स और सिक्योर, रियल-टाइम, ओम्नीचैनल इंगेजमेंट मिलेगा। गोपाल विट्टल का बयान भारती एयरटेल के वाइस चेयरमैन और एमडी, गोपाल विट्टल ने कहा: “यह Airtel के इतिहास में एक बहुत ही महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि हम अपने विश्व स्तरीय, स्वदेशी एयरटेल क्लाउड और सॉफ्टवेयर समाधान प्लेटफार्मों को भारत के व्यवसायों और दुनिया भर के दूरसंचार ऑपरेटरों तक ले जा रहे हैं। इस दिशा में हमें सबसे पहले ही तीन शीर्ष स्तरीय कंपनियों – सिंगटेल, ग्लोब टेलीकॉम और एयरटेल अफ्रीका के साथ साझेदारी करने का सौभाग्य मिला है।” उन्होंने आगे कहा: “हम अपने टेलीकॉम-ग्रेड, सॉवरेन-क्लाउड प्लेटफॉर्म को लेकर उत्साहित हैं और भारत में व्यवसायों को तेजी से नवाचार करने, बेहतर ढंग से स्केल करने और सुरक्षित रहने में मदद कर रहे हैं। हमारे क्लाउड के सभी नियंत्रण कड़ाई से देश के भीतर रहेंगे, जिससे भारत के बाहर किसी भी इकाई द्वारा इस डेटा या इसके कामकाज के किसी भी हिस्से तक पहुंचने की शून्य संभावना सुनिश्चित की जाएगी।” हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Rahul Gandhi

Rahul Gandhi Statement on Army सुप्रीम कोर्ट की फटकार, BJP का वार और Congress का जवाब

कांग्रेस लीडर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के भारतीय सेना (Indian Army) को लेकर दिए गए बयान ने सियासी बवाल खड़ा कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट से लेकर बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) तक पूरे राजनीतिक गलियारों में इस मुद्दे पर गरमा-गरमी है। सुप्रीम कोर्ट ने जहां राहुल गांधी को कड़ी फटकार लगाई है, वहीं बीजेपी इसे राष्ट्रविरोधी बयान बता रही है। विवाद की शुरुआत दिसंबर 2022 में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दौरान Rahul Gandhi ने कहा था कि चीन की सेना अरुणाचल प्रदेश में भारतीय जवानों की पिटाई कर रही है और लगभग 2,000 वर्ग किलोमीटर जमीन कब्जा कर चुकी है। फरवरी 2025 में इस बयान पर एक मानहानि याचिका दर्ज हुई। सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी 4 अगस्त 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने केस की सुनवाई करते हुए कहा – “एक True Indian ऐसा बयान नहीं देगा।” कोर्ट ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी बिना सबूत चीन द्वारा जमीन कब्जाने का दावा कैसे कर सकते हैं और क्यों संसद की बजाय सोशल मीडिया पर ऐसा बयान दिया।हालांकि कोर्ट ने इस मामले में आगे की कार्यवाही पर इंटरिम स्टे लगा दी। BJP का अटैक बीजेपी लीडर्स का कहना है कि राहुल गांधी लगातार भारतीय सेना का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस का पलटवार राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उनके भाई ने कभी सेना का अपमान नहीं किया और बीजेपी यह तय नहीं कर सकती कि कौन सच्चा भारतीय है।कांग्रेस ने मोदी सरकार पर “DDLJ – Deny, Distract, Lie & Justify” का आरोप लगाया और कहा कि चीन की घुसपैठ पर सरकार सच्चाई छुपा रही है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का जिक्र हाल ही में साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को 2008 मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी किया गया है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने हिंदुत्व नेताओं को झूठे मामलों में फंसाया।महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे ने भी राहुल गांधी को पाकिस्तान की भाषा बोलने वाला बताया। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Trade War

India Vs Trump अमेरिका-भारत Trade War बढ़ा, Russia Oil Import पर Tariff Fight

ट्रंप का Trade War अमेरिका और भारत के बीच Trade War तेज हो गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का ऐलान किया और चेतावनी दी कि अगर भारत ने रूस से तेल और हथियारों की खरीद बंद नहीं की तो 100% तक सेकेंडरी टैरिफ लगाया जाएगा। ट्रंप ने भारत पर आरोप लगाया कि वह रूस से सस्ता तेल खरीदकर मुनाफा कमा रहा है और कहा कि “भारत और रूस अपनी ‘डेड इकॉनॉमीज’ को साथ में नीचे ले जा सकते हैं।” भारत का कड़ा जवाब भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने इसे अनुचित और गैर-तर्कसंगत कदम बताया। भारत का कहना है कि रूस से तेल और डिफेंस डील्स बाजार की जरूरत हैं, राजनीतिक समर्थन नहीं। MEA ने यह भी कहा कि अमेरिका और यूरोप भी रूस से बड़ा व्यापार कर रहे हैं, जिसमें यूरेनियम और LNG जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं।भारत ने चेतावनी दी कि वह अपने राष्ट्रीय हितों (National Interests) और आर्थिक सुरक्षा (Economic Security) के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा। मार्केट और इकॉनमी पर असर हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Operation Sindoor

Operation Sindoor मोदी सरकार की Historic Military Strike, संसद में NDA की जीत और विपक्ष का हंगामा

संसद के मानसून सत्र में Operation Sindoor को लेकर भारी राजनीतिक टकराव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोकसभा में कहा कि भारत ने 9 मई को पाकिस्तान से आए लगभग 1000 मिसाइल और ड्रोन मार गिराए और कुछ ही मिनटों में मिशन पूरा कर लिया। इस बीच NDA Parliamentary Meeting में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत हुआ, जबकि विपक्ष अब भी सरकार से सीधे जवाब की मांग कर रहा है। Operation Sindoor क्या है? संसद में Modi सरकार का पक्ष विपक्ष का आरोप NDA Meeting में Modi का भव्य स्वागत हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
छात्र

Bangladesh Crisis छात्र आंदोलन के 1 साल बाद भी अस्थिरता, अल्पसंख्यकों पर खतरा

ढाका में 5 अगस्त 2024 को शुरू हुआ Student Movement आज अपनी पहली वर्षगांठ मना रहा है। सरकारी नौकरी में कोटा सिस्टम के खिलाफ शुरू हुआ यह आंदोलन धीरे-धीरे बड़े Political Uprising में बदल गया। पुलिस, सेना और रैपिड एक्शन बटालियन के साथ झड़पों में हजारों लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हुए। Sheikh Hasina का इस्तीफा और देश से पलायन 15 साल तक सत्ता में रहीं प्रधानमंत्री Sheikh Hasina को जबरदस्त जनविरोध का सामना करना पड़ा और उन्हें पद छोड़कर भारत भागना पड़ा। उनकी पार्टी Awami League पर प्रतिबंध लगा दिया गया और उन पर मानवाधिकार उल्लंघन और भ्रष्टाचार के कई मुकदमे चल रहे हैं। Mohammad Yunus की Interim Government हसीना के जाने के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता और ग्रामीण बैंक के संस्थापक Mohammad Yunus को अंतरिम सरकार का प्रमुख सलाहकार (Chief Advisor) बनाया गया। उनका मिशन था – लोकतांत्रिक सुधार और निष्पक्ष चुनाव। Minority Hindus पर हमले और Communal Violence हसीना के जाने के बाद देश में Hindu, Buddhist और Christian अल्पसंख्यकों पर बड़े पैमाने पर हमले हुए। Political Instability और Protest एक साल बाद भी General Elections की तारीख तय नहीं हुई। Press Freedom और Human Rights पर खतरा मानवाधिकार संगठनों के मुताबिक अगस्त 2024 से अब तक 640 पत्रकारों पर कार्रवाई हुई। भविष्य की चुनौतियां हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
मोहम्मद सिराज

IND vs ENG 5th Test मोहम्मद सिराज के 5 Wickets से Team India की Historic जीत

भारत ने इंग्लैंड को लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए पांचवें टेस्ट में 6 रन से हराकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी। यह जीत भारत के टेस्ट इतिहास में सबसे छोटी रन अंतर वाली जीत रही। मोहम्मद सिराज की घातक गेंदबाजी और शुभमन गिल की शानदार कप्तानी ने इस जीत को ऐतिहासिक बना दिया। Mohammed Siraj का Match-Winning स्पेल मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 35 रन चाहिए थे और उसके 4 विकेट बाकी थे। मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवर में ही लगातार तीन महत्वपूर्ण विकेट लेकर इंग्लैंड को बैकफुट पर ला दिया। आखिरी विकेट के रूप में सिराज ने गस एटकिंसन को यॉर्कर से बोल्ड कर भारत को रोमांचक जीत दिलाई। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला। Shubman Gill का Batting और Captaincy का कमाल कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज के टॉप रन-स्कोरर बने, जिन्होंने 754 रन बनाए। इस टेस्ट में उन्होंने शानदार शतक लगाया और अपनी कप्तानी से टीम को जीत की ओर ले गए। गिल को उनके प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। Yashasvi Jaiswal और Akash Deep की Crucial Partnership दूसरे दिन यशस्वी जायसवाल ने नाबाद 51 रन बनाए, जबकि नाइटवॉचमैन आकाश दीप ने 66 रनों की बेहतरीन पारी खेली। दोनों के बीच 107 रनों की साझेदारी ने भारत को मजबूत बढ़त दिलाई और मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। England का Batting Collapse चौथे दिन इंग्लैंड 301/3 पर मजबूत स्थिति में था। लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए बाकी बल्लेबाजों को सिर्फ 66 रन जोड़ने पर रोक दिया। चोटिल कंधे के साथ बल्लेबाजी कर रहे क्रिस वोक्स भी टीम को जीत नहीं दिला सके। Historic और Moral Victory हालांकि सीरीज 2-2 से बराबर रही, लेकिन आखिरी टेस्ट में भारत की इस शानदार जीत को क्रिकेट एक्सपर्ट्स ने “मोरल विक्ट्री” कहा। आनंद महिंद्रा समेत कई दिग्गजों ने इस जीत को 2005 एशेज जितनी रोमांचक बताया। Match Highlights खिलाड़ी योगदान प्रभाव मोहम्मद सिराज 5 विकेट, आखिरी यॉर्कर ऐतिहासिक जीत के सबसे बड़े हीरो शुभमन गिल 754 रन, शतक प्लेयर ऑफ द सीरीज, बेहतरीन कप्तानी यशस्वी जायसवाल 51* रन मुश्किल समय में टीम को स्थिरता दी आकाश दीप 66 रन मैच का मोमेंटम बदलने वाली पारी हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Stock Market

Stock Market Update भारतीय शेयर बाजार में बढ़त, Metal और Auto शेयरों ने दिखाई मजबूती

सोमवार, 4 अगस्त 2025 को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market) ने पिछले पांच हफ्तों की गिरावट को तोड़ते हुए पॉजिटिव शुरुआत की। हालांकि अमेरिका द्वारा भारत पर 25% टैरिफ (Trump Tariff) लगाने के फैसले से निवेशकों में अनिश्चितता बनी रही। शुरुआती ट्रेडिंग में Nifty 50 लगभग 0.3% बढ़कर 24,637 और Sensex 0.27% चढ़कर 80,800 अंकों पर पहुंचा। Trump Tariff का असर डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने 1 अगस्त से भारतीय निर्यात (Indian Exports) पर 25% आयात शुल्क लगाया है। इसके अलावा रूस के साथ व्यापार और रक्षा सौदों पर अतिरिक्त पेनल्टी का ऐलान किया गया। इस कदम से भारतीय इक्विटी मार्केट (Indian Equity Market) पर दबाव देखा गया और लगातार पांच हफ्तों तक Sensex-Nifty में गिरावट रही। Metal और Auto सेक्टर में जोरदार तेजी सोमवार को मेटल (Metal Stocks) और ऑटो (Auto Stocks) सेक्टर ने बाजार को मजबूती दी। मेटल शेयरों में 1.6% और ऑटो शेयरों में 1.1% की तेजी देखी गई। Tata Steel, Delhivery, MCX, TVS Motor, Hero MotoCorp जैसे शेयरों में भारी खरीदारी हुई। वहीं, आईटी सेक्टर (IT Sector) पर दबाव बना रहा और इसमें लगभग 0.4% की गिरावट रही। Technical Analysis: Nifty का अहम Support और Resistance पिछले हफ्ते निफ्टी अपने 100-Day EMA के नीचे गिरा था, जिससे मंदी का संकेत मिला। तकनीकी विशेषज्ञों के मुताबिक 24,500 का स्तर अहम सपोर्ट है, जबकि ऊपर की ओर 24,700–24,800 का स्तर रेजिस्टेंस बना हुआ है। दिन के अंत में निफ्टी 24,700 के ऊपर बंद हुआ और Sensex में 400 अंकों से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। Global Market और Fed Rate Cut की उम्मीद अमेरिकी जॉब डेटा (US Jobs Data) में कमजोरी और पिछले महीनों के आंकड़ों में कटौती से उम्मीद बढ़ी है कि फेडरल रिजर्व (Federal Reserve) सितंबर में ब्याज दरों में कटौती कर सकता है। इस खबर से ग्लोबल मार्केट को राहत मिली और भारतीय बाजार को भी सपोर्ट मिला। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Kiren Rijiju

Rahul Gandhi पर SC की कड़ी फटकार, Kiren Rijiju बोले ‘Irresponsible Remarks बंद करो’

Supreme Court की Rahul Gandhi को सख़्त नसीहत भारत-चीन सीमा विवाद पर Rahul Gandhi के बयान ने राजनीति में हलचल मचा दी है। Supreme Court ने राहुल को फटकार लगाते हुए कहा –“अगर आप सच्चे भारतीय हैं तो ऐसे गैर-जिम्मेदार बयान नहीं देंगे। क्या आपके पास ठोस सबूत हैं कि चीन ने 2,000 किमी² भारतीय भूमि कब्जाई है?”Court ने फिलहाल आगे की कार्रवाई पर रोक भी लगा दी। Kiren Rijiju का बयान – “Irresponsible remarks बंद करें” संसदीय कार्य मंत्री Kiren Rijiju ने SC की टिप्पणी का हवाला देते हुए Rahul Gandhi पर निशाना साधा। उन्होंने कहा:“राहुल गांधी को अब राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मुद्दों पर तथ्यहीन और गैर-जिम्मेदार बयान देना बंद करना चाहिए।”रिजिजू का कहना है कि इस तरह के बयान देश की छवि और सुरक्षा दोनों को नुकसान पहुंचाते हैं। Arun Jaitley पर आरोप से BJP भड़की Rahul Gandhi ने हाल ही में दावा किया कि दिवंगत नेता Arun Jaitley ने उन्हें कृषि कानूनों के समय धमकी दी थी। BJP नेताओं ने इसे “शर्मनाक और गलत” बताया। Election Commission पर ‘Vote Theft’ का आरोप Rahul Gandhi ने हाल में EC पर गंभीर आरोप लगाया कि आयोग BJP के लिए वोट चोरी कर रहा है। BJP ने लगाया ‘Anti-National’ रवैये का आरोप Supreme Court की फटकार के बाद BJP नेताओं ने राहुल गांधी पर राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया। पार्टी ने कहा कि राहुल के बयानों से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की छवि को नुकसान होता है। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
Pahalgam Attack

Pahalgam Attack Pakistan से आए Terrorists का खुलासा

Pahalgam में हुए आतंकी हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। भारतीय एजेंसियों ने साबित कर दिया है कि इस हमले में शामिल तीनों आतंकवादी पाकिस्तान से आए थे। जांच में उनके पास से पाकिस्तानी वोटर आईडी कार्ड, बायोमैट्रिक डेटा, GPS लोकेशन ट्रेल्स, और पाकिस्तानी चॉकलेट्स जैसे पुख्ता सबूत मिले हैं। हमला और ऑपरेशन महादेव मिले सबूत जांच एजेंसियों ने आतंकियों की पहचान और उनके पाकिस्तान से कनेक्शन को साबित करने के लिए कई अहम सबूत जुटाए: सरकारी बयान लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा – “हमारे पास पुख्ता सबूत हैं कि तीनों आतंकी पाकिस्तान से आए थे। उनके पास से मिले वोटर आईडी, पाकिस्तानी चॉकलेट्स और फॉरेंसिक रिपोर्ट इसका सबूत है। हमले में कोई भी स्थानीय व्यक्ति शामिल नहीं था।” हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!
Read more
1 176 177 178 179 180 246

Editor's Picks

Telegram

Telegram Controversy: सरकार बोली- आतंकी नेटवर्क के लिए आसान माध्यम बनता जा रहा ऐप

लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप Telegram एक बार फिर कानूनी और सुरक्षा बहस के केंद्र में आ गया है। हाई कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने दावा किया कि इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कई मामलों में आतंकी गतिविधियों, कट्टरपंथी प्रचार और अवैध नेटवर्किंग के लिए किया जा रहा है। सरकार ने अदालत से कहा कि Telegram धीरे-धीरे ऐसे तत्वों के लिए एक सुरक्षित डिजिटल माध्यम बनता जा रहा है, जो देश की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। केंद्र सरकार ने कोर्ट में क्या कहा? सुनवाई के दौरान केंद्र की ओर से पेश वकीलों ने बताया कि Telegram के कुछ फीचर्स, खासकर एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन और बड़े पैमाने पर संचालित चैनल, सुरक्षा एजेंसियों के सामने नई चुनौतियां खड़ी कर रहे हैं। सरकार का कहना है कि कई बार जांच एजेंसियों को जरूरी जानकारी समय पर नहीं मिल पाती, जिससे संवेदनशील मामलों की जांच प्रभावित होती है। केंद्र ने यह भी कहा कि तकनीक का उद्देश्य लोगों को सुविधा देना है, लेकिन जब उसी तकनीक का उपयोग कानून-विरोधी गतिविधियों के लिए होने लगे तो सरकार का हस्तक्षेप जरूरी हो जाता है। सुरक्षा एजेंसियों की बढ़ी चिंता सरकारी पक्ष के अनुसार, हाल के वर्षों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं जिनमें Telegram का उपयोग संदिग्ध गतिविधियों के लिए किया गया। जांच एजेंसियों का मानना है कि कुछ आतंकी और आपराधिक संगठन इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल अपने नेटवर्क को सक्रिय रखने और संदेशों के आदान-प्रदान के लिए कर रहे हैं। यही वजह है कि सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से ऐसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अधिक जवाबदेही और सहयोग की मांग करती रही हैं। प्राइवेसी बनाम सुरक्षा की बहस Telegram को दुनियाभर में सुरक्षित और निजी संवाद के लिए जाना जाता है। लाखों लोग इसका इस्तेमाल रोजमर्रा की बातचीत, बिजनेस और सूचना साझा करने के लिए करते हैं। लेकिन जब किसी प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग की खबरें सामने आती हैं, तो निजता और राष्ट्रीय सुरक्षा के बीच संतुलन को लेकर बहस तेज हो जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि यूजर्स की प्राइवेसी भी महत्वपूर्ण है और सुरक्षा भी। इसलिए दोनों के बीच संतुलित समाधान निकालना सबसे बड़ी चुनौती है। आगे क्या होगा? हाई कोर्ट में मामले की सुनवाई जारी है और आने वाले दिनों में इस पर और महत्वपूर्ण बहस हो सकती है। अदालत का फैसला सिर्फ Telegram तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि भविष्य में अन्य सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स के लिए भी एक महत्वपूर्ण मिसाल साबित हो सकता है। फिलहाल, इस मामले ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि डिजिटल युग में राष्ट्रीय सुरक्षा, तकनीकी स्वतंत्रता और यूजर प्राइवेसी के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

खेत में मोटर चालू करने गया किसान करंट की चपेट में आया, दर्दनाक मौत से गांव में मातम

गुना जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम खेजराबाबा में एक दर्दनाक हादसे में किसान की करंट लगने से मौत हो गई। किसान रात में खेत पर सिंचाई के लिए मोटर चालू करने गया था, लेकिन बिजली के तार की चपेट में आने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय बनवारी सहरिया बुधवार रात अपने खेत में बने कुएं पर मोटर चालू करने गया था। इसी दौरान वह बिजली के तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई और रातभर उसका शव खेत में ही पड़ा रहा। सुबह परिजनों को लगी घटना की जानकारी गुरुवार सुबह जब परिजन खेत पहुंचे तो उन्होंने बनवारी को जमीन पर अचेत अवस्था में पड़ा देखा। परिजनों ने तुरंत बिजली की डोरी हटाई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए, लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का सहारा था बनवारी बताया जा रहा है कि बनवारी सहरिया खेती-किसानी के साथ ऑटो चलाकर भी परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शुरू की जांच घटना की सूचना मिलने पर धरनावदा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में बिजली व्यवस्था और सुरक्षा मानकों को लेकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है, ताकि इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com
NEET

NEET की दर्दनाक सच्चाई: 2 दिन में 4 मौतें, छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ी बहस

देश में मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर बढ़ता मानसिक दबाव एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। पिछले 48 घंटों में अलग-अलग राज्यों से सामने आए दर्दनाक मामलों ने न सिर्फ परिवारों को तोड़ दिया, बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की कार्यप्रणाली पर भी बहस छेड़ दी है। गुजरात और तमिलनाडु से सामने आए दर्दनाक मामले गुजरात में एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर सामने आई है। वहीं तमिलनाडु की एक छात्रा ने अपने आखिरी संदेश में दोबारा परीक्षा देने के डर और लगातार बढ़ते मानसिक दबाव का जिक्र किया, जिसने सभी को भावुक कर दिया। इसी दौरान अन्य राज्यों से भी ऐसे ही दुखद मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मिलाकर दो दिनों में कम से कम चार छात्रों की मौत की स्थिति बनी है। परिवारों ने बताया— लंबे समय से था तनाव परिजनों का कहना है कि बच्चे लंबे समय से NEET की तैयारी में दिन-रात मेहनत कर रहे थे, लेकिन लगातार बढ़ती प्रतिस्पर्धा, कोचिंग का दबाव और भविष्य की अनिश्चितता उन्हें अंदर ही अंदर तोड़ रही थी। कई माता-पिता ने बताया कि बच्चे तनाव में रहते थे, लेकिन खुलकर अपनी बात साझा नहीं कर पा रहे थे। विशेषज्ञों की चिंता: मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान जरूरी विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिर्फ परीक्षा का दबाव नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता की कमी भी एक बड़ा कारण है। छात्रों के लिए समय रहते काउंसलिंग, भावनात्मक सपोर्ट और सुरक्षित माहौल बेहद जरूरी है, ताकि वे दबाव को संभाल सकें। शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल इन घटनाओं के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ रहा है कि क्या हमारी शिक्षा व्यवस्था केवल रैंक और मार्क्स पर ही केंद्रित रह गई है? समाज के कई वर्ग अब मांग कर रहे हैं कि परीक्षा प्रणाली के साथ-साथ छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को भी उतनी ही गंभीरता से लिया जाए। देश में गहराता संकट और बढ़ती चिंता फिलहाल इन मामलों ने पूरे देश को झकझोर दिया है और एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सफलता की दौड़ में कहीं हम अपने बच्चों को खो तो नहीं रहे हैं। हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

इंदौर फ्लायओवर पर चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। घटना अटल बिहारी कॉलेज के पास स्थित फ्लायओवर पर हुई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के मुताबिक दोपहर करीब 12:30 बजे धमेन्द्र गोयल अपनी कार से फ्लायओवर से गुजर रहे थे। इसी दौरान कार के बोनट से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका और बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग की चपेट में आई कार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही मिनटों में कार के अगले हिस्से से आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैलती गई और देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। फ्लायओवर पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। हालांकि दमकल कर्मियों के पहुंचने तक कार का बड़ा हिस्सा जल चुका था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। यातायात प्रभावित, लगा जाम घटना की सूचना पर भंवरकुआ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा कारणों से फ्लायओवर के एक हिस्से पर कुछ समय के लिए यातायात रोक दिया गया, जिससे आसपास हल्का जाम लग गया। आग बुझने और वाहन हटाने के बाद यातायात को फिर से सामान्य किया गया। तकनीकी खराबी की आशंका प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह वाहन में तकनीकी खराबी मानी जा रही है। हालांकि पुलिस और संबंधित विभाग वास्तविक कारणों की जांच कर रहे हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। अधिक खबरों और ताजा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहें www.deshharpal.com
Stock Market

Stock Market Rally: NSE ₹30,000 करोड़ IPO अपडेट से निवेशकों में जोश, PSU शेयरों में भारी खरीदारी

Stock Market में आज सुबह से ही अलग तरह की हलचल देखने को मिली। वजह थी NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज) के ₹30,000 करोड़ के संभावित IPO को लेकर आई बड़ी अपडेट। जैसे ही यह खबर सामने आई, बाजार में निवेशकों की दिलचस्पी अचानक बढ़ गई और कई जुड़े हुए शेयरों में तेज खरीदारी देखने को मिली। कुछ स्टॉक्स तो दिन के कारोबार में करीब 14% तक उछल गए। NSE IPO को लेकर क्या है नई अपडेट? NSE ने अपना DRHP (Draft Red Herring Prospectus) SEBI के पास दाखिल कर दिया है, जिसे IPO प्रक्रिया का सबसे अहम कदम माना जाता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह इश्यू करीब ₹30,000 करोड़ का हो सकता है, जो इसे भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO बना सकता है। खास बात यह है कि यह पूरा IPO Offer for Sale (OFS) होगा, यानी इसमें कंपनी को नई पूंजी नहीं मिलेगी, बल्कि मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। शेयरों में क्यों आई 14% तक की तेजी? NSE IPO की खबर का सीधा असर उन कंपनियों पर पड़ा जिनका NSE में निवेश या संबंध है। बाजार में “value unlocking” और listing excitement की वजह से खरीदारी बढ़ गई। मुख्य असर: कौन बेच रहा है हिस्सेदारी? इस मेगा IPO में कई बड़े सरकारी और संस्थागत निवेशक अपनी हिस्सेदारी कम कर सकते हैं: LIC का अहम फैसला इस पूरे मामले में एक महत्वपूर्ण बात यह रही कि LIC ने NSE में अपनी हिस्सेदारी बनाए रखने का संकेत दिया है। इससे बाजार में यह संदेश गया कि NSE के लॉन्ग टर्म ग्रोथ को लेकर भरोसा मजबूत है। NSE IPO क्यों माना जा रहा है ऐतिहासिक? निवेशकों के लिए जरूरी बात हर ख़बर, हर पल — सिर्फ़ देशहरपल पर!

About Me

देशहरपल सिर्फ खबरों का मंच नहीं, बल्कि आपकी आवाज़ को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम भी है। यहां आपको ताज़ातरीन खबरों के साथ-साथ नौकरी, शिक्षा, और नए भारत की बदलती आर्थिक तस्वीर पर उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी मिलेगी।

Phone: +91 9406783569, +91 755 484 8829
Email: support@deshharpal.com
Address : A-23 Sakshi Bunglow Trilanga Near Aura Mall Bhopal M.P

Recent Posts

  • All Post
  • Breaking News
  • Education
  • More News
  • Web Story
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-हरपल
  • धर्म-कर्म
  • प्रदेश
  • बिज़नेस
  • वर्ल्ड न्यूज़
  • वीडियो
  • स्पोर्ट्स
    •   Back
    • एक्सक्लूसिव
    • Editorial
    •   Back
    • IPL 2026
    • T20 वर्ल्ड कप
    • FIFA 2026
    •   Back
    • सोच-विचार
    • हेल्थ
    • ट्रैवल
    • कल्चर
    • एनवायरनमेंट
    • Impact Feature
    •   Back
    • राशिफल
    • पंचांग
    • पर्व-त्यौहार
    • पूजा-पाठ
    • चैत्र नवरात्रि 2025
    •   Back
    • मध्य प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    •   Back
    • टीवी
    • वेब-सीरीज
    • फिल्म रिव्यू
    • बॉलीवुड
    •   Back
    • लाइफस्टाइल
    •   Back
    • स्टॉक-मार्केट

© 2023 Deshharpal. All Rights Reserved.